Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्यप्रदेश में एनालॉग पनीर पर लगेगा प्रतिबंध, प्राकृतिक दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर मध्यप्रदेश में एनालॉग पनीर पर लगेगा प्रतिबंध, प्राकृतिक दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर उमरिया। मध्यप्रदेश में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार का प्रयास होगा कि प्रदेश में प्राकृतिक रूप से दुग्ध उत्पादन बढ़ाया जाए और उसी से प्राकृतिक पनीर का निर्माण हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध अन्य राज्यों की तर्ज पर लागू किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य प्राकृतिक दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करना और उपभोक्ताओं को प्राकृतिक पनीर उपलब्ध कराना है।
Deepak kumar verma
मध्यप्रदेश में एनालॉग पनीर पर लगेगा प्रतिबंध, प्राकृतिक दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर मध्यप्रदेश में एनालॉग पनीर पर लगेगा प्रतिबंध, प्राकृतिक दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर उमरिया। मध्यप्रदेश में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार का प्रयास होगा कि प्रदेश में प्राकृतिक रूप से दुग्ध उत्पादन बढ़ाया जाए और उसी से प्राकृतिक पनीर का निर्माण हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध अन्य राज्यों की तर्ज पर लागू किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य प्राकृतिक दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करना और उपभोक्ताओं को प्राकृतिक पनीर उपलब्ध कराना है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- कम डॉक्टर मोहन यादव एमपी में बैन किया एनालॉग पनीर कहा प्राकृतिक दूध के उत्पादों को करेंगे प्रोत्साहित देश के अन्य राज्यों में भी एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध का उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रही मध्य प्रदेश सरकार l भोपाल। मध्यप्रदेश में एनालॉग पनीर पर बैन लग गया है। इस तरह का पनीर बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि वे राज्य में प्राकृतिक पनीर को ही प्रोत्साहित करेंगे। एनालॉग पनीर की बिक्री जैसी गतिविधियों को हतोत्साहित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 12 अगस्त को मीडिया से कहा कि हमने ये निर्णय किया है कि मध्यप्रदेश में एनालॉग पनीर की बिक्री को हतोत्साहित करेंगे। इस पर प्रतिबंध लगाएंगे। देश के अन्य राज्यों में भी इस पर प्रतिबंध लगाया गया है। हमारे यहां प्राकृतिक दूध के उत्पाद हैं हम प्राकृतिक पनीर बनाएंगे। हम इन उत्पादों के बलबूते पर राज्य की पहचान बनाएंगे। *बिल्कुल बढ़ावा नहीं देंगे* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम दूध का उत्पादन बढ़ाने की दिशा में आगे चल रहे हैं। एनालॉग पनीर की बिक्री जैसी गतिविधियों को हम बढ़ावा नहीं देंगे।1
- मध्यप्रदेश में एनालॉग पनीर पर लगेगा प्रतिबंध, प्राकृतिक दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर मध्यप्रदेश में एनालॉग पनीर पर लगेगा प्रतिबंध, प्राकृतिक दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर उमरिया। मध्यप्रदेश में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार का प्रयास होगा कि प्रदेश में प्राकृतिक रूप से दुग्ध उत्पादन बढ़ाया जाए और उसी से प्राकृतिक पनीर का निर्माण हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध अन्य राज्यों की तर्ज पर लागू किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य प्राकृतिक दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करना और उपभोक्ताओं को प्राकृतिक पनीर उपलब्ध कराना है।1
- परफेक्ट पब्लिक स्कूल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा विकटगंज परफेक्ट पब्लिक स्कूल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा विकटगंज उमरिया। विकटगंज स्थित परफेक्ट पब्लिक स्कूल में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक यात्रा में हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाए और पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति के माहौल से सराबोर कर दिया। बच्चों के हाथों में लहराते तिरंगे और उनके उत्साह ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों ने एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। परफेक्ट पब्लिक स्कूल की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।1
