logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

10 hrs ago
user_Raju.u.p.44
Raju.u.p.44
सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

  • user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश
    Ram Ram ji
    10 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Raju.u.p.44
    1
    Post by Raju.u.p.44
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सुलतानपुर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के जनऊपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में गोली चलने की घटना के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना में एक व्यक्ति की मौत और एक अन्य के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक सोनकर को करीब 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को असलहे की बरामदगी के लिए घटनास्थल के पास ले जाया गया था, इसी दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से आरोपी दीपक सोनकर के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
    1
    सुलतानपुर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के जनऊपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में गोली चलने की घटना के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना में एक व्यक्ति की मौत और एक अन्य के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक सोनकर को करीब 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी को असलहे की बरामदगी के लिए घटनास्थल के पास ले जाया गया था, इसी दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से आरोपी दीपक सोनकर के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
    user_Kamalpresh Kamal tiwari
    Kamalpresh Kamal tiwari
    Sultanpur, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • संग्रामपुर। क्षेत्र के सोनारीक़नू गांव निवासी आदर्श पांडेय ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 347वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इससे पहले वर्ष 2024 की यूपीएससी परीक्षा में उनका चयन रिजर्व सूची में हुआ था, जिसमें उन्हें भारतीय डाक सेवा (इंडियन पोस्टल सर्विस) आवंटित हुई थी और वह इसकी ट्रेनिंग भी शुरू कर चुके हैं। आदर्श पांडेय के पिता चंद्रभान पांडेय तहसील में अमीन के पद पर तैनात हैं। बेटे की इस उपलब्धि पर परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। चंद्रभान पांडेय ने बताया कि वर्ष 2024 की यूपीएससी परीक्षा के परिणाम में आदर्श का चयन रिजर्व सूची में हुआ था, जिसके बाद उन्हें भारतीय डाक सेवा मिली थी। अब जारी हुई फ्रेश सूची में आदर्श को 347वीं रैंक प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि यह माता कालिकन जी की कृपा और बेटे की मेहनत का परिणाम है। बेटे की सफलता से पूरा परिवार गौरवान्वित है। गांव और क्षेत्र के लोगों ने भी आदर्श को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
    2
    संग्रामपुर। क्षेत्र के सोनारीक़नू गांव निवासी आदर्श पांडेय ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 347वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इससे पहले वर्ष 2024 की यूपीएससी परीक्षा में उनका चयन रिजर्व सूची में हुआ था, जिसमें उन्हें भारतीय डाक सेवा (इंडियन पोस्टल सर्विस) आवंटित हुई थी और वह इसकी ट्रेनिंग भी शुरू कर चुके हैं।
आदर्श पांडेय के पिता चंद्रभान पांडेय तहसील में अमीन के पद पर तैनात हैं। बेटे की इस उपलब्धि पर परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।
चंद्रभान पांडेय ने बताया कि वर्ष 2024 की यूपीएससी परीक्षा के परिणाम में आदर्श का चयन रिजर्व सूची में हुआ था, जिसके बाद उन्हें भारतीय डाक सेवा मिली थी। अब जारी हुई फ्रेश सूची में आदर्श को 347वीं रैंक प्राप्त हुई है।
उन्होंने कहा कि यह माता कालिकन जी की कृपा और बेटे की मेहनत का परिणाम है। बेटे की सफलता से पूरा परिवार गौरवान्वित है। गांव और क्षेत्र के लोगों ने भी आदर्श को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
    user_SHIV MOHAN MISHRA
    SHIV MOHAN MISHRA
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सर्विस लाइन बनवाने की मांग उच्च अधिकारी को दिया ज्ञापन अमेठी सपा महिला जिला अध्यक्ष ने उपाधिकारी को ज्ञापन देते हुए बताया कि ओबर ब्रिज के एक तरफ सर्विस लेन नहीं बना है शुक्रवार को सपा महिला जिला अध्यक्ष गुंजन सिंह ने ज्ञापन देते हुए बताया कि ककवा रोड पर ओबरबृज बना हुआ है उसके एक तरफ सर्विस लेन पूरा बन गया है दूसरी तरफ कार्य दाई संस्था काम छोड़ कर चली गई है काम महीनों से बंद है लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है कार्यदाई संस्था उसे शीघ्र बनवाए नहीं तो सपा कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन‌ करेंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी
    1
    सर्विस लाइन बनवाने की मांग उच्च अधिकारी को दिया ज्ञापन अमेठी सपा महिला जिला अध्यक्ष ने उपाधिकारी को ज्ञापन देते हुए बताया कि ओबर ब्रिज के एक तरफ सर्विस लेन नहीं बना है 
शुक्रवार को सपा महिला जिला अध्यक्ष गुंजन सिंह ने ज्ञापन देते हुए बताया कि ककवा रोड पर ओबरबृज बना हुआ है उसके एक तरफ सर्विस लेन पूरा बन गया है दूसरी तरफ कार्य दाई संस्था काम छोड़ कर चली गई है काम महीनों से बंद है लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है 
