Shuru
Apke Nagar Ki App…
Shubham Kumar
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कौशांबी। सैनी थाना क्षेत्र के ग्राम कानेमई में गणेश प्रसाद की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार चार माह पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस को 2 फरवरी 2026 की सुबह करीब छह बजे सूचना मिली थी कि गणेश प्रसाद का शव गांव के बाहर स्थित उनके मकान के सामने टिन शेड के नीचे चारपाई पर पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृतक के सिर पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। तहरीर के आधार पर थाना सैनी में मुकदमा दर्ज कर फोरेंसिक टीम से साक्ष्य संकलन कराया गया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने शीघ्र खुलासे के लिए टीमों का गठन किया था। जांच के दौरान इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपी आकाश पुत्र पुजारी लाल निवासी कानेमई को मुखबिर की सूचना पर भौंतर गांव के पास तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, जला हुआ जैकेट का अवशेष, मृतक के मोबाइल के जले अवशेष और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब चार महीने पहले वह मृतक की बेटी को भगाकर ले गया था, जिसके बाद मृतक द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे से वह नाराज था। इसी रंजिश में उसने 1 फरवरी की रात गणेश प्रसाद की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने मौके की लाइट तोड़ दी और सबूत मिटाने के लिए खून से सना जैकेट व मोबाइल जला दिया। पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया है।1
- थाना संदीपन घाट चौकी मेहगांव आदर्श ढाबा के पास दो बाइक भिड़ंत में एक्सीडेंट दोनों युवक गंभीर रूप से घायल मौके पर शार्को व संदीपन घाट अशोक पुलिस बताना एंबुलेंस से चिकित्सा के लिए भेजा गया2
- कौशाम्बी...एसपी राजेश कुमार ने फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु किया ऑनलाइन संवाद ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक जनपद कौशाम्बी में फरियादियों की समस्याओं के त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी निस्तारण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार द्वारा एक अभिनव एवं सराहनीय पहल की जा रही है। इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थानों पर उपस्थित फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं के संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों से ऑनलाइन माध्यम से संवाद स्थापित किया जा रहा है। इस ऑनलाइन संवाद के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जा रहा है तथा प्रत्येक प्रकरण का वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण नियमानुसार हो तथा फरियादियों को अनावश्यक रूप से बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।1
- कोतवाल साहब जो दूसरों को गिरफ्तार करते थे घूस लेते ख़ुद ही धर लिये गये #Ghaziabad निवाडी थाने के कोतवाल जयपाल सिंह रावत 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार, मुकदमे में नाम निकलवाने के नाम पर आरोपी से मांगे थे रकम, मेरठ को विजिलेंस टीम ने रंगेहाथों पकड़ा। @Uppolice1
- *आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यशैली से ग्रामीण परेशान, वर्षों से बंद पड़ा केंद्र, जिम्मेदार मौन* कौशाम्बी। सिराथू विकास खंड के देवखरपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की बदहाल स्थिति ने शासन की योजनाओं की हकीकत उजागर कर दी है। वर्षों से आंगनबाड़ी केंद्र में ताला लटका हुआ है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल कागजों में संचालित हो रहा है। न तो नन्हे मासूम बच्चों को पोषाहार मिल रहा है और न ही गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाएं दी जा रही हैं। केंद्र परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद सिराथू की सीडीपीओ आंखें मूंदे बैठी हैं, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों में यह चर्चा जोरों पर है कि आखिर आंगनबाड़ी सुपरवाइजर सुजाता चौहान पर अधिकारियों की इतनी मेहरबानी क्यों बरती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी नौनिहाल बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषाहार को डकार रहे हैं और शासन की योजनाओं का खुला मजाक उड़ाया जा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि देवखरपुर आंगनबाड़ी केंद्र की तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और केंद्र को नियमित रूप से संचालित कराया जाए। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर लापरवाही पर कब संज्ञान लेता है या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।1
- prayagraj Naini Kshetra mein free ilaaj #prayagraj. #naini1
- कौशांबी। सराय अकील थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पुराना खोपा में मंगलवार सुबह पतंग निकालने के दौरान एक किशोर हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार पुराना खोपा निवासी मोहित (14) पुत्र धुक्कड़ की पतंग सुबह करीब नौ बजे 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन में फंस गई थी। पतंग निकालने के लिए वह खंभे पर चढ़ गया। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। घटना देख गांव वालों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल किशोर को तत्काल नजदीकी एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। चिकित्सक उसका उपचार कर रहे हैं।1
- कौशाम्बी...सोशल मीडिया पर निर्माणाधीन राम वन गमन मार्ग में स्टंट करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, वीडियो का संज्ञान लेकर स्टंट करने वाले लोगों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए वाहनों को सीज किया गया है। इस सम्बन्ध में राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी ने दी जानकारी। ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS1
- prayagraj Naini jile mein free ilaaj #prayagraj #naini1