चकमार्ग पर कब्जे की शिकायत, एसडीएम ने दिए जांच के निर्देश चकमार्ग पर कब्जे की शिकायत, एसडीएम ने दिए जांच के निर्देश ठाकुरद्वारा: डीलारी ब्लॉक के ग्राम सालारपुर में चकमार्ग पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव निवासी वीरेंद्र कुमार शर्मा ने एसडीएम प्रीति सिंह को प्रार्थना पत्र देकर चकमार्ग को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की है। प्रार्थी वीरेंद्र कुमार शर्मा पुत्र स्व. दुर्गेश कुमार शर्मा ने बताया कि वह ग्राम सालारपुर का स्थायी निवासी है और उसकी भूमि मौजा मानपुर, तालुका सालारपुर में गाटा संख्या 49, रकबा 0.2160 हेक्टेयर में स्थित है, जिसमें उसका आधा हिस्सा दर्ज है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों—महीपाल सिंह, सुरेश कुमार, राजकुमार, शिवकुमार और प्रमादेवी—ने चकमार्ग के गाटा संख्या 43, 48 और 52 को काटकर अपने खेतों में मिला लिया है। इससे उन्हें अपने खेत तक आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रार्थी ने एसडीएम से मांग की है कि चकमार्ग से अवैध कब्जा हटवाकर रास्ते को बहाल कराया जाए और संबंधित हल्का लेखपाल व पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम प्रीति सिंह ने जांच के लिए टीम गठित कर दी है और संबंधित अधिकारियों को जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

- ना रोड हे न नाली हे ना लाइट हे वार्ड 9 झंडा चोक स्टेडियम रोड1
- gram Shahpura Jila Rampur post dhanupura Tahsil Tanda1
- नगर पंचायत सहसपुर में आज जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण के कार्य का तीन दिवसीय प्रशिक्षण मीटिंग हॉल नगर पंचायत सहसपुर श्री मोहम्मद इजहार नूरी एवं श्री मोहित कुमार के द्वारा सुपरवाइजर एवं प्रगडको को दिया गया इस अवसर पर सभी नियुक्त कर्मचारियों के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्री दीपक कुमार चार्ज अधिकारी एवं सलमान अली सहायक चार्ज अधिकारी जनगणना भी उपस्थित रहे नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक सलमान अली ने बताया कि प्रथम चरण 22मई से 20जून तक होगा1
- बिजनौर जिले के कस्बा शेरकोट के मोहल्ला शेखान निवासी नजाकत के 21 वर्षीय पुत्र मोहम्मद कैफ की धामपुर मे नूरपुर रोड स्तिथ नींदड़ू पेट्रोल पंप के पास बाइको की टक्कर मे दर्दनाक मौत हो गई। जबकी इस हादसे मे कई अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे आनन फानन मे सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। मृतक कैफ बेहद खुश मिजाज और मिलनसार युवक था उसकी मौत से परिवार मे कोहराम मच गया और मोहल्ले मे शोक की लहर दौड़ गई। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि मृतक कैफ अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था उसको भी गौद लिया गया था। इस का1
- धामपुर-नूरपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दो गंभीर1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बिजनौर 🚨 बिजनौर में समाजवादी पार्टी के PDA सदभावना सम्मेलन के बाद मुरादाबाद से सपा सांसद रूचि वीरा ने तालिब-खालिद बंधु प्रकरण को लेकर बड़ा बयान दिया है। “तालिब खालिद बंधुओं के साथ अन्याय और अत्याचार हो रहा है। अगर कागज़ों में कोई कमी है तो उसकी जांच अधिकारी करेंगे या नेता।1
- थाना डिडौली पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में दो गौकश अभियुक्त गिरफ्तार एक घायल अवैध असलहा व गोकशी के उपकरण बरामद, दो गोवंश सुरक्षित बरामद के संबध में अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा द्वारा दी गयी बाइट।1
- मुरादाबाद के चक्कर की मिलक मे 24000 रुपए के विवाद को लेकर पति-पत्नी की चाकू से गोद कर की निर्मम हत्या1