Shuru
Apke Nagar Ki App…
u p i paiment par sawal ab 2000se.jyada.ke.tranjeksan.par.dena.hoga.charj
Mr Zakir Husain
u p i paiment par sawal ab 2000se.jyada.ke.tranjeksan.par.dena.hoga.charj
More news from बिहार and nearby areas
- u p i paiment par sawal ab 2000se.jyada.ke.tranjeksan.par.dena.hoga.charj1
- 🚗 गाड़ी आपके पास नहीं है… फिर भी नजर आपकी गाड़ी पर होनी चाहिए! 📍 क्या आपकी गाड़ी अक्सर ड्राइवर, कर्मचारी या परिवार के किसी सदस्य के साथ बाहर जाती है? अब बार-बार फोन करके पूछने की जरूरत नहीं। Search Point Technology GPS लगाइए और मोबाइल से अपनी गाड़ी की Live Location पर नजर रखिए। ✅ Live Location Tracking ✅ मोबाइल से निगरानी ✅ गाड़ी की स्थिति की जानकारी ✅ कार, बाइक और अन्य वाहनों के लिए GPS Solutions 🎥 इस वीडियो में देखिए, गाड़ी में Search Point GPS कैसे लगाया जाता है। अपनी गाड़ी की निगरानी को आसान बनाइए। आज ही Search Point Technology GPS के बारे में जानकारी लें। 📞 संपर्क: 9931495415 🏭 Search Point Technology Since 2018 #SearchPointTechnology #GPS #GPSTracking #CarGPS #VehicleTracking #GPSIndia #LiveLocation #VehicleSafety #BiharBusiness 🚗 गाड़ी आपके पास नहीं है… फिर भी नजर आपकी गाड़ी पर होनी चाहिए! 📍 क्या आपकी गाड़ी अक्सर ड्राइवर, कर्मचारी या परिवार के किसी सदस्य के साथ बाहर जाती है? अब बार-बार फोन करके पूछने की जरूरत नहीं। Search Point Technology GPS लगाइए और मोबाइल से अपनी गाड़ी की Live Location पर नजर रखिए। ✅ Live Location Tracking ✅ मोबाइल से निगरानी ✅ गाड़ी की स्थिति की जानकारी ✅ कार, बाइक और अन्य वाहनों के लिए GPS Solutions 🎥 इस वीडियो में देखिए, गाड़ी में Search Point GPS कैसे लगाया जाता है। अपनी गाड़ी की निगरानी को आसान बनाइए। आज ही Search Point Technology GPS के बारे में जानकारी लें। 📞 संपर्क: 9931495415 🏭 Search Point Technology Since 2018 #SearchPointTechnology #GPS #GPSTracking #CarGPS #VehicleTracking #GPSIndia #LiveLocation #VehicleSafety #BiharBusiness1
- मत्स्यजीवी सहयोग समिति के चुनाव के लिए नामांकन शुरू ----पहले दिन मंत्री पद पर 2 अध्यक्ष पद पर 1और सदस्य पद के लिए अभ्यर्थियों ने भरा नामांकन का पर्चा, नौतन /प्रखंड कार्यालय में बुधवार को मत्स्यजीवी सहयोग समिति के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। उत्साह और भारी समर्थकों के साथ पहले दिन 27 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मंत्री पद के लिए सुशील चौधरी और सतन चौधरी ने अपना नामांकन पर्चा भरा। वहीं अध्यक्ष पद पर सर्वजीत सहनी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान 24 सदस्यों ने भी नामांकन किया है। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ गिरधारी लाल ने बताया कि मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री, अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 18 तारीख तक निर्धारित की गई है। आज नामांकन का पहला दिन था। पहले दिन मंत्री पद के लिए 2 अध्यक्ष पद के लिए 1, और सदस्य पद के लिए 24 अभ्यर्थियों ने उप निर्वाची पदाधिकारी नेहा राज के समक्ष अपना पर्चा भरा। बताते चलें कि पहले दिन नामांकन को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में काफी गहमागहमी रही। अभ्यर्थी अपने समर्थकों के साथ कार्यालय पहुंचे थे। और पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।पदाधिकारी ने बताया कि 18 तारीख तक नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। उसके बाद 19 और 21 को पत्रों की संवीक्षा होगी और 23 को नाम वापसी के बाद वैध अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित कर उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा बताया कि 30 सितम्बर को चुनाव की तारीख निर्धारित की गई है। जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।इस चुनाव को लेकर मत्स्य पालकों में खासा उत्साह देखा गया ।पहले दिन दो नामांकन होने से चुनाव में कड़ा मुकाबला होने के आसार हैं।4
- भोजपुरी सिनेमा में बढ़ती अश्लीलता और उसके समाज पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर समाजसेवक शमल कुशवाह ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मनोरंजन के नाम पर परोसी जाने वाली सामग्री का असर हमारी संस्कृति, समाज और खासकर नई पीढ़ी पर पड़ रहा है। ऐसे में जरूरी है कि हम सोचें कि भोजपुरी सिनेमा किस दिशा में जा रहा है और दर्शकों की इसमें क्या भूमिका होनी चाहिए। वीडियो में सुनिए उनकी पूरी बात और जानिए इस मुद्दे पर उनका नजरिया।1
