मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बेटियों को किया गया जागरूक रायबरेली। चंदापुर थाना क्षेत्र की सिकंदरपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत शिवराम कोहली का पुरवा में मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, महिला सुरक्षा कानूनों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंदापुर चौकी इंचार्ज वेद प्रकाश पांडे ने कहा कि महिला सुरक्षा पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने महिलाओं को आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बेटियों को आत्मनिर्भर, जागरूक एवं सुरक्षित बनाना है। इस दौरान ग्रामीणों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता अभियानों से महिलाओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती हैं। अंत में चौकी इंचार्ज ने उपस्थित लोगों को मिशन शक्ति के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में देव प्रकाश पांडे, गोविंद नारायण पांडेय, सेक्टर संयोजक आशुतोष पांडेय, जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, प्रधान सिकंदरपुर डब्बू सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बेटियों को किया गया जागरूक रायबरेली। चंदापुर थाना क्षेत्र की सिकंदरपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत शिवराम कोहली का पुरवा में मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, महिला सुरक्षा कानूनों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंदापुर चौकी इंचार्ज वेद प्रकाश पांडे ने कहा कि महिला सुरक्षा पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने महिलाओं को आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बेटियों को आत्मनिर्भर, जागरूक एवं सुरक्षित बनाना है। इस दौरान ग्रामीणों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता अभियानों से महिलाओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती हैं। अंत में चौकी इंचार्ज ने उपस्थित लोगों को मिशन शक्ति के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में देव प्रकाश पांडे, गोविंद नारायण पांडेय, सेक्टर संयोजक आशुतोष पांडेय, जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, प्रधान सिकंदरपुर डब्बू सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
- लालगंज में ट्रैफिक व्यवस्था पर एसडीएम का सख्त रुख: ड्यूटी छोड़ बूथ पर बैठे पुलिसकर्मियों को लगाई फटकार लालगंज में ट्रैफिक व्यवस्था पर एसडीएम का सख्त रुख: ड्यूटी छोड़ बूथ पर बैठे पुलिसकर्मियों को लगाई फटकार रायबरेली: लालगंज क्षेत्र में इन दिनों बिगड़ती यातायात व्यवस्था और लगातार लग रहे जाम से आम जनता बेहाल है। इस समस्या पर नकेल कसने के लिए प्रशासनिक अमला अब पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में, एसडीएम का एक कड़ा रुख सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्या है पूरा मामला? क्षेत्र में आए दिन लगने वाले भीषण जाम के बीच, जब औचक निरीक्षण किया गया तो यातायात नियमों को संभालने की जिम्मेदारी जिन कंधों पर थी, वही लापरवाह नजर आए। चौराहे पर ड्यूटी करने के बजाय यातायात पुलिसकर्मी आराम से बूथ के भीतर बैठे हुए थे। बाहर बढ़ती जाम की समस्या और राहगीरों की परेशानी को देख एसडीएम का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बीच चौराहे पर ही लापरवाही बरतने वाले इन पुलिसकर्मियों को जमकर फटकार लगाई। वायरल वीडियो पर उठे सवाल सामने आए इस वीडियो ने स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक लापरवाही और पुलिसकर्मियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जनता का कहना है कि जब सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने वाले ही अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ लेंगे, तो आम नागरिकों को राहत कैसे मिल पाएगी। इस घटना के बाद से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और उम्मीद जताई जा रही है कि अब ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए प्रशासन और अधिक सख्ती बरतेगा।1
- कट्टे के बल पर कपड़ा व्यापारी से 50 हजार रुपये लूटने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस रायबरेली। जिले के एकबक्स थाना क्षेत्र में एक कपड़ा व्यापारी ने कट्टे के बल पर करीब 50 हजार रुपये की लूट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पीड़ित व्यापारी के अनुसार, 2 अगस्त की शाम वह अपनी दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान एक महिला कपड़ा खरीदने के बहाने दुकान में पहुंची और सामान दिखाने को कहा। व्यापारी के अनुसार, उसी समय महिला के साथ आया एक युवक अचानक दुकान के अंदर घुसा और उसके सीने पर कट्टा तान दिया। आरोप है कि दोनों ने काउंटर में रखी करीब 50 हजार रुपये की नकदी निकाल ली और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बाहर खड़ी मोटरसाइकिल से फरार हो गए। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा संदिग्धों की पहचान के प्रयास जारी हैं। जांच के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- pramod Gupta jansewak nagar Panchayat unchahar raebareli1
