नेपाल का तस्कर 52.95 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार, नेपाली बाइक व मोबाइल बरामद लखीमपुर-खीरी। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खीरी पुलिस और एसएसबी को बड़ी सफलता मिली है। थाना सम्पूर्णानगर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 52.95 ग्राम अवैध स्मैक के साथ नेपाल के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त नेपाली पल्सर मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में 16 अगस्त को थाना सम्पूर्णानगर पुलिस व एसएसबी बसही कंपनी, 49वीं बटालियन कमलापुरी की संयुक्त टीम ने बसही से नेपाल जाने वाले मार्ग पर पिलर संख्या 769/23 से करीब 150 मीटर अंदर ग्राम बसही के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले नेपाली नागरिक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 52.95 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश सिंह कार्की पुत्र मनोज सिंह कार्की, निवासी ग्राम कलुवापुर, जिला कंचनपुर, नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से स्मैक के अलावा नेपाली पल्सर मोटरसाइकिल संख्या बागमती प्रदेश 0206 0प 9021 और नीले रंग का पोको मोबाइल फोन बरामद किया। पुलिस के अनुसार मामले में थाना सम्पूर्णानगर पर मु0अ0सं0 117/2026, धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस संयुक्त कार्रवाई को सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। कार्रवाई में थाना सम्पूर्णानगर के उपनिरीक्षक अमरपाल सिंह सहित पुलिस टीम तथा एसएसबी निरीक्षक रोबिन्स कुमार के नेतृत्व में एसएसबी के जवान शामिल रहे।
नेपाल का तस्कर 52.95 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार, नेपाली बाइक व मोबाइल बरामद लखीमपुर-खीरी। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खीरी पुलिस और एसएसबी को बड़ी सफलता मिली है। थाना सम्पूर्णानगर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 52.95 ग्राम अवैध स्मैक के साथ नेपाल के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त नेपाली पल्सर मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में 16 अगस्त को थाना सम्पूर्णानगर पुलिस व एसएसबी बसही कंपनी, 49वीं बटालियन कमलापुरी की संयुक्त टीम ने बसही से नेपाल जाने वाले मार्ग पर पिलर संख्या 769/23 से करीब 150 मीटर अंदर ग्राम बसही के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में
मिले नेपाली नागरिक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 52.95 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश सिंह कार्की पुत्र मनोज सिंह कार्की, निवासी ग्राम कलुवापुर, जिला कंचनपुर, नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से स्मैक के अलावा नेपाली पल्सर मोटरसाइकिल संख्या बागमती प्रदेश 0206 0प 9021 और नीले रंग का पोको मोबाइल फोन बरामद किया। पुलिस के अनुसार मामले में थाना सम्पूर्णानगर पर मु0अ0सं0 117/2026, धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस संयुक्त कार्रवाई को सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। कार्रवाई में थाना सम्पूर्णानगर के उपनिरीक्षक अमरपाल सिंह सहित पुलिस टीम तथा एसएसबी निरीक्षक रोबिन्स कुमार के नेतृत्व में एसएसबी के जवान शामिल रहे।
- नेपाल का तस्कर 52.95 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार, नेपाली बाइक व मोबाइल बरामद लखीमपुर-खीरी। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खीरी पुलिस और एसएसबी को बड़ी सफलता मिली है। थाना सम्पूर्णानगर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 52.95 ग्राम अवैध स्मैक के साथ नेपाल के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त नेपाली पल्सर मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में 16 अगस्त को थाना सम्पूर्णानगर पुलिस व एसएसबी बसही कंपनी, 49वीं बटालियन कमलापुरी की संयुक्त टीम ने बसही से नेपाल जाने वाले मार्ग पर पिलर संख्या 769/23 से करीब 150 मीटर अंदर ग्राम बसही के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले नेपाली नागरिक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 52.95 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश सिंह कार्की पुत्र मनोज सिंह कार्की, निवासी ग्राम कलुवापुर, जिला कंचनपुर, नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से स्मैक के अलावा नेपाली पल्सर मोटरसाइकिल संख्या बागमती प्रदेश 0206 0प 9021 और नीले रंग का पोको मोबाइल फोन बरामद किया। पुलिस के अनुसार मामले में थाना सम्पूर्णानगर पर मु0अ0सं0 117/2026, धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस संयुक्त कार्रवाई को सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। कार्रवाई में थाना सम्पूर्णानगर के उपनिरीक्षक अमरपाल सिंह सहित पुलिस टीम तथा एसएसबी निरीक्षक रोबिन्स कुमार के नेतृत्व में एसएसबी के जवान शामिल रहे।2
