सरमथुरा धौलपुर राजस्थान न्यूज़ लोकल शुरू अप सरमथुरा अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: एक ट्रैक्टर, एक कंपटीशन और एक हाइड्रा जब्त अवध क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा अभियान चलाया। थाना प्रभारी (SHO) कृपाल सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर एक ट्रैक्टर, एक कंपटीशन (खनन में प्रयुक्त वाहन) और एक हाइड्रा मशीन को जब्त किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से खनन किया जा रहा है, जिसके बाद तुरंत टीम गठित कर कार्रवाई की गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को देख खनन माफिया में हड़कंप मच गया और कुछ लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जब्त किए गए वाहनों को थाने में खड़ा कर लिया है और संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। SHO कृपाल सिंह ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध खनन में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी लगातार ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में डर का माहौल देखा जा रहा है।

- Post by Bharat SING Meena1
- Post by Shri Krishn Meena1
- करौली सदर थाना पुलिस ने शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी यदुवीर सिंह ने मंगलवार सुबह 11:00 बजे बताया कि एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मय जाप्ता मय जरिये मुखबिर खास की सूचना पर आरोपी शिवराज सिंह पुत्र अर्जुनसिहं गुर्जर निवासी अकोलपुरा को सौरया को जाने वाली आग सडक के पास बिना अनुज्ञा पत्र अपने कब्जे में अधिक मात्रा में अवैध देशी सादा पव्वे रखने पर गिरफ्तार किया गया आरोपी के कब्जे से अवैध शराब के 52 पव्वे जप्त किए गए हैं1
- करौली जिले के बजरंगपुरा परीता में जांगिड़ ब्राह्मण समाज की दशा और दिशा बदलने तथा समाज उत्थान को लेकर एक विशाल आम सभा का आयोजन हुआ जिसमें 8 जिलों के समाज बंधु एकत्रित हुए इस विशाल आमसभा में रामेश्वर जांगिड़ कलसाडा के द्वारा अध्यक्षता की गई वही जांगिड़ समाज तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष सियाराम जांगिड़ परीता के द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया इस विशाल आमसभा में समाज को नई दिशा देने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा की गई जिनमें प्रमुख रूप से शादी विवाह में बफर सिस्टम पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया वहीं शिक्षा और समाज के विकास को लेकर सबको साथ लेकर आगे बढ़ने पर चर्चा हुई इस अवसर पर करौली सवाई माधोपुर भरतपुर अलवर दौसा जयपुर सहित कई जिलों के जिला अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।1
- ग्राम पंचायत परसोता में भीमराव अंबेडकर की जयंती की गंदगी में1
- हिन्डौन सिटी शहर से एक चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आ रही है, जहां नगर परिषद की लापरवाही के चलते शहर कचरे के ढेर में तब्दील होता जा रहा है। रोज़ाना कचरा उठाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। शहर के मुख्य बाजार डैम्प रोड़ सहित कई इलाकों में, कालोनियों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं। बदबू और गंदगी के कारण स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई दिनों तक कचरा नहीं उठाया जाता, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।” आमजन का कहना है कि 3-4 दिन तक कोई सफाई नहीं होती, बदबू और गंदगी से बहुत परेशानी हो रही है। हिन्डौन सिटी में सफाई व्यवस्था की ये हालत नगर परिषद के दावों की पोल खोल रही है। सवाल ये है कि आखिर कब तक जनता इस गंदगी के बीच रहने को मजबूर रहेगी?” नगर परिषद प्रशासन इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा है जिसके चलते कचरे के ढेर शहर की पहचान बनते रहेंगे।1
- करौली भाजपाइयों ने मनाई भीम राव अंबेडकर जयंती भरतपुर के पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली रहें मुख्य अतिथि भारत रत्न डाक्टर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर 135 वीं जयंती भारतीय जनता पार्टी करौली के जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन की अध्यक्षता में बैठक हुई में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कैलाश शर्मा रमेश राजोरिया बृजलाल डिकोलिया महेंद्र सिंह मीणा अध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा जिला महामंत्री दिलीप गुप्ता सुरेश शुक्ला महिला मोर्चा करौली संयोजक विद्या वैष्णव महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लज्जा रानी अग्रवाल जिला मंत्री आरती बैसला करौली मंडल अध्यक्ष आशुतोष तिवाड़ी गीता देवी जाट शोभा तिवाड़ी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहें5
- जयपुर/राजस्थान | ब्रेकिंग न्यूज़ जयपुर सरमथुरा राजस्थान में निजी अस्पतालों की सेवाएं अगले 24 घंटों के लिए ठप रहने की घोषणा की गई है। यह फैसला जयपुर–सरमथुरा निवासी डॉक्टर सोमदेव की गिरफ्तारी के विरोध में लिया गया है। प्रदेशभर के प्राइवेट हॉस्पिटल्स और डॉक्टर संगठनों ने इस कार्रवाई को लेकर कड़ा विरोध जताया है। उनका कहना है कि डॉक्टर सोमदेव के साथ अन्याय हुआ है और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इसी मांग को लेकर राज्यभर में 24 घंटे का शटडाउन रखा गया है। इस दौरान ओपीडी सेवाएं, नियमित चेकअप और गैर-आपातकालीन इलाज पूरी तरह बंद रहेंगे। हालांकि, आपातकालीन सेवाएं (इमरजेंसी) चालू रखने का निर्णय लिया गया है ताकि मरीजों को गंभीर परेशानी का सामना न करना पड़े। डॉक्टर संगठनों का कहना है कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आगे और बड़े आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार की जा सकती है। वहीं, इस बंद के चलते मरीजों और उनके परिजनों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन की ओर से फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।1