logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

9 hrs ago
user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
Insurance Agent सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *_फल और गन्ना खिलाकर बच्चों ने कहा ‘हाथी भैया,थैंक यू’........_* _विश्व हाथी दिवस पर तीन दिवसीय आयोजन,प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित_* उमरिया/” बांधवगढ़ के इको सेंटर ताला में बुधवार को जब बच्चों ने यह कहानी सुनी तो उनके चेहरों पर हाथियों के प्रति उत्सुकता और अपनापन साफ नजर आया।विश्व हाथी दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन बच्चों को हाथियों से जोड़ने और उनके संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए यह खास संवाद हुआ।क्षेत्र संचालक डॉ अनुपम सहाय ने बच्चों के साथ ‘हाथी भैया,थैंक यू’ कहानी साझा करते हुए बताया कि हाथी जंगल के केवल विशालकाय जीव ही नहीं,बल्कि पूरे वन पारिस्थितिकी तंत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण कड़ी हैं।प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक मध्य प्रदेश भोपाल डॉ.समीता राजोरा के मार्गदर्शन में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में विश्व हाथी दिवस के अवसर पर तीन दिनों तक लगातार विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।बुधवार 12 अगस्त को इको सेंटर ताला में मुख्य कार्यक्रम उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में ‘फीड द जायंट्स’ गतिविधि के दौरान कैंप हाथी सूर्या और रामा बच्चों और अतिथियों के आकर्षण का केंद्र रहे।महावतों की देखरेख में विद्यार्थियों एवं अतिथियों ने दोनों हाथियों को फल और गन्ना खिलाया।हाथियों को करीब से देखने और उनके साथ मित्रवत जुड़ने का यह अनुभव बच्चों के लिए खास रहा।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।स्वागत उद्बोधन में विश्व हाथी दिवस के महत्व,हाथियों के संरक्षण और उनके प्राकृतिक आवास की सुरक्षा पर प्रकाश डाला गया।बच्चों को बताया गया कि हाथी जंगल के पारिस्थितिक संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उनकी आवाजाही से बीजों का प्रसार होता है और जंगल में कई दूसरे वन्यजीवों के लिए भी अनुकूल परिस्थितियां बनती हैं।यही वजह है कि हाथियों को जंगल का ‘इकोसिस्टम इंजीनियर’ भी कहा जाता है।इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए हाथी संरक्षण विषयक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई और हाथी संरक्षण पर आधारित वृत्तचित्र का प्रदर्शन किया गया।वहीं बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सभी 9 परिक्षेत्रों में आयोजित चित्रकला,निबंध एवं रंगोली प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान कर सम्मानित किया गया।बच्चों को हाथियों के संरक्षण से जोड़ने के लिए आयोजित संवाद में क्षेत्र संचालक श्री सहाय ने बताया कि जंगल में हाथियों का झुंड दूसरे शाकाहारी वन्यजीवों के लिए किस तरह मददगार होता है।बच्चों ने भी इस गतिविधि में उत्साहपूर्वक भाग लिया और हाथियों के प्रति अपनी संवेदनशीलता व्यक्त की।शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल ताला के प्राचार्य श्री नागेन्द्र तिवारी ने अपने संबोधन में हाथियों के प्राकृतिक आवास की सुरक्षा तथा मानव-हाथी सह-अस्तित्व के लिए स्थानीय समुदाय एवं सभी हितधारकों की सामूहिक सहभागिता को आवश्यक बताया।कार्यक्रम का संचालन वन परिक्षेत्र अधिकारी महावीर पांडे ने किया,जबकि आयोजन की योजना एवं व्यवस्थाओं में वन परिक्षेत्र अधिकारी ताला श्री राहुल किरार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।कार्यक्रम में बांधवगढ़ के सहायक संचालक,परिक्षेत्र अधिकारी,ईडीसी एवं स्थानीय समितियों के प्रतिनिधि,वनकर्मी,गाइड,महावत,एनजीओ प्रतिनिधि, विद्यार्थी,शिक्षक और स्थानीय समुदाय के सदस्य मौजूद रहे।समापन अवसर पर सभी अतिथियों, अधिकारियों,विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों के साथ सामूहिक छायाचित्र लिया गया।विश्व हाथी दिवस पर बांधवगढ़ में आयोजित यह आयोजन सिर्फ एक कार्यक्रम बनकर नहीं रहा,बल्कि बच्चों के मन में हाथियों के प्रति प्रेम और जंगल के प्रति जिम्मेदारी की भावना जगाने का माध्यम बना।सूर्या और रामा की मौजूदगी और ‘हाथी भैया, थैंक यू’ की कहानी ने बच्चों को यह संदेश दिया कि जंगल की इस विशाल विरासत को बचाना सभी की साझा जिम्मेदारी है।_
    2
