Shuru
Apke Nagar Ki App…
यमुनानगर में रोटेरियन अभिषेक दत्ता ने वर्ष 2026-27 के लिए रोटरी क्लब यमुनानगर के अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की है। इस पदस्थापना समारोह में डीजीपी आलोक मित्तल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में मोहित हांडा (आईपीएस, एसपी विजिलेंस), कमलदीप गोयल (एसपी, यमुनानगर), नवीन आहूजा (एडीसी), आदित्येंद्र सिंह (डीईटीसी), कपिल गुप्ता, रामनिवास गर्ग और डॉ. आई.के. पंडित उपस्थित रहे। इनके अलावा कार्यक्रम में कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं शहर के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
Jagadhri Breaking News
यमुनानगर में रोटेरियन अभिषेक दत्ता ने वर्ष 2026-27 के लिए रोटरी क्लब यमुनानगर के अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की है। इस पदस्थापना समारोह में डीजीपी आलोक मित्तल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में मोहित हांडा (आईपीएस, एसपी विजिलेंस), कमलदीप गोयल (एसपी, यमुनानगर), नवीन आहूजा (एडीसी), आदित्येंद्र सिंह (डीईटीसी), कपिल गुप्ता, रामनिवास गर्ग और डॉ. आई.के. पंडित उपस्थित रहे। इनके अलावा कार्यक्रम में कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं शहर के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
More news from हरियाणा and nearby areas
- यमुनानगर में रोटेरियन अभिषेक दत्ता ने वर्ष 2026-27 के लिए रोटरी क्लब यमुनानगर के अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की है। इस पदस्थापना समारोह में डीजीपी आलोक मित्तल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में मोहित हांडा (आईपीएस, एसपी विजिलेंस), कमलदीप गोयल (एसपी, यमुनानगर), नवीन आहूजा (एडीसी), आदित्येंद्र सिंह (डीईटीसी), कपिल गुप्ता, रामनिवास गर्ग और डॉ. आई.के. पंडित उपस्थित रहे। इनके अलावा कार्यक्रम में कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं शहर के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।1
- हरियाणा के यमुनानगर स्थित जगाधरी में सुबह की चिलचिलाती धूप के बाद दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादलों के आने और तेज हवाओं के चलने के साथ ही रिमझिम तेज बरसात शुरू हो गई, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। क्षेत्र में बादलों का आना-जाना लगातार लगा रहा, जिसके बाद बादलों की गड़गड़ाहट और तेज हवाओं के साथ रिमझिम बरसात की शुरुआत हुई।1
- यमुनानगर के जगाधरी स्थित हिंदू गर्ल्स कॉलेज में संचालित उल्लास डे-केयर सेंटर फॉर दिव्यांग बालिकाओं एवं महिलाओं (आरोहण वेलफेयर सोसायटी) में एक विशेष महिला जागरूकता एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को सुदर्शन फाउंडेशन, विज़न इमिग्रेशन और अमर ज्वेलर्स के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न कॉलेजों से इंटर्नशिप के लिए आए विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों और दिव्यांग बालिकाओं तथा महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुदर्शन फाउंडेशन के संस्थापक श्री संदीप बजाज के व्याख्यान से हुई, जिन्होंने 'आयुर्वेद के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य' विषय पर बोलते हुए संतुलित जीवनशैली, प्राकृतिक चिकित्सा और पौष्टिक आहार के महत्व को समझाया। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने की बात कही और भविष्य में भी संस्था को निरंतर सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान विज़न इमिग्रेशन के वीज़ा एवं इमिग्रेशन कंसल्टेंट श्री सरवजीत सिंह ने 'विदेश में करियर के अवसर एवं वीज़ा मार्गदर्शन' विषय पर विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इसी सत्र के दौरान जब सबको ज्ञात हुआ कि 11 जुलाई को श्री सरवजीत सिंह का जन्मदिन है, तो उन्होंने अपना जन्मदिन वहां मौजूद दिव्यांग बालिकाओं और महिलाओं के साथ बेहद आत्मीयता से मनाया। उन्होंने भावुक होकर कहा कि बच्चों से मिला यह प्यार और मुस्कान उनके जीवन का सबसे यादगार उपहार है और उन्हें पहली बार ऐसे बच्चों के साथ जन्मदिन मनाने का अवसर मिला है। इसके बाद अमर ज्वेलर्स के प्रतिनिधि श्री सुंदर प्रताप नारंग ने सोना, चाँदी और हीरे की सही पहचान तथा गुणवत्ता परखने को लेकर व्यावहारिक सुझाव साझा किए। इस दौरान इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से आयुर्वेद, विदेश में करियर और आभूषणों की पहचान से जुड़े सवाल पूछे और अपनी शंकाओं का समाधान किया। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों ने आरोहण सोसायटी के कार्यों की सराहना करते हुए हर महीने संस्था को सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन समन्वयक श्रीमती रेखा ठकराल ने किया और इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष श्री अनिल सोनी, सचिव श्रीमती भारती कम्बोज, डॉ. सत्यम नागपाल और श्री संजीव ओबेरॉय विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्हें स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।3
- सहारनपुर के गंगोह थाने पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पिछले 5 महीने पहले आबिद उर्फ बॉबी की एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, लेकिन पुलिस अभी तक इस मामले में कोई भी पता नहीं लगा पाई है। भाकियू ने प्रशासन से निवेदन किया है कि बॉबी के केस को तुरंत व जल्द से जल्द खोला जाए और क्षेत्र में सक्रिय स्मैक तस्करों को भी जल्द से जल्द पकड़ा जाए। धरने के दौरान 'भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद' के नारे भी बुलंद किए गए।1
- Post by Ankur Saini1
- यमुनानगर के रामपुरा में एक बार फिर गोलियों की गूंज सुनाई दी है। यहाँ स्थित सभ्रवाल टायर स्टोर पर बदमाशों ने गोलियां चलाईं और साथ ही वारदात स्थल पर एक धमकी भरा पोस्टर भी चिपका दिया।1