logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यूपीएससी में आदर्श पांडेय को 347वीं रैंक, संग्रामपुर। क्षेत्र के सोनारीक़नू गांव निवासी आदर्श पांडेय ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 347वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इससे पहले वर्ष 2024 की यूपीएससी परीक्षा में उनका चयन रिजर्व सूची में हुआ था, जिसमें उन्हें भारतीय डाक सेवा (इंडियन पोस्टल सर्विस) आवंटित हुई थी और वह इसकी ट्रेनिंग भी शुरू कर चुके हैं। आदर्श पांडेय के पिता चंद्रभान पांडेय तहसील में अमीन के पद पर तैनात हैं। बेटे की इस उपलब्धि पर परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। चंद्रभान पांडेय ने बताया कि वर्ष 2024 की यूपीएससी परीक्षा के परिणाम में आदर्श का चयन रिजर्व सूची में हुआ था, जिसके बाद उन्हें भारतीय डाक सेवा मिली थी। अब जारी हुई फ्रेश सूची में आदर्श को 347वीं रैंक प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि यह माता कालिकन जी की कृपा और बेटे की मेहनत का परिणाम है। बेटे की सफलता से पूरा परिवार गौरवान्वित है। गांव और क्षेत्र के लोगों ने भी आदर्श को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

8 hrs ago
user_SHIV MOHAN MISHRA
SHIV MOHAN MISHRA
अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

यूपीएससी में आदर्श पांडेय को 347वीं रैंक, संग्रामपुर। क्षेत्र के सोनारीक़नू गांव निवासी आदर्श पांडेय ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 347वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इससे पहले वर्ष 2024 की यूपीएससी परीक्षा में उनका चयन रिजर्व सूची में हुआ था, जिसमें उन्हें भारतीय डाक सेवा (इंडियन पोस्टल सर्विस) आवंटित हुई थी और वह इसकी ट्रेनिंग भी शुरू कर चुके हैं। आदर्श पांडेय के पिता चंद्रभान पांडेय तहसील में अमीन के पद पर तैनात हैं। बेटे की इस उपलब्धि पर परिवार और