    *_फल और गन्ना खिलाकर बच्चों ने कहा ‘हाथी भैया,थैंक यू’........_*
_विश्व हाथी दिवस पर तीन दिवसीय आयोजन,प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित_*
उमरिया/” बांधवगढ़ के इको सेंटर ताला में बुधवार को जब बच्चों ने यह कहानी सुनी तो उनके चेहरों पर हाथियों के प्रति उत्सुकता और अपनापन साफ नजर आया।विश्व हाथी दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन बच्चों को हाथियों से जोड़ने और उनके संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए यह खास संवाद हुआ।क्षेत्र संचालक डॉ अनुपम सहाय ने बच्चों के साथ ‘हाथी भैया,थैंक यू’ कहानी साझा करते हुए बताया कि हाथी जंगल के केवल विशालकाय जीव ही नहीं,बल्कि पूरे वन पारिस्थितिकी तंत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण कड़ी हैं।प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक मध्य प्रदेश भोपाल डॉ.समीता राजोरा के मार्गदर्शन में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में विश्व हाथी दिवस के अवसर पर तीन दिनों तक लगातार विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।बुधवार 12 अगस्त को इको सेंटर ताला में मुख्य कार्यक्रम उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में ‘फीड द जायंट्स’ गतिविधि के दौरान कैंप हाथी सूर्या और रामा बच्चों और अतिथियों के आकर्षण का केंद्र रहे।महावतों की देखरेख में विद्यार्थियों एवं अतिथियों ने दोनों हाथियों को फल और गन्ना खिलाया।हाथियों को करीब से देखने और उनके साथ मित्रवत जुड़ने का यह अनुभव बच्चों के लिए खास रहा।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।स्वागत उद्बोधन में विश्व हाथी दिवस के महत्व,हाथियों के संरक्षण और उनके प्राकृतिक आवास की सुरक्षा पर प्रकाश डाला गया।बच्चों को बताया गया कि हाथी जंगल के पारिस्थितिक संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उनकी आवाजाही से बीजों का प्रसार होता है और जंगल में कई दूसरे वन्यजीवों के लिए भी अनुकूल परिस्थितियां बनती हैं।यही वजह है कि हाथियों को जंगल का ‘इकोसिस्टम इंजीनियर’ भी कहा जाता है।इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए हाथी संरक्षण विषयक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई और हाथी संरक्षण पर आधारित वृत्तचित्र का प्रदर्शन किया गया।वहीं बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सभी 9 परिक्षेत्रों में आयोजित चित्रकला,निबंध एवं रंगोली प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान कर सम्मानित किया गया।बच्चों को हाथियों के संरक्षण से जोड़ने के लिए आयोजित संवाद में क्षेत्र संचालक श्री सहाय ने बताया कि जंगल में हाथियों का झुंड दूसरे शाकाहारी वन्यजीवों के लिए किस तरह मददगार होता है।बच्चों ने भी इस गतिविधि में उत्साहपूर्वक भाग लिया और हाथियों के प्रति अपनी संवेदनशीलता व्यक्त की।शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल ताला के प्राचार्य श्री नागेन्द्र तिवारी ने अपने संबोधन में हाथियों के प्राकृतिक आवास की सुरक्षा तथा मानव-हाथी सह-अस्तित्व के लिए स्थानीय समुदाय एवं सभी हितधारकों की सामूहिक सहभागिता को आवश्यक बताया।कार्यक्रम का संचालन वन परिक्षेत्र अधिकारी महावीर पांडे ने किया,जबकि आयोजन की योजना एवं व्यवस्थाओं में वन परिक्षेत्र अधिकारी ताला श्री राहुल किरार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।कार्यक्रम में बांधवगढ़ के सहायक संचालक,परिक्षेत्र अधिकारी,ईडीसी एवं स्थानीय समितियों के प्रतिनिधि,वनकर्मी,गाइड,महावत,एनजीओ प्रतिनिधि, विद्यार्थी,शिक्षक और स्थानीय समुदाय के सदस्य मौजूद रहे।समापन अवसर पर सभी अतिथियों, अधिकारियों,विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों के साथ सामूहिक छायाचित्र लिया गया।विश्व हाथी दिवस पर बांधवगढ़ में आयोजित यह आयोजन सिर्फ एक कार्यक्रम बनकर नहीं रहा,बल्कि बच्चों के मन में हाथियों के प्रति प्रेम और जंगल के प्रति जिम्मेदारी की भावना जगाने का माध्यम बना।सूर्या और रामा की मौजूदगी और ‘हाथी भैया, थैंक यू’ की कहानी ने बच्चों को यह संदेश दिया कि जंगल की इस विशाल विरासत को बचाना सभी की साझा जिम्मेदारी है।_
    user_Neeraj Singh Raghuvanshi
    Neeraj Singh Raghuvanshi
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • विकास की रफ्तार निवेश का भरोसा मुख्यमंत्री डॉ मनमोहन यादव जी माननीय मुख्यमंत्री द्वारा एक वीडियो के माध्यम से यह संदेश प्रेषित किया गया कि विकास की रफ्तार निवेश का भरोसा देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा l
