गौ हत्या के विरोध में एवं नगर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के विरोध में थाना परिसर में कांग्रेस ने दिया धरना गौ हत्या के विरोध में एवं नगर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के विरोध में थाना परिसर में कांग्रेस ने दिया धरना हरदा /- टिमरनी तहसील के ग्राम छिदगांव क्षेत्र में हुई गौवंश हत्या की घटना को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन सौंपते हुए बताया गया कि 26 अप्रैल की रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 6 गायों को रेल पटरी पर बांध दिया गया, जिससे उनकी दर्दनाक मृत्यु हो गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं ने कहा कि घटना को कई दिन बीत जाने के बाद भी अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना बेहद चिंताजनक है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। इसके साथ ही उन्होंने नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर भी गहरी चिंता जताई, जिससे आम जनता में भय का माहौल बना हुआ है। इस मामले में क्षेत्रीय विधायक अभिजीत शाह ने भी संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की है तथा जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो 7 दिनों बाद बड़ा घेराव,आंदोलन किया जाएगा। वहीं नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने कहा कि नगर में लगातार बढ़ रही चोरी, जुआ और सट्टा गतिविधियां कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इन अवैध गतिविधियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। ज्ञापन के माध्यम से निम्न मांगें रखी गईं— दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई हो दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए पूछताछ के दौरान मृत रामदास कोरकू के मामले की भी जांच हो नगर में बढ़ती चोरी, जुआ और सट्टा गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए अंत में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद सोलंकी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राहतगांव अध्यक्ष रामदीन पटेल, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सोनकिया, पार्षद श्रीमती हीरा घोड़े, ऋतु सोलंकी, विधायक प्रतिनिधि ओम मिश्रा, यूसुफ गोरी, शिवम कनौजिया, मनवीर रघुवंशी, दिनेश विश्वकर्मा, जित्तू, जसपाल, गंगाराम गुर्जर, मनवीर रघुवंशी, इजराइल खान, अनीश शाह,सत्तू पटेल दिनेश चमन, राजेंद्र नगरे , दीपक जैन,,एवं सचिन सेठ सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
गौ हत्या के विरोध में एवं नगर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के विरोध में थाना परिसर में कांग्रेस ने दिया धरना गौ हत्या के विरोध में एवं नगर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के विरोध में थाना परिसर में कांग्रेस ने दिया धरना हरदा /- टिमरनी तहसील के ग्राम छिदगांव क्षेत्र में हुई गौवंश हत्या की घटना को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन सौंपते हुए बताया गया कि 26 अप्रैल की रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 6 गायों को रेल पटरी पर बांध दिया गया, जिससे उनकी दर्दनाक मृत्यु हो
गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं ने कहा कि घटना को कई दिन बीत जाने के बाद भी अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना बेहद चिंताजनक है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। इसके साथ ही उन्होंने नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर भी गहरी चिंता जताई, जिससे आम जनता में भय का माहौल बना हुआ है। इस मामले में क्षेत्रीय विधायक अभिजीत शाह ने भी संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की है तथा जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो 7 दिनों
बाद बड़ा घेराव,आंदोलन किया जाएगा। वहीं नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने कहा कि नगर में लगातार बढ़ रही चोरी, जुआ और सट्टा गतिविधियां कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इन अवैध गतिविधियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। ज्ञापन के माध्यम से निम्न मांगें रखी गईं— दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई हो दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए पूछताछ के दौरान मृत रामदास कोरकू के मामले की भी जांच हो नगर में बढ़ती चोरी, जुआ और सट्टा गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए अवैध
गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए अंत में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद सोलंकी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राहतगांव अध्यक्ष रामदीन पटेल, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सोनकिया, पार्षद श्रीमती हीरा घोड़े, ऋतु सोलंकी, विधायक प्रतिनिधि ओम मिश्रा, यूसुफ गोरी, शिवम कनौजिया, मनवीर रघुवंशी, दिनेश विश्वकर्मा, जित्तू, जसपाल, गंगाराम गुर्जर, मनवीर रघुवंशी, इजराइल खान, अनीश शाह,सत्तू पटेल दिनेश चमन, राजेंद्र नगरे , दीपक जैन,,एवं सचिन सेठ सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
- नीचे 100 केएम/ह से ट्रेन कमलापुर की विंध्याचल पहाड़ियों को काटकर बन रही ये सबसे बड़ी टनल और सबसे खास बात - लाखों पेड़-पौधों को बचाया जा रहा है 3262 करोड़ का ये प्रोजेक्ट 2029 तक बदल देगा पूरा सफर! और टनल पार करने में सिर्फ 8 मिनट लगेंगे ऐसी ही अपडेट के लिए अभी फॉलो करो1
- सिवनी मालवा में किसानों की बड़ी परेशानी | 5 दिन में बिक रहा गेहूं, बारिश से भीगा अनाज1
