Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली मुंबई रेलवे लाइन की बजह से हिण्डोन सिकरौदा रेलवे फाटक पर वाहनों का दबाव ओवर ब्रिज निर्माण का चल रहा है धीमी गति से काम
मनोज तिवाड़ी
दिल्ली मुंबई रेलवे लाइन की बजह से हिण्डोन सिकरौदा रेलवे फाटक पर वाहनों का दबाव ओवर ब्रिज निर्माण का चल रहा है धीमी गति से काम
More news from राजस्थान and nearby areas
- हिंडौन सिटी। सूरौठ थाना क्षेत्र के भुकरावली गांव के चर्चित हत्याकांड में पुलिस ने बडी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे 10-10 हजार रूपए के ईनामी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों अभियुक्तों को सवाईमाधोपुर के रणथंभौर के जंगलों से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस प्रकरण में एक मुख्य अभियुक्त को तीन दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। प्रकरण में अभी 6 नामजद अभियुक्त फरार है, उन पर भी 10-10 हजार रुपए का ईनाम घोषित है। हिंडौन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र पाल सिंह ने बताया कि भुकरावली के चर्चित हत्याकांड में जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें भुकरावली निवासी विकास मीना, भोजा उर्फ भोजराज मीना तथा नीरज मीना शामिल हैं। इन तीन आरोपियों से पहले एक मुख्य आरोपी भुकरावली निवासी हरिराम उर्फ हल्ली मीना को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था। इन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपए का ईनाम घोषित था। एएसपी सत्येन्द्र पाल सिंह ने बताया कि उक्त तीन आरोपियों को तकनीकी विधियों का प्रयोग कर प्राप्त हुई सूचनाओं के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। इन तीनों को गिरफ्तार करने के लिए सूरौठ थाना, बालघाट थाना और डीएसटी के जवानों ने सवाईमाधोपुर के रणथंभौर उद्यान में रैकी की और जंगल में करीब 30 किलोमीटर पैदल चलकर गिरफ्तार करने में कामयाबी हांसिल की है। गौरतलब है कि गत चार मार्च की रात भुकरावली गांव में करीब 10 नामजद लोगों ने रामवीर जाटव पुत्र अमृत लाल जाटव को लाठी-डंडों से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया, जिसकी जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस प्रकरण में मृतक के भाई लवकुश जाटव ने 5 मार्च को सूरौठ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें हत्या के आरोप में 10 लोगों को नामजद किया था। इनमें से पुलिस ने अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।1
- Post by मनोज तिवाड़ी2
- सपोटरा के रूपपुरा गांव की है घटना1
- हिंडौन शहर में कैलादेवी माता के दर्शनों के लिए आने वाले पदयात्रियों के लिए लगने वाले भंडारों में रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण गैस सिलेंडरों की कमी और बढ़ती कीमतों ने आयोजकों की चिंता बढ़ा दी है।स्टेट हाईवे से गुजरने वाले लाखों पदयात्रियों के लिए 100 से ज्यादा कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंप में रोजाना 3-4 लाख पदयात्रियों को खाना, विश्राम, चिकित्सा, मोबाइल चार्जिंग और नहाने जैसी सुविधाएं मिलती हैं।कई भंडारा वाली जगहों पर 24 घंटे गैस सिलेंडर पर खाने, चाय और नाश्ता तैयार किया जाता है। भंडारा स्थल से जुड़े लोगों ने गुरुवार दोपहर 3:00 बजे बताया- शहर में 13 मार्च से पदयात्रियों के लिए भंडारा शुरू होगा। बुधवार को आयोजन स्थलों पर टेंट व्यवस्था का काम शुरू हो गया है। हालांकि, सिलेंडर की व्यवस्था करने में आयोजकों को निराशा हाथ लगी है। आयोजकों का कहना है कि गैस सिलेंडर की उपलब्धता न होने पर ईंधन के रूप में लकड़ियों का सहारा लेना पड़ सकता है।1
- आंगनबाड़ी केंद्र Chhawer फर्स्ट की हालत हो रही है4