- कांवरियों की सुरक्षा ओयल चौकी पुलिस कर रही है सभी भोले शिव लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन मार्ग पर ओयल चौकी की पुलिस सुरक्षा में निकला गया कांवरियों जत्था सभी कांवरिया भोले की भक्ति मस्त है2
- लखीमपुर: मोहम्मदी में शिवभक्तों पर बरसे फूल, गूंजे 'बुलडोजर बाबा' के जयकारे; पुष्प वर्षा के बाद मंत्री लोकेंद्र प्रताप सिंह ने मां जानकी रसोई पर की विधि-विधान से आरती स्क्रिप्ट ब्यूरो संजय कुमार राठौर नेशनलन्यूज़ लाइव लोकेशन लखीमपुर खीरी एंकर लखीमपुर खीरी: सावन के पावन अवसर पर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ जाने वाले कांवड़ियों की सेवा और स्वागत के लिए मोहम्मदी में भारी उत्साह देखने को मिला। 144 मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री लोकेंद्र प्रताप सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ खुद सड़क पर उतरकर कांवड़ियों के जत्थों पर जोरदार पुष्प वर्षा की। पूरे मार्ग पर गुलाब की पंखुड़ियां बिछाकर शिवभक्तों का जोरदार स्वागत किया गया, जिससे पूरा इलाका 'हर-हर महादेव', 'योगी बाबा जिंदाबाद' और 'बुलडोजर बाबा जिंदाबाद' के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। पुष्प वर्षा के बाद क्षेत्रीय विधायक एवं दर्जा प्राप्त मंत्री लोकेंद्र प्रताप सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ 'माँ जानकी सेवा संस्थान' द्वारा संचालित माँ जानकी रसोई एवं सेवा शिविर पहुंचे। वहां उन्होंने स्थापित भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती के दरबार में कार्यकर्ताओं संग विधि-विधान से महाआरती की तथा सभी कांवड़ियों की सुखद, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की प्रार्थना की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मल्होत्रा कन्हैया , भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री आशीष त्रिवेदी, डॉ. इंद्रजीत सिंह, बीपी सिंह, सुशील वर्मा, बसंती, सुशीला वर्मा, नितिन रस्तोगी, समेत भारी संख्या में स्थानीय पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 'योगी राज में लौटा सनातन का गौरव': मंत्री लोकेंद्र प्रताप सिंह मीडिया से बातचीत के दौरान दर्जा प्राप्त मंत्री लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा: यह सनातन युग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सनातन संस्कृति का वास्तविक गौरव लौटा है। आज कांवड़िए बिना किसी भय और संकोच के सुरक्षित माहौल में अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं। न कहीं विवाद है, न कोई उपद्रव। एक दौर था जब कांवड़ यात्रा निकालना मुश्किल हो जाता था, लेकिन आज शासन-प्रशासन और मुख्यमंत्री जी खुद हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करवा रहे हैं। हम सभी भी जमीन पर उतरकर भक्तों की सेवा कर रहे हैं। जगह-जगह भंडारे लगे हैं औरजनता में गजब का उत्साह है लखीमपुर: मोहम्मदी में शिवभक्तों पर बरसे फूल, गूंजे 'बुलडोजर बाबा' के जयकारे; पुष्प वर्षा के बाद मंत्री लोकेंद्र प्रताप सिंह ने मां जानकी रसोई पर की विधि-विधान से आरती स्क्रिप्ट ब्यूरो संजय कुमार राठौर नेशनलन्यूज़ लाइव लोकेशन लखीमपुर खीरी एंकर लखीमपुर खीरी: सावन के पावन अवसर पर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ जाने वाले कांवड़ियों की सेवा और स्वागत के लिए मोहम्मदी में भारी उत्साह देखने को मिला। 144 मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री लोकेंद्र प्रताप सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ खुद सड़क पर उतरकर कांवड़ियों के जत्थों पर जोरदार पुष्प वर्षा की। पूरे मार्ग पर गुलाब की पंखुड़ियां बिछाकर शिवभक्तों का जोरदार स्वागत किया गया, जिससे पूरा इलाका 'हर-हर महादेव', 'योगी बाबा जिंदाबाद' और 'बुलडोजर बाबा जिंदाबाद' के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। पुष्प वर्षा के बाद क्षेत्रीय विधायक एवं दर्जा प्राप्त मंत्री लोकेंद्र प्रताप सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ 'माँ जानकी सेवा संस्थान' द्वारा संचालित माँ जानकी रसोई एवं सेवा शिविर पहुंचे। वहां उन्होंने स्थापित भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती के दरबार में कार्यकर्ताओं संग विधि-विधान से महाआरती की तथा सभी कांवड़ियों की सुखद, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की प्रार्थना की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मल्होत्रा कन्हैया , भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री आशीष त्रिवेदी, डॉ. इंद्रजीत सिंह, बीपी सिंह, सुशील वर्मा, बसंती, सुशीला वर्मा, नितिन रस्तोगी, समेत भारी संख्या में स्थानीय पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 'योगी राज में लौटा सनातन का गौरव': मंत्री लोकेंद्र प्रताप सिंह मीडिया से बातचीत के दौरान दर्जा प्राप्त मंत्री लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा: यह सनातन युग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सनातन संस्कृति का वास्तविक गौरव लौटा है। आज कांवड़िए बिना किसी भय और संकोच के सुरक्षित माहौल में अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं। न कहीं विवाद है, न कोई उपद्रव। एक दौर था जब कांवड़ यात्रा निकालना मुश्किल हो जाता था, लेकिन आज शासन-प्रशासन और मुख्यमंत्री जी खुद हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करवा रहे हैं। हम सभी भी जमीन पर उतरकर भक्तों की सेवा कर रहे हैं। जगह-जगह भंडारे लगे हैं औरजनता में गजब का उत्साह है4
- खेलों से निखरेगा बच्चों का व्यक्तित्व, ओजस्वनी फाउंडेशन ने छात्रावास को दी खेल सामग्री खेलों से निखरेगा बच्चों का व्यक्तित्व, ओजस्वनी फाउंडेशन ने छात्रावास को दी खेल सामग्री लखीमपुर खीरी। बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनमें खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओजस्वनी फाउंडेशन की ओर से डॉ. हेडगेवार सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रावास में रह रहे बच्चों को विभिन्न प्रकार की खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई। फाउंडेशन की ओर से बच्चों को बैडमिंटन रैकेट, फुटबॉल सहित अन्य खेल सामग्री प्रदान की गई। खेल सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और उनमें खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के फाउंडर सदस्य गुरजीत, अनुष्री एवं मयूरी नगर, अध्यक्ष अंजू गुप्ता, कोषाध्यक्ष रेखा भल्ला , डॉ. शालू गुप्ता, आरती पालिवाल तथा सदस्य रश्मि महेंद्र, रचना बेरी, नीता बरनवाल एवं प्रियंका गुप्ता उपस्थित रहीं। ओजस्वनी फाउंडेशन ने भविष्य में भी बच्चों के शैक्षिक, सामाजिक, स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।2
- यथार्थ सेवा समिति के तत्वावधान में मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव नृत्य-नाट्य प्रस्तुतियों ने मोहा मन, देशभक्ति गीतों पर नृत्य कर जगाया देशभक्ति का भाव 16/08/2026 पलिया नगर के प्रेसीडेंट पार्क में यथार्थ सेवा समिति के तत्वावधान में हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य संरक्षिका हरदीप कौर मांगट, डाॅ. पुष्पा अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता एवं पलिया विधायक रोमी साहनी की धर्मपत्नी डाॅली साहनी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर पावनी मेहरोत्रा ने देशगीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों में देशभक्ति का भाव जगाया। वहीं भावना गुप्ता एवं पूजा गुप्ता ने 'ढोल बाजे' गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। इसके अलावा महिलाओं एवं बालिकाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर हरियाली तीज की खुशियों में रंग भर दिया। विभिन्न विषयों पर प्रस्तुत किए गए नाट्य मंचन ने भी अतिथियों एवं उपस्थित महिला मंडल का मन मोहा। समिति अध्यक्ष बीना गुप्ता ने महिलाओं को हरियाली तीज के पर्व के बारे में जानकारी देते हुए इसके धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला, साथ ही सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन कर रहीं समिति की महामंत्री दीपशिखा गुप्ता ने बताया कि हरियाली तीज महिलाओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह पर्व प्रकृति की हरियाली, दांपत्य सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना से जुड़ा है। उन्होंने पर्व की परंपराओं एवं महत्व की विस्तार से जानकारी दी। समिति की कोषाध्यक्ष उर्मिला शुक्ला ने भी हरियाली तीज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ आपसी मेलजोल को भी बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया और तीज पर्व की खुशियां साझा कीं। आयोजन में समिति की पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। आयोजन में समिति सदस्याओं सहित सैकड़ों महिलाएं एवं युवतियां मौजूद रहीं। बीना गुप्ता एवं दीपशिखा गुप्ता ने महोत्सव की शोभा बढ़ाने के लिए उपस्थित सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया।4