- कलेक्टर पार्थ जायसवाल की कड़क कार्यशैली से जिला चिकित्सालय में सुधरेगी व्यवस्था, मरीजों ने दूरभाष पर सराही त्वरित सेवाएं शहडोल -जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को अत्याधुनिक और मरीज-अनुकूल बनाने के संकल्प के साथ कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने आज जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर के इस औचक दौरे से जहां अस्पताल प्रशासन में हड़कंप देखने को मिला, वहीं आम जनता और मरीजों के बीच प्रशासन के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर जायसवाल ने अस्पताल की साफ-सफाई, स्वच्छता और सुंदर वातावरण को प्राथमिकता देते हुए सिविल सर्जन को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों को एक स्वच्छ, सुरक्षित और गरिमापूर्ण वातावरण मिलना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, जिसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण में हर वार्ड का जायजा, मरीजों से सीधा संवाद कलेक्टर ने स्वयं धरातल पर उतरकर आकस्मिक चिकित्सा कक्ष, मेल-फीमेल वार्ड, सर्जिकल वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, एसएनसीयू, कंगारू केयर वार्ड, पैथोलॉजी, डायलिसिस और नेत्र वार्ड सहित प्रत्येक विभाग का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने बेड पर मौजूद मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना और मिल रही चिकित्सा सुविधाओं की सीधी जानकारी ली। स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शी जांच, ऑन-द-स्पॉट वेरिफिकेशन पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर ने ब्लड बैंक और पैथोलॉजी सेंटर के ऑनलाइन रिकॉर्ड खुद खुलवाकर देखे। इतना ही नहीं, उन्होंने सिस्टम में दर्ज नंबरों पर मरीजों को तुरंत दूरभाष (कॉल) कर ब्लड टेस्ट रिपोर्ट मिलने की सत्यता जांची। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी मरीज की जांच रिपोर्ट लंबित न रखी जाए और समय सीमा में रिपोर्ट दी जाए। गरीबों और वंचितों के लिए संवेदनशील पहल जनहितैषी दृष्टिकोण अपनाते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन जरूरतमंद मरीजों की आभा आईडी (ABHA ID) नहीं बनी है, उनके लिए जिला अस्पताल परिसर में ही आधार कार्ड बनाने की त्वरित व्यवस्था की जाए। साथ ही, गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले पात्र परिवारों का मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी गरीब इलाज के खर्च से वंचित न रहे। निःशुल्क सुविधाएं और स्वास्थ्य बजट का सही इस्तेमाल डायलिसिस केंद्र की समीक्षा के दौरान पाया गया कि आयुष्मान कार्डधारियों को पूर्णतः निःशुल्क सेवाएं मिल रही हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सुविधाओं के और अधिक विस्तार के लिए रोगी कल्याण समिति (RKS) के फंड का शत-प्रतिशत सदुपयोग किया जाए। साथ ही, उन्होंने जिला अस्पताल को अत्याधुनिक बनाने के लिए मध्य प्रदेश शासन को नए प्रस्ताव भेजने के निर्देश भी जारी किए। इस निरीक्षण के दौरान कलेक्टर की दूरदर्शी सोच और त्वरित कार्यशैली की सर्वत्र सराहना हो रही है। निरीक्षण के समय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ. शिल्पी सराफ, प्रबंधक पूजा सोनी, डीपीएम मनोज द्विवेदी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अजय पाल4
- “शहडोल के MLB स्कूल से निकली तिरंगा यात्रा 🇮🇳। देशभक्ति के जोश और उत्साह के साथ विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारों से माहौल गूंजा दिया। 🇮🇳❤️” शहडोल के MLB स्कूल से आज देशभक्ति और उत्साह से भरी तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में स्कूल के विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना रहा। 🇮🇳1
