बीकानेर नगर महापौर पद के लिए अनिल कल्ला ने भरा नामांकन, बोले 33 साल बाद पार्टी ने मुझे अवसर दिया बीकानेर। नगर निगम में महापौर पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कल्ला ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला सहित परिवार के सदस्य और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। नामांकन के बाद कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम में पार्टी का बोर्ड बनने का दावा किया।पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने कहा कि नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड शत-प्रतिशत बनेगा। कांग्रेस पार्षद नवरतन डांगा द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि डांगा को जल्द ही मना लिया जाएगा और वे कांग्रेस के साथ आएंगे।अनिल कल्ला का नाम महापौर प्रत्याशी के रूप में घोषित होने के बाद कांग्रेस में अंदरूनी असंतोष की चर्चाएं तेज हो गई हैं। वार्ड नंबर 50 से कांग्रेस पार्षद नवरतन डांगा ने पार्टी प्रत्याशी के सामने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल कर मुकाबले को रोचक बना दिया है। हालांकि कांग्रेस नेतृत्व पार्टी में किसी प्रकार के विरोध से इनकार कर रहा है।परिवारवाद के आरोपों पर अनिल कल्ला ने कहा कि वे पिछले 33 वर्षों से कांग्रेस के साथ जुड़े हुए हैं और लंबे समय तक पार्टी के लिए काम करने के बाद उन्हें यह अवसर दिया गया है। उन्होंने कहा, “33 साल से पार्टी के साथ हूं। 33 साल बाद पार्टी ने मुझे अवसर दिया है।क्रॉस वोटिंग की आशंका पर अनिल कल्ला ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और सभी पार्षद एक मंच पर हैं। उन्होंने कहा, “मैं बोलकर नहीं बताऊंगा, बल्कि 21 तारीख को परिणाम बताएगा कि हमारी एकजुटता कितनी मजबूत है। अब नवरतन डांगा के निर्दलीय नामांकन के बाद कांग्रेस के सामने उन्हें मनाने और पार्षदों को एकजुट रखने की चुनौती है। वहीं, अनिल कल्ला और डॉ. बीडी कल्ला दोनों ने कांग्रेस का महापौर बनने तथा नगर निगम में पार्टी का बोर्ड गठित होने का विश्वास जताया है।

- बीकानेर की नगर निगम में कांग्रेस के देहात अध्यक्ष का क्या काम हे बीकानेर नगर निगम में देहात कांग्रेस अध्यक्ष की भूमिका को लेकर राजनीतिक गलियारों में सवाल उठ रहे हैं। नगर निगम क्षेत्र शहर कांग्रेस के दायरे में आता है, ऐसे में महापौर चुनाव में देहात अध्यक्ष की सक्रिय भूमिका को लेकर चर्चा है। सवाल यह है कि नगर निगम के महापौर चयन में देहात अध्यक्ष का क्या काम है और उन्हें किस हैसियत से भूमिका दी जा रही है। बीकानेर कांग्रेस में अब यह मुद्दा भी राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है।1
- Post by मनीष तिवारी धर्मेंद्र कुमार1
- नागौर में BJP ने खोले पत्ते, संतोष टाक ने भरा सभापति पद का पर्चा नागौर नगर परिषद सभापति पद के लिए भाजपा की ओर से श्रीमती संतोष टाक ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इस दौरान भाजपा प्रभारी श्री देवजी भाई पटेल, खींवसर विधायक श्री रेवंतराम डांगा, पूर्व विधायक श्री मोहनाराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामधन पोटालिया, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कृपाराम देवड़ा, श्री हुक्मीचंद टाक सहित पार्टी के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। संतोष टाक के पर्चा दाखिल करते ही नागौर सभापति चुनाव की तस्वीर और दिलचस्प हो गई है। अब सबकी नजरें बोर्ड के सियासी समीकरणों पर टिकी हैं।1
- Swatantra Bhardwaj : स्वतंत्र भारद्वाज को मिली अंतरिम जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?1
- जेडीए में नए आयकर अधिनियम-2025 पर टीडीएस कार्यशाला आयोजित अधिकारियों एवं लेखाकारों को टीडीएस-टीसीएस के नवीन प्रावधानों की दी जानकारी जोधपुर, 15 सितंबर। कार्यालय संयुक्त आयकर आयुक्त रेंज (टीडीएस), जोधपुर की ओर से जेडीए में डीडीओ एवं लेखाकारों के लिए नए आयकर अधिनियम-2025 पर टीडीएस एवं टीसीएस कार्यशाला आयोजित की गई। आयकर आयुक्त (टीडीएस) राजस्थान शैलेन्द्र शर्मा के निर्देशन एवं अपर आयकर आयुक्त श्रीमती निधि नायर के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला में सहायक आयकर आयुक्त डॉ. बोधिराज एस. विश्वास, आयकर अधिकारी नरेंद्र सांखला एवं दीपाराम धन्धे ने टीडीएस-टीसीएस के नवीन प्रावधानों की जानकारी दी। आयकर निरीक्षक अरुण जालानी एवं सतपाल यादव ने टीडीएस रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया, सामान्य त्रुटियों एवं उनके सुधार के बारे में बताया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया। अंत में जेडीए डायरेक्टर फाइनेंस मंजीत चारण ने धन्यवाद ज्ञापित किया।1
- रिया बड़ी नगर पालिका मंडल के कांग्रेस पार्टी के जीते हुए पार्षदों पर हमला1
- झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे मायूस, मूंग की फसल पर मंडराया संकट रियां बड़ी क्षेत्र में खरीफ की फसल इस समय कटाई और पकने की स्थिति में है। ऐसे में लगातार हो रही बारिश किसानों के लिए राहत के बजाय परेशानी का कारण बन गई है।3
- महापौर चुनाव में कांग्रेस को झटका, नवनिर्वाचित पार्षद नवरतन डागा ने भी दाखिल किया नामांकन बीकानेर कांग्रेस की ओर से अनिल कल्ला महापौर पद के लिए मैदान में हैं, लेकिन कांग्रेस के ही नवनिर्वाचित पार्षद नवरतन डागा ने पार्टी प्रत्याशी के अलावा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भी महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है।डागा अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका विरोध कांग्रेस पार्टी से नहीं, बल्कि पार्टी में चली आ रही परिवारवाद की परंपरा से है।डागा का कहना है कि बार बार एक ही परिवार को अवसर दिया जा रहा है, जबकि वर्षों से पार्टी के लिए मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने महापौर पद के लिए अपनी दावेदारी को कार्यकर्ताओं और आम पार्षदों की आवाज से जोड़ते हुए अपनी बात रखी।1