- बनखेड़ी। शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार चार युवक घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब वे शादी समारोह में शामिल होकर पीपरपानी से बनखेड़ी लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे रास्ते में अचानक जंगली सुअर आ जाने से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सक्षम पिता सुनील कुशवाहा (13) निवासी सोहागपुर को कमर में गंभीर चोट आई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल नर्मदापुरम रेफर किया गया है। वहीं अन्य घायलों में अभय पिता अर्जुन पटेल (20) निवासी साईंखेड़ा, अनुराग पिता मुकेश कुशवाहा (15) निवासी बनखेड़ी तथा अरुण पिता प्रकाश कुशवाहा (21) निवासी अन्हाई शामिल हैं, जिन्हें हाथ-पैर और सिर में चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- प्रेस नोट थाना कोतवाली, जिला सीहोर 📌सीहोर कोतवाली पुलिस ने शादी हाल से जेवर चुराने वाले चोर को पकड़ा, करीब 3 लाख रुपए के जेवर बरामद। 📌घटना विवरणः- फरियादी मोहन वर्मा द्वारा बताया गया कि दिनांक 24.4.26 को उनके बच्चों की शादी का प्रोग्राम राजा भोज गार्डन मुरली रोड में था, जिसमें भतीजियों के गहने रूम में बैग में रखे थे, जो कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया, जिसकी रिपोर्ट पर थाना कोतवाली द्वारा अपराध क्रमांक 298/26 धारा 305 (a) भारतीय न्याय संहिता 2023 का कायम कर विवेचना में लिया गया। 📌निर्देशन एवं मार्गदर्शनः- घटना की सूचना प्राप्त होने पर कोतवाली थाना स्तर पर टीम गठित कर माल मशरुका का पता लगाकर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया । 📌पुलिस की कार्यवाही:- थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण में चोरी गए गहने एवं अज्ञात चोर की तलाश शुरू की। 📌उक्त टीम ने शादी हाल के सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्य तथा मुखबिर सूचना पर एक संदेही को पुलिस अभिरक्षा में लेकर बारीकी से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त वारदात करना कबूल किया एवं चोरी किए गए गहनों को बरामद कराया! 📌आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। 📌गिरफ्तार आरोपी- बलराम वर्मा पिता प्रहलाद वर्मा, उम्र 25 साल, निवासी बजरंग कॉलोनी आष्टा जिला सीहोर 📌जप्त मशरुका - सोने के जेवर कीमती करीब ₹ 3,00,000/-1
- इस अवसर पर सकल हिन्दू समाज अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, पत्रकार एवं मातृ शक्ति ने उपस्थिति दर्ज करा भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान अपने लिए पानी की व्यवस्था कर लेता है, वहीं बेजुबान पक्षियों के लिए पानी की कमी गंभीर समस्या बन जाती है। इसी संवेदनशील पहल को प्रोत्साहित किया l आष्टा युवा सोशल ऑर्गेनाइजेशन ने सेमनरी रोड स्थित साहू मैरिज गार्डन के पास नि:शुल्क सकोरे वितरण कार्यक्रम आयोजित किया इस अवसर पर विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राय सिंह मेवाड़ा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डा. मीना विनित सिंगी, पार्षद रवि शर्मा, सकल हिन्दू समाज प्रमुख नरेंद्र कुशवाह एवं संयोजक मुकेश नामदेव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन कुशल पाल लाला ने किया। विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने अपने संबोधन में 11000रु आष्टा युवा संगठन को देने की घोषणा की। कार्यक्रम को नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा पूर्व नपाध्यक्ष मीना विनीत सिंगी, सकल समाज प्रमुख नरेंद्र कुशवाह ने संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगरवासी शामिल हुए। संस्था द्वारा वितरित किए गए सकोरे लोगों को इस उद्देश्य के साथ दिए गए कि वे इन्हें अपने घरों, छतों और सार्वजनिक स्थानों पर लगाकर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि सकोरे लेने वाले लोगों से सकोरा लगाकर सेल्फी फोटो संस्था को भेजने का आग्रह किया गया। संस्था द्वारा बेहतर फोटो को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई, जिससे युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। संस्था प्रमुख आनंद गोस्वामी ने अपने संदेश में कहा— “भीषण गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी बेजुबान पक्षियों को होती है। हम सभी अपने लिए तो पानी का इंतजाम कर लेते हैं, लेकिन इन परिंदों के लिए भी हमारी जिम्मेदारी बनती है। आष्टा युवा संगठन हर वर्ष यह प्रयास करता है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस मुहिम से जुड़ें और अपने घरों के आसपास पानी की व्यवस्था करें। ‘जल है तो कल है’ केवल नारा नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। सभी नगरवासियों से अपील है कि वे इस नेक कार्य में आगे आएं और जीव-जंतुओं के प्रति अपनी संवेदनशीलता दिखाएं।” कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और पक्षियों के प्रति सेवा भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। यह आयोजन समाज के लिए एक प्रेरणा बनकर उभरा, जिसमें छोटी-सी पहल के माध्यम से जीवों के प्रति करुणा और जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार दिनेश शर्मा, संदीप छाजेड, राजीव गुप्ता, मोहित सोनी, विक्रम कुमावत, रोहित तोमर, महेश राठी संध्या बजाज, भगवती सोनी, ललिता वर्मा, गंगाबाई, सुगन मेवाड़ा, ज्योति मेवाड़ा, मंजू राठौर, रेशम बाई, राखी विश्वकर्मा, सुषमा कटारिया, सविता सेन, मनीष डोंगरे, मोंटू कोरी, मांगीलाल सिसोदिया, प्रेमनारायण जायसवाल, चेतन वर्मा, शिव जी मेवाड़ा, भविष्य राठौड़, जितेंद्र परमार, ऋषभ उदेनिया, मोहित जैन, दीपू मेडिकल, तेजसिंह जायसवाल अखिलेश पाटीदार, पवन राका, रवि कुशवाहा, बाल मुकंद कुशवाहा, मुकेश मेवाड़ा बाबा सहित समाजसेवी उपस्थित रहे। आभार रोहित तोमर ने किया1
- Post by राहुल bagwan1
- Post by राहुल bagwan1
- Post by Sohan Lal Rathor4
- Post by PS24NEWS3