Shuru
Apke Nagar Ki App…
टीकमगढ़ में चार मंदिरों के भगवान ने किया जल विहार, दीप सागर तालाब में दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, दो दिवसीय मेला भी लगा टीकमगढ़ के कारी में आज बुधवार शाम बुंदेलखंड का प्रसिद्ध जलविहार महोत्सव मनाया गया लक्ष्मण जी, राधा रानी, नरसिंह भगवान और बड़ा मंदिर से भगवान के विमान निकाले गए। शाम को सभी विमान दीप सागर तालाब पहुंचे, जहां नाव के सहारे भगवान का जल विहार कराया गया और तालाब के बीच आरती हुई।
आयुष चतुर्वेदी सहारा समय न्यूज़
टीकमगढ़ में चार मंदिरों के भगवान ने किया जल विहार, दीप सागर तालाब में दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, दो दिवसीय मेला भी लगा टीकमगढ़ के कारी में आज बुधवार शाम बुंदेलखंड का प्रसिद्ध जलविहार महोत्सव मनाया गया लक्ष्मण जी, राधा रानी, नरसिंह भगवान और बड़ा मंदिर से भगवान के विमान निकाले गए। शाम को सभी विमान दीप सागर तालाब पहुंचे, जहां नाव के सहारे भगवान का जल विहार कराया गया और तालाब के बीच आरती हुई।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बल्देवगढ़ ***जनपद कार्यालय में बैठक में सम्मिलित होने आए लखेरी सचिव के साथ दो लोगों द्वारा मारपीट की गई मामला पुलिस थाने तक पहुंचा है । संगठन के सदस्यों ने तत्काल करवाई की मांग की नहीं तो सचिव संगठन आंदोलन करेगा। बल्देवगढ़ ***जनपद कार्यालय में बैठक में सम्मिलित होने आए लखेरी सचिव के साथ दो लोगों द्वारा मारपीट की गई मामला पुलिस थाने तक पहुंचा है । संगठन के सदस्यों ने तत्काल करवाई की मांग की नहीं तो सचिव संगठन आंदोलन करेगा।1
- खरगापुर :तीन स्कूली बच्चों के गायब होने का मामला,खरगापुर रेलवे स्टेशन पर वीडियो में देखे गये तीनों छात्र, 36 घंटे बाद मथुरा में बच्चों के होने की खबर,खरगापुर से पुलिस टीम मथुरा के लिए रवाना,मथुरा पहुंच रही पुलिस टीमः थाना प्रभारी,1
- जतारा जलविहार उत्सव में नगर परिषद परिसर में सजे भगवान के विमान, जयकारों से गूंजा परिसर जतारा जलविहार उत्सव में नगर परिषद परिसर में सजे भगवान के विमान, जयकारों से गूंजा परिसर जतारा। जलविहार उत्सव को लेकर बुधवार को जतारा नगर के विभिन्न मंदिरों से भगवान के विमान नगर परिषद परिसर में एकत्रित हुए। इस दौरान नगर परिषद परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर दुल्हन की तरह सजा नजर आया। जानकारी देते हुए राजेश सूत्रकार ने बताया कि जलविहार उत्सव के अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरों से भगवान के विमान नगर परिषद परिसर पहुंचे। भगवान के दर्शन करने और उनकी पालकी के नीचे से निकलने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। बड़ी संख्या में नगरवासी दर्शन के लिए पहुंचे। नगर परिषद परिसर में विराजमान भगवान की नगर परिषद अध्यक्ष अनुराग रामजी नायक ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद भव्य आरती का आयोजन किया गया। आरती के दौरान भगवान के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान विभिन्न विमानों में विराजमान भगवान के अलग-अलग आकर्षक स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। जलविहार उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही और पूरे परिसर में धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा।4
- लखीमपुर खीरी में घास काट रहे युवक को अजगर ने जकड़ा, खौफनाक Video Viral लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के निघासन इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ खेत में घास काटने गए मुनेश नाम के एक युवक पर झाड़ियों में छिपे अजगर ने अचानक हमला कर दिया। अजगर ने युवक के हाथों और शरीर को बुरी तरह से जकड़ लिया, जिसके बाद युवक ने हिम्मत दिखाते हुए चीख-पुकार मचाई। शोर सुनकर पास ही काम कर रहे उसके साथियों ने मौके पर पहुंचकर भारी मशक्कत के बाद मुनेश को अजगर की गिरफ्त से सुरक्षित बाहर निकाला। इस हमले और खींचतान के दौरान अजगर के दांत लगने से मुनेश का बायां हाथ घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग हरकत में आया और रेंजर ने स्थानीय लोगों को खेतों और जंगलों के पास सतर्क रहने की सख्त सलाह दी है।1
- पलेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर आयोजित *डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान* पलेरा ।। पलेरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष रक्तदान अभियान के तहत एक दिवसीय रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया।शिविर में टीकमगढ़ जिले से आई विशेष मेडिकल टीम के साथ पलेरा के चिकित्सकों ने अपना योगदान दिया। टीकमगढ़ से आए डॉ. अजय चौरसिया, डॉ. विकास जैन, आशीष (लैब टेक्नीशियन), प्रदीप कुशवाह (सहायक) और राजेंद्र (वाहन चालक) की टीम ने ब्लड कलेक्शन का कार्य संपन्न कराया। रक्तदान की शुरुआत करते हुए पलेरा ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) डॉ. अजय गौतम, डॉ. अजय गुप्ता और डॉ. महावीर परिहार ने स्वयं रक्तदान कर आमजन को इस महादान के लिए प्रेरित किया।स्थानीय जनप्रतिनिधियों और युवाओं में भी रक्तदान को लेकर खासा उत्साह देखा गया। पलेरा ब्लॉक अध्यक्ष अतुल खटीक ने अपने साथियों अभिजीत, राम सिंह, मुजिम खान और अशोक वर्मा के साथ पहुँचकर रक्तदान किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन सिंग्या, संजय अहिरवार, प्रभु रैकवार तथा अवध नापित सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।स्वास्थ्य केंद्र के आयोजकों ने बताया कि समय पर रक्त उपलब्ध होने से कई जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने नागरिकों से भविष्य में भी ऐसे शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।1
- मड़ावरा में धूमधाम से मनाया गया जलझूलनी एकादशी डोल ग्यारस पर्व1
- ₹1.30 लाख की ठगी का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लहरबुजुर्ग में एक व्यक्ति ने खुद के साथ ₹1 लाख 30 हजार की ठगी होने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता मनोज पांडे ने आज बुधवार शाम 4 बजे आवेदन के माध्यम से पुलिस से न्याय दिलाने और उसकी रकम वापस कराने की मांग की है। क्या कुछ कहा शिकायतकर्ता ने आप सभी सुनिए।2
- TIKAMGARH जिले में दिगोड़ापुलिस ने गुंडों का निकाला जुलूस, बदमाशों से लगवाये नारे गुंडागर्दी पाप है पुलिस हमारी बाप है, TIKAMGARH जिले में दिगोड़ापुलिस ने गुंडों का निकाला जुलूस, बदमाशों से लगवाये नारे गुंडागर्दी पाप है पुलिस हमारी बाप है,1
- जानकी बाई हॉस्टल से लापता तीन बच्चे मथुरा में सकुशल मिले, परिजनों से मिलते ही लौट आई मुस्कान जानकी बाई हॉस्टल से लापता तीन बच्चे मथुरा में सकुशल मिले, परिजनों से मिलते ही लौट आई मुस्कान खरगापुर/टीकमगढ़। खरगापुर में संचालित बताए जा रहे जानकी बाई हॉस्टल से करीब 30 घंटे पहले लापता हुए तीन नाबालिग बच्चों के मामले में राहत की खबर सामने आई है। तीनों बच्चे मथुरा में सकुशल मिल गए। बच्चों के मिलने की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, उनकी चिंता दूर हुई और परिवार में खुशी का माहौल बन गया। पुलिस द्वारा बच्चों को खरगापुर लाने के बाद उनसे पूरे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों से बातचीत में बच्चों ने हॉस्टल में कथित रूप से मारपीट किए जाने और उनसे काम करवाए जाने की बात बताई। बच्चों के अनुसार, इसी वजह से वे डर गए थे और हॉस्टल से निकलने का फैसला किया। बच्चों ने आरोप लगाया कि हॉस्टल संचालक रमेश अहिरवार और उसका पुत्र उनके साथ कथित तौर पर मारपीट करते थे तथा उनसे काम करवाया जाता था। हालांकि, बच्चों द्वारा लगाए गए इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच और बच्चों के बयानों के आधार पर ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी। बच्चों के मुताबिक, हॉस्टल से निकलने के बाद जब वे खरगापुर रेलवे स्टेशन के आसपास पहुंचे तो वहां उन्हें हॉस्टल संचालक रमेश अहिरवार भी दिखाई दिया था। बच्चों का कहना है कि उस समय संचालक ने उनसे कोई बातचीत नहीं की। तीनों बच्चों के अचानक लापता होने के बाद परिजन करीब 30 घंटे तक परेशान रहे और लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। मथुरा में बच्चों के सकुशल मिलने की खबर आने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। खरगापुर पहुंचने पर जब बच्चों की अपने परिजनों से मुलाकात हुई तो लंबे इंतजार के बाद परिवार के चेहरों पर खुशी लौट आई। अब पुलिस बच्चों के बयानों के आधार पर हॉस्टल की व्यवस्थाओं, संचालक की भूमिका और मारपीट व काम करवाने से जुड़े आरोपों की जांच कर रही है। साथ ही हॉस्टल के संचालन और मान्यता से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1