Shuru
Apke Nagar Ki App…
सतना - रील बनाने के दौरान होते होते टल गया बड़ा हादसा, सफारी गाड़ी में स्टंट कर रहे थे चार नाबालिग, अचानक अनियंत्रित होकर ब्रिज में लटकी सफारी गाड़ी, नागौद के वसुधा मन्दिर के पास स्थित ब्रिज पुल की घटना।
Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
सतना - रील बनाने के दौरान होते होते टल गया बड़ा हादसा, सफारी गाड़ी में स्टंट कर रहे थे चार नाबालिग, अचानक अनियंत्रित होकर ब्रिज में लटकी सफारी गाड़ी, नागौद के वसुधा मन्दिर के पास स्थित ब्रिज पुल की घटना।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Anoop singh1
- आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित DPS स्कूल में 10वीं कक्षा के एक छात्र के साथ गंभीर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल परिसर में ही छात्र को बुरी तरह पीटा गया, जिससे उसके कई दांत टूट गए और जबड़े में फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पीड़ित छात्र फिलहाल ठीक से बोलने की स्थिति में नहीं है। मामले को लेकर परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा स्कूल के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र के DPS स्कूल से जुड़ा हुआ है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। #DPSAgra #AgraNews #SchoolViolence #BreakingNews #AgraPolice #ViralNews1
- Post by Hari Singh1
- दतिया ब्रेकिंग न्यूज आज दतिया में लगभग चार परिक्षा केंद्र बनाए गए हैं एम पी पी एस सी के परीक्षार्थियों को परिक्षा देने के लिए जहां पर सुरक्षा व्यवस्था को मुस्तेदी से देख रहे हैं कोतवाली थाना प्रभारी धीरेन्द्र मिश्रा।1
- Post by Indar Singh1
- Post by Kshatr Pal shivhare1
- भिंड ,अखिल भारतीय संत समिति जिला अध्यक्ष संत कालीदास महाराज के नेतृत्व में चल रही सत्य पथ धर्म यात्रा गोहद की सीमा में पार करते हुए गोरमी से गढ़ कनेरा, शुक्लपुरा चोम्हो गड़ेर सहित कई टोलो मजरों से चलते हुए जगह जगह ग्रामीणों को प्रवचन दिए साथ ही कई जगह पर पूज्य संत समाज का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत सम्मान भी किया इस दौरान बोरेश्वर के पुजारी सतीश महाराज भी यात्रा में साथ रहे संत कालीदास महाराज ने बताया कि समय की हवा जहरीली राम नाम संकीर्तन और सद विचार आपसी प्रेम सद्भाव से ही जीवन में सरलता आएगी महाराज जी ने कहा हम सभी महान ऋषियों की संताने जिन्होंने त्योहारों के माध्यम से हमारी सात्विकता और नैतिक मूल्यों को जिंदा रखा ,साल में दो बार आने वाला नवरात्रि का पावन पर्व समाज में बेटियों के प्रति श्रद्धा का भाव पैदा करता है महाराज ने कहा बेटी बुजुर्ग पेड़ नदी गौ जिन्हें जीवंत ईश्वर माने नदियों का दोहन मानव समाज के हित में नहीं हर एक व्यक्ति अपने जीवन में एक पेड़ जरूर लगाए ,शराब , गुटखा सभी तरह के नशा का सेवन बंद करे हर एक किसान एक गाय को जरूर बांध कर खिलाए महाराज जी के साथ यात्रा में शामिल होने वालो में जिला सरपंच संघ अध्यक्ष भूतपूर्व सैनिक मुरारी सिंह तोमर,आचार्य दिनेश शास्त्री ,आचार्य रामकिशोर शास्त्री ,संत बालकनाथ , समाज सेवी राजबहादुर गोरमी,संत दूधिया महाराज ,संत बजरंग दास,संत रामेश्वर दास,संत रामदास,संत पदम दास,संत जगराम दास,संत जगमोहन दास,संत रतन दास ,संत शांति दास , संत प्रेमदास,संत नारायण दास,संत नरसिंह दास जी शामिल रहे1
- बाराबंकी में ‘पपड़ी’ विवाद बना आगजनी का कारण, CCTV में कैद वारदात उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। देवा-चिनहट मार्ग पर स्थित एक मिठाई की दुकान पर गोलगप्पे खाने पहुंचे कुछ युवकों और दुकानदार के बीच एक्स्ट्रा पपड़ी को लेकर कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि उस समय मामला शांत हो गया था, लेकिन देर रात दो युवक दोबारा दुकान पर लौटे और गुस्से में आकर बाहर रखे स्टील काउंटर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आगजनी की यह पूरी घटना दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी युवक फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।1