Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिरसिंहपुर की सितवा नदी बनी गटर 😡 | पहले पीते थे पानी, अब फैल रही हैं बीमारियां बिरसिंहपुर (गैवीनाथ धाम) की सितवा नदी, जो कभी लोगों की जीवन रेखा थी… आज गंदगी, प्लास्टिक और गटर के पानी से भर चुकी है। इस वीडियो में देखें – ❌ नदी की असली हालत ❌ इससे होने वाली खतरनाक बीमारियां ❌ जिम्मेदार कौन? 👉 वीडियो को शेयर करें और इस मुद्दे को उठाएं 🔥 #SitwaRiver #Birsinghpur #MPNews #CleanIndia #RiverPollution #Awareness #YouTubeIndia #LocalNews
Prakash Pathak Satna
बिरसिंहपुर की सितवा नदी बनी गटर 😡 | पहले पीते थे पानी, अब फैल रही हैं बीमारियां बिरसिंहपुर (गैवीनाथ धाम) की सितवा नदी, जो कभी लोगों की जीवन रेखा थी… आज गंदगी, प्लास्टिक और गटर के पानी से भर चुकी है। इस वीडियो में देखें – ❌ नदी की असली हालत ❌ इससे होने वाली खतरनाक बीमारियां ❌ जिम्मेदार कौन? 👉 वीडियो को शेयर करें और इस मुद्दे को उठाएं 🔥 #SitwaRiver #Birsinghpur #MPNews #CleanIndia #RiverPollution #Awareness #YouTubeIndia #LocalNews
More news from Satna and nearby areas
- बिरसिंहपुर बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ रितेश त्रिपाठी का 'हल्लाबोल', दो दिन का दिया अल्टीमेटम बिरसिंहपुर: क्षेत्र के गरीब किसानों के साथ बिजली विभाग द्वारा की जा रही तानाशाही और लापरवाही के खिलाफ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता रितेश त्रिपाठी ने मोर्चा खोल दिया है। हाल ही में बिजली विभाग द्वारा गांवों का कनेक्शन काटने की घटनाओं से आक्रोशित होकर रितेश त्रिपाठी भारी संख्या में किसान भाइयों के साथ बिजली कार्यालय पहुंचे। उन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाते हुए कहा कि यदि किसी एक घर का बिल बकाया है, तो उसके आधार पर पूरे गांव का कनेक्शन काट देना सरासर अन्याय है। प्रदर्शन के दौरान यह चौंकाने वाले तथ्य सामने आए कि विभाग की भारी लापरवाही के चलते उन घरों में भी लाखों के बिल और हजारों के नोटिस भेजे जा रहे हैं, जहाँ मात्र एक बल्ब जलता है या जिनके पास कोई कनेक्शन तक नहीं है। किसानों की इस पीड़ा को देखते हुए रितेश त्रिपाठी ने जेई (JE) को सख्त चेतावनी दी और दो टूक शब्दों में कहा कि जिन गांवों की बिजली काटी गई है, उन्हें अगले दो दिनों के भीतर वापस जोड़ा जाए। उन्होंने अधिकारियों को चुनौती देते हुए कहा कि यदि विभाग के पास ऐसा कोई लिखित आदेश है कि बकाया बिल के नाम पर पूरे गांव का अंधेरा किया जाए, तो उसे सार्वजनिक करें। त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि यदि दो दिनों में किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो अगला कदम बिजली विभाग के कार्यालय का कनेक्शन काटना होगा। उन्होंने कहा कि जो किसान पूरे देश का पेट भरता है, उसे इस तरह दर-दर भटकने और परेशान होने के लिए मजबूर करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस उग्र प्रदर्शन ने विभाग की नींद उड़ा दी है और अब पूरे क्षेत्र की नजरें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।3
- Post by Prakash Pathak Satna1
- *नशा मुक्त भारत के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा 7000 किलोमीटर चल कर लोगो को जागरूक करने का लक्ष्य* *पूरे भारत से माटी एकत्रित कर विद्या मंदिर स्थापित करना उद्देश्य* *राइजिंग सतना से रामदत्त दाहिया की रिपोर्ट* रामपुर बाघेलन बेला। असम के श्रीभूमि जिले के रहने वाले युवा पल्लव देव पूरे भारत की पदयात्रा पर निकले हैं जो बुधवार को सतना जिले के रामपुर बाघेलन थाना क्षेत्र के बेला पहुंचे। पल्लव प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस अधीक्षक से भी मिले। पल्लव ने बताया कि उनका संकल्प है कि नशा मुक्त भारत हो। पल्लव देव ने बताया कि उनका लक्ष्य सेना में जाकर देश सेवा करने का था, किन्तु कलर ब्लाइंडनेस की समस्या के चलते वह सेना में नहीं जा सके। इसलिए वे सड़कों पर चलकर देश के युवाओं को नशे की लत से बचाने का प्रयास कर रहे हैं। पल्लव ने यह यात्रा 5 मई 2025 को असम से शुरू की है, वे अब तक लगभग 326 दिनों से निरंतर पदयात्रा कर रहे हैं और 7 राज्यों असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ व अब मप्र का सफर तय कर रहे हैं। उनकी यह पदयात्रा आगामी कई वर्षों तक चलने वाली है। संपूर्ण पदयात्रा में लगभग 5 से 6 वर्ष का समय लगने का अनुमान है। पल्लव यात्रा के दौरान स्कूल, कॉलेज व सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को नशे से होने वाले नुकसान बताकर जागरुकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं व युवाओं को खेलों के साथ ही अपनी पढ़ाई के प्रति रूचि लेने का आह्वान कर रहे हैं। पल्लव ने बताया कि यात्रा के दौरान उन्हें आम जनता व प्रशासन का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है, आज रामपुर मे रात्रि विश्राम करेंगे जिसकी व्यवस्था स्थानीय समाज सेवियो के द्वारा की जायेगी इसके साथ ही देश के ज्योतिर्लिंग धाम, राम मंदिर, शक्ति पीठ, अमरनाथ सहित अन्य हिस्टोरिकल पैलेस सहित देश भर से माटी एकत्रित कर एक मंदिर स्थापित करना भी उनका लक्ष्य है।1
- #चित्रकूट लालापुर के आशावार माता मंदिर में संत है शैतान ..? #लालापुर में आशावर माता के दर्शन करने आये बाहरी शृद्धालुओं के साथ की गई अभद्रता, बताया जा रहा है दर्शन करते समय एक महिला शृद्धालू को किसी बात को लेकर भरतदास डांट रहा था तभी महिला के के पति ने बाबा की बातों का विरोध किया, फिर क्या बाबा गाली गलौज शुरू कर दिए।शृद्धालू की शिकायत पर मंदिर पहुंची पुलिस को भी फटकार लगाने लगा, और ऐसे भगाया जैसे कोई सरारती बच्चों को भगाता है। पुलिस ने कहा आप जाओ महंत जी हम भी जा रहे हैं। यह वीडियो महिला के साथ गए शृद्धालू ने बनाया और सोशल मीडिया में डाल दिया। मतलब आप यह समझ सकते हैं कि बाबा का व्यवहार हर शृद्धालू के लिए खतरनाक है। मंदिर कब्जा को लेकर संतो का आपसी विवाद तो चल ही रहा है।1
- 🚨 महंत के द्वारा श्रद्धालुओं से की गई अभद्रता 🚨 चित्रकूट - महर्षि वाल्मीकि आश्रम लालपुर के कथा कथित महंत भरत दास ने श्रद्धालुओं को दिया गाली गलौज। अशावर माता में पूजा करने के लिए एक महिला आई थी। जिससे बाबा कुछ बोला उसके पति ने उसका विरोध किया। विरोध करने पर भरत दास ने श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता की। महिला के पति ने जब पुलिस को बुलवाया तो भरत दास ने पुलिस को भी ऐसे भगाया जैसे किसी बच्चे को भगाया जाता है। महंत का नहीं रुक रहा हैं गाली गलौज और अभद्रता करने का व्यवहार आखिरकार शासन प्रशासन कब तक महंत को छूट देता रहेगा सबसे बड़ा सवाल है।1
- Post by Abhay TV News1
- आज सतना में प्रिय दर्शी चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान जी को जन्म जयंती बड़े धूम धाम से मनाई गई। सैकड़ों सामाजिक बंधुओ शामिल हुए1
- *✍🏻💥बिरसिंहपुर विद्युत विभाग के जे ई अपने उच्च अधिकारियों से रितेश त्रिपाठी की बात करवाते हुए वर्तमान समय में बिरसिंहपुर बिद्युत विभाग के द्वारा कई गांवों में कुछ लोगों के बिजली के बिल बकाया होने पर पूरे के पूरे गांव की लाइट बंद करने पर मनमानी व लापरवाही कार्यशैली पर रितेश त्रिपाठी ने उच्च अधिकारियों को भी लगाई फटकार*1