कन्नौज जिले के सांडी कस्बे में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां नवाबगंज मोहल्ले में बिजली मीटरों की जांच करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में विभाग का एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे विद्युत विभाग की टीम मोहल्ला नवाबगंज में घरों के बाहर लगे मीटरों की जांच कर रही थी। इसी दौरान टीम हसीना बानो पत्नी रईस के घर के बाहर मीटर जांचने पहुंची, तभी उनके पुत्र तारिक, मेराज और उनके कुछ साथी मौके पर आ पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों ने बिजली विभाग की टीम के साथ अभद्रता और गाली-गलौज शुरू कर दी। कर्मचारियों द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, जिसमें बिजली कर्मचारी पंकज घायल हो गए। दबंगों द्वारा कर्मचारियों के मोबाइल छीनने का प्रयास भी किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच में जुट गई है। उपखंड सांडी के प्रमुख सुनील कुमार ने सांडी थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। घायल कर्मचारी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- खबरों के प्रकाशन, विज्ञापन देने और ज्वाइनिंग के लिए मोबाइल नंबर 7309027016 पर संपर्क किया जा सकता है।1
- Post by मोनू शुक्ला1
- अज्ञात कारणों के चलते बांगरमऊ थाना क्षेत्र के ग्राम रबड़ी निवासी 20 वर्षीय युवक रजनीश ने अपने ही आम के बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक अपने पिता राकेश कुमार का पुत्र था। यह घटना तब हुई जब वह गांव से करीब 500 मीटर दूर अपने आम के बाग में था। इस वारदात के बाद परिजन युवक को अनन-फानन में सीएचसी बांगरमऊ ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बिना ही शव को घर ले जाया। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, ग्रामीणों में यह चर्चा है कि युवक इससे पहले भी कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। इसके अलावा, अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद होता था, जिसकी वजह से पत्नी काफी दिनों से अपने मायके में रह रही थी। बांगरमऊ कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें इस घटना का संज्ञान नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- India key technology jisme Opera for political driver guitar1
- फर्रुखाबाद में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यातायात प्रभारी उनका ई-रिक्शा रोककर उनसे अवैध वसूली करते हैं। इसके अलावा, परिवहन निगम में भी उनका चालान कर दिया जाता है। करीब 10 से 20 ई-रिक्शा चालकों ने प्रार्थना पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं और जिलाधिकारी से मांग की है कि ई-रिक्शा चालकों के साथ हो रही अवैध वसूली, उत्पीड़न और मारपीट जैसी घटनाओं पर रोक लगाई जाए। ई-रिक्शा चालकों का कहना है कि उनकी संख्या 1015000 है और उनका उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है।1
- फर्रुखाबाद में यातायात व्यवस्था को लेकर ऑटो, ई-रिक्शा और स्कूल वाहनों के चालकों का बेवजह चालान किए जाने से नाराजगी है। नगर के विभिन्न मार्गों पर स्कूलों के बच्चे को लेकर वर्षों से टेंपो टैक्सी और ई रिक्शा से लाते और ले जाते हैं लेकिन यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित न करके यातायात पुलिस बेवजह चालकों को परेशान कर उनका चालान कर रही है। चालकों का कहना है कि तिराहे और चौराहों पर खड़े पुलिसकर्मी मोबाइल से फोटो खींचकर चालान कर रहे हैं जो बहुत ही गलत है। उन्होंने कहा कि 6 से 7 बच्चे बैठाकर लाते हैं क्योंकि बच्चों के माता-पिता इतना पैसा नहीं दे पाते हैं इस मजबूरी की वजह से बच्चों की संख्या बढ़ानी पड़ती है। यदि बच्चे कम बैठाएंगे तो खर्चा नहीं निकलेगा इसलिए स्कूली वाहनों पर बच्चों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग की है। इस मांग को लेकर ऑटो चालकों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और ज्ञापन दिया।1
- फर्रुखाबाद जिले के सरकारी स्कूल में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने स्कूल के समर्सिबल की केबल चुरा ली है। इस घटना से स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। चोरी की यह वारदात स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा करती है। इससे पहले भी स्कूल में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अब इस नई वारदात के बाद स्कूल प्रशासन और स्थानीय पुलिस पर दबाव बढ़ गया है कि वे जल्द से जल्द चोरों को पकड़ें और स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करें।1
- जॉइनिंग, खबरों और विज्ञापन से जुड़ी जानकारी या संपर्क के लिए 7309027016 नंबर जारी किया गया है। इच्छुक लोग इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।1