युवाओं की सोच से बनेगा विकसित भारत, शिक्षा और रोजगार पर हुआ मंथन युवाओं की सोच से बनेगा विकसित भारत, शिक्षा और रोजगार पर हुआ मंथन गोंदलामऊ में ‘हमारी सोच, हमारा विकसित युवा संवाद’ कार्यक्रम में करीब 800 युवाओं से शिक्षक एमएलसी अवनीश कुमार सिंह पटेल ने किया सीधा संवाद संवाददाता,, नरेश गुप्ता गोंदलामऊ/सीतापुर। गोंदलामऊ ब्लॉक सभागार में मंगलवार को ‘हमारी सोच, हमारा विकसित युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला मंत्री एवं सिधौली विधानसभा के रामनिवास विश्वकर्मा की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के करीब 800 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में शिक्षक एमएलसी अवनीश कुमार सिंह पटेल ने युवाओं से सीधा संवाद करते हुए शिक्षा, रोजगार, सामाजिक जिम्मेदारी, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए। युवा अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का सही दिशा में उपयोग कर समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। संवाद के दौरान युवाओं ने भी विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखी और सवाल पूछे। वक्ताओं ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनकी ऊर्जा, प्रतिभा और रचनात्मक सोच को सही दिशा मिले तो विकास की गति को और तेज किया जा सकता है। ऐसे संवाद कार्यक्रम युवाओं को उनकी जिम्मेदारियों, अधिकारों और उपलब्ध अवसरों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुनींद्र अवस्थी, खंड विकास अधिकारी शिवजीत कुमार, गोंदलामऊ मंडल अध्यक्ष सर्वेश रावत, महामंत्री कल्लू सिंह, संदना मंडल अध्यक्ष सीटू अवस्थी, शिक्षक संघ अध्यक्ष गोंदलामऊ अजय सिंह, ब्लॉक महामंत्री प्रदीप कश्यप, शिक्षामित्र संघ जिला अध्यक्ष रामसेवक पाल और ग्राम रोजगार संघ अध्यक्ष रामेंद्र शुक्ला समेत बड़ी संख्या में युवा एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

- थाने के अंदर भिड़े सिपाही, लात घूंसे चलें' बाराबंकी के बड्डूपुर थाने में 2 पुलिसकर्मियों में जमकर लात घूसे चलें. एक सिपाही ने दूसरे को लिटा लिटा कर पीटा. मारपीट CCTV कैमरे में कैद हो गई. करीब 2 सप्ताह पुराना वीडियो बताया जा रहा है. दावा है कि बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था. थाने के अंदर भिड़े सिपाही, लात घूंसे चलें' बाराबंकी के बड्डूपुर थाने में 2 पुलिसकर्मियों में जमकर लात घूसे चलें. एक सिपाही ने दूसरे को लिटा लिटा कर पीटा. मारपीट CCTV कैमरे में कैद हो गई. करीब 2 सप्ताह पुराना वीडियो बताया जा रहा है. दावा है कि बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था.1
- *अमित रस्तोगी पत्रकार* {14/09/2026} रेउसा ब्लॉक मे जनपद सीतापुर में कस्बा रेउसा में गणेश चतुर्थी पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा:, *अमित रस्तोगी पत्रकार* {14/09/2026} रेउसा ब्लॉक मे जनपद सीतापुर में कस्बा रेउसा में गणेश चतुर्थी पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा:,सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल, गाजे-बाजे और भक्ति गीतों पर खूब थिरके युवा,रेउसा कस्बे में सोमवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा गाजे-बाजे के साथ हनुमान मंदिर से शुरू हुई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु अपने अपने वाहन से ही कस्बे में घूमते हुए चहलारी घाट पहुंचे। गणेश चतुर्थी महोत्सव समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र पोरवाल जी के द्वारा माननीय पूर्व विधायक श्री महेंद्र सिंह झीन बाबू का स्वागत सम्मान किया गया. माननीय पूर्व विधायक महेंद्र सिंह उर्फ झीन बाबू के पुत्र पवन सिंह जिला पंचायत सदस्य जो चहलारी घाट तक एवं मंदिर परिसर तक सहयोग रहा.एवं जजमान दिनेश यज्ञ सैनी और उनकी धर्मपत्नी चांदनी यज्ञ सैनी ने विधि-विधान से पूजा की। इसके बाद उन्होंने चहलारी घाट नदी से कलश में जल भरा। जल भरने के बाद श्रद्धालु फिर पैदल चलते हुए हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां कलश यात्रा का समापन हुआ। गणेश चतुर्थी महोत्सव समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र पोरवाल ने बताया कि यह कलश यात्रा गणेश चतुर्थी के मौके पर निकाली गई है और 14 सितंबर को गणेश प्रतिमा का आगमन होगा, इसके बाद कथा का आनंद भक्त गण लेंगे, फिर हर वर्ष की भांति सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।कलश यात्रा में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए और भक्ति गीतों पर थिरकते हुए आगे बढ़ रहे थे। इससे पूरे कस्बे का माहौल भक्तिमय हो गया।कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। थाना अध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।4
