Shuru
Apke Nagar Ki App…
Minor Pan Card Apply Process सबसे बेहतरीन ओर सबसे आसान तरीका 3 दिन में PDF मिल जायेगा ✅🔥📢 . . . . . #viralreels #virel #popularpic #reelviral #instalike
ProPan Gateway
Minor Pan Card Apply Process सबसे बेहतरीन ओर सबसे आसान तरीका 3 दिन में PDF मिल जायेगा ✅🔥📢 . . . . . #viralreels #virel #popularpic #reelviral #instalike
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ग्रामीणों के आक्रोश से घिरी पंचायत मानपुर में श्मशान-कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर प्रधान और सेक्रेटरी के खिलाफ नारेबाजी वोट लेने के बाद झांका तक नहीं प्रधान सेक्रेटरी पर रिश्वत के आरोप विकास फंड के दुरुपयोग का गम्भीर आरोप अधिकारियों का टालमटोल रवैया शिकारपुर : तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले गांव मानपुर में विकास कार्यों की अनदेखी और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पति संजीव उर्फ भूरा और ग्राम सेक्रेटरी देवेन्द्र कुमार, के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की सरकारी भूमि पर दबंगों का कब्जा कागजों तक सीमित श्मशान ग्रामीणों का आरोप है कि गांव मानपुर में श्मशान घाट की भूमि आज तक न तो चिन्हित की गई है और न ही उसकी बाउंड्रीवॉल कराई गई है इसके अलावा गांव में स्थित लगभग चार बीघा कब्रिस्तान की सरकारी भूमि पर भी गांव के कुछ दबंगों ने अपने खेतों चकों में मिलाकर अवैध कब्जा कर लिया है ग्रामीणों के अनुसार यह सब ग्राम प्रधान पति संजीव उर्फ भूरा की मिलीभगत से हो रहा है जिससे भू-माफिया बेखौफ होकर सरकारी जमीन का इस्तेमाल कर रहे है ग्रामीणों ने बेहद आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव के समय वोट मांगने आए प्रतिनिधि अब गांव की तरफ देखना भी पसंद नहीं करते आरोप है कि ग्राम सेक्रेटरी देवेन्द्र कुमार, एक बार भी गांव मानपुर की स्थिति देखने नहीं आए ग्रामीणों ने तीखा सवाल उठाते हुए कहा क्या सेक्रेटरी साहब को मानपुर से गाड़ी में तेल डलवाने के लिए घूस नहीं मिलती जो वे गांव का दौरा तक नहीं करते बुनियादी सुविधाओं के अभाव में गांव मानपुर के लोग दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर है गांव के निवासियों ने आरोप लगाया कि मानपुर के श्मशान घाट के विकास के लिए आए सरकारी फंड का दुरुपयोग किया गया है प्रधान पति ने इस फंड से मानपुर में काम कराने के बजाय अपने खुद के गांव में पहले से बने-बनाये श्मशान घाट को तुड़वाकर दोबारा बनवा दिया ताकि उनका व्यक्तिगत नाम चमके और लोग कहें कि श्मशान घाट भूरा प्रधान ने बनवाया है जब इस पूरे मामले को लेकर मीडिया ने ब्लॉक के सम्बन्धित अधिकारियों से जानकारी चाही तो कोई भी अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया वहीं जब ग्राम प्रधान पति संजीव उर्फ भूरा से फोन पर सम्पर्क कर स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया तो उन्होंने भी कोई ठोस जवाब देने के बजाय बात को टाल दिया बड़ा सवाल क्या मिलेगा मानपुर को हक अब सबसे बड़ा सोचने का विषय और सवाल यह है कि क्या मानपुर के ग्रामीणों को उनके हक की श्मशान व कब्रिस्तान की भूमि चिन्हित होकर चारदीवारी मिलेगी या फिर उच्च अधिकारी गांव में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्या सुनेंगे या मानपुर के लोग यूं ही प्रशासनिक अनदेखी का शिकार होते रहेंगे ।1
- नाले में कचड़ा बहुत हो रहा हे ओर सफाई करम चारी नहीं आ रहे है ग्राम बादशाहबाद स्कूल के सामने बहुत ज्यादा गंदगी है इसपे कार्रवाई होनी चाहिए1
- अलीगढ़ में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती 15 लाख की चोरी से ज्यादा को दिया अंजाम1