- रायबरेली प्रशासन का बड़ा कड़ा एक्शन: बिना पंजीकरण चल रहे ऊंचाहार के प्रमुख होटलों और लॉज पर जल्द लगेगा ताला,,,, ऊंचाहार/रायबरेली: रायबरेली जिले में बिना सराय अधिनियम में पंजीकरण कराए अवैध रूप से संचालित हो रहे होटल, लॉज और मैरिज लॉन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बेहद सख्त रुख अपना लिया है। इस कार्रवाई के तहत ऊंचाहार क्षेत्र में नियमों की धज्जियां उड़ा रहे प्रतिष्ठानों को चिन्हित कर तत्काल बंद कराने के कड़े आदेश जारी किए गए हैं। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ ने जानकारी दी कि सराय अधिनियम, 1867 की धारा-4 के तहत पूर्व में नोटिस जारी किए जाने के बाद भी जिन प्रतिष्ठानों ने अपना पंजीकरण नहीं कराया, उन पर अब धारा-5 के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। जनपद भर के कुल 29 अवैध प्रतिष्ठानों पर ताला लगाने का आदेश दिया गया है। ऊंचाहार में बंद होने वाले प्रमुख होटल और लॉज: प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई की जद में ऊंचाहार क्षेत्र के निम्नलिखित प्रतिष्ठान शामिल हैं: होटल कृष्णा इन वृंदावन होटल (ओयो) बिहारी सिंह लॉज, ऊंचाहार मौर्या होटल, ऊंचाहार गगन गेस्ट हाउस, ऊंचाहार अनुष्ठान होटल, ऊंचाहार मोनू उत्सव लॉन, जगतपुर चन्दन पैलेस, जगतपुर शुभचंद्रा पैलेस, टॉयं राज गेस्ट हाउस, सुदामापुर अंजना रेस्टोरेंट एंड रिसॉर्ट नगर मजिस्ट्रेट और नियत प्राधिकारी के निर्देशों के तहत नोटिस का उल्लंघन करने वाले इन सभी प्रतिष्ठानों को तत्काल सीलिंग और बंदी की कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। ऊंचाहार के अलावा लालगंज, महराजगंज (बछरावां) और डलमऊ क्षेत्रों में भी प्रशासन की टीम कार्रवाई में जुटी हुई है। जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि बिना पंजीकरण चल रहे प्रतिष्ठानों की सूचना प्रशासन को दें, सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।1
- मिड-डे मील में बच्चों को परोसा हल्दी का पीला पानी और जली रोटियां! वायरल वीडियो से मचा हड़कंप सीतापुर 👉👉 सरकारी स्कूलों में बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के दावों के बीच सीतापुर से सामने आए एक कथित वीडियो ने व्यवस्था की पोल खोल दी है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मासूम बच्चों को मिड-डे मील के नाम पर हल्दी का पतला पीला पानी और जली हुई रोटियां परोसी गईं। वीडियो सामने आते ही शिक्षा विभाग और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। मिड-डे मील योजना का उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक भोजन देकर उनके स्वास्थ्य और शिक्षा को बेहतर बनाना है, लेकिन यदि वायरल वीडियो में दिखाई गई स्थिति सही साबित होती है, तो यह न केवल सरकारी दावों की हकीकत उजागर करती है, बल्कि बच्चों के अधिकारों के साथ भी बड़ा खिलवाड़ है। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि जब बच्चों की थाली तक में भ्रष्टाचार और लापरवाही पहुंच जाए, तो जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होना जरूरी है। अब सवाल यह है कि बच्चों के हिस्से का भोजन किसकी लापरवाही या भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा? क्या दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी या मामला जांच तक ही सीमित रह जाएगा? फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले में आधिकारिक बयान का इंतजार है। यदि वीडियो की पुष्टि होती है, तो यह शिक्षा व्यवस्था और मिड-डे मील योजना पर गंभीर सवाल खड़े करेगा।1
- कौशाम्बी। सावन माह कृष्ण पक्ष अष्टमी के पावन अवसर पर बुधवार को शिव नगर, कसिया पश्चिम, सिराथू से बाबा काशी विश्वनाथ धाम के लिए भव्य कांवर यात्रा निकाली गई। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद आकर्षक झांकियों, डीजे पर गूंजते शिव भजनों और "हर-हर महादेव", "बोल बम" के जयघोष के बीच कांवरियों का जत्था काशी के लिए रवाना हुआ। पूरे गांव में भक्तिमय माहौल रहा और ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत एवं विदाई की। यात्रा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, संचालक चंदन सिंह तथा कोषाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि यह धार्मिक यात्रा वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि काशी पहुंचकर श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे और क्षेत्र, प्रदेश तथा देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना करेंगे। इस अवसर पर गांव के समस्त कांवरियों, युवा साथियों, महिलाओं एवं बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय लोगों का भी सराहनीय सहयोग रहा।1
- हथगांव थाना क्षेत्र के छिवलहा-नवाबगंज मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन युवक गंभीर घायल फतेहपुर जनपद के हथगांव थाना क्षेत्र के छिवलहा कस्बे से नवाबगंज जाने वाले मार्ग पर बुधवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हथगांव भिजवाया। जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मंडवा सलेमपुर निवासी अजय यादव पुत्र रामकिशोर और ज्ञान सिंह पुत्र टुनटुन बाइक से अपनी रिश्तेदारी में हथगांव थाना क्षेत्र के करनपुर गांव जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर, यौहन अड़ार निवासी आशिफ अली पुत्र इदरीश अपने भाई मो. नाजिम पुत्र इदरीश के साथ छिवलहा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 4:45 बजे दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में अजय यादव, आशिफ अली और मो. नाजिम गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ज्ञान सिंह को भी चोटें आईं। सूचना मिलते ही छिवलहा चौकी प्रभारी उत्कर्ष मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल एंबुलेंस बुलवाकर घायलों को उपचार के लिए सीएचसी हथगांव भेजा। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।4