- *जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, उपभोक्ता अफवाहों पर ध्यान न दें* *जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति में नहीं होगा कोई व्यवधान* *खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के 14435 एवं 181 व 112 नंबर पर किया जा सकता है संपर्क* *जिला कलक्टर ने गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर आपूर्ति व्यवस्थाएं जांची* *घरेलू गैस के वाणिज्यिक उपयोग करने वालों के खिलाफ भी होगी सख्त कार्रवाई* गंगापुर सिटी, 12 मार्च।* वर्तमान में मध्यपूर्व एशिया में युद्ध की परिस्थितियों के मद्देनज़र भारत सरकार द्वारा गैस आपूर्ति संबंधी नवीन दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिला कलक्टर काना राम ने जानकारी देते हुए बताया कि इन दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति नियमित रूप से जारी रहेगी तथा आमजन को घबराने की आवश्यकता नहीं है। जिला कलक्टर ने बताया कि जिले की सभी गैस एजेंसियों के पास घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को बुकिंग के अनुसार नियमित रूप से गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। वर्तमान में जिले में गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी अस्पतालों, अन्नपूर्णा रसोईयों, छात्रावासों तथा स्कूलों में मिड-डे-मिल योजना के लिए गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जा रही है। *उपभोक्ताओं को निर्बाध गैस सिलेंडरों आपूर्ति और गोदामों पर सीसीटीवी लगाने के निर्देश :* - इसी क्रम में जिला कलक्टर काना राम एवं पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने गुरूवार को जिले की विभिन्न गैस एजेंसियों के गोदामों का निरीक्षण कर आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विनायक इंडियन गैस एजेंसी (इंदिरा कश्लोनी), रेणु इंटरप्राइजेज इंडियन गैस एजेंसी गोदाम तथा रणथम्भौर गैस एजेंसी (हिंदुस्तान पेट्रोलियम) के गोदामों में गैस स्टश्क, आपूर्ति व्यवस्था और वितरण प्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि सभी गोदामों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर 24 घंटे निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग के बाद समय पर होम डिलीवरी उपलब्ध कराई जाए। *कालाबाजारी एवं अवैध भंडारण पर होगी कड़ी कार्रवाई :* - जिला रसद अधिकारी रामभजन मीना ने बताया कि यदि किसी गैस एजेंसी संचालक अथवा अन्य व्यक्ति द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण, कालाबाजारी या व्यावसायिक उपयोग किया जाता पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध एलपीजी ऑर्डर-2000 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी, अवैध संग्रहण, कालाबाजारी या अवैध रीफिलिंग की रोकथाम के लिए जिला कलक्टर के निर्देशानुसार प्रवर्तन जांच दल का गठन कर सभी जगहों पर जांच की जा रही है। *गैस बुकिंग में न्यूनतम 25 दिन का अंतराल आवश्यक* :- जिला रसद अधिकारी ने बताया कि नवीन दिशा-निर्देशों के अनुसार घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए गैस बुकिंग के बीच न्यूनतम 25 दिनों का अंतराल निर्धारित किया गया है। उपभोक्ता निर्धारित अवधि पूर्ण होने के बाद ही गैस सिलेंडर की बुकिंग कराएं, ताकि वितरण व्यवस्था सुचारु बनी रहे और किसी प्रकार की असुविधा न हो। *उपभोक्ताओं की सुविधा एवं सहायता के हेल्पलाइन नंबर जारी*:- गैस सिलेंडर उपभोक्ताओ की सुविधाओं एवं सहायता के दृष्टिगत 181, 112 एवं उपभोक्ता मामलात विभाग के हेल्पलाइन नंबर 14435 जारी किए गए हैं, जिनसे सम्पर्क कर उपभोक्ता गैस आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं एवं शिकायतों को दर्ज करवा सकते हैं। साथ ही उपभोक्ता जिला रसद कार्यालय के कंट्रोल रूम के फोन नंबर 07462-294515 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं। *नागरिकों से अपील भ्रामक सूचनाओं व अफवाहों से घबराए नहीं:-* जिला कलक्टर ने आमजन से अपील की है कि घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता को देखते हुए घबराकर या अनावश्यक रूप से बुकिंग न करें तथा एलपीजी सिलेंडरों का अनावश्यक भंडारण न करें। किसी भी प्रकार के भ्रामक संदेश या अफवाहों पर ध्यान न दें, क्योंकि जिले में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति निरंतर एवं निर्बाध रूप से जारी है।1
- Post by Anil Kumar journalist1
- Post by मनोज तिवाड़ी4