Shuru
Apke Nagar Ki App…
मंडला - पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने महाराजपुर थाने पहुंचकर विरोध जताया… प्रशासन ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है…
Govardhan kushwaha
मंडला - पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने महाराजपुर थाने पहुंचकर विरोध जताया… प्रशासन ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है…
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मंडला जिले में खाद, बीज एवं कीटनाशक से जुड़े व्यापारियों और किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ा मुद्दा सामने आया है। खाद बीज एवं कीटनाशक व्यापारी संघ जिला मंडला ने प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कई अहम मांगें रखी हैं। इस दौरान संघ के जिला अध्यक्ष ने बताया कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिससे खेती कार्य प्रभावित हो रहा है। संघ के पदाधिकारियों ने यह भी बताया कि डीलर मार्जिन में लगातार बदलाव और बढ़ोतरी से व्यापारियों को आर्थिक अस्थिरता का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही “साथी पोर्टल” में आ रही तकनीकी दिक्कतों के कारण व्यापारियों और किसानों दोनों को परेशानी हो रही है, जिसके लिए तत्काल राहत की मांग की गई है। सोमवार को शाम 4:00 बजे खाद बीज एवं कीटनाशक व्यापारी संघ के जिला अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल ने जानकारी दी1
- Post by Salim khan1
- कान्हा टाइगर रिजर्व में मादा बाघ शावक की मौत. उमरपानी क्षेत्र में मिला शव, पीएम के बाद हुआ अंतिम संस्कार मंडला। कान्हा टाइगर रिजर्व मण्डला के अंतर्गत परिक्षेत्र सरही के उमरपानी कक्ष क्रमांक 669(68) में एक मादा बाघ शावक की मृत्यु का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पार्क प्रबंधन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र को सुरक्षित किया और हाथियों की मदद से गहन छानबीन की। उप संचालक के निर्देशानुसार, मृत मादा बाघ शावक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जबलपुर भेजा गया था। रविवार, 26 अप्रैल को विशेषज्ञों की टीम, जिसमें डॉ. सोमेश मिश्रा और डॉ. निधि राजपूत शामिल थे, की उपस्थिति में पोस्टमार्टम संपन्न हुआ। निर्धारित एसओपी का पालन करते हुए मुख्य वन संरक्षक मसतराम बघेल, क्षेत्र संचालक कान्हा टाइगर रिजर्व और अन्य राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।1
- नेशनल हाईवे में धू-धूकर जली कार। मां-बेटा, बेटी और ड्राइवर ने गाड़ी से कूदकर बचाई अपनी जान। गाड़ी में रखे 20 हजार के कपड़े, सोने की चेन और 25 हजार नगदी जले।1
- Post by Akash Chakarwarti1
- संत ताराचंद गिरी महाराज हत्याकांड: पोस्टमार्टम के बाद घंसौर लाया गया पार्थिव शरीर, अस्पताल के फ्रीजर में रखा गया सिवनी/घंसौर। बरगी आश्रम में संत ताराचंद गिरी महाराज की हत्या के बाद पुलिस और प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई जारी है। पोस्टमार्टम जबलपुर मेडिकल कॉलेज में संपन्न होने के बाद उनका पार्थिव शरीर घंसौर लाया गया। देर रात होने के कारण अंतिम संस्कार तत्काल संभव नहीं हो सका, जिसके चलते शव को घंसौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षित रखने के लिए फ्रीजर में रखा गया। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी प्रक्रिया को संपन्न कराया। आज 26 अप्रैल 2026 को पार्थिव शरीर को गृह ग्राम ईश्वरपुर ले जाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है और ग्रामीण बड़ी संख्या में अंतिम दर्शन के लिए जुट रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश जारी है।1
- के. के. मुहम्मद ने मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में स्थित लगभग 1200 साल पुराने बटेश्वर मंदिर समूह को फिर से जीवित करने का ऐतिहासिक काम किया। कभी 200 से अधिक मंदिरों का यह परिसर समय, भूकंप और उपेक्षा के कारण पूरी तरह खंडहर बनकर पत्थरों के ढेर में बदल गया था। 2005 के आसपास जब के. के. मुहम्मद ने इस स्थल का अध्ययन किया, तो उन्होंने इसे एक अधूरी विरासत के रूप में देखा और इसे पुनर्निर्मित करने का संकल्प लिया। सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि हजारों बिखरे पत्थरों में से हर एक को पहचानकर सही स्थान पर जोड़ना था, जैसे एक विशाल जिगसॉ पज़ल। इलाका चंबल क्षेत्र का था, जहां डाकुओं का प्रभाव था, लेकिन उन्होंने स्थानीय लोगों और डाकुओं से संवाद कर संरक्षण का माहौल बनाया। लगभग 7 वर्षों की मेहनत के बाद 80 से अधिक मंदिरों को सफलतापूर्वक पुनर्निर्मित किया गया। इस ऐतिहासिक कार्य के लिए उन्हें पद्म श्री सम्मान मिला और आज बटेश्वर मंदिर भारतीय धरोहर संरक्षण का एक प्रेरणादायक उदाहरण बन चुका है। #IndianHeritage #ArchaeologyIndia #RestorationProject #CulturalHeritage #PadhmShriAward #JagranJosh1
- मंडला जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, सोमवार को शाम 5:00 बजे जहां बम्हनी-बिछुआ मार्ग पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा खेत में लगाई गई आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग करीब 3000 एकड़ क्षेत्र में फैल गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बम्हनी-बिछुआ मुख्य मार्ग के किनारे स्थित खेतों में अचानक आग भड़क उठी। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर आग लगाई, जो तेज हवा के चलते तेजी से फैलती चली गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही घंटों में लगभग 3000 एकड़ क्षेत्र इसकी चपेट में आ गया।घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया।1