Shuru
Apke Nagar Ki App…
नाली सड़क न बनने के संबंध हेतु मानवर आप से निवेदन है कि मै अमित कुमार, पंचायत - सिहुली, ग्राम- खैरा के निवासी हु हमारे द्वार के रास्ते मे न सड़क और नाली न होने के कारण बहुत मुसीब होता गांव से बाहर निकलने में निवेदन है आप से की सुविधा दिया जाए ! नाम - अमित ग्राम - सिहुली खैरा थाना - रफ़ीगंज जिला - औरंगाबाद बिहार 824125 मो. 8228071008
अमित कुमार
नाली सड़क न बनने के संबंध हेतु मानवर आप से निवेदन है कि मै अमित कुमार, पंचायत - सिहुली, ग्राम- खैरा के निवासी हु हमारे द्वार के रास्ते मे न सड़क और नाली न होने के कारण बहुत मुसीब होता गांव से बाहर निकलने में निवेदन है आप से की सुविधा दिया जाए ! नाम - अमित ग्राम - सिहुली खैरा थाना - रफ़ीगंज जिला - औरंगाबाद बिहार 824125 मो. 8228071008
More news from बिहार and nearby areas
- रफीगंज प्रखंड के पौथू थाना क्षेत्र के बेरी गांव में बंद घर में लाखों की चोरी, पड़ोसियों पर जताया शक रफीगंज/औरंगाबाद पौथू थाना क्षेत्र के बेरी गांव में बंद घर में चोरी का मामला सामने आया है। पीड़िता अल्का शर्मा ने पोथू थाना में आवेदन देकर घर से सोना-चांदी समेत कई कीमती सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। दिए गए आवेदन में अल्का शर्मा ने बताया कि वह अपने पति अमित कुमार एवं परिवार के साथ वर्तमान में ग्वालियर (मध्यप्रदेश) में रहती हैं। दिनांक 03 मई 2026 को उनके ससुर अरविंद शर्मा पटना से गांव स्थित घर पहुंचे तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था तथा अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। कमरे का दरवाजा टूटा हुआ था और ट्रंक एवं अलमारी भी क्षतिग्रस्त अवस्था में थे। घटना की सूचना मिलने पर अल्का शर्मा ग्वालियर से अपने गांव बेरी पहुंची। घर की जांच करने पर पता चला कि घर से सोने का सुप, चांदी का मछली, चांदी का पान, चांदी का कसैली, एक भरा हुआ गैस सिलेंडर, पीतल के बर्तन, दो सूटकेस, एलईडी टीवी एवं टावर स्पीकर सहित अन्य सामान चोरी हो गया है। पीड़िता ने आवेदन में गांव के ही पड़ोसी संजय शर्मा एवं निशांत कुमार पर चोरी का शक जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में भी दोनों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है। इस संबंध में पोथू थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सर्किल इंस्पेक्टर विनय कृष्ण प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात की जा रही है।1
- गया जिले के गुरुआ अंचल कार्यालय से लगान वसूली जागरूकता अभियान के तहत एक प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह वाहन क्षेत्र के हर गांव में जाकर लोगों को समय पर लगान जमा करने के प्रति जागरूक करेगा। अंचलाधिकारी ने किसानों से इस अभियान का लाभ उठाने और लगान समय पर भरने की अपील की है।1
- बिहार के शिक्षा मंत्री का झाड़-फूंक करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर राज्यभर में आस्था और अंधविश्वास पर तीखी बहस छिड़ गई है।1
- Post by Lavjeet kumar1
- कोंच जनता दरबार में छाए जमीनी विवाद, बीडीओ ,सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं कोंच जनता दरबार में छाए जमीनी विवाद, बीडीओ ,सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं कोंच प्रखंड कार्यालय परिसर के सभागार में सोमवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया, जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज और अंचलाधिकारी मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से लोगों की समस्याओं को सुना। जनता दरबार में परिमार्जन प्लस और मोटेशन दाखिल-खारिज से संबंधित मामलों की भरमार रही।जनता दरबार में जमीनी विवादों से जुड़े कई आवेदन जमा किए गए। इसमें प्रमुख रूप से अस्लेमपुर पंचायत के सिंघरा गांव निवासी बिरेंद्र सिंह और देवरा बाजार निवासी निरंजन कुमार ने अपनी खरीदी गई जमीन का दाखिल-खारिज कराने को लेकर आवेदन दिया। ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष मोटेशन में हो रही देरी की शिकायत की। मामलों की गंभीरता को देखते हुए अंचलाधिकारी मुकेश कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि जितने भी आवेदन मोटेशन और परिमार्जन के आए हैं, उनकी गहन जांच की जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि नियमसंगत मामलों का त्वरित निष्पादन किया जाएगा ताकि रैयतों को कोई परेशानी न हो।जनता दरबार के दौरान बीडीओ विपुल भारद्वाज और अंचलाधिकारी मुकेश कुमार के साथ-साथ ब्लॉक और अंचल कार्यालय के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने फरियादियों से आवेदन प्राप्त किए और उनकी समस्याओं को नोट किया।1
- _प्रतापपुर के महावीर चौक पर रोज लगता है जाम, स्कूली बच्चे परेशान_ प्रतापपुर (चतरा): महावीर चौक पर इन दिनों रोज घंटों जाम लग रहा है। सड़क के दोनों किनारों पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। सुबह और दोपहर के समय हालात सबसे ज्यादा खराब हो जाते हैं। जाम में फंसकर स्कूली बच्चों, मरीजों और राहगीरों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि महावीर चौक प्रतापपुर का प्रमुख मार्ग है। यहां से रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क किनारे दुकानदारों के सामान फैलाने और ठेला लगाने से सड़क संकरी हो गई है। इससे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। कई बार बाइक और ऑटो चालकों के बीच रास्ता निकालने को लेकर विवाद भी हो जाता है। स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। अभिभावकों ने कहा कि जाम की वजह से बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते। छुट्टी के समय घंटों सड़क पर फंसे रहते हैं। लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन को जानकारी दी गई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकला। लोगों ने प्रशासन से महावीर चौक के आसपास अतिक्रमण हटाने, सड़क किनारे पार्किंग व्यवस्था बनाने और यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस बल तैनात करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो समस्या और गंभीर हो सकती है।1
- बिहार के नवादा जिले में धमौल थाने के ठीक सामने एक चौकीदार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात ने राज्य की कानून व्यवस्था और पुलिस की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- कोंच पुलिस की बड़ी कार्रवाई: उसास गांव से 11 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल कोंच पुलिस की बड़ी कार्रवाई: उसास गांव से 11 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल कोंच थाना पुलिस लगातार सक्रिय है इसी कड़ी में सोमवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसास गांव में छापेमारी कर अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया है।थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के उसास गांव में अवैध अंग्रेजी शराब की खेप उतारी गई है और उसकी बिक्री की योजना बनाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पीटीसी जितेन्द्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस बल ने चिह्नित ठिकाने पर औचक छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से आइकोनिक ब्रांड की 11 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। इस दौरान पुलिस ने शराब के साथ धंधेबाज कबींदर कुमार को रंगे हाथ धर दबोचा। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और बरामद शराब को जब्त कर थाने ले आई। थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार को ही आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि क्षेत्र में शराब के अवैध निर्माण, परिवहन या बिक्री में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।1