    1
    विकास की रफ्तार निवेश का भरोसा मुख्यमंत्री डॉ मनमोहन यादव जी
माननीय मुख्यमंत्री द्वारा एक वीडियो के माध्यम से यह संदेश प्रेषित किया गया कि विकास की रफ्तार निवेश का भरोसा देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा l
    user_मुकेश कुमार दुबे
    मुकेश कुमार दुबे
    Carpenter बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मध्यप्रदेश में एनालॉग पनीर पर लगेगा प्रतिबंध, प्राकृतिक दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर मध्यप्रदेश में एनालॉग पनीर पर लगेगा प्रतिबंध, प्राकृतिक दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर उमरिया। मध्यप्रदेश में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार का प्रयास होगा कि प्रदेश में प्राकृतिक रूप से दुग्ध उत्पादन बढ़ाया जाए और उसी से प्राकृतिक पनीर का निर्माण हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध अन्य राज्यों की तर्ज पर लागू किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य प्राकृतिक दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करना और उपभोक्ताओं को प्राकृतिक पनीर उपलब्ध कराना है।
    1
    मध्यप्रदेश में एनालॉग पनीर पर लगेगा प्रतिबंध, प्राकृतिक दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर
मध्यप्रदेश में एनालॉग पनीर पर लगेगा प्रतिबंध, प्राकृतिक दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर
उमरिया। मध्यप्रदेश में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार का प्रयास होगा कि प्रदेश में प्राकृतिक रूप से दुग्ध उत्पादन बढ़ाया जाए और उसी से प्राकृतिक पनीर का निर्माण हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध अन्य राज्यों की तर्ज पर लागू किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य प्राकृतिक दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करना और उपभोक्ताओं को प्राकृतिक पनीर उपलब्ध कराना है।
    user_Deepak kumar verma
    Deepak kumar verma
    Local News Reporter बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • विश्व हाथी दिवस पर बांधवगढ़ में तीन दिवसीय आयोजन, प्रश्नोत्तरी व विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित 💥 फल और गन्ना खिलाकर बच्चों ने कहा—‘हाथी भैया, थैंक यू’ 💥 विश्व हाथी दिवस पर बांधवगढ़ में तीन दिवसीय आयोजन, प्रश्नोत्तरी व विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित आशुतोष त्रिपाठी/जनचिंगारी-उमरिया बांधवगढ़। “हाथी भैया, थैंक यू...” बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के इको सेंटर ताला में बुधवार को यह भावपूर्ण संवाद बच्चों के बीच गूंजा तो उनके चेहरों पर हाथियों के प्रति उत्सुकता और अपनापन साफ दिखाई दिया। विश्व हाथी दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन बच्चों को हाथियों के संरक्षण से जोड़ने और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक मध्य प्रदेश भोपाल डॉ. समिता राजोरा के मार्गदर्शन में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तीन दिनों तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। बुधवार 12 अगस्त को इको सेंटर ताला में मुख्य कार्यक्रम उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ‘फीड द जायंट्स’ गतिविधि के दौरान कैंप हाथी सूर्या और रामा बच्चों और अतिथियों के आकर्षण का केंद्र रहे। महावतों की देखरेख में विद्यार्थियों एवं अतिथियों ने दोनों हाथियों को फल और गन्ना खिलाया। हाथियों को इतने करीब से देखने और उनके साथ मित्रवत जुड़ने का अनुभव बच्चों के लिए बेहद खास रहा। 🐘 ‘हाथी भैया, थैंक यू’ ने जीता बच्चों का दिल क्षेत्र संचालक डॉ. अनुपम सहाय ने बच्चों के साथ ‘हाथी भैया, थैंक यू’ कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि हाथी केवल जंगल का विशालकाय वन्यजीव नहीं, बल्कि पूरे वन पारिस्थितिकी तंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी है। हाथियों की आवाजाही से बीजों का प्रसार होता है और जंगल में अन्य वन्यजीवों के लिए भी अनुकूल परिस्थितियां बनती हैं। इसी कारण हाथियों को ‘इकोसिस्टम इंजीनियर’ भी कहा जाता है। उन्होंने बच्चों को यह भी समझाया कि जंगल में हाथियों का झुंड दूसरे शाकाहारी वन्यजीवों के लिए किस तरह सहायक होता है। बच्चों ने संवाद और गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हाथियों के प्रति अपनी संवेदनशीलता व्यक्त की। 