Shuru
Apke Nagar Ki App…
जानसेनगंज से घंटाघर तक लोगों ने डिजिटल होली का जमकर आनंद लिया इस बार होली का जश्न कुछ खास अंदाज में मनाया जा रहा है। जानसेनगंज चौराहे पर ओम संस्था द्वारा जबलपुर से मंगाई गई ऑटोमैटिक मशीन से रंगों की बरसात की जा रही है। जानसेनगंज से घंटाघर तक लोगों ने डिजिटल होली का जमकर आनंद लिया। हजारों लोग लोकनाथ इलाके में होली खेलने पहुंचे और पूरे शहर में मस्ती और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
Distt Coresspondent NATION ONE tv
जानसेनगंज से घंटाघर तक लोगों ने डिजिटल होली का जमकर आनंद लिया इस बार होली का जश्न कुछ खास अंदाज में मनाया जा रहा है। जानसेनगंज चौराहे पर ओम संस्था द्वारा जबलपुर से मंगाई गई ऑटोमैटिक मशीन से रंगों की बरसात की जा रही है। जानसेनगंज से घंटाघर तक लोगों ने डिजिटल होली का जमकर आनंद लिया। हजारों लोग लोकनाथ इलाके में होली खेलने पहुंचे और पूरे शहर में मस्ती और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
- Ankur VermaLalganj, Pratapgarh🙏10 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- संग्रामपुर। क्षेत्र के सोनारीक़नू गांव निवासी आदर्श पांडेय ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 347वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इससे पहले वर्ष 2024 की यूपीएससी परीक्षा में उनका चयन रिजर्व सूची में हुआ था, जिसमें उन्हें भारतीय डाक सेवा (इंडियन पोस्टल सर्विस) आवंटित हुई थी और वह इसकी ट्रेनिंग भी शुरू कर चुके हैं। आदर्श पांडेय के पिता चंद्रभान पांडेय तहसील में अमीन के पद पर तैनात हैं। बेटे की इस उपलब्धि पर परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। चंद्रभान पांडेय ने बताया कि वर्ष 2024 की यूपीएससी परीक्षा के परिणाम में आदर्श का चयन रिजर्व सूची में हुआ था, जिसके बाद उन्हें भारतीय डाक सेवा मिली थी। अब जारी हुई फ्रेश सूची में आदर्श को 347वीं रैंक प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि यह माता कालिकन जी की कृपा और बेटे की मेहनत का परिणाम है। बेटे की सफलता से पूरा परिवार गौरवान्वित है। गांव और क्षेत्र के लोगों ने भी आदर्श को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।2
- सर्विस लाइन बनवाने की मांग उच्च अधिकारी को दिया ज्ञापन अमेठी सपा महिला जिला अध्यक्ष ने उपाधिकारी को ज्ञापन देते हुए बताया कि ओबर ब्रिज के एक तरफ सर्विस लेन नहीं बना है शुक्रवार को सपा महिला जिला अध्यक्ष गुंजन सिंह ने ज्ञापन देते हुए बताया कि ककवा रोड पर ओबरबृज बना हुआ है उसके एक तरफ सर्विस लेन पूरा बन गया है दूसरी तरफ कार्य दाई संस्था काम छोड़ कर चली गई है काम महीनों से बंद है लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है कार्यदाई संस्था उसे शीघ्र बनवाए नहीं तो सपा कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी1
- इस बार होली का जश्न कुछ खास अंदाज में मनाया जा रहा है। जानसेनगंज चौराहे पर ओम संस्था द्वारा जबलपुर से मंगाई गई ऑटोमैटिक मशीन से रंगों की बरसात की जा रही है। जानसेनगंज से घंटाघर तक लोगों ने डिजिटल होली का जमकर आनंद लिया। हजारों लोग लोकनाथ इलाके में होली खेलने पहुंचे और पूरे शहर में मस्ती और उत्साह का माहौल देखने को मिला।1
- अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत थाना जगदीशपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना जगदीशपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या यूपी 36 एच 6503 से जा रहे कल्लू पुत्र गयाप्रसाद (उम्र लगभग 45 वर्ष) निवासी पूरे घीसाराय मजरे नौडाड, थाना जगदीशपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 17 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद हुई। मोटरसाइकिल के कागजात मांगने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस संबंध में थाना जगदीशपुर पुलिस ने मु0अ0सं0 62/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार यादव, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक संजीव कुमार सिंह, कांस्टेबल विजयकेश और कांस्टेबल विकास यादव शामिल रहे।1
- Post by Rakesh Rawat1
- पुलिस की बर्बरता कमरे में बंद कर दो युवकों की पिटाई एस पी से व्यापारीयों ने की शिकायत व्यापारियों ने दुकान में बंद कर जताया आक्रोश पुलिस की बर्बरता को लेकर स्थानीय बाजार के व्यापारी में कंधई पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त हो गया है। होली के दिन कुछ लोगों द्वारा मस्जिद में रंग फेकने के आरोप को लेकर हुये दो समुदाय के बीच टकराव में पुलिस ने दो व्यापारियों का चालान कर जेल भेज दिया था, जिसके बाद शुक्रवार को व्यापारियों ने दुकान बंद कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया । बुधवार को होली के दिन कन्धई थाना क्षेत्र के कंधई हनुमानगंज बाजार में लोग होली खेल रहे थे, इसी दौरान सड़क के किनारे स्थित मस्जिद पर कुछ लोगों द्वारा रंग फेंकने का आरोप लगा दिया गया था। जिस पर दूसरे वर्ग के लोग हंगामा करते हुये थाने पहुंच गये । इस मामले में मोहम्मद हफीज उर्फ़ शानू ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया, जिस पर पुलिस ने शीतला प्रसाद प्रजापति तथा आदर्श मोदनवाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करते हुये जेल भेज दिया । जेल भेजे जाने के बाद शुक्रवार को व्यापारियों ने विरोध जताते हुये दुकानें बंद रखी । इस दौरान व्यापारियों का कहना है दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था उन्हें जमकर मारा पीटा गया जिससे उन्हें चोटें आई है । मामले की शिकायत व्यापारियों ने एसपी से भी किया । बन्द के दौरान भास्कर जायसवाल, आलोक मोदनवाल, प्रदीप हलवाई, संदीप हलवाई, शीतल प्रजापति, आदर्श मोदनवाल, रवि मोदनवाल राजू, प्रदीप, संदीप सहित बाजार के अन्य व्यापारी मौजूद रहे ।1
- Post by गति प्रवाह सिद्धांत तत्व, चेतन, ब्रम्ह1
- होली के पावन अवसर पर प्रयागराज में इस बार होली का जश्न कुछ अलग ही अंदाज़ में देखने को मिला। जानसेनगंज चौराहे पर ओम संस्था द्वारा जबलपुर से मंगाई गई एक आधुनिक ऑटोमैटिक मशीन लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यह मशीन होली खेलने वालों पर रंगबिरंगे रंगों की बरसात कर रही है, जिसे देखने और अनुभव करने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं। यूँ तो होली का त्योहार पूरे देश में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, लेकिन प्रयागराज की होली का अपना ही अलग रंग और अंदाज़ है। चाहे दशहरा हो या होली, यहां के त्योहार पूरे भारत में अपनी अलग पहचान रखते हैं। होली के पहले दिन ही हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर निकलकर अपने दोस्तों और साथियों के साथ जमकर रंग खेलते नजर आए। वहीं आज भी शहर की सड़कों पर वही जोश और मस्ती का माहौल देखने को मिला। पूरे शहर से लोग लोकनाथ इलाके की ओर होली खेलने के लिए आते दिखाई दिए। जानसेनगंज चौराहे से लेकर घंटाघर तक आधुनिक मशीनों से खेली जा रही डिजिटल होली लोगों के बीच खासा उत्साह पैदा कर रही है। हर तरफ रंग, गुलाल और मस्ती का माहौल है और लोग इस अनोखी डिजिटल होली का भरपूर आनंद ले रहे हैं।2