**शादी से मुकरा दूल्हा, न्याय के लिए दफ्तर-दफ्तर भटक रही युवती** **झांसी:** उत्तर प्रदेश के झांसी में एक युवती ने आरोप लगाया है कि शादी तय होने और तारीख नजदीक आने के बाद दूल्हे ने अचानक शादी करने से मना कर दिया। युवती का कहना है कि उसकी शादी 11 मार्च को तय थी, लेकिन ऐन मौके पर लड़के और उसके परिवार ने शादी से इनकार कर दिया। पीड़ित युवती अब न्याय के लिए अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगा रही है। युवती का आरोप है कि शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी, कार्ड बांटे जा चुके थे और परिवार ने काफी खर्च भी कर दिया था। ऐसे में अचानक लड़के के मुकर जाने से उसे और उसके परिवार को सामाजिक और आर्थिक दोनों तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। युवती का कहना है कि वह लगातार प्रशासन से गुहार लगा रही है कि मामले की जांच कर लड़के और उसके परिवार के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पीड़िता ने बताया कि वह कई बार संबंधित अधिकारियों से मिल चुकी है, लेकिन अभी तक उसे ठोस कार्रवाई का भरोसा नहीं मिला है।

- Post by Ankit Gotam1
- लुहरगांव के पास आपे चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, तीन लोग हुए घायल तहसील टहरौली क्षेत्र के लुहरगांव में आज मंगलवार को रात्रि के करीब 8 बजे आमने सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाईक चालक सहित दो और घायल हो गए जिन्हें आनन फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरगांव लेकर गए जहां पर सभी घायलों का उपचार किया गया मौके पर पहुंची टहरौली पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है1
- Post by Kshatr Pal shivhare1
- Post by Kamlesh Ahirwar1
- निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में आयोजित जनसुनवाई मैं शामिल हुई निवाड़ी कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े लोगों की सुनी समस्याएं किया समाधान,,,,,1
- लोगों को जनसुनवाई में आने के लिए धन एवं समय बर्बाद ना करना पड़े इसलिए निवाड़ी कलेक्टर पहुंची विकासखंड जनसुनवाई कार्यक्रम में निवाड़ी जिले में भी शासन के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय निवाड़ी एवं विकासखंड मुख्यालय पृथ्वीपुर में प्रत्यक मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन होता है ऐसे में कई आवेदक अपने आवेदन लेकर जिला जनसुनवाई पृथ्वीपुर से निवाड़ी में पहुंच जाते हैं और उन्हें अपना समय एवं पैसा दोनों ही खर्च करना पड़ता है बस यही सोच लेकर निवाड़ी कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने आज पृथ्वीपुर में होने वाली विकासखंड स्तरीय जनसुनवाई में पहुंची जहां पर उन्होंने लोगों के आवेदन लिए कुछ आवेदनों को मौके पर ही निराकृत किया तो कुछ को अधिकारियों को देकर समय सीमा में उन आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए इस संबंध में जब निवाड़ी जिला कलेक्टर जमुना भिड़े से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आज जो हम यहां ब्लाक पर आए हैं डिस्ट्रिक्ट लेवल पर ही होती हूं लेकिन मुझे लगा की यहां के बहुत सारे आवेदन के यहां पर जनसुनवाई होने के बावजूद भी वहां पहुंच जाते हैं तो इनका समय और पैसा बर्बाद ना हो इसलिए मैं यही पहुंच गई आज 50 से 60 आवेदन आए हैं लोगों ने यहां पर पहुंचकर अपनी समस्याएं बताई हैं कुछ चीज पहले से हो चुकी हैं कुछ नियम से बाहर थी कुछ का समाधान कर पाए कुछ आवेदन लंबित है जिनमें समय लगने की संभावना है तो कुछ का निराकरण किया गया है कुछ लंबित हैं आवेदन संबंधित अधिकारियों को दिए हैं समय सीमा दी है और निर्देशित किया है की आवेदनों को निराकृत कर प्रतिवेदन मुझे भेजें1
- गुरसराय। नगर की एक महिला ने थाना गुरसराय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। पीड़िता के अनुसार घटना 6 मार्च 2026 को लगभग दोपहर 3 बजे की है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करने गई थी और उसका पति गांव गया हुआ था। इसी दौरान उसकी करीब 14 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है कि झांसी जनपद के थाना टोडीफतेहपुर क्षेत्र के ग्राम तुर्का लहचूरा निवासी राजकुमार अहिरवार उर्फ लल्ला पुत्र वब्लू अहिरवार घर के पास आया और नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने घटना के बाद लड़की की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पीड़िता ने थाना गुरसराय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- Post by Kshatr Pal shivhare1