🏆 प्रश्नोत्तरी और प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। विद्यार्थियों के लिए हाथी संरक्षण विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके साथ ही हाथी संरक्षण पर आधारित वृत्तचित्र का प्रदर्शन किया गया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सभी 9 परिक्षेत्रों में आयोजित चित्रकला, निबंध एवं रंगोली प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल ताला के प्राचार्य श्री नागेन्द्र तिवारी ने कहा कि हाथियों के प्राकृतिक आवास की सुरक्षा और मानव-हाथी सह-अस्तित्व के लिए स्थानीय समुदाय सहित सभी हितधारकों की सामूहिक सहभागिता आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन वन परिक्षेत्र अधिकारी महावीर पांडे ने किया। आयोजन की योजना एवं व्यवस्थाओं में वन परिक्षेत्र अधिकारी ताला श्री राहुल किरार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में बांधवगढ़ के सहायक संचालक, परिक्षेत्र अधिकारी, ईडीसी एवं स्थानीय समितियों के प्रतिनिधि, वनकर्मी, गाइड, महावत, एनजीओ प्रतिनिधि, विद्यार्थी, शिक्षक तथा स्थानीय समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे। समापन अवसर पर सभी अतिथियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों के साथ सामूहिक छायाचित्र लिया गया। 🌳 बच्चों के मन में बोया संरक्षण का बीज विश्व हाथी दिवस पर बांधवगढ़ में आयोजित यह आयोजन महज एक औपचारिक कार्यक्रम बनकर नहीं रहा, बल्कि बच्चों के मन में हाथियों के प्रति प्रेम और जंगल के प्रति जिम्मेदारी की भावना जगाने का माध्यम बना। सूर्या और रामा की मौजूदगी तथा ‘हाथी भैया, थैंक यू’ की कहानी ने बच्चों को यह संदेश दिया कि जंगल की इस विशाल प्राकृतिक विरासत को बचाना केवल वन विभाग ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की साझा जिम्मेदारी है।
    4
    विश्व हाथी दिवस पर बांधवगढ़ में तीन दिवसीय आयोजन, प्रश्नोत्तरी व विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

💥 फल और गन्ना खिलाकर बच्चों ने कहा—‘हाथी भैया, थैंक यू’
💥 विश्व हाथी दिवस पर बांधवगढ़ में तीन दिवसीय आयोजन, प्रश्नोत्तरी व विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित
आशुतोष त्रिपाठी/जनचिंगारी-उमरिया
बांधवगढ़। “हाथी भैया, थैंक यू...” बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के इको सेंटर ताला में बुधवार को यह भावपूर्ण संवाद बच्चों के बीच गूंजा तो उनके चेहरों पर हाथियों के प्रति उत्सुकता और अपनापन साफ दिखाई दिया। विश्व हाथी दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन बच्चों को हाथियों के संरक्षण से जोड़ने और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक मध्य प्रदेश भोपाल डॉ. समिता राजोरा के मार्गदर्शन में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तीन दिनों तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। बुधवार 12 अगस्त को इको सेंटर ताला में मुख्य कार्यक्रम उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में ‘फीड द जायंट्स’ गतिविधि के दौरान कैंप हाथी सूर्या और रामा बच्चों और अतिथियों के आकर्षण का केंद्र रहे। महावतों की देखरेख में विद्यार्थियों एवं अतिथियों ने दोनों हाथियों को फल और गन्ना खिलाया। हाथियों को इतने करीब से देखने और उनके साथ मित्रवत जुड़ने का अनुभव बच्चों के लिए बेहद खास रहा।
🐘 ‘हाथी भैया, थैंक यू’ ने जीता बच्चों का दिल
क्षेत्र संचालक डॉ. अनुपम सहाय ने बच्चों के साथ ‘हाथी भैया, थैंक यू’ कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि हाथी केवल जंगल का विशालकाय वन्यजीव नहीं, बल्कि पूरे वन पारिस्थितिकी तंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी है। हाथियों की आवाजाही से बीजों का प्रसार होता है और जंगल में अन्य वन्यजीवों के लिए भी अनुकूल परिस्थितियां बनती हैं। इसी कारण हाथियों को ‘इकोसिस्टम इंजीनियर’ भी कहा जाता है।
उन्होंने बच्चों को यह भी समझाया कि जंगल में हाथियों का झुंड दूसरे शाकाहारी वन्यजीवों के लिए किस तरह सहायक होता है। बच्चों ने संवाद और गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हाथियों के प्रति अपनी संवेदनशीलता व्यक्त की।
