Shuru
Apke Nagar Ki App…
नमस्ते खातेगाँव मध्यप्रदेश में बन रही है एक ऐसी टनल जहाँ ऊपर गाड़ियाँ दौड़ेंगी और नीचे 100 केएम/ह से ट्रेन कमलापुर की विंध्याचल पहाड़ियों को काटकर बन रही ये सबसे बड़ी टनल और सबसे खास बात - लाखों पेड़-पौधों को बचाया जा रहा है 3262 करोड़ का ये प्रोजेक्ट 2029 तक बदल देगा पूरा सफर! और टनल पार करने में सिर्फ 8 मिनट लगेंगे ऐसी ही अपडेट के लिए अभी फॉलो करो
Vinit Rajput
नमस्ते खातेगाँव मध्यप्रदेश में बन रही है एक ऐसी टनल जहाँ ऊपर गाड़ियाँ दौड़ेंगी और नीचे 100 केएम/ह से ट्रेन कमलापुर की विंध्याचल पहाड़ियों को काटकर बन रही ये सबसे बड़ी टनल और सबसे खास बात - लाखों पेड़-पौधों को बचाया जा रहा है 3262 करोड़ का ये प्रोजेक्ट 2029 तक बदल देगा पूरा सफर! और टनल पार करने में सिर्फ 8 मिनट लगेंगे ऐसी ही अपडेट के लिए अभी फॉलो करो
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- गौ हत्या के विरोध में एवं नगर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के विरोध में थाना परिसर में कांग्रेस ने दिया धरना हरदा /- टिमरनी तहसील के ग्राम छिदगांव क्षेत्र में हुई गौवंश हत्या की घटना को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन सौंपते हुए बताया गया कि 26 अप्रैल की रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 6 गायों को रेल पटरी पर बांध दिया गया, जिससे उनकी दर्दनाक मृत्यु हो गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं ने कहा कि घटना को कई दिन बीत जाने के बाद भी अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना बेहद चिंताजनक है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। इसके साथ ही उन्होंने नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर भी गहरी चिंता जताई, जिससे आम जनता में भय का माहौल बना हुआ है। इस मामले में क्षेत्रीय विधायक अभिजीत शाह ने भी संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की है तथा जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो 7 दिनों बाद बड़ा घेराव,आंदोलन किया जाएगा। वहीं नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने कहा कि नगर में लगातार बढ़ रही चोरी, जुआ और सट्टा गतिविधियां कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इन अवैध गतिविधियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। ज्ञापन के माध्यम से निम्न मांगें रखी गईं— दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई हो दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए पूछताछ के दौरान मृत रामदास कोरकू के मामले की भी जांच हो नगर में बढ़ती चोरी, जुआ और सट्टा गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए अंत में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद सोलंकी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राहतगांव अध्यक्ष रामदीन पटेल, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सोनकिया, पार्षद श्रीमती हीरा घोड़े, ऋतु सोलंकी, विधायक प्रतिनिधि ओम मिश्रा, यूसुफ गोरी, शिवम कनौजिया, मनवीर रघुवंशी, दिनेश विश्वकर्मा, जित्तू, जसपाल, गंगाराम गुर्जर, मनवीर रघुवंशी, इजराइल खान, अनीश शाह,सत्तू पटेल दिनेश चमन, राजेंद्र नगरे , दीपक जैन,,एवं सचिन सेठ सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।4
- Post by राहुल bagwan1
- मानदेय के लिए सड़कों पर उतरीं आशा-उषा कार्यकर्ता, 4 दिनों से जारी धरना, जिलाध्यक्ष बोली अधिकारी दे रहे उड़ाने की धमकी सिवनी मालवा तहसील कार्यालय के सामने स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानी जाने वाली आशा, उषा एवं आशा पर्यवेक्षक कार्यकर्ता अपने हक की लड़ाई के लिए पिछले 4 दिनों से धरने पर बैठी हैं। जिला अध्यक्ष नर्मदापुरम बबीता चौबे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता चिलचिलाती धूप में प्रदर्शन कर रही हैं। धरने पर बैठी कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे पिछले 8 महीनों से लंबित मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि के भुगतान का इंतजार कर रही हैं, लेकिन अब तक उन्हें उनका हक नहीं मिला। इस कारण उन्हें मजबूरन सड़कों पर उतरकर आंदोलन करना पड़ रहा है। बबीता चौबे ने कहा कि आशा, उषा और पर्यवेक्षक कार्यकर्ता ग्रामीण और शहरी स्वास्थ्य सेवाओं की अंतिम कड़ी हैं, फिर भी उन्हें समय पर मेहनताना नहीं दिया जा रहा है। इसी के चलते 7 दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आंदोलन को कमजोर करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और धमकियां तक दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि “हमें डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन हम अपने अधिकारों के लिए पीछे नहीं हटेंगे।” जिलाध्यक्ष ने यह भी बताया कि इससे पहले कई बार शासन और विभागीय अधिकारियों को आवेदन एवं चर्चाओं के माध्यम से समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं: 1. 8 माह से लंबित मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि का तत्काल भुगतान 2. केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा घोषित मानदेय वृद्धि को लागू करना 3. मासिक मानदेय का समय पर नियमित भुगतान 4. स्वास्थ्य सुविधाओं एवं विभागीय संसाधनों में सुधार 5. सामाजिक सुरक्षा एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करना1
- सिवनी मालवा में किसानों की बड़ी परेशानी | 5 दिन में बिक रहा गेहूं, बारिश से भीगा अनाज1
- हेलमेट चेकिंग का विशेष महाअभियान जारी है मुंदी पुलिस ने बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों पर सख्त चालानी कार्रवाई की है पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 26 अप्रैल से 10 मई तक पूरे प्रदेश में विशेष हेलमेट चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है1
- Post by Sunil Kumar1
- Post by राहुल bagwan1
- Post by PS24NEWS3
- झारखंड के चतरा जिले के कई इलाकों में गंभीर पेयजल संकट सामने आया है। खासकर प्रतापपुर ब्लॉक के हेसातु गांव में रहने वाले आदिवासी समुदाय जैसे बैगा, बिरहोर और गंझू साफ पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। स्थिति इतनी खराब है कि लोगों को तालाब, नाले और छोटे जल स्रोतों का असुरक्षित पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, कई परिवार आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं और साफ पानी तक उनकी पहुंच नहीं है। प्रशासन ने इस समस्या के समाधान के लिए हैंडपंप मरम्मत और जल व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू किया है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात अब भी चिंताजनक हैं।1