कार्यदाई संस्था उसे शीघ्र बनवाए नहीं तो सपा कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन‌ करेंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी
    user_Madusoodan
    Madusoodan
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • इस बार होली का जश्न कुछ खास अंदाज में मनाया जा रहा है। जानसेनगंज चौराहे पर ओम संस्था द्वारा जबलपुर से मंगाई गई ऑटोमैटिक मशीन से रंगों की बरसात की जा रही है। जानसेनगंज से घंटाघर तक लोगों ने डिजिटल होली का जमकर आनंद लिया। हजारों लोग लोकनाथ इलाके में होली खेलने पहुंचे और पूरे शहर में मस्ती और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
    1
    इस बार होली का जश्न कुछ खास अंदाज में मनाया जा रहा है। जानसेनगंज चौराहे पर ओम संस्था द्वारा जबलपुर से मंगाई गई ऑटोमैटिक मशीन से रंगों की बरसात की जा रही है।
जानसेनगंज से घंटाघर तक लोगों ने डिजिटल होली का जमकर आनंद लिया। हजारों लोग लोकनाथ इलाके में होली खेलने पहुंचे और पूरे शहर में मस्ती और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
    user_Distt Coresspondent NATION ONE tv
    Distt Coresspondent NATION ONE tv
    Corresspondant Amethi, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • सुलतानपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जनऊपुर गांव में हुई गोलीबारी और युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के जनऊपुर गांव में गुरुवार शाम दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान जमकर फायरिंग हुई थी। इस घटना में 40 वर्षीय मोहित सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना में घायल एक अन्य युवक की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में पांच नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मुख्य आरोपी दीपक सोनकर लंभुआ थाना क्षेत्र के धोपाप के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस के अनुसार जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश की गई तो उसने देशी पिस्टल से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी दीपक सोनकर के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है। वहीं इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
    3
    सुलतानपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जनऊपुर गांव में हुई गोलीबारी और युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के जनऊपुर गांव में गुरुवार शाम दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान जमकर फायरिंग हुई थी। इस घटना में 40 वर्षीय मोहित सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना में घायल एक अन्य युवक की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में पांच नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मुख्य आरोपी दीपक सोनकर लंभुआ थाना क्षेत्र के धोपाप के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस के अनुसार जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश की गई तो उसने देशी पिस्टल से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी दीपक सोनकर के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है। वहीं इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Voice of people लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत थाना जगदीशपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना जगदीशपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या यूपी 36 एच 6503 से जा रहे कल्लू पुत्र गयाप्रसाद (उम्र लगभग 45 वर्ष) निवासी पूरे घीसाराय मजरे नौडाड, थाना जगदीशपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 17 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद हुई। मोटरसाइकिल के कागजात मांगने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस संबंध में थाना जगदीशपुर पुलिस ने मु0अ0सं0 62/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार यादव, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक संजीव कुमार सिंह, कांस्टेबल विजयकेश और कांस्टेबल विकास यादव शामिल रहे।
    1
    अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत थाना जगदीशपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
“नशा मुक्त अमेठी अभियान” के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना जगदीशपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या यूपी 36 एच 6503 से जा रहे कल्लू पुत्र गयाप्रसाद (उम्र लगभग 45 वर्ष) निवासी पूरे घीसाराय मजरे नौडाड, थाना जगदीशपुर को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 17 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद हुई। मोटरसाइकिल के कागजात मांगने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
इस संबंध में थाना जगदीशपुर पुलिस ने मु0अ0सं0 62/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार यादव, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक संजीव कुमार सिंह, कांस्टेबल विजयकेश और कांस्टेबल विकास यादव शामिल रहे।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Raju.u.p.44
    1
    Post by Raju.u.p.44
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.