94d9b7aa-bbf8-4d0c-bb36-ee17e10915aa

गांव में खुशी का माहौल है। चंद्रभान पांडेय ने बताया कि वर्ष 2024 की यूपीएससी परीक्षा के परिणाम में आदर्श का चयन रिजर्व सूची में हुआ था, जिसके बाद उन्हें भारतीय डाक सेवा मिली थी। अब जारी हुई फ्रेश सूची में आदर्श को 347वीं रैंक प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि यह माता कालिकन जी की कृपा और बेटे की मेहनत का परिणाम है। बेटे की सफलता से पूरा परिवार गौरवान्वित है। गांव और क्षेत्र के लोगों ने भी आदर्श को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अमेठी। आज सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर त्रिसुंडी में 87वें हेल्थ चेकअप और ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान सीआरपीएफ के जवानों और अधिकारियों ने रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के जवानों और अधिकारियों द्वारा दिए गए रक्त को जनपद तथा आसपास के ब्लड बैंकों में सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। अक्सर देखा जाता है कि जरूरत के समय अलग-अलग ब्लड ग्रुप का रक्त मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सुरक्षित रखा गया रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचाने में मददगार साबित हो सकता है। इस ब्लड डोनेशन कैंप का शुभारंभ सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर त्रिसुंडी के डीआईजी मदन कुमार ने किया। इसके बाद जवानों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस अवसर पर डीआईजी मदन कुमार ने कहा कि जब भी देश को सीआरपीएफ की जरूरत पड़ी है, बल के जवान हमेशा आगे रहे हैं। आज जवानों और अधिकारियों ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई है। यह एक सराहनीय पहल है, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि रक्तदान करने से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं और लगभग 24 घंटे के भीतर शरीर में नया रक्त बनना शुरू हो जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है।
    1
    अमेठी।
आज सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर त्रिसुंडी में 87वें हेल्थ चेकअप और ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान सीआरपीएफ के जवानों और अधिकारियों ने रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया।
सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के जवानों और अधिकारियों द्वारा दिए गए रक्त को जनपद तथा आसपास के ब्लड बैंकों में सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। अक्सर देखा जाता है कि जरूरत के समय अलग-अलग ब्लड ग्रुप का रक्त मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सुरक्षित रखा गया रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचाने में मददगार साबित हो सकता है।
इस ब्लड डोनेशन कैंप का शुभारंभ सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर त्रिसुंडी के डीआईजी मदन कुमार ने किया। इसके बाद जवानों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
इस अवसर पर डीआईजी मदन कुमार ने कहा कि जब भी देश को सीआरपीएफ की जरूरत पड़ी है, बल के जवान हमेशा आगे रहे हैं। आज जवानों और अधिकारियों ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई है। यह एक सराहनीय पहल है, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है।
उन्होंने यह भी बताया कि रक्तदान करने से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं और लगभग 24 घंटे के भीतर शरीर में नया रक्त बनना शुरू हो जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Raju.u.p.44
    1
    Post by Raju.u.p.44
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *ब्रेकिंग प्रतापगढ़: होली खेल रहे थे युवक, मस्जिद पर पड़े रंग के छीटें, पुलिस ने लाल कर दी युवकों की शरीर*.... होली के दिन कंधई थाना क्षेत्र के कंधई बाजार में होली खेलने के दौरान रंग की कुछ बूंदे मस्जिद की दीवार पर पड़ गई.. इसके बाद होली खेल रहे युवकों आदर्श मोदनवाल, शीतला प्रजापति को थाने लाई। जहां पर उनकी बेरहमी से पिटाई कर चालान के दिया गया। घटना के पीड़ितों ने अपने ऊपर पुलिसिया कहर की कहानी कहते हुए रो पड़े... पीड़ितों का जिला मेडिकल कॉलेज में चल रहा है इलाज... मौके पर पहुंचे सदर विधायक राजेंद्र मौर्य के प्रतिनिधि अरुण कुमार ने कंधई पुलिस की कार्यशैली पर उठाए गंभीर सवाल...
    1
    *ब्रेकिंग प्रतापगढ़: होली खेल रहे थे युवक, मस्जिद पर पड़े रंग के छीटें, पुलिस ने लाल कर दी युवकों की शरीर*....
होली के दिन कंधई थाना क्षेत्र के कंधई बाजार में होली खेलने के दौरान रंग की कुछ बूंदे मस्जिद की दीवार पर पड़ गई..
इसके बाद होली खेल रहे युवकों  आदर्श मोदनवाल, शीतला प्रजापति को थाने लाई।
जहां पर उनकी बेरहमी से पिटाई कर चालान के दिया गया।
घटना के पीड़ितों  ने अपने ऊपर पुलिसिया कहर की कहानी कहते हुए रो पड़े...
पीड़ितों का जिला मेडिकल कॉलेज में चल रहा है इलाज...
मौके पर पहुंचे सदर विधायक राजेंद्र मौर्य के प्रतिनिधि अरुण कुमार ने कंधई पुलिस की कार्यशैली पर उठाए गंभीर सवाल...
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सुलतानपुर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के जनऊपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में गोली चलने की घटना के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना में एक व्यक्ति की मौत और एक अन्य के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक सोनकर को करीब 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को असलहे की बरामदगी के लिए घटनास्थल के पास ले जाया गया था, इसी दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से आरोपी दीपक सोनकर के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
    1
    सुलतानपुर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के जनऊपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में गोली चलने की घटना के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना में एक व्यक्ति की मौत और एक अन्य के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक सोनकर को करीब 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी को असलहे की बरामदगी के लिए घटनास्थल के पास ले जाया गया था, इसी दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से आरोपी दीपक सोनकर के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
    user_Kamalpresh Kamal tiwari
    Kamalpresh Kamal tiwari
    Sultanpur, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • प्रतापगढ़ के सदर बाजार निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार पांडेय, लोकतंत्र सेनानी का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। अनिल पाण्डेय के पिता पूर्व विधायक विघा शंकर पाण्डेय और छोटे भाई आनन्द पाण्डेय, वकील परिषद के पूर्व अध्यक्ष हैं। जिलाधिकारी अवस्थी जी और उप जिलाधिकारी सदर ने सेनानी के सदर बाजार आवास पर पहुँच कर श्रध्दांजलि अर्पित की और जवानों ने बन्दूको से सलामी दी।
    1
    प्रतापगढ़ के सदर बाजार निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार पांडेय, लोकतंत्र सेनानी का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। अनिल पाण्डेय के पिता पूर्व विधायक विघा शंकर पाण्डेय और छोटे भाई आनन्द पाण्डेय, वकील परिषद के पूर्व अध्यक्ष हैं। जिलाधिकारी अवस्थी जी और उप जिलाधिकारी सदर ने सेनानी के सदर बाजार आवास पर पहुँच कर श्रध्दांजलि अर्पित की और जवानों ने बन्दूको से सलामी दी।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by RAMA SHANKAR SHUKLA
    1
    Post by RAMA SHANKAR SHUKLA
    user_RAMA SHANKAR SHUKLA
    RAMA SHANKAR SHUKLA
    News Anchor Lalganj, Rae Bareli•
    20 hrs ago
  • Post by Raju.u.p.44
    1
    Post by Raju.u.p.44
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • थाना रानीगंज पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने क्या कहा देखें।
    1
    थाना रानीगंज पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने क्या कहा देखें।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • प्रतापगढ़ के कंधई हनुमानगंज बाजार को व्यापार क्यों नहीं किया बंद। होली के दिन गैर समुदाय से हुआ था विवाद। पुलिस ने दो लोगों को लिया था हिरासत में। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन में भी लगाया है गंभीर आरोप। पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के लगे नारे।
    1
    प्रतापगढ़ के कंधई हनुमानगंज बाजार को व्यापार क्यों नहीं किया बंद। 
होली के दिन गैर समुदाय से हुआ था विवाद। 
पुलिस ने दो लोगों को लिया था हिरासत में। 
व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन में भी लगाया है गंभीर आरोप। 
पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के लगे नारे।
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.