रावतभाटा के कोटा बैरियर चौराहे से लेकर प्लांट गेट तक रोड पर खतरा ही खतरा। जनप्रतिनिधि नें आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु तहसीलदार को सौपा पी डब्लू डी विभाग के अधिकारियो के नाम ज्ञापन। रावतभाटा नगर की मुख्य सडक पर आए दिन दुर्घटना होने की खबर आम होती जा रही है जानकारी देते हुए निः वर्तमान पार्षद मनीष गिरी नें पी डब्लू डी के अधिकारी जे ई एन एवं ए ई एन के नाम तहसीलदार व नगर पालिका प्रशासक विवेक गरासिया को ज्ञापन देकर कॉलोनीवासियो की ओर से मांग की एवं कोटा बैरियर चौराहे से लेकर नया बाजार, बालाराम चौराहा, एनटीसी गेट, चारभुजा मुख्य मार्ग से होते हुए प्लांट तक जगह जगह सी सी एवं डांबर रोड पर बड़े बड़े गड्डे होने के कारण हो रही दुर्घटनाओ से अवगत करवाया. उन्हीने बताया प्लांट रोड पर हनुमान मंदिर से एन एफ सी प्लांट के मुख्य गेट के बीच 3 जगह सी सी रोड मेँ गैप बढ़ता जा रहा है जिसके कारण दो पहिया वाहन चालक आए दिन दुर्घटनाओ के शिकार हो रहे है. ऐसा ही एक जानलेवा गड्ढा श्री राम मंदिर झालर बावड़ी विद्यालय के पास ओम्कारेश्वर नगर के मोड़ पर होने की जानकारी दी जिसमे से मोटे सरिये बाहर निकलने की बात कही जिन्हे अगर जल्दी ही ठीक नही किया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है और कीसी की जान भी जा सकती है. मनीष गिरी नें पी डब्लू डी विभाग से जल्द से जल्द एक अभियान चलाकर मुख्य सडक पर हो रहे सभी गैप को भरने एवं स्पीड ब्रेकरो की मरम्मत करवाने की मांग की.उन्हीने बताया की मुख्य सडक पर पूर्व मेँ बनाए गए प्लास्टिक फाइबर के ब्रेकर पूरी तरह खत्म हो गए है परन्तु उनकी किले स्क्रू वाहनों को पंक्चर करने का काम कर रहे है ऐसे ब्रेकरो को हटा देना चाहिए और मापदंड के अनुसार ब्रेकर बनाने चाहिए. नगरवासियो की जान का खतरा बनती जा रही इस रोड की मरम्मत के लिए ज्ञापन मनीष गिरी, लष्मी लाल धाकड़ एवं समस्त कॉलोनीवासियो, नगरवासियो की ओर से तहसीलदार विवेक गरासिया को सौपा गया.
रावतभाटा के कोटा बैरियर चौराहे से लेकर प्लांट गेट तक रोड पर खतरा ही खतरा। जनप्रतिनिधि नें आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु तहसीलदार को सौपा पी डब्लू डी विभाग के अधिकारियो के नाम ज्ञापन। रावतभाटा नगर की मुख्य सडक पर आए दिन दुर्घटना होने की खबर आम होती जा रही है जानकारी देते हुए निः वर्तमान पार्षद मनीष गिरी नें पी डब्लू डी के अधिकारी जे ई एन एवं ए ई एन के नाम तहसीलदार व नगर पालिका प्रशासक विवेक गरासिया को ज्ञापन देकर कॉलोनीवासियो की ओर से मांग की एवं कोटा बैरियर चौराहे से लेकर नया बाजार, बालाराम चौराहा, एनटीसी गेट, चारभुजा मुख्य मार्ग से होते हुए प्लांट तक जगह जगह सी सी एवं डांबर रोड पर बड़े बड़े गड्डे होने के कारण हो रही दुर्घटनाओ से अवगत करवाया. उन्हीने बताया प्लांट रोड पर हनुमान मंदिर से एन एफ सी प्लांट के मुख्य गेट के बीच 3 जगह सी सी रोड मेँ गैप बढ़ता जा रहा है जिसके कारण दो पहिया वाहन चालक आए दिन दुर्घटनाओ