- बदायूँ के सिविल लाइन थाना परिसर से फायरिंग के मामले में गिरफ्तार आरोपी सुरजन सिंह कोर्ट में पेशी से पहले पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार दो सिपाही एक दरोगा तत्काल प्रभाव से निलंबित Badaun Breaking बदायूँ के सिविल लाइन थाना परिसर से फायरिंग के मामले में गिरफ्तार आरोपी सुरजन सिंह कोर्ट में पेशी से पहले पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार आरोपी के खिलाफ थाने से फरार होने की FIR दर्ज की गई बदायूँ एसएसपी अंकिता शर्मा ने लापरवाही बरतने पर एक दारोगा समेत दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है एसएसपी अंकिता शर्मा ने अब आरोपी की तलाश के लिये 3 टीमें लगाई हैं2
- यजुर्वेद परायण वेद प्रचार सप्ताह का हुआ समापन, डॉ. पवित्रा विद्यालंकार 'आर्य विद्वत सम्मान' से अलंकृत श्रावणी पर्व के पावन उपलक्ष्य में कंकड वाणी आर्य समाज वी •पी रोड मुंबई में आयोजित यजुर्वेद परायण वेद प्रचार सप्ताह का समापन जन्माष्टमी के अवसर पर धूमधाम से हुआ। स्थानीय कन्या गुरुकुल महाविद्यालय की मुख्याधिष्ठात्री आचार्य डॉ. पवित्रा विद्यालंकार ने यज्ञ ब्रह्मा का दायित्व पूरी निष्ठा व विधि-विधान से निभाया। सप्ताह भर चले इस आयोजन में गुरुकुल की ब्रह्मचारिणियों ने यजुर्वेद के वैदिक मंत्रों का सस्वर और ओजस्वी पाठ कर समूचे वातावरण को भक्तिमय व वेदज्ञानामृत से सराबोर कर दिया। यजुर्वेद परायण यज्ञ की पूर्णाहुति के उपरांत आयोजित मुख्य समारोह में डॉ. पवित्रा विद्यालंकार को उनके उत्कृष्ट शास्त्रीय योगदान व कुशल संयोजन के लिए 'आर्य विद्वत सम्मान' से अलंकृत किया गया। इसके साथ ही, मंच से वेद पाठ में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नई पीढ़ी में वैदिक संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण के लिए गुरुकुल का यह प्रयास बेहद सराहनीय है। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, आर्य समाज के प्रतिनिधि व गुरुकुल परिवार की छात्राएं उपस्थित रहीं।4
- कल रायबरेली पधार रहे हैं जननायक श्री राहुल गांधी जी! ❤️ उनके इस महत्वपूर्ण दौरे की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर अमेठी के लोकप्रिय सांसद श्री किशोरी लाल शर्मा @KLSharmaINC जी ने तिलक भवन, रायबरेली में एक अहम प्रेसवार्ता की। जन-जन की आवाज उठाने वाले नेता के स्वागत और दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में भारी जोश और उत्साह है!1
- #अलीगढ़ में पुलिस को चोरों ने दी चुनौती,15 लाख से ज्यादा की चोरी की वारदात को दिया अंजाम1
- बदायूं के दातागंज में जमकर मारपीट, लाठी-डंडों के साथ फल काटने वाले औजार चलने का आरोप दातागंज में जमकर मारपीट, लाठी-डंडों के साथ फल काटने वाले औजार चलने का आरोप दातागंज (बदायूं)। दातागंज क्षेत्र में बदायूं-बरेली रोड स्थित गोल चक्कर के पास मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें लाठी-डंडों के साथ फल काटने वाले धारदार औजार भी इस्तेमाल किए गए। मारपीट की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके शरीर पर कई चोटें आने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस की जांच के बाद ही विवाद की पूरी वजह और घटना में शामिल लोगों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।2
- पुलिस प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा, पड़ाव की जमीन ली कब्जे में गोंडा (नगला दरबर): ग्राम पंचायत नगला दरबर बस स्टैंड स्थित पुलिस पड़ाव की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे पर पुलिस-प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जमीन को कब्जा मुक्त कराकर अपने नियंत्रण में ले लिया। ताजा अपडेट: मामला: बस स्टैंड के पास पुलिस पड़ाव की कीमती जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जे की कोशिश की जा रही थी। कार्रवाई: शिकायत और मामले के संज्ञान में आते ही शासन-प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण/कब्जे को हटवाया। जमीन का इतिहास: पूर्व प्रधान सोनिया चौधरी ने यह जमीन पुलिस पड़ाव (चौकी/पिकेट) के निर्माण के लिए पुलिस प्रशासन को दी थी। प्रशासन की चेतावनी: मौके पर मौजूद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस जमीन पर किसी भी व्यक्ति का पट्टा नहीं है। अगर भविष्य में किसी ने दोबारा कब्जा करने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ भू-माