Shuru
Apke Nagar Ki App…
आंगनबाड़ी केंद्र कोटा चावल फर्स्ट के लिए झज्जर छत हो रही है आंगनबाड़ी केंद्र Chhawer फर्स्ट की हालत हो रही है
Satish kumar Meena
आंगनबाड़ी केंद्र कोटा चावल फर्स्ट के लिए झज्जर छत हो रही है आंगनबाड़ी केंद्र Chhawer फर्स्ट की हालत हो रही है
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Bharat SING Meena1
- Post by Shri Krishn Meena1
- करौली भाजपाइयों ने मनाई भीम राव अंबेडकर जयंती भरतपुर के पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली रहें मुख्य अतिथि भारत रत्न डाक्टर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर 135 वीं जयंती भारतीय जनता पार्टी करौली के जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन की अध्यक्षता में बैठक हुई में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कैलाश शर्मा रमेश राजोरिया बृजलाल डिकोलिया महेंद्र सिंह मीणा अध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा जिला महामंत्री दिलीप गुप्ता सुरेश शुक्ला महिला मोर्चा करौली संयोजक विद्या वैष्णव महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लज्जा रानी अग्रवाल जिला मंत्री आरती बैसला करौली मंडल अध्यक्ष आशुतोष तिवाड़ी गीता देवी जाट शोभा तिवाड़ी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहें5
- करौली सदर थाना पुलिस ने शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी यदुवीर सिंह ने मंगलवार सुबह 11:00 बजे बताया कि एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मय जाप्ता मय जरिये मुखबिर खास की सूचना पर आरोपी शिवराज सिंह पुत्र अर्जुनसिहं गुर्जर निवासी अकोलपुरा को सौरया को जाने वाली आग सडक के पास बिना अनुज्ञा पत्र अपने कब्जे में अधिक मात्रा में अवैध देशी सादा पव्वे रखने पर गिरफ्तार किया गया आरोपी के कब्जे से अवैध शराब के 52 पव्वे जप्त किए गए हैं1
- हिंडौन सिटी। फाजिलावाद गांव के स्व. जयदेव पाठक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को भारतरत्न डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में होनहार छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंडौन विधायक अनीता जाटव रही। संस्था प्रधान रोशन सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दयाल सिंह सोलंकी रहे। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा संविधान की प्रस्तावना लेखन, मूल अधिकार लेखन, नागरिक कर्तव्य लेखन निबन्ध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया। विधायक जाटव एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सोलंकी ने ड़ॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत् शुरुआत की। इस मौके पर प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विधायक अनिता जाटव ने विधायक कोष से विद्यालय के पांच कक्षा कक्षो में कोटा स्टोन फर्श और विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार के निर्माण की घोषणा की। इस अवसर पर मंडावरा सरपंच मधु शर्मा, अखिल भारतीय अब्बासी वैलफेयर एसोसिएशन प्रदेश सचिव कलमुद्दीन खान, श्याम सुंदर, पिंटू चौधरी, मोतीलाल, रघुवीर, लक्ष्मण, छोटेलाल, एनजी राम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।3
- करौली जिले के बजरंगपुरा परीता में जांगिड़ ब्राह्मण समाज की दशा और दिशा बदलने तथा समाज उत्थान को लेकर एक विशाल आम सभा का आयोजन हुआ जिसमें 8 जिलों के समाज बंधु एकत्रित हुए इस विशाल आमसभा में रामेश्वर जांगिड़ कलसाडा के द्वारा अध्यक्षता की गई वही जांगिड़ समाज तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष सियाराम जांगिड़ परीता के द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया इस विशाल आमसभा में समाज को नई दिशा देने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा की गई जिनमें प्रमुख रूप से शादी विवाह में बफर सिस्टम पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया वहीं शिक्षा और समाज के विकास को लेकर सबको साथ लेकर आगे बढ़ने पर चर्चा हुई इस अवसर पर करौली सवाई माधोपुर भरतपुर अलवर दौसा जयपुर सहित कई जिलों के जिला अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।1
- सपोटरा उपखंड की ग्राम पंचायत नारौली डांग के श्री भैरों बाबा मंदिर देहरा वाले के प्रांगण में आम बस्ती की ओर से चल रहे तीन दिवसीय पद व कन्हैया दंगल में कई पार्टियों ने भाग लेकर धार्मिक और पौराणिक कथाओं पर आधारित गीतों की प्रस्तुति दी। मंदिर कमेटी अध्यक्ष राजकुमार मीना व कोषाध्यक्ष रामकिशन गुरूजी ने बताया कि कन्हैया दंगल समापन के दिन ख्यालीराम व हरकेश एण्ड पार्टी दुधराई, धर्मसिंह व जगराम एण्ड पार्टी गनीपुर सिकराय व कैलाश व श्यामलाल एण्ड पार्टी रानेटा की कन्हैया पार्टियों के गायक कलाकारों के द्वारा धार्मिक एवं पौराणिक कथाओं के आधार पर स्वरचित रचनाएं प्रस्तुत की। जिन्हें सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए। दंगल शुरू होने से देर शाम तक लोगों की भीड़ जमा रही। दंगल में लोंगो की भीड़ देखते ही बन रही थी। कन्हैया दंगल के समापन पर गांव के पंच-पटेलों व कमेटी के सदस्यों ने पार्टियों के कलाकारों का माला पहनाकर व साफा बांध कर स्वागत किया।4
- जयपुर/राजस्थान | ब्रेकिंग न्यूज़ जयपुर सरमथुरा राजस्थान में निजी अस्पतालों की सेवाएं अगले 24 घंटों के लिए ठप रहने की घोषणा की गई है। यह फैसला जयपुर–सरमथुरा निवासी डॉक्टर सोमदेव की गिरफ्तारी के विरोध में लिया गया है। प्रदेशभर के प्राइवेट हॉस्पिटल्स और डॉक्टर संगठनों ने इस कार्रवाई को लेकर कड़ा विरोध जताया है। उनका कहना है कि डॉक्टर सोमदेव के साथ अन्याय हुआ है और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इसी मांग को लेकर राज्यभर में 24 घंटे का शटडाउन रखा गया है। इस दौरान ओपीडी सेवाएं, नियमित चेकअप और गैर-आपातकालीन इलाज पूरी तरह बंद रहेंगे। हालांकि, आपातकालीन सेवाएं (इमरजेंसी) चालू रखने का निर्णय लिया गया है ताकि मरीजों को गंभीर परेशानी का सामना न करना पड़े। डॉक्टर संगठनों का कहना है कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आगे और बड़े आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार की जा सकती है। वहीं, इस बंद के चलते मरीजों और उनके परिजनों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन की ओर से फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।1