🏆 प्रश्नोत्तरी और प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। विद्यार्थियों के लिए हाथी संरक्षण विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके साथ ही हाथी संरक्षण पर आधारित वृत्तचित्र का प्रदर्शन किया गया।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सभी 9 परिक्षेत्रों में आयोजित चित्रकला, निबंध एवं रंगोली प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल ताला के प्राचार्य श्री नागेन्द्र तिवारी ने कहा कि हाथियों के प्राकृतिक आवास की सुरक्षा और मानव-हाथी सह-अस्तित्व के लिए स्थानीय समुदाय सहित सभी हितधारकों की सामूहिक सहभागिता आवश्यक है।
कार्यक्रम का संचालन वन परिक्षेत्र अधिकारी महावीर पांडे ने किया। आयोजन की योजना एवं व्यवस्थाओं में वन परिक्षेत्र अधिकारी ताला श्री राहुल किरार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम में बांधवगढ़ के सहायक संचालक, परिक्षेत्र अधिकारी, ईडीसी एवं स्थानीय समितियों के प्रतिनिधि, वनकर्मी, गाइड, महावत, एनजीओ प्रतिनिधि, विद्यार्थी, शिक्षक तथा स्थानीय समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे। समापन अवसर पर सभी अतिथियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों के साथ सामूहिक छायाचित्र लिया गया।
🌳 बच्चों के मन में बोया संरक्षण का बीज
विश्व हाथी दिवस पर बांधवगढ़ में आयोजित यह आयोजन महज एक औपचारिक कार्यक्रम बनकर नहीं रहा, बल्कि बच्चों के मन में हाथियों के प्रति प्रेम और जंगल के प्रति जिम्मेदारी की भावना जगाने का माध्यम बना। सूर्या और रामा की मौजूदगी तथा ‘हाथी भैया, थैंक यू’ की कहानी ने बच्चों को यह संदेश दिया कि जंगल की इस विशाल प्राकृतिक विरासत को बचाना केवल वन विभाग ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की साझा जिम्मेदारी है।
    user_Ashutosh tripathi
    Ashutosh tripathi
    Court reporter मानपुर, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • युवाओं का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला अभियान है। हरियाली अमावस्या पर श्रीराम-जानकी वाटिका में युवाओं ने किया पौधारोपण डिण्डौरी। हरियाली अमावस्या के अवसर पर शहपुरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम करौंदी स्थित श्रीराम-जानकी वाटिका में युवाओं की टीम ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। खास बात यह है कि यह युवा और उनकी टीम पिछले 4-5 वर्षों से लगातार हर रविवार पौधारोपण अभियान चला रहे हैं। अभियान के तहत पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल और संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। युवाओं का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला अभियान है। इसी उद्देश्य से वे हर रविवार पौधारोपण कर लोगों को प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। हरियाली अमावस्या पर आयोजित कार्यक्रम में धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति के सचिव एडवोकेट निर्मल कुमार साहू, भाजपा मंडल मंत्री विजय राजा साहू, पत्रकार भीमशंकर साहू, दिलीप सिंह कुशराम एवं शारदा नामदेव सहित अन्य युवा मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।
    3
    युवाओं का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला अभियान है।
हरियाली अमावस्या पर श्रीराम-जानकी वाटिका में युवाओं ने किया पौधारोपण
डिण्डौरी। हरियाली अमावस्या के अवसर पर शहपुरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम करौंदी स्थित श्रीराम-जानकी वाटिका में युवाओं की टीम ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। खास बात यह है कि यह युवा और उनकी टीम पिछले 4-5 वर्षों से लगातार हर रविवार पौधारोपण अभियान चला रहे हैं। अभियान के तहत पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल और संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।
युवाओं का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला अभियान है। इसी उद्देश्य से वे हर रविवार पौधारोपण कर लोगों को प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं।
हरियाली अमावस्या पर आयोजित कार्यक्रम में धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति के सचिव एडवोकेट निर्मल कुमार साहू, भाजपा मंडल मंत्री विजय राजा साहू, पत्रकार भीमशंकर साहू, दिलीप सिंह कुशराम एवं शारदा नामदेव सहित अन्य युवा मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।
