Shuru
Apke Nagar Ki App…
भाई मुझे तो वीडियो बनाने में मजा आता है जिसको बुरा लगे लगे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता#💯♥️👈#जिंदगी के मजे लो वरना जिंदगी तुम्हारे मजा ले लेगी
Kshatr Pal shivhare
भाई मुझे तो वीडियो बनाने में मजा आता है जिसको बुरा लगे लगे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता#💯♥️👈#जिंदगी के मजे लो वरना जिंदगी तुम्हारे मजा ले लेगी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Kshatr Pal shivhare1
- भिंड के उमरी थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा थाने में लूट की झूठी शिकायत की गई थी शिकायत उस समय झूठी निकली जिस समय थाना प्रभारी राजावत द्वारा जांच रिपोर्ट में यह पाया गया कि महिला ने स्वयं ही लाखों का माल छुपा लिया था जांच रिपोर्ट खुलासा करने से पहले ही पुलिस द्वारा लाखों का माल बरामद कर लिया गया और परिजनों को लाखों का माल सोपा, देखें खबर1
- Post by Sonu Jhansi2
- झांसी से बड़ी खबर जिला झांसी की तहसील गरौठा के अंतर्गत आने वाले ग्राम निमगहना स्टैंड के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गिट्टी से लदा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर गरौठा से मारकुआ की ओर जा रहा था। हादसे के दौरान ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि ट्रैक्टर के पलटने से मौके पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को संभाला गया और ट्रैक्टर को सीधा करने का प्रयास किया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन हादसे ने एक बार फिर ओवरलोडिंग और लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन से लोगों ने ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।3
- Post by Rinkuu lakshkar1
- जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भगत सिंह नगर में एक युवक और युवती के प्रेम प्रसंग के चलते घर से चले जाने के बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। घटना के बाद लड़के पक्ष की ओर से आरोप लगाया गया कि मारपीट के दौरान उनके परिजनों को निर्वस्त्र किया गया। इस आरोप को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में निर्वस्त्र करने का आरोप प्रथम दृष्टया असत्य पाया गया है। हालांकि दोनों पक्षों के बीच मारपीट की पुष्टि होने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच अभी जारी है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर निष्पक्ष रूप से आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद ने शनिवार दोपहर 3 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य है।1
- गुरसरांय (झांसी)। गुरसरांय थाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक फूल सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया एवं उपनिरीक्षक उम्मेद सिंह सहित पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा। समाधान दिवस में कुल 2 शिकायतें प्राप्त हुईं, जो राजस्व विभाग से संबंधित थीं। पुलिस एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों ही शिकायतों का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। पहली शिकायत ग्राम बरमपुरा निवासी सुधा देवी द्वारा की गई, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी भूमि का अब तक दाखिल-खारिज नहीं हुआ है। वहीं दूसरी शिकायत ग्राम अस्ता निवासी आनंद सिंह ने दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उनकी जमीन पर तार लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर समाधान सुनिश्चित किया तथा फरियादियों को संतुष्ट किया। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- भोपाल महानगर सिटी केअंदर एक अनोखा हनुमान मंदिर जहां पर भक्त अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति होने पर मनोकामनाएं पूर्ण होने पर चढ़ाते हैं रोटी बनाने वाले चिमटे, कई टन बजन इस पेड़ पर टंगे चिमटों का है देखें खबर1