के शिकार हो रहे है. ऐसा ही एक जानलेवा गड्ढा श्री राम मंदिर झालर बावड़ी विद्यालय के पास ओम्कारेश्वर नगर के मोड़ पर होने की जानकारी दी जिसमे से मोटे सरिये बाहर निकलने की बात कही जिन्हे अगर जल्दी ही ठीक नही किया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है और कीसी की जान भी जा सकती है. मनीष गिरी नें पी डब्लू डी विभाग से जल्द से जल्द एक अभियान चलाकर मुख्य सडक पर हो रहे सभी गैप को भरने एवं स्पीड ब्रेकरो की मरम्मत करवाने की मांग की.उन्हीने बताया की मुख्य सडक पर पूर्व मेँ बनाए गए प्लास्टिक फाइबर के ब्रेकर पूरी तरह खत्म हो गए है परन्तु उनकी किले स्क्रू वाहनों को पंक्चर करने का काम कर रहे है ऐसे ब्रेकरो को हटा देना चाहिए और मापदंड के अनुसार ब्रेकर बनाने चाहिए. नगरवासियो की जान का खतरा बनती जा रही इस रोड की मरम्मत के लिए ज्ञापन मनीष गिरी, लष्मी लाल धाकड़ एवं समस्त कॉलोनीवासियो, नगरवासियो की ओर से तहसीलदार विवेक गरासिया को सौपा गया.
- Post by Mahendar.merotha1
- अमेरिकी नौसेना का ईरानी समुद्री सीमा में प्रवेश...1
- वड़ा पाव गर्ल चन्द्रिका दीक्षित ने रिद्धिमा शर्मा को चेलेंज देते हुए कहा , " अगर ब्राह्मण की औलाद है तो आजा फेस टू फेस बात कर , क्या पीठ पीछे भोंक रही है , सामने आकर बात कर अगर दम है तो और तेरे ऊपर एक वीडियो बना दी जिसमे तुझे मिर्ची लग गयी " ,1
- रानपुर से गांव में जाने वाला रास्ता देखिए आप किस तरह का सरकार अभी तक कहां से हुई है मेरी पोस्ट को आगे साइकिल जरूर1
- रामगंजमंडी क्षेत्र के ईश्वरपुरा गांव में अज्ञात चोरों ने खेतों में लगी पानी की मोटरों की केबल चोरी कर ली, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। मंगलवार शाम करीब 4 बजे गांव निवासी जुगाराज ने बताया कि उनके खेत पर कुएं में लगी मोटर की केबल रात के समय अज्ञात बदमाश चुरा ले गए। सुबह खेत पर पहुंचने पर घटना का पता चला। जुगाराज ने बताया कि यह घटना केवल उनके खेत तक सीमित नहीं रही, बल्कि गांव के अन्य चार-पांच किसानों के खेतों से भी मोटर की केबल चोरी होने की जानकारी सामने आई है। लगातार हो रही इन वारदातों से किसानों में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- Post by जीतू वर्मा1
- राह चलते लड़कियों को छेड़ने वाले छपरियों का जयपुर पुलिस ने किया ईलाज। मुख्य 2 आरोपी और 2 कैमरामैन सहित चारों की लंगड़ाते हुए फोटो आई सामने।1
- Post by Mahendar.merotha1
- धरना स्थल पर आर पार की लड़ाई की लेंगे शपथ -एक साल 55 दिन से लगातार जारी है जेके मजदूरों का आंदोलन कोटा। बकाया भुगतान की मांग को लेकर 18 फरवरी 2025 से चल रहा जेके फैक्ट्री के मजदूरों का धरना सोमवार को लगातार एक साल और 55 वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को नेताओं ने बैठक कर संविधान बचाओ जागरूकता रैली निकालकर 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती मनाने का निर्णय लिया। साथ ही धरना स्थल पर अपने अधिकारों के लिए सरकार से आप पार की लड़ाई करने की शपथ ली जाएगी। नेताओं ने इसके लिए सभी मजदूरों से मंगलवार को सुबह 11 बजे अधिक से अधिक संख्या में धरना स्थल पर आने की अपील की है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला लागू नहीं कर रही सरकार सीटू के मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि फैक्ट्री बंद होने के समय 4200 मजदूरों-कर्मचारियों का 260 करोड़ रुपये से अधिक वेतन, ग्रेच्युटी और अन्य लाभ बकाया था। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार 18 प्रतिशत ब्याज जोड़कर यह राशि 500 करोड़ रुपए से अधिक हो चुकी है। राजस्थान सरकार ने यह स्वीकार किया है कि बकाया फैक्ट्री प्लांट की ओर है।सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2023 में मजदूरों के पक्ष में फैसला सुनाया और सरकार को बकाया भुगतान का आदेश दिया था। इसके बावजूद पालना नहीं हुई। सरकार ने 24 जून 2025 को अराफात ग्रुप को बेदखल कर फैक्ट्री प्लांट की जमीन अपने कब्जे में ले ली, लेकिन मजदूरों को अब तक भुगतान नहीं किया गया। धरने में लगातार बढ़ रही मजदूरों की उपस्थिति 18 फरवरी 2025 से तीनों मजदूर यूनियनों (सीटू से जुड़ी) के संयुक्त नेतृत्व में चल रहा है। सोमवार को यूनियन रजिस्टर में 930 मजदूरों ने उपस्थिति दर्ज कराई, जिसमें सैकड़ों महिलाएं शामिल रहीं। शहर के विकास में बाधा बन रहे जनप्रतिनिधि धरने पर यूनियन रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज करने वाले कामरेड महावीर प्रसाद ने बताया कि धरने में बड़ी संख्या में महिलाएं और परिजन शामिल हैं। कामरेड अली मोहम्मद ने बताया कि धरने को संबोधित करते हुए मजदूर नेता कामरेड हबीब खान, कामरेड उमाशंकर और कामरेड नरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार भूमाफियाओं और कोटा के कारपोरेट दलालों के साथ मिली हुई है। स्थानीय विधायक, सांसद और जनप्रतिनिधि भी शहर के विकास में बाधा बन रहे हैं। बाबा साहेब की प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण मजदूर नेताओं ने 14 अप्रैल 2026 को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर संविधान बचाओ जागरूकता रैली निकालने की घोषणा की है। रैली जिला कलेक्ट्रेट गेट से शुरू होकर जिला न्यायालय परिसर में बाबा साहेब की प्रतिमा के सामने पहुंचेगी, जहां माल्यार्पण कर मजदूर सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने की शपथ लेंगे। नेताओं ने कोटा शहर की आम जनता, महिलाओं और मजदूरों से अपील की है कि वे 11 बजे ज्यादा से ज्यादा संख्या में धरना स्थल पर पहुंचें। धरने के दौरान मानव श्रृंखला बनाकर नारेबाजी की गई और जिला कलेक्टर से बकाया वेतन भुगतान की मांग की गई। धरने पर ये रहे मौजूद धरने में कामरेड कालीचरण सोनी, कामरेड केदार जोशी, कामरेड गोपाल शर्मा, कामरेड अली मोहम्मद, कामरेड सतीश चंद त्रिवेदी, कामरेड हनुमान सिंह, कामरेड अशोक सिंह, कामरेड गुलाब शंकर, कामरेड गिरजा शंकर पांडे, कामरेड बच्चन जयसवाल, कामरेड लटूर लाल, कामरेड गणेश प्रसाद, कामरेड रामफूल, कामरेड जेठाराम, कामरेड छीतर लाल, कामरेड भवर लाल, कामरेड लक्ष्मीकांत वाजपेयी सहित सैकड़ों मजदूर डटे हुए हैं। महिला मजदूरों में रेशमा देवी, कैलाशी बाई, राजकुमारी, राजू वर्मा, जाहिदा बानो, नजमा बेगम, बानो बी, शकीला, मंजू कश्यप, बदाम बाई, मोदी बाई, मूर्ति बाई, कबूतरी बाई, धन्नी बाई, मोतिया बाई, उर्मिला बाई आदि बड़ी संख्या में शामिल हैं।4