- झांकी में श्मशान में भस्म उड़ाते हुए भगवान शिव के तांडव नृत्य का मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया गया। झांकी देखने के लिए रास्ते में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही क्षेत्र के सुक्खनपुरवा, महुआ, गोविंदपुरी वार्ड, कटहा, ढखेरवा खालसा, परागी पुरवा, मोहनलाल पुरवा, चूराटांडा समेत कई गांवों से भी दर्जनों कांवड़ यात्राएं बाबा लिलौटीनाथ और गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुईं। वहीं सिंगाही कलां और पोखरी गांव से श्रद्धालुओं ने गोला गोकर्णनाथ के लिए डाक कांवड़ भी रवाना की। रकेहटी गांव से निकली विशाल कांवड़ यात्रा में करीब तीन से चार हजार कांवड़ियों और ग्रामीणों के शामिल होने का अनुमान है। यात्रा रवाना होने से पहले कस्बे में कांवड़ियों का तिलक-चंदन लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। पूर्व विधायक आरएस कुशवाहा के साथ समाजसेवी दिग्विजय गुप्ता, जगत नरायन गुप्ता, देवेंद्र पांडे, धर्मेंद्र गुप्ता, रमेशचंद्र तिवारी, संजय गुप्ता, आशीष कनौजिया, प्रदीप गुप्ता, पप्पू, रामगोपाल, आशू, रवि और शानू समेत अन्य लोगों ने कांवड़ियों को फूल मालाएं पहनाईं। सभी ने कांवड़ियों की सकुशल यात्रा और वापसी की कामना की। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। डीजे और भक्ति गीतों के बीच शिवभक्त नाचते-गाते हुए आगे बढ़े। कई स्थानों पर ग्रामीणों ने कांवड़ियों के लिए जलपान और अन्य व्यवस्थाएं भी कीं। कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। निघासन कोतवाली के दारोगा राजवीर सिंह और पढ़ुआ थाना प्रभारी मोहित पुंडीर पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। पुलिसकर्मियों ने कांवड़ यात्रा के मार्ग पर बॉर्डर टू बॉर्डर सुरक्षा व्यवस्था संभाली। यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस लगातार निगरानी करती रही।1
- स्वतंत्रता दिवस पर AIMIM जिला कार्यालय में हुआ भव्य ध्वजारोहण, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा लखीमपुर खीरी। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की ओर से जिला कार्यालय पर भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, महिलाओं और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम की अध्यक्षता AIMIM जिला अध्यक्ष नसीम अहमद ने की। निर्धारित समय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, जिसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाया और तिरंगे को सलामी दी। पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में शब्बीर अहमद, शाकिर अली, आसिफ जैदी, अशरफ जैदी, मुजीबुर रहमान खान, हनीफ खान, इरफान, शादाब और अमीनुद्दीन सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। देश की एकता और भाईचारे का दिया संदेश इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नसीम अहमद ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने और उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी विविधता में एकता, आपसी भाईचारा और लोकतांत्रिक व्यवस्था है। देश की तरक्की के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर चलना जरूरी है। हमें संविधान की रक्षा करते हुए समाज में शांति, सौहार्द और समानता की भावना को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जरूरतमंदों की मदद करें और समाज के बीच आपसी भाईचारा कायम रखने के लिए सकारात्मक भूमिका निभाएं। महिलाओं और कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिलाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और जय हिंद के नारे लगाए। कार्यक्रम के दौरान देश की आजादी में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और देश की अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि आजादी की रक्षा केवल सीमा पर तैनात जवानों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने में अपना योगदान दे। देश की खुशहाली और अमन-चैन की कामना कार्यक्रम के अंत में देश की तरक्की, खुशहाली, अमन-चैन और आपसी भाईचारे के लिए दुआ की गई। उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे देश की एकता और संविधान की मूल भावना को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करेंगे। कार्यक्रम में शामिल सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।1
- कुंडल छिनैती की दो वारदातों का खुलासा, तीन गिरफ्तार वारदात में इस्तेमाल दो बाइक बरामद कुंडल छिनैती की दो वारदातों का खुलासा, तीन गिरफ्तार लूटे गए कुंडल और वारदात में इस्तेमाल दो बाइक बरामद लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर पुलिस और सर्विलांस टीम ने कुंडल छिनैती की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 10 अगस्त को राजापुर क्षेत्र के नहरिया और 13 अगस्त को सुभाषनगर के देवकली रोड पर महिलाओं से कुंडल छिनैती की गई थी। घटनाओं के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालकर संदिग्ध मोटरसाइकिलों की पहचान की और आरोपियों तक पहुंच बनाई। 16 अगस्त को देउवापुर नहर पटरी के पास मुखबिर की सूचना पर अंकुश वर्मा, चांद बाबू उर्फ मटरू और रेकी करने वाले रिजवान को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो कुंडल, एक स्पलेंडर प्लस और एक CT-100 मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।2