    user_Ishwar prasad Sahu
    Ishwar prasad Sahu
    शाहपुरा, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • रेलवे ओवरब्रिज का कार्य गंभीरता एवं रुचि के साथ शीघ्र पूर्ण करने अधिकारियो को कलेक्टर ने दिए निर्देश अनूपपुर - कलेक्टर रत्नाकर झा ने आज जिला मुख्यालय अनूपपुर में निर्माणाधीन रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति एवं मौके पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से कार्य की वर्तमान स्थिति, पूर्ण किए जा चुके कार्यों तथा लंबित कार्यों की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर श्री झा ने निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही सामग्री, गुणवत्ता एवं निर्धारित तकनीकी मापदंडों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजना नागरिकों की सुविधा एवं सुगम आवागमन से सीधे जुड़ी है, इसलिए निर्माण कार्य को गंभीरता, रुचि एवं पूर्ण गुणवत्ता से कराएं जाने पर जोर दिया। निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर श्री झा ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने लंबित कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान रेलवे विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि अपने स्तर का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जिस पर कलेक्टर ने शेष कार्यों को कार्य योजना बनाकर तथा मजदूरों को मोबिलाइज कर निर्माण एजेंसी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय से शीघ्र पूर्ण करें। बैठक में बताया गया कि रिटर्निंग वॉल, गार्डर एवं विद्युत पोल संबंधी कार्य प्रगतिरत है। कलेक्टर ने निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी परियोजना की प्रगति की निरंतर समीक्षा करते हुए कार्य में अपेक्षित गति सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री झा ने रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज के ड्रेनेज सिस्टम की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि ब्रिज एवं रेलवे लाइन के विद्युतीकरण क्षेत्र में जलभराव के कारण किसी भी प्रकार का व्यवधान की स्थिति निर्मित नहीं होनी चाहिए। इसके लिए ड्रेनेज सिस्टम को तकनीकी दृष्टि से बेहतर एवं प्रभावी बनाया जाए तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने तथा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण एवं बैठक के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    1
    रेलवे ओवरब्रिज का कार्य गंभीरता एवं रुचि के साथ शीघ्र पूर्ण करने अधिकारियो को कलेक्टर ने दिए निर्देश
अनूपपुर -
कलेक्टर रत्नाकर झा ने आज जिला मुख्यालय अनूपपुर में निर्माणाधीन रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति एवं मौके पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से कार्य की वर्तमान स्थिति, पूर्ण किए जा चुके कार्यों तथा लंबित कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर श्री झा ने निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही सामग्री, गुणवत्ता एवं निर्धारित तकनीकी मापदंडों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजना नागरिकों की सुविधा एवं सुगम आवागमन से सीधे जुड़ी है, इसलिए निर्माण कार्य को गंभीरता, रुचि एवं पूर्ण गुणवत्ता से कराएं जाने पर जोर दिया।
निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर श्री झा ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने लंबित कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान रेलवे विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि अपने स्तर का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जिस पर कलेक्टर ने शेष कार्यों को कार्य योजना बनाकर तथा मजदूरों को मोबिलाइज कर निर्माण एजेंसी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय से शीघ्र पूर्ण करें। बैठक में बताया गया कि रिटर्निंग वॉल, गार्डर एवं विद्युत पोल संबंधी कार्य प्रगतिरत है। 
कलेक्टर ने निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी परियोजना की प्रगति की निरंतर समीक्षा करते हुए कार्य में अपेक्षित गति सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री झा ने रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज के ड्रेनेज सिस्टम की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि ब्रिज एवं रेलवे लाइन के विद्युतीकरण क्षेत्र में जलभराव के कारण किसी भी प्रकार का व्यवधान की स्थिति निर्मित नहीं होनी चाहिए। इसके लिए ड्रेनेज सिस्टम को तकनीकी दृष्टि से बेहतर एवं प्रभावी बनाया जाए तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने तथा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण एवं बैठक के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    user_Anupam Singh patrkar
    Anupam Singh patrkar
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • कम डॉक्टर मोहन यादव एमपी में बैन किया एनालॉग पनीर कहा प्राकृतिक दूध के उत्पादों को करेंगे प्रोत्साहित देश के अन्य राज्यों में भी एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध का उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रही मध्य प्रदेश सरकार l भोपाल। मध्यप्रदेश में एनालॉग पनीर पर बैन लग गया है। इस तरह का पनीर बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि वे राज्य में प्राकृतिक पनीर को ही प्रोत्साहित करेंगे। एनालॉग पनीर की बिक्री जैसी गतिविधियों को हतोत्साहित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 12 अगस्त को मीडिया से कहा कि हमने ये निर्णय किया है कि मध्यप्रदेश में एनालॉग पनीर की बिक्री को हतोत्साहित करेंगे। इस पर प्रतिबंध लगाएंगे। देश के अन्य राज्यों में भी इस पर प्रतिबंध लगाया गया है। हमारे यहां प्राकृतिक दूध के उत्पाद हैं हम प्राकृतिक पनीर बनाएंगे। हम इन उत्पादों के बलबूते पर राज्य की पहचान बनाएंगे। *बिल्कुल बढ़ावा नहीं देंगे* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम दूध का उत्पादन बढ़ाने की दिशा में आगे चल रहे हैं। एनालॉग पनीर की बिक्री जैसी गतिविधियों को हम बढ़ावा नहीं देंगे।
    1
    कम डॉक्टर मोहन यादव एमपी में बैन किया एनालॉग पनीर कहा प्राकृतिक दूध के उत्पादों को करेंगे प्रोत्साहित देश के अन्य राज्यों में भी एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध का उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रही मध्य प्रदेश सरकार l
भोपाल। मध्यप्रदेश में एनालॉग पनीर पर बैन लग गया है। इस तरह का पनीर बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि वे राज्य में प्राकृतिक पनीर को ही प्रोत्साहित करेंगे। एनालॉग पनीर की बिक्री जैसी गतिविधियों को हतोत्साहित किया जाएगा। 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 12 अगस्त को मीडिया से कहा कि हमने ये निर्णय किया है कि मध्यप्रदेश में एनालॉग पनीर की बिक्री को हतोत्साहित करेंगे। इस पर प्रतिबंध लगाएंगे। देश के अन्य राज्यों में भी इस पर प्रतिबंध लगाया गया है। हमारे यहां प्राकृतिक दूध के उत्पाद हैं हम प्राकृतिक पनीर बनाएंगे। हम इन उत्पादों के बलबूते पर राज्य की पहचान बनाएंगे। 
*बिल्कुल बढ़ावा नहीं देंगे*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम दूध का उत्पादन बढ़ाने की दिशा में आगे चल रहे हैं। एनालॉग पनीर की बिक्री जैसी गतिविधियों को हम बढ़ावा नहीं देंगे।
    user_मुकेश कुमार दुबे
    मुकेश कुमार दुबे
    Carpenter बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • परफेक्ट पब्लिक स्कूल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा विकटगंज परफेक्ट पब्लिक स्कूल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा विकटगंज उमरिया। विकटगंज स्थित परफेक्ट पब्लिक स्कूल में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक यात्रा में हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाए और पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति के माहौल से सराबोर कर दिया। बच्चों के हाथों में लहराते तिरंगे और उनके उत्साह ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों ने एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। परफेक्ट पब्लिक स्कूल की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    1
    परफेक्ट पब्लिक स्कूल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा विकटगंज
परफेक्ट पब्लिक स्कूल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा विकटगंज
उमरिया। विकटगंज स्थित परफेक्ट पब्लिक स्कूल में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक यात्रा में हिस्सा लिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाए और पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति के माहौल से सराबोर कर दिया। बच्चों के हाथों में लहराते तिरंगे और उनके उत्साह ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों ने एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