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ महिगवां पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मोबाइल लूटने वाले 2 शातिर गिरफ्तार लखनऊ। थाना महिगवां पुलिस ने मोबाइल फोन छीनने और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो अभियुक्तों को महज 6 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अवनीश बाजपेयी उर्फ गोलू उर्फ कपिल और मुकलेश निवासी ग्राम शाहपुर नजूल, थाना महिगवां के रूप में हुई है। आरोप है कि 14 सितंबर को साइकिल से घर जा रहे व्यक्ति के हाथ पर डंडा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया गया था। पुलिस ने दोनों को शाहपुर नजूल चौराहे से हनुमंतपुर जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से विवो कंपनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार अवनीश बाजपेयी के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। मामले में मु0अ0सं0 143/2026, धारा 309(4)/115(2)/352/351(3) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। कार्यवाही करने वाली टीम: थानाध्यक्ष राधेश्याम मौर्य के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सतीश सिंह, इन्द्रपाल सिंह सेंगर समेत पुलिस टीम। ( अमन राठौर )1
- काला कपड़ा ओढ़कर घुसा, 7 घंटे खंगाला; मथुरा में 36 घंटे में पकड़ा गया पूर्व कर्मचारी करोड़ों की चोरी: रविवार रात करीब 9:30 बजे आरोपी शोरूम की छत का जाल काटकर अंदर घुसा था। उसने वहां से लगभग 14 करोड़ रुपये मूल्य का 10.50 किलोग्राम सोना और 15 लाख रुपये कैश उड़ा लिया था। 7 घंटे तक शोरूम को खंगाला: चोर काले कपड़े ओढ़कर शोरूम में दाखिल हुआ था और करीब 7 से 8 घंटे तक अंदर रहा। पूर्व कर्मचारी होने के कारण उसे दुकान के लेआउट और तिजोरी की चाबियों की सटीक जानकारी थी। उसने बेहद चालाकी से सिर्फ सोने के कीमती जेवरातों को ही हाथ लगाया और जाते-जाते सीसीटीवी का DVR भी साथ ले गया। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र लखनऊ1
- राजधानी लखनऊ बीकेटी थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव में सनसनीखेज घटना घर के अंदर पति-पत्नी के संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव पत्नी का शव चारपाई पर पड़ा मिला पति का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव मिलने की सूचना से गांव में मचा हड़कंप सूचना मिलते ही एसीपी समेत स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की ग्रामीणों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच कई दिनों से होता था विवाद फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी1
- जानकीपुरम में 16 सितंबर को लगेगा ‘सेवा सेतु शिविर’, एक ही स्थान पर मिलेंगी कई सरकारी योजनाओं की सुविधाएं जानकीपुरम में 16 सितंबर को लगेगा ‘सेवा सेतु शिविर’, एक ही स्थान पर मिलेंगी कई सरकारी योजनाओं की सुविधाएं लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर क्षेत्रवासियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और जनसुविधाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘सेवा सेतु शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 16 सितंबर 2026 को जानकीपुरम के सेक्टर-एफ स्थित नवनिर्मित सामुदायिक केंद्र में आयोजित होगा। शिविर की शुरुआत सुबह 9 बजे से होगी शिविर में क्षेत्रवासियों को सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी, आवश्यक मार्गदर्शन के साथ निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। आयोजकों का उद्देश्य लोगों को अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है शिविर में मिलेंगी ये प्रमुख सुविधाएं आयुष्मान कार्ड राशन कार्ड वोटर कार्ड पेंशन एवं आवास योजनाएं रोजगार एवं श्रमिक कल्याण योजनाएं दिव्यांगजन संबंधी योजनाएं विद्युत विभाग एवं नगर निगम से संबंधित सेवाएं जनसुविधा केंद्र से जुड़ी सेवाएं उद्योग एवं खादी ग्रामोद्योग संबंधी योजनाएं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं आवेदन आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे शिविर में पहुंचकर अपनी पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाएं स्थान: नवनिर्मित सामुदायिक केंद्र, सेक्टर-एफ, जानकीपुरम, लखनऊ दिनांक: 16 सितंबर 2026 समय: सुबह 9:00 बजे से सेवा सेतु शिविर—सरकारी योजनाओं की जानकारी और सुविधा, एक ही स्थान पर। #DrNeerajBora #BoraFoundation #SevaSetu #NarendraModi #Lucknow #Jankipuram1
- आशियाना डूबा... उम्मीदें सड़ीं कछौना के मोहाई में बाढ़ जैसे हालात,कुदरत का कहर या सिस्टम का फेलियर? घर-खेत सब पानी-पानी,मेहनत पर फिरा पानी उड़द, तिल और मक्का की कई बीघा फसलें जलमग्न.... आशियाना डूबा... उम्मीदें सड़ीं कछौना के मोहाई में बाढ़ जैसे हालात,कुदरत का कहर या सिस्टम का फेलियर? घर-खेत सब पानी-पानी,मेहनत पर फिरा पानी उड़द, तिल और मक्का की कई बीघा फसलें जलमग्न.... #KachonaNews #MohaiVillage #FloodsInUP #HardoiNews #FarmersPain #FarmingLoss #UPGovernment #KachonaFlood #HardoiAdministration #JusticeForFarmers #GroundReport #KachonaBreaking #FarmingCrisis #SocialMediaForChange1
- ससुराल में मर्डर? शव सड़क पर रखकर काटा बवाल,हरदोई के कासिमपुर क्षेत्र में ससुराल आए युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, सड़क पर लाश रख परिजनों ने काटा भारी हंगामा..... ससुराल में मर्डर? शव सड़क पर रखकर काटा बवाल,हरदोई के कासिमपुर क्षेत्र में ससुराल आए युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, सड़क पर लाश रख परिजनों ने काटा भारी हंगामा..... 👇 पूरी रिपोर्ट देखने और अपडेट्स के लिए हमारे पेज को फॉलो करें। #HardoiNews #HardoiPolice #CrimeNews #UttarPradesh #BreakingNews #Sandila #UPPolice #Kaasipur #CrimeUpdate #Breaking #SocialMediaNews #LatestNews #HardoiCrime1