Shuru
Apke Nagar Ki App…
नेपाल त्रासदी में कोलकाता के 32 लोगों का ग्रुप लापता, अभी तक नहीं मिला कोई सुराग, तलाश जारी...See more
Kanhaiya Verma
नेपाल त्रासदी में कोलकाता के 32 लोगों का ग्रुप लापता, अभी तक नहीं मिला कोई सुराग, तलाश जारी...See more
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया द्वारा महावीरी त्यौहार एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के आगामी जनपद आगमन के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों के साथ की गई समीक्षा बैठक, सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कड़े दिशा-निर्देश दिये गये। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह की वीडियो बाइट👇*1
- बलिया: 500 रुपये और साड़ी का वादा कार्यक्रम के बाद महिलाओं का फूटा गुस्सा, मंत्री पर भड़कीं महिलाएं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के एक कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में नाराजगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए महिलाओं से 500 रुपये और एक-एक साड़ी देने की बात कही गई थी। महिलाओं का कहना है कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद न तो उन्हें पैसे मिले और न ही साड़ी दी गई।1
- नेपाल त्रासदी में कोलकाता के 32 लोगों का ग्रुप लापता, अभी तक नहीं मिला कोई सुराग, तलाश जारी...See more1
- 🚨 एटा में प्रोटोकॉल को लेकर मंत्री-डीएम के बीच नाराजगी! ⚠️ कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने डीएम अरविंद सिंह को फोन नहीं उठाने को लेकर नाराजगी जताई। मंत्री का दावा है कि उन्होंने डीएम को 17 बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। 🔴 एटा पहुंचने पर बुके दिए जाने के दौरान भी मंत्री की नाराजगी सामने आई। सलामी के दौरान भी माहौल कुछ असहज नजर आया। 💥 फोन कॉल से लेकर स्वागत तक… मंत्री की नाराजगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।1
- स्व. हरेराम चौधरी की याद में बार एसोसिएशन को मिला ₹1 लाख का पुस्तक उपहार, चित्र का हुआ अनावरण बलिया। न्यायालय परिसर स्थित क्रिमिनल एण्ड रेवेन्यु बार एसोसिएशन, बलिया में गुरुवार को स्व. हरेराम चौधरी एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बलिया की स्मृति में भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोपहर करीब 1:30 बजे हुए कार्यक्रम में स्व. हरेराम चौधरी के चित्र का अनावरण किया गया। साथ ही उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से बार एसोसिएशन की लाइब्रेरी के लिए करीब एक लाख रुपये मूल्य की पुस्तकें समर्पित की गईं। कार्यक्रम के आयोजक स्व. हरेराम चौधरी के पुत्र एडवोकेट राजीव मोहन चौधरी रहे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट भूपेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने स्व. चौधरी के व्यक्तित्व, सामाजिक सरोकार और योगदान को याद करते हुए उनके कार्यों को समाज और अधिवक्ता वर्ग के लिए प्रेरणादायी बताया। अधिवक्ताओं ने कहा कि स्व. हरेराम चौधरी ने अपने कार्यकाल और सामाजिक जीवन में लोगों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उनकी स्मृति में लाइब्रेरी को पुस्तकें समर्पित करना नई पीढ़ी के अधिवक्ताओं के लिए ज्ञान और विधिक अध्ययन का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र नाथ मिश्रा, महामंत्री एडवोकेट भूपेंद्र नाथ सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने स्व. हरेराम चौधरी के बारे में क्या कुछ कहा? पूरी बात जानने के लिए खबर को अंत तक देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।1
- .......................................................3
- महावीरी त्यौहार एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के आगामी जनपद आगमन के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय बलिया एवं पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया द्वारा सभी थाना प्रभारियों के साथ की गई समीक्षा बैठक, सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु दिए कड़े दिशा-निर्देश। शुक्रवार को जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा एतिहासिक महावीरी त्यौहार (झंडा जुलूस) और माननीय मुख्यमंत्री जी के जनपद में संभावित आगमन को लेकर पुलिस लाइन बलिया में जिले के समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों/थानाध्यक्ष और शाखा प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना, सांप्रदायिक सौहार्द सुनिश्चित करना और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करना । रूट डायवर्जन और यातायात प्रबंधन: जुलूस के दिन शहर और कस्बों में भारी वाहनों का प्रवेश सुबह से ही पूर्णतः वर्जित रहेगा। आपातकालीन वाहनों (जैसे एम्बुलेंस और फायर टेंडर) को छोड़कर अन्य सभी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान कड़ाई से लागू किया जाएगा। परंपरागत मार्ग का पालन: सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि महावीरी झंडा जुलूस अपने पूर्व निर्धारित और परंपरागत मार्गों से ही निकाला जाए। किसी भी नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी। डीजे (DJ) और ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध: माननीय सर्वोच्च न्यायालय और सरकारी गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक तेज डीजे बजाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले आयोजकों और डीजे स्वामियों के विरुद्ध सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। हथियारों के प्रदर्शन पर रोक: जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक, धारदार या अवैध हथियारों के प्रदर्शन पर पूरी तरह रोक रहेगी। केवल अखाड़ों के पारंपरिक खेल एवं कौशल ही प्रदर्शित किए जा सकेंगे। माननीय मुख्यमंत्री जी के आगमन हेतु सुरक्षा व्यवस्था: मुख्यमंत्री जी के वीआईपी आगमन को ध्यान में रखते हुए हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल, जनसभा स्थल और रूट डायवर्जन की अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था तैयार करने को कहा गया है। कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिस कर्मी और सादे कपड़ों में एलआईयू (LIU) की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी: संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से हर गतिविधि पर तीसरी आंख से नजर रखी जाएगी। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती: त्यौहार की संवेदनशीलता को देखते हुए भारी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल, उपनिरीक्षक, महिला पुलिसकर्मी तथा पीएसी (PAC) के जवानों को ड्यूटी पर मुस्तैद किया गया है। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार पैदल गश्त (फुट पेट्रोलिंग) करने का आदेश दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक और पवित्र पर्व को आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे, तो तुरंत स्थानीय पुलिस अथवा कंट्रोल रूम को सूचित करें। इस बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री दिनेश कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री संजय वर्मा, समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।1
- नेपाल तबाही में बलिया जिला के रसड़ा के रहने वाला एक परिवार भी हुआ लापता बेटा और पत्नी के लापता के दस्त पिता रो-रो कर सुनाया1