परफेक्ट पब्लिक स्कूल की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    user_अनुज सेन  राष्ट्रचंडिका अखबार
    अनुज सेन राष्ट्रचंडिका अखबार
    Lawyer Bandhogarh, Umaria•
    21 hrs ago
  • कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा समर्सियल पंप चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तारः चोरी किया गया समर्सियल पम्प जप्त अनूपपूर - पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम एवं एसडीओपी नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा समर्सियल पंप चोरी के मामले में समर्सियल पंप बरामद कर दो आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 11.08.2026 को श्रीकान्त मिश्रा पिता स्व. श्री अम्बिका प्रसाद मिश्रा उम्र 50 वर्ष निवासी वार्ड न. 01 सामतपुर के द्वरा थाना कोतवाली अनूपपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि हरिनारायण खेड़िया के ग्राम मानपुर के प्लान्टेशन में लगे टेक्समो कंपनी का डेढ हार्स पावर का समर्सियल पंप को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट करने पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 460/26 धारा 303(2) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया। विवेचना दौरान संदेही की तलास पतारसी की गई विश्वसनीय मुखबिरो की सूचना पर से दिनांक 12.08.2026 को थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक संजय अशोक एक्का के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक कोमल अरजरिया, प्रधान आरक्षक राजेश कंवर, प्रधान आरक्षक प्रकाश तिवारी, आरक्षक अब्दुल कलीम की टीम के द्वारा आरोपी राकेश उर्फ दादू बैगा पिता नानबाबू बैगा उम्र 25 वर्ष निवासी मानपुर, सूरज महरा पिता संतोष महरा उम्र 26 वर्ष निवासी टिकुरीटोला मानपुर से जोरा तालाब के पास मानपुर से चोरी किया गया डेढ हार्स पावर का समर्सियल पंप कीमती 26000 रूपये एवं विद्युत तार तथा प्लास्टिक की रस्सी कीमती 5000 रूपये कुल 31000 रूपये का जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियो से अन्य चोरियों के मामलो में पूछताछ की जा रही है।
    1
    कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा समर्सियल पंप चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तारः चोरी किया गया समर्सियल पम्प जप्त
अनूपपूर - 
पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम एवं एसडीओपी नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा समर्सियल पंप चोरी के मामले में समर्सियल पंप बरामद कर दो आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 11.08.2026 को श्रीकान्त मिश्रा पिता स्व. श्री अम्बिका प्रसाद मिश्रा उम्र 50 वर्ष निवासी वार्ड न. 01 सामतपुर के द्वरा थाना कोतवाली अनूपपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि हरिनारायण खेड़िया के ग्राम मानपुर के प्लान्टेशन में लगे टेक्समो कंपनी का डेढ हार्स पावर का समर्सियल पंप को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट करने पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 460/26 धारा 303(2) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया। विवेचना दौरान संदेही की तलास पतारसी की गई विश्वसनीय मुखबिरो की सूचना पर से दिनांक 12.08.2026 को थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक संजय अशोक एक्का के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक कोमल अरजरिया, प्रधान आरक्षक राजेश कंवर, प्रधान आरक्षक प्रकाश तिवारी, आरक्षक अब्दुल कलीम की टीम के द्वारा आरोपी राकेश उर्फ दादू बैगा पिता नानबाबू बैगा उम्र 25 वर्ष निवासी मानपुर, सूरज महरा पिता संतोष महरा उम्र 26 वर्ष निवासी टिकुरीटोला मानपुर से जोरा तालाब के पास मानपुर से चोरी किया गया डेढ हार्स पावर का समर्सियल पंप कीमती 26000 रूपये एवं विद्युत तार तथा प्लास्टिक की रस्सी कीमती 5000 रूपये कुल 31000 रूपये का जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियो से अन्य चोरियों के मामलो में पूछताछ की जा रही है।
    user_Anupam Singh patrkar
    Anupam Singh patrkar
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.