- अरविंद ग्रुप के ऑनर से मिले सीएम डॉक्टर मोहन यादव बोले - रोजगार की दृष्टि से इनका निवेश अहम लल्लल *अरविंद ग्रुप के ऑनर से मिले सीएम डॉ. मोहन, बोले- रोजगार की दृष्टि से इनका निवेश अहम* भोपाल/अहमादाबाद। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 12 अगस्त को अरविंद ग्रुप से ऑनर से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान राज्य में निवेश पर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अरविंद ग्रुप गुजरात के साथ मध्यप्रदेश में बड़े स्तर पर निवेश कर रहा है। इनके निवेश से राज्य की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि आज मैं गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में अरविंद ग्रुप के ऑनर और उनके मित्रों से मिला हूं। वे गुजरात के साथ मध्यप्रदेश में भी बड़ी यूनिट खड़ी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस पीएम मित्रा पार्क में भूमि-पूजन किया था, अगले साल वहां प्रोडक्शन शुरू करेंगे। हमारे राज्य के युवाओं को रोजगार देने के मद्देनजर इनकी तीन जगह देवास के पास बरलई, धार के पीएम मित्रा पार्क और बेटमा में तीन यूनिट स्थापित हो रही है। *राज्य के लिए विशेष है यह निवेश* सीएम डॉ. यादव ने कहा कि अरविंद ग्रुप कई सेक्टर में काम करता है। उम्मीद है कि अरविंद ग्रुप की पहल से दोनों राज्यों के संबंध प्रगाढ़ होंगे। राज्य के युवाओं को रोजगार दिलाने और निवेश की दृष्टि से अरविंद ग्रुप अहम है।1
- युवाओं का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला अभियान है। हरियाली अमावस्या पर श्रीराम-जानकी वाटिका में युवाओं ने किया पौधारोपण डिण्डौरी। हरियाली अमावस्या के अवसर पर शहपुरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम करौंदी स्थित श्रीराम-जानकी वाटिका में युवाओं की टीम ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। खास बात यह है कि यह युवा और उनकी टीम पिछले 4-5 वर्षों से लगातार हर रविवार पौधारोपण अभियान चला रहे हैं। अभियान के तहत पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल और संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। युवाओं का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला अभियान है। इसी उद्देश्य से वे हर रविवार पौधारोपण कर लोगों को प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। हरियाली अमावस्या पर आयोजित कार्यक्रम में धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति के सचिव एडवोकेट निर्मल कुमार साहू, भाजपा मंडल मंत्री विजय राजा साहू, पत्रकार भीमशंकर साहू, दिलीप सिंह कुशराम एवं शारदा नामदेव सहित अन्य युवा मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।3
- धवैया के मंटोला में विधायक निधि से रंगमंच एवं मंदिर निर्माण के लिए राशि स्वीकृत किए जाने के बाद भी निर्माण कार्य अधूरा विधायक निधि से निर्माण अधूरा, ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत पर लगाए गंभीर आरोप कटनी/विजयराघवगढ़। विजयराघवगढ़ जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत धवैया के मंटोला में विधायक निधि से रंगमंच एवं मंदिर निर्माण के लिए राशि स्वीकृत किए जाने के बाद भी निर्माण कार्य अधूरा पड़े रहने का मामला सामने आया है। निर्माण कार्य अधूरा होने से ग्रामीणों में नाराजगी और आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि रंगमंच एवं मंदिर निर्माण के लिए विधायक निधि से प्राप्त राशि का उपयोग ग्राम पंचायत द्वारा किया गया, लेकिन निर्धारित निर्माण कार्य को पूरा नहीं कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से सरकारी राशि के उपयोग को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण के लिए राशि मिलने के बावजूद कार्य को पूर्ण नहीं कराया गया और काम अधूरा छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर निर्माण कार्य में खर्च हुई राशि का हिसाब सार्वजनिक करने तथा अधूरे निर्माण को शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि विधायक निधि की राशि के उपयोग में अनियमितता हुई है और पंचायत स्तर पर पैसे के दुरुपयोग की आशंका है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले में ग्राम पंचायत एवं संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच कराए और यदि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए।।।।4
- Post by पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार1