नरसिंहपुर - मंदिर में रखी मूर्ति को नुकसान पहुंचाने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत मदनपुर के पास स्थित ग्राम बरेली में रोड किनारे बने एक मंदिर में स्थापित मूर्ति को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया था सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की पूछताछ के दौरान पता लगा कि मंदिर के पास रात्रि में तीन व्यक्तियों द्वारा शराब का सेवन किया गया था संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की तो बरेली निवासी तुलसीराम ठाकुर का नाम सामने आया जिसने अपने दो दोस्तों के साथ शराब का सेवन किया था और दोनों दोस्त घर चले गए थे और तुलसीराम ठाकुर मंदिर के पास ही सो गया था और नशे की हालत में उसने मंदिर में स्थापित मूर्ति को नुकसान पहुंचा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तुलसीराम ठाकुर के साथ दोनो दोस्तों को भी गिरफ्तार किया है
नरसिंहपुर - मंदिर में रखी मूर्ति को नुकसान पहुंचाने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत मदनपुर के पास स्थित ग्राम बरेली में रोड किनारे बने एक मंदिर में स्थापित मूर्ति को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया था सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की पूछताछ के दौरान पता लगा कि मंदिर के पास रात्रि में तीन व्यक्तियों द्वारा शराब का सेवन किया गया था संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की तो बरेली निवासी तुलसीराम ठाकुर का नाम सामने आया जिसने अपने दो दोस्तों के साथ शराब का सेवन किया था और दोनों दोस्त घर चले गए थे और तुलसीराम ठाकुर मंदिर के पास ही सो गया था और नशे की हालत में उसने मंदिर में स्थापित मूर्ति को नुकसान पहुंचा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तुलसीराम ठाकुर के साथ दोनो दोस्तों को भी गिरफ्तार किया है
- User1275Madhya Pradesh👌2 hrs ago
- धार्मिक आस्था से खिलवाड़ करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, नरसिंहपुर। जिले के तेन्दूखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम बरेली में मंदिर की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में गठित विशेष टीमों ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। 1
- सामूहिक जवारा विसर्जन जुलूस के लिए नरसिंहपुर पुलिस अलर्ट, चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था नरसिंहपुर। 1 अप्रैल 2026 को होने वाले सामूहिक जवारा विसर्जन जुलूस को लेकर नरसिंहपुर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जुलूस मार्गों का पूर्व निरीक्षण कर संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों से सतत निगरानी रखी जाएगी। प्रमुख चौराहों और मार्गों पर पुलिस बल मुस्तैद रहेगा, वहीं यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने हेतु आवश्यकतानुसार डायवर्जन भी किया जाएगा। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है। पुलिस ने शांति समिति एवं आयोजकों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग3
- रानी पिपरिया पंचायत अंतर्गत झागरीयाई गांव में सिंगरी नदी के किनारे अतिक्रमण हटवाने की मांग को लेकर ग्रामीण ने कलेक्टर को दिया आवेदन वहीं ग्रामीण ने बताया कि वह इसके पहले कई बार आवेदन दे चुका है लेकिन आर आई और पटवारी के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है जबकि जिला प्रशासन के द्वारा जल गंगा संवर्धन को लेकर अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जलाशय को सुरक्षित करने की बात कही जा रही है लेकिन अधिकारियों के द्वारा अतिक्रमण कार्यों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है जिसको लेकर उसने मंगलवार कलेक्टर को आवेदन दिया और सिंगरी नदी के आसपास हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग की1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- Post by Namita Malviya1
- *नरसिंहपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही: मूर्ति को नुकसान पहुंचाने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार* • अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु किया गया तीन विशेष टीमों का गठन। • घटना को अंजाम देने वाला आरोपी तुलसीराम ठाकुर चंद घंटो के अंदर गिरफ्तार। • आरोपी द्वारा शराब के नशे में दिया गया घटना को अंजाम। • आरोपी के दो साथियों के विरुद्ध कठोर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही। दिनांक 31.03.2026 की सुबह थाना तेन्दूखेड़ा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मदनपुर के पास स्थित ग्राम बरेली में रोड किनारे बने एक मंदिर में स्थापित मूर्ति को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। *अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु विशेष टीमों का गठन:* मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी एवं शीघ्र गिरफ्तारी हेतु तत्काल तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है, जिन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मौके पर पहुंचकर पुलिस द्वारा मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया तथा मूर्ति को हुए नुकसान का जायजा लिया गया। आसपास के क्षेत्र में सघन जांच करते हुए स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई एवं संभावित साक्ष्य एकत्रित किए गए। साथ ही पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों के संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी जुटाई गयी। *शराब के नशे में दिया गया घटना को अंजाम:* पुलिस टीम द्वारा तत्परता पूर्वक की गई कार्यवाही के दौरान यह जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त मंदिर के पास रात्रि में कुछ व्यक्तियों द्वारा शराब का सेवन किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा सक्रियता दिखाते हुए संबंधित व्यक्तियों की जानकारी एकत्रित की गई। जांच में यह तथ्य सामने आया कि ग्राम बरेली निवासी तुलसीराम ठाकुर द्वारा अपने दो अन्य साथियों के साथ शराब का सेवन किया गया था। शराब सेवन के पश्चात उसके दोनों साथी अपने-अपने घर चले गए, जबकि तुलसीराम ठाकुर मंदिर के पास ही सो गया। इसी दौरान नशे की हालत में तुलसीराम ठाकुर द्वारा मंदिर में स्थापित मूर्ति को नुकसान पहुंचाया जाना पाया गया। *आरोपी को चंद घंटों में लिया गया अभिरक्षा में:* पुलिस टीम द्वारा सक्रियता से कार्यवाही करते हुए आरोपी तुलसीराम ठाकुर की तलाश की गई, जिसे ग्राम बरेली स्थित खेत से अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसके खिलाफ धारा 298 बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। *आरोपी के साथियों के विरुद्ध कठोर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही:* घटना को अंजाम देने वाले आरोपी तुलसीराम ठाकुर के साथ घटना दिनांक को शराब का सेवन करने वाले अन्य दो साथियों कमलेश ठाकुर एवं रामसिंह ठाकुर के विरूद्ध भी कठोर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी है। *कार्यवाही में मुख्य भूमिका :* उक्त प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में थाना प्रभारी, तेन्दूखेडा, निरीक्षक किशोर वामनकर, सउनि जितेन्द्र राजपूत, शशांक दुबे, प्रधान आरक्षक संजय शाह, लालू भाई, आरक्षक नारायण एवं अमन की मुख्य भूमिका रही है।1
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1
- नरसिंहपुर नगरपालिका क्षेत्र के जगदंबा कॉलोनी निवासी पिछले काफी समय से बिजली की अघोषित कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान जगदंबा कॉलोनी के वार्ड वासियों ने आज मंगलवार कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर आवेदन दिया। निवासियों का कहना है कि कम वोल्टेज के कारण घर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो रहे हैं और कॉलोनी से दूर डीपी रखी है और उस डीपी से 300 से अधिक कनेक्शन चल रहे है।जिसके कारण वोल्टेज की समस्या बनी हुई हैं वही उन्होंने कलेक्टर को आवेदन देते हुए समस्या का निदान करवाने की मांग की1