भुकरावली में हत्या के प्रकरण में फरार 10-10 हजार के इनामी तीन आरोपी गिरफ्तार हिंडौन सिटी। सूरौठ थाना क्षेत्र के भुकरावली गांव के चर्चित हत्याकांड में पुलिस ने बडी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे 10-10 हजार रूपए के ईनामी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों अभियुक्तों को सवाईमाधोपुर के रणथंभौर के जंगलों से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस प्रकरण में एक मुख्य अभियुक्त को तीन दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। प्रकरण में अभी 6 नामजद अभियुक्त फरार है, उन पर भी 10-10 हजार रुपए का ईनाम घोषित है। हिंडौन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र पाल सिंह ने बताया कि भुकरावली के चर्चित हत्याकांड में जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें भुकरावली निवासी विकास मीना, भोजा उर्फ भोजराज मीना तथा नीरज मीना शामिल हैं। इन तीन आरोपियों से पहले एक मुख्य आरोपी भुकरावली निवासी हरिराम उर्फ हल्ली मीना को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था। इन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपए का ईनाम घोषित था। एएसपी सत्येन्द्र पाल सिंह ने बताया कि उक्त तीन आरोपियों को तकनीकी विधियों का प्रयोग कर प्राप्त हुई सूचनाओं के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। इन तीनों को गिरफ्तार करने के लिए सूरौठ थाना, बालघाट थाना और डीएसटी के जवानों ने सवाईमाधोपुर के रणथंभौर उद्यान में रैकी की और जंगल में करीब 30 किलोमीटर पैदल चलकर गिरफ्तार करने में कामयाबी हांसिल की है। गौरतलब है कि गत चार मार्च की रात भुकरावली गांव में करीब 10 नामजद लोगों ने रामवीर जाटव पुत्र अमृत लाल जाटव को लाठी-डंडों से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया, जिसकी जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस प्रकरण में मृतक के भाई लवकुश जाटव ने 5 मार्च को सूरौठ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें हत्या के आरोप में 10 लोगों को नामजद किया था। इनमें से पुलिस ने अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

- हिंडौन सिटी। शहर के पाठक पाड़ा निवासी 11 वीं कक्षा की छात्रा विधि पाठक ने कैला देवी के वार्षिक मेले से पूर्व " रे लांगुरिया चले तो दर्शन कर आवे......." लांगुरिया लोकगीत की रोचक प्रस्तुति दी। सुनिए पूरा वीडियो।1
- सूरोठ थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।थाना अधिकारी सोहन सिंह ने गुरुवार शाम 5:00 बजे बताया कि एसपी लोकेशन सोनवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सूरौठ व थाना बालघाट व डीएसटी टीम रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान सवाईमाधोपुर में 2 दिन तक लगातार निगरानी / रैकी और जंगल में करीब 30 किलोमीटर पैदल चलकर आरोपी विकास पुत्र गजराज उर्फ बालू, नीरज पुत्र लाखन, भोजा उर्फ भोजराज पुत्र गजराज उर्फ बालू मीना निवासीयान भुखरावली थाना सूरौठ जिला करौली को रणथम्भौर राष्ट्रीय उधान सवाईमाधोपुर से गिरफ्तार किया गया।पूर्व में एक आरोपी हरिराम उर्फ हल्ली मीना को गिरफ्तार किया जा चुका है। दिनांक 04.03.2026 को गांव भुकरावली में आरोपीयों द्वारा मारपीट कर रामवीर जाटव की हत्या कर दी थी जिसके संबंध में 3 आरोपीयान विकाश, भोजा उर्फ भोजराज व नीरज जातियान मीना निवासीयान भुकरावली को गिरफ्तार किया गया।1
- राजस्थान में रसोई गैस सिलेंडर को लेकर बड़ी खबर।1
- बाल विकास4
- Post by Anil Kumar journalist1
- Post by Shri Krishn Meena1
- Post by मनोज तिवाड़ी1
- करौली शहर शहर जिले भर में गर्मियों में पक्षियों को पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से करौली पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने 'एक परिंदा मेरा भी' अभियान की शुरुआत की। इस पहल के तहत शहर सहित जिलेभर में सार्वजनिक स्थानों, घरों और संस्थानों पर परिंडे लगाकर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने का संदेश दिया जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पेंन्द्र गारूवाल करई ने गुरुवार सुबह 11:00 बजे बताया कि अभियान की शुरुआत एसपी ऑफिस के गार्डन से की गई है। उन्होंने लोगों से अपील की प्रत्येक व्यक्ति को पानी से भरे परिंडे लगाने चाहिए।1
- उत्तर भारत का प्रसिद्ध आस्थाधाम मां कैलादेवी का चैत्र मेला 16 मार्च से प्रारंभ होगा मेले की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।1