- माधोपुर में दंगल कुश्ती मेले का आयोजन, बिहार समेत कई राज्यों के पहलवानों ने दिखाया दमखम ।। संत कबीर भरत गोस्वामी मध्य विद्यालय, माधोपुर मझौलिया में दंगल कुश्ती मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दंगल कुश्ती मेला के अध्यक्ष राजमन गोस्वामी उर्फ गुड्डू बाबा ने की। कुश्ती मेले का उद्घाटन राजमन गोस्वामी उर्फ गुड्डू बाबा, मुखिया प्रतिनिधि राजू चौधरी, मुखिया प्रत्याशी जितेंद्र चौधरी एवं मुखिया प्रत्याशी प्रभात कुमार सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, नेपाल सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पहलवानों ने दंगल कुश्ती में हिस्सा लिया। कुश्ती प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी। पहलवानों ने अपने शानदार दांव-पेंच और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों का मनोरंजन किया। दंगल कुश्ती के प्रथम राउंड में दिल्ली के साधु पहलवान और गाजीपुर के शैलेंद्र पहलवान के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें साधु पहलवान दिल्ली ने जीत दर्ज की। दूसरे राउंड में मैनाटांड़, बेतिया पश्चिम चंपारण के रामू पहलवान तथा अयोध्या हनुमानगढ़ी के बाबा सुमंत दास पहलवान के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। इसमें बाबा सुमंत दास पहलवान ने विजय हासिल की। तीसरे राउंड में पनियहवा के बादल पहलवान और माधोपुर मलाही टोला, थाना मझौलिया के महंथ सिंह पहलवान के बीच कुश्ती हुई। इसमें महंथ सिंह पहलवान ने जीत दर्ज की। चौथे राउंड में माधोपुर पंचायत, थाना मझौलिया के योगी पहलवान और राजस्थान के गामा पहलवान के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें योगी पहलवान विजयी रहे। कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी,पंचायत समिति सदस्य विकास शर्मा ,तारकेश्वर सहनी सहित माधोपुर के निवासी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी दर्शक मौजूद रहे। दंगल मेले को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल बना रहा।4
- रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 300 युवक-युवतियों को मिला रोजगार ईश्वर शांति महाविद्यालय, झखरा परिसर में मंगलवार को रोजगार मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बेतिया सांसद डॉ. संजय जायसवाल और विधायक नारायण प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान महाविद्यालय के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र शरण ने आगंतुक अतिथियों का अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर स्वागत एवं सम्मान किया। रोजगार मेले में कैरियर ट्री, चेन्नई की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में करीब 300 युवक-युवतियों को रोजगार का अवसर प्रदान किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस रोजगार मेले से युवाओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार मेला महत्वपूर्ण अवसर है। ग्रामीण क्षेत्र में संचालित महाविद्यालय में युवक-युवतियों को रोजगार से जोड़ने का प्रयास सराहनीय है। वहीं विधायक नारायण प्रसाद ने युवाओं को नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, रोजगार और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। महाविद्यालय के सचिव सत्येंद्र शरण ने बताया कि रोजगार मेले के साथ 'विकसित भारत क्विज प्रतियोगिता' का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को महाविद्यालय की फीस में 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। कार्यक्रम का संचालन आदित्य मधुकर ने किया। मौके पर शैलेंद्र शरण, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपक लाल श्रीवास्तव, सुश्री शब्बा खान, डॉ. सुशील चौधरी, पन्नालाल साह, दयानंद कुशवाहा, मनु पांडेय, नीरज कुमार गुप्ता, विभूति नारायण राव, रजनीश मिश्रा समेत कई लोग मौजूद रहे।1
- Vishwakarma puja ki taiyari chal raha hai aur Bane rahiye aap log agale video mein Vishwakarma puja ki taiyari chal raha hai aaj 16 September 2026 cal ke video aapke pass jarur share karenge1
- सीमा पर मानव तस्करी के खिलाफ SSB का बड़ा अभियान, 100 जवानों को दिया विशेष प्रशिक्षण समाज में तेजी से पैर पसार रही मानव तस्करी जैसी गंभीर समस्या पर लगाम लगाने के लिए सशस्त्र सीमा बल ने बड़ा कदम उठाया है। पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज स्थित 44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के मुख्यालय परिसर में 15 से 16 सितंबर तक दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य सीमा पर तैनात बलकार्मिकों को मानव तस्करी की पहचान, रोकथाम, पीड़ितों की सुरक्षा और संदिग्ध तस्करों की पहचान को लेकर प्रशिक्षित करना रहा। कार्यशाला का उद्घाटन 44वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री बलवंत सिंह नेगी के मार्गदर्शन में द्वितीय कमान अधिकारी श्री गोविन्द कुमार ठाकुर ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री गोविन्द कुमार ठाकुर ने कहा कि मानव तस्करी केवल गंभीर अपराध ही नहीं, बल्कि मानवाधिकारों का क्रूर उल्लंघन भी है। उन्होंने कहा कि इस अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय तथा त्वरित कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सीमा पार मानव तस्करी के पीड़ितों और संदिग्ध अपराधियों की पहचान करने, पीड़ितों को सुरक्षित निकालने तथा उनके पुनर्वास की प्रक्रिया के बारे में बलकार्मिकों को जानकारी देना है। कार्यशाला का सफल संचालन ‘प्रयास किशोर सहायता केंद्र सोसाइटी’ के चीफ कोऑर्डिनेटिंग ऑफिसर श्री जितेंद्र कुमार सिंह और श्रीमती आरती कुमारी ने किया। प्रशिक्षण के माध्यम से जवानों को सीमा पर ड्यूटी के दौरान मानव तस्करी के मामलों की पहचान और प्रभावी रोकथाम के लिए जरूरी जानकारी दी गई। इस विशेष कार्यशाला में सहायक कमांडेंट श्री रामवीर कुमार, निरीक्षक भूपेंद्र कौर, सहायक उपनिरीक्षक कुला रंजन डेका समेत करीब 100 बलकार्मिकों ने भाग लिया। सीमा सुरक्षा के साथ मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता और कार्रवाई को मजबूत करने की दिशा में 44वीं वाहिनी SSB की यह पहल अहम मानी जा रही है।1