logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गंगापुर सिटी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर प्रजापति समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। गत 26 मई, 2026 को करण प्रजापति उर्फ करण कुमावत के साथ हुई अमानवीय और क्रूर घटना के विरोध में दक्ष प्रजापति विकास समिति, गंगापुर सिटी के पदाधिकारियों और सैकड़ों समाज बंधुओं ने आज उग्र प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने एकत्रित होकर उपजिलाधिकारी (SDM) गंगापुर सिटी को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से समाज के पदाधिकारियों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि पीड़ित करण प्रजापति को जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाए। उन्होंने मांग की कि इस अमानवीय कृत्य में शामिल सभी आरोपियों को बिना किसी देरी के तुरंत गिरफ्तार किया जाए, मामले की फास्ट ट्रैक जांच कराकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, और पीड़ित परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए उचित आर्थिक मुआवजा व सुरक्षा प्रदान की जाए। समाज के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने इस मामले में जल्द ठोस कदम नहीं उठाए और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो प्रजापति समाज उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान दक्ष प्रजापति विकास समिति और राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय महासंघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व सैकड़ों समाज बंधु उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से बृजमोहन प्रजापति (अध्यक्ष), हेमंत प्रजापति (कोषाध्यक्ष), रवि प्रजापति (पूर्व अध्यक्ष), मुकेश कुमावत (एडवोकेट), मुकेश प्रजापति कप्तान सिंह, मुकेश प्रजापति (मोबाइल पॉइंट), गजानंद प्रजापति (जिला अध्यक्ष, गंगापुर सिटी - राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ), त्रिलोक प्रजापति, सोमराज प्रजापति, लहरी प्रजापति और सुनील प्रजापति शामिल थे। प्रशासन ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है, लेकिन घटना को लेकर समाज के युवाओं और पदाधिकारियों में अब भी भारी रोष देखा जा रहा है।

8 hrs ago
user_Anil Kumar journalist
Anil Kumar journalist
Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
8 hrs ago

गंगापुर सिटी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर प्रजापति समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। गत 26 मई, 2026 को करण प्रजापति उर्फ करण कुमावत के साथ हुई अमानवीय और क्रूर घटना के विरोध में दक्ष प्रजापति विकास समिति, गंगापुर सिटी के पदाधिकारियों और सैकड़ों समाज बंधुओं ने आज उग्र प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने एकत्रित होकर उपजिलाधिकारी (SDM) गंगापुर सिटी को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से समाज के पदाधिकारियों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि पीड़ित करण प्रजापति को जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाए। उन्होंने मांग की कि इस अमानवीय कृत्य में शामिल सभी आरोपियों को बिना किसी देरी के तुरंत गिरफ्तार किया जाए, मामले की फास्ट ट्रैक जांच कराकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, और पीड़ित परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए उचित आर्थिक मुआवजा व सुरक्षा प्रदान की जाए। समाज के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने इस मामले में जल्द ठोस कदम नहीं उठाए और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो प्रजापति समाज उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान दक्ष प्रजापति विकास समिति और राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय महासंघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व सैकड़ों समाज बंधु उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से बृजमोहन प्रजापति (अध्यक्ष), हेमंत प्रजापति (कोषाध्यक्ष), रवि प्रजापति (पूर्व अध्यक्ष), मुकेश कुमावत (एडवोकेट), मुकेश प्रजापति कप्तान सिंह, मुकेश प्रजापति (मोबाइल पॉइंट), गजानंद प्रजापति (जिला अध्यक्ष, गंगापुर सिटी - राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ), त्रिलोक प्रजापति, सोमराज प्रजापति, लहरी प्रजापति और सुनील प्रजापति शामिल थे। प्रशासन ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है, लेकिन घटना को लेकर समाज के युवाओं और पदाधिकारियों में अब भी भारी रोष देखा जा रहा है।

More news from Sawai Madhopur and nearby areas
  • गंगापुर सिटी के खंडीप गांव स्थित किसान धरना स्थल पर, उपनेता प्रतिपक्ष विधायक राम के जी मीणा ने पांचना बांध की नहरों में पानी छोड़ने के महत्वपूर्ण मुद्दे पर अपनी बात रखी है।
    1
    गंगापुर सिटी के खंडीप गांव स्थित किसान धरना स्थल पर, उपनेता प्रतिपक्ष विधायक राम के जी मीणा ने पांचना बांध की नहरों में पानी छोड़ने के महत्वपूर्ण मुद्दे पर अपनी बात रखी है।
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    3 hrs ago
  • पांचना बांध से कमांड क्षेत्र की नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर खंडीप में किसानों का आंदोलन मंगलवार को और तेज हो गया। आंदोलन के समर्थन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से हजारों किसान, महिलाएं और ग्रामीण रैली के रूप में खंडीप धरना स्थल पर पहुंचे। बड़ी संख्या में लोगों की इस मौजूदगी से आंदोलन ने निर्णायक रूप ले लिया और पूरे क्षेत्र में किसानों की एकजुटता साफ देखने को मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महस्वा रैला सहित आसपास के गांवों से किसान और महिलाएं जुलूस निकालते हुए खंडीप धरना स्थल की ओर रवाना हुए। इसी दौरान बड़ी संख्या में आंदोलनकारी खंडीप रेलवे फाटक के समीप एकत्रित हो गए और नहरों में शीघ्र पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। किसानों का कहना था कि खरीफ फसलों की बुवाई का समय नजदीक है, ऐसे में नहरों में पानी नहीं पहुंचने से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे फाटक पर अचानक भीड़ बढ़ने के कारण कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आंदोलनकारियों के रेलवे ट्रैक के समीप पहुंचने से रेल यातायात प्रभावित होने की स्थिति बनी, जिससे प्रशासन और रेलवे अधिकारियों की चिंता बढ़ गई। सूचना मिलने पर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से वार्ता कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। दोपहर करीब डेढ़ बजे से बड़ी संख्या में ग्रामीण खंडीप फाटक से महापंचायत स्थल से गुजरने लगे, जिससे फाटक खुला रहा। इस दौरान लगभग दो घंटे तक फाटक खुला रहने से रेल यातायात बाधित हुआ। काफी संख्या में ग्रामीण ट्रैक पर भी आकर धरना-प्रदर्शन करने लगे, जिन्हें काफी समझाइश के बाद पुलिसकर्मियों द्वारा हटाया गया। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले सोमवार को भी ग्रामीण रैली के रूप में फाटक से गुजरे थे और इस दौरान ट्रैक पर जमा होकर बांध से नहरों में पानी छोड़ने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। धरना स्थल पर दिनभर किसानों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। किसानों का कहना है कि उच्च न्यायालय के आदेशों के बावजूद कमांड क्षेत्र की नहरों में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है, जिससे क्षेत्र के किसानों में भारी रोष व्याप्त है। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही पांचना बांध से नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया तो आंदोलन को और व्यापक एवं उग्र रूप दिया जाएगा। किसानों ने सरकार और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर नहरों में पानी छोड़ने की मांग की है। वहीं, धरना स्थल पर किसानों, महिलाओं और ग्रामीणों की लगातार बढ़ती भागीदारी से आंदोलन को और मजबूती मिल रही है।
    3
    पांचना बांध से कमांड क्षेत्र की नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर खंडीप में किसानों का आंदोलन मंगलवार को और तेज हो गया। आंदोलन के समर्थन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से हजारों किसान, महिलाएं और ग्रामीण रैली के रूप में खंडीप धरना स्थल पर पहुंचे। बड़ी संख्या में लोगों की इस मौजूदगी से आंदोलन ने निर्णायक रूप ले लिया और पूरे क्षेत्र में किसानों की एकजुटता साफ देखने को मिली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महस्वा रैला सहित आसपास के गांवों से किसान और महिलाएं जुलूस निकालते हुए खंडीप धरना स्थल की ओर रवाना हुए। इसी दौरान बड़ी संख्या में आंदोलनकारी खंडीप रेलवे फाटक के समीप एकत्रित हो गए और नहरों में शीघ्र पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। किसानों का कहना था कि खरीफ फसलों की बुवाई का समय नजदीक है, ऐसे में नहरों में पानी नहीं पहुंचने से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

रेलवे फाटक पर अचानक भीड़ बढ़ने के कारण कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आंदोलनकारियों के रेलवे ट्रैक के समीप पहुंचने से रेल यातायात प्रभावित होने की स्थिति बनी, जिससे प्रशासन और रेलवे अधिकारियों की चिंता बढ़ गई। सूचना मिलने पर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से वार्ता कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

दोपहर करीब डेढ़ बजे से बड़ी संख्या में ग्रामीण खंडीप फाटक से महापंचायत स्थल से गुजरने लगे, जिससे फाटक खुला रहा। इस दौरान लगभग दो घंटे तक फाटक खुला रहने से रेल यातायात बाधित हुआ। काफी संख्या में ग्रामीण ट्रैक पर भी आकर धरना-प्रदर्शन करने लगे, जिन्हें काफी समझाइश के बाद पुलिसकर्मियों द्वारा हटाया गया। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले सोमवार को भी ग्रामीण रैली के रूप में फाटक से गुजरे थे और इस दौरान ट्रैक पर जमा होकर बांध से नहरों में पानी छोड़ने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे।

धरना स्थल पर दिनभर किसानों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। किसानों का कहना है कि उच्च न्यायालय के आदेशों के बावजूद कमांड क्षेत्र की नहरों में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है, जिससे क्षेत्र के किसानों में भारी रोष व्याप्त है। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही पांचना बांध से नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया तो आंदोलन को और व्यापक एवं उग्र रूप दिया जाएगा। किसानों ने सरकार और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर नहरों में पानी छोड़ने की मांग की है। वहीं, धरना स्थल पर किसानों, महिलाओं और ग्रामीणों की लगातार बढ़ती भागीदारी से आंदोलन को और मजबूती मिल रही है।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएनएल) द्वारा चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के तहत गंगापुर सिटी स्थित एक होटल में बिजली चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। निगम की टीम ने अलीगंज रोड पर स्थित होटल हवेली का निरीक्षण करते हुए पाया कि उपभोक्ता ने स्वीकृत विद्युत कनेक्शन के अतिरिक्त एल.टी. पोल से एक समानांतर केबल जोड़कर चेंजओवर और स्विच के माध्यम से अवैध रूप से विद्युत का उपयोग कर रखा था। अधीक्षण अभियंता आर.के. मीना ने बताया कि इस व्यवस्था के जरिए निगम के मीटर को बायपास कर अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग किया जा रहा था। बिजली चोरी की पुष्टि होने पर, जेवीवीएनएल की टीम ने नियमानुसार तत्काल वीसीआर (विद्युत चोरी निरोधक प्रावधानों के तहत) दर्ज की और उपभोक्ता पर 4.50 लाख रुपये से अधिक की पेनल्टी लगाई। इसके साथ ही, विद्युत अधिनियम के प्रावधानों के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। अधीक्षण अभियंता ने स्पष्ट किया कि विद्युत चोरी से न केवल निगम को राजस्व हानि होती है, बल्कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की गुणवत्ता और विश्वसनीयता भी प्रभावित होती है। उन्होंने यह भी बताया कि विद्युत चोरी में शामिल व्यक्तियों और प्रतिष्ठानों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा, और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। जेवीवीएनएल ने आमजन से अपील की है कि वे केवल वैध विद्युत कनेक्शन का उपयोग करें और किसी भी प्रकार की बिजली चोरी की सूचना निकटतम विद्युत कार्यालय में दें।
    1
    जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएनएल) द्वारा चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के तहत गंगापुर सिटी स्थित एक होटल में बिजली चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। निगम की टीम ने अलीगंज रोड पर स्थित होटल हवेली का निरीक्षण करते हुए पाया कि उपभोक्ता ने स्वीकृत विद्युत कनेक्शन के अतिरिक्त एल.टी. पोल से एक समानांतर केबल जोड़कर चेंजओवर और स्विच के माध्यम से अवैध रूप से विद्युत का उपयोग कर रखा था। अधीक्षण अभियंता आर.के. मीना ने बताया कि इस व्यवस्था के जरिए निगम के मीटर को बायपास कर अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग किया जा रहा था।

बिजली चोरी की पुष्टि होने पर, जेवीवीएनएल की टीम ने नियमानुसार तत्काल वीसीआर (विद्युत चोरी निरोधक प्रावधानों के तहत) दर्ज की और उपभोक्ता पर 4.50 लाख रुपये से अधिक की पेनल्टी लगाई। इसके साथ ही, विद्युत अधिनियम के प्रावधानों के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। अधीक्षण अभियंता ने स्पष्ट किया कि विद्युत चोरी से न केवल निगम को राजस्व हानि होती है, बल्कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की गुणवत्ता और विश्वसनीयता भी प्रभावित होती है। उन्होंने यह भी बताया कि विद्युत चोरी में शामिल व्यक्तियों और प्रतिष्ठानों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा, और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। जेवीवीएनएल ने आमजन से अपील की है कि वे केवल वैध विद्युत कनेक्शन का उपयोग करें और किसी भी प्रकार की बिजली चोरी की सूचना निकटतम विद्युत कार्यालय में दें।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • राजस्थान के सवाई माधोपुर में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर उग्र प्रदर्शन करते हुए दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक को पूरी तरह से जाम कर दिया है। सैकड़ों की तादाद में किसान रेलवे ट्रैक पर ही धरने पर बैठ गए हैं, जिसके कारण इस प्रमुख और व्यस्त रेलवे रूट पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। किसानों के इस बड़े प्रदर्शन की मुख्य वजह सिंचाई के लिए पानी की कमी है। वे लगातार यह मांग कर रहे हैं कि इलाके के सबसे बड़े पांचना बांध से कमांड क्षेत्र की नहरों के लिए तुरंत पानी छोड़ा जाए। जानकारी के अनुसार, किसान अपनी इस मांग को लेकर पिछले 12 दिनों से धरने पर बैठे थे, लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई सुनवाई नहीं होने पर उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने रेलवे ट्रैक पर चक्का जाम कर दिया। दिल्ली-मुंबई रेलवे मार्ग देश के सबसे महत्वपूर्ण मार्गों में आता है, और ट्रैक के मध्य क्षेत्र में किसानों के बैठकर प्रदर्शन करने से ट्रेनों की आवाजाही पर सीधा असर पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं, जहाँ वे किसानों से बातचीत कर उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि वे जल्द से जल्द रेलवे ट्रैक को खाली कर दें और ट्रेनों का संचालन फिर से सुचारु रूप से शुरू हो सके।
    1
    राजस्थान के सवाई माधोपुर में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर उग्र प्रदर्शन करते हुए दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक को पूरी तरह से जाम कर दिया है। सैकड़ों की तादाद में किसान रेलवे ट्रैक पर ही धरने पर बैठ गए हैं, जिसके कारण इस प्रमुख और व्यस्त रेलवे रूट पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

किसानों के इस बड़े प्रदर्शन की मुख्य वजह सिंचाई के लिए पानी की कमी है। वे लगातार यह मांग कर रहे हैं कि इलाके के सबसे बड़े पांचना बांध से कमांड क्षेत्र की नहरों के लिए तुरंत पानी छोड़ा जाए। जानकारी के अनुसार, किसान अपनी इस मांग को लेकर पिछले 12 दिनों से धरने पर बैठे थे, लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई सुनवाई नहीं होने पर उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने रेलवे ट्रैक पर चक्का जाम कर दिया।

दिल्ली-मुंबई रेलवे मार्ग देश के सबसे महत्वपूर्ण मार्गों में आता है, और ट्रैक के मध्य क्षेत्र में किसानों के बैठकर प्रदर्शन करने से ट्रेनों की आवाजाही पर सीधा असर पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं, जहाँ वे किसानों से बातचीत कर उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि वे जल्द से जल्द रेलवे ट्रैक को खाली कर दें और ट्रेनों का संचालन फिर से सुचारु रूप से शुरू हो सके।
    user_Ramsingh Meena
    Ramsingh Meena
    Local News Reporter तालावारा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • करौली में प्रजापति छात्रावास रणगमा ताल में दक्ष प्रजापति विकास संस्थान की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का संचालन संयोजक छीतर लाल प्रजापति ने किया, जिसमें छात्रावास में विभिन्न विकास कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। सचिव गंगाराम प्रजापत ने मंगलवार शाम 4:00 बजे जानकारी दी कि बैठक के दौरान संरक्षक रामेश्वर ठेकेदार ने छात्रावास परिसर के लिए एक मुख्य द्वार और चारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाने को आवश्यक बताया। बैठक में यह भी तय किया गया कि भवन की छत की मरम्मत कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त, दक्ष प्रजापति की जयंती के अवसर पर करौली स्थित छात्रावास में एक संगोष्ठी का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान, कई भामाशाहों ने छात्रावास के विकास कार्यों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा भी की। इस बैठक में छोटे लाल, मलुआ, छात्रावास अध्यक्ष माधु लाल, रमेश महू, दुर्गा लाल ठेकेदार, भोले, धनसिंह, श्री भगवान, भंवर, लक्ष्मी, रामेश्वर ठेकेदार, छीतर लाल प्रजापति, गंगाराम प्रजापत और कल्याण हलवाई सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
    1
    करौली में प्रजापति छात्रावास रणगमा ताल में दक्ष प्रजापति विकास संस्थान की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का संचालन संयोजक छीतर लाल प्रजापति ने किया, जिसमें छात्रावास में विभिन्न विकास कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। सचिव गंगाराम प्रजापत ने मंगलवार शाम 4:00 बजे जानकारी दी कि बैठक के दौरान संरक्षक रामेश्वर ठेकेदार ने छात्रावास परिसर के लिए एक मुख्य द्वार और चारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाने को आवश्यक बताया।

बैठक में यह भी तय किया गया कि भवन की छत की मरम्मत कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त, दक्ष प्रजापति की जयंती के अवसर पर करौली स्थित छात्रावास में एक संगोष्ठी का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान, कई भामाशाहों ने छात्रावास के विकास कार्यों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा भी की।

इस बैठक में छोटे लाल, मलुआ, छात्रावास अध्यक्ष माधु लाल, रमेश महू, दुर्गा लाल ठेकेदार, भोले, धनसिंह, श्री भगवान, भंवर, लक्ष्मी, रामेश्वर ठेकेदार, छीतर लाल प्रजापति, गंगाराम प्रजापत और कल्याण हलवाई सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • राज्य सरकार द्वारा भाजपा नेता अल्लाह नूर खान को जिला सतर्कता समिति में सदस्य मनोनीत किए जाने पर, ढिंढोरा गांव में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। 16 जून की देर रात आयोजित इस स्वागत समारोह में ढिंढोरा गांव के मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों ने अल्लाह नूर खान को माला पहनाकर और साफा बांधकर सम्मानित किया।
    3
    राज्य सरकार द्वारा भाजपा नेता अल्लाह नूर खान को जिला सतर्कता समिति में सदस्य मनोनीत किए जाने पर, ढिंढोरा गांव में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। 16 जून की देर रात आयोजित इस स्वागत समारोह में ढिंढोरा गांव के मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों ने अल्लाह नूर खान को माला पहनाकर और साफा बांधकर सम्मानित किया।
    user_Faruk khan
    Faruk khan
    Voice of people हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • सवाई माधोपुर स्थित कमलेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए पहुँचने वाले श्रद्धालुओं को इन दिनों भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    सवाई माधोपुर स्थित कमलेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए पहुँचने वाले श्रद्धालुओं को इन दिनों भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    7 hrs ago
  • महसूआ गांव से निकली एक रैली खानदीप गांव में पहुंची। यह रैली मां पंचायत में भी आई।
    1
    महसूआ गांव से निकली एक रैली खानदीप गांव में पहुंची। यह रैली मां पंचायत में भी आई।
    user_Kanha sain Khandip
    Kanha sain Khandip
    श्रीमहावीर जी, करौली, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.