Shuru
Apke Nagar Ki App…
जॉइनिंग, खबरों और विज्ञापन से जुड़ी जानकारी या संपर्क के लिए 7309027016 नंबर जारी किया गया है। इच्छुक लोग इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
KPTV BHARAT NEWS
जॉइनिंग, खबरों और विज्ञापन से जुड़ी जानकारी या संपर्क के लिए 7309027016 नंबर जारी किया गया है। इच्छुक लोग इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- कन्नौज की गुरसहायगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 10 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी, उसी दौरान मुखबिर की सूचना पर रौतामई गल्ला गोदाम, रामाश्रम रोड के पास से अभियुक्त को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तस्लीम (पुत्र कल्लू), निवासी हम्मालीपुरा, थाना कोतवाली कन्नौज के रूप में हुई है। तस्लीम थाना कोतवाली कन्नौज में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में लंबे समय से वांछित था और उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के अलावा चोरी और आर्म्स एक्ट के भी मुकदमे दर्ज हैं। इस ताज़ा मामले में उसके खिलाफ गुरसहायगंज थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत की गई। यह पूरी सफलता अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर शिल्पा वर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी के नेतृत्व में मिली। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अंकित पटेल, हेड कांस्टेबल अमित दीक्षित, कांस्टेबल अनुभव पटेल और कांस्टेबल अखिल अत्री शामिल रहे।1
- उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने छात्र आंदोलन की सफलता पर धन्यवाद पत्र वाले होर्डिंग लगाए हैं। इन होर्डिंग्स में आंदोलन को कार्यकर्ताओं और जनता की सामूहिक जीत बताया गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव के नेतृत्व और सहयोग के लिए विशेष आभार जताया गया है। पोस्टर में आंदोलन में दिन-रात मेहनत करने वाले पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भी धन्यवाद किया गया है। जनता के अधिकार और न्याय की लड़ाई को सफल संघर्ष बताया गया है। भविष्य में भी समाज और जनहित के मुद्दों पर लगातार काम करने का संकल्प दोहराया गया है। पोस्टर पर 'समाजवादी सेवक' हल्लूराम सुंदर यादव, विधानसभा 249 पट्टी (प्रतापगढ़) का नाम अंकित है। सपा के ये धन्यवाद होर्डिंग अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं।1
- Post by मोनू शुक्ला1
- खबरों के प्रकाशन, विज्ञापन देने और जॉइनिंग के संबंध में संपर्क करने के लिए मोबाइल नंबर 7309027016 जारी किया गया है।1
- उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बहुजन समाज पार्टी पूरी मजबूती के साथ मैदान में नजर आ रही है। कानपुर देहात की रसूलाबाद विधानसभा सीट से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बसपा के मुख्य मंडल प्रभारी जितेंद्र संखवार शामिल हुए। इस बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक में बसपा की नीतियों के बारे में जागरूकता फैलाई गई और सपा, भाजपा, और कांग्रेस पर निशाना साधा गया। जितेंद्र संखवार ने कहा कि नीला झंडा लेकर घूमने वाली पार्टियां युवाओं को गुमराह कर रही हैं, इसलिए उनसे बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि हाथी का निशान वाला झंडा ही हमारा साथी है। कार्यक्रम के समापन के बाद बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और नगर पालिका परिषद झींझक के कई पूर्व व वर्तमान पार्षद बसपा में शामिल हो गए। मीडिया से बातचीत के दौरान शामिल हुए लोगों ने बताया कि वे बीजेपी की नीतियों से परेशान होकर बसपा का दामन थाम रहे हैं और विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करेंगे। जितेंद्र संखवार ने बताया कि लगभग एक दर्जन वर्तमान और पूर्व पार्षद बसपा में शामिल हो चुके हैं, जो बीजेपी के लिए एक तगड़ा झटका है।1
- कन्नौज जिले के सकराबा थाना क्षेत्र में रविवार को नीम के पेड़ को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। इस मारपीट में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे गांव में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। घायलों में प्रथम पक्ष से कुसमा देवी, उनकी बेटी प्रिया यादव, बेटा उमेश यादव, अनिकेत यादव और रामनरेश शामिल हैं, जबकि द्वितीय पक्ष से श्याम सिंह और उनका बेटा पुनीत घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सौरिख में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कुसुम देवी, रामनरेश, प्रिया यादव, श्याम सिंह और पुनीत को मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। घटना के दौरान अस्पताल में बड़ी लापरवाही देखने को मिली। जिस समय घायल सीएचसी पहुंचे, उसी समय सीएमओ डॉ. विकास चंद्रा निरीक्षण के लिए वहां मौजूद थे। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और फार्मासिस्ट सीएमओ की आवभगत में जुटे रहे, जिससे गंभीर मरीज करीब तीन घंटे तक इलाज के इंतजार में तड़पते रहे। सीएमओ के जाने के बाद ही इलाज शुरू हो सका, जिसे लेकर मरीजों के तीमारदारों में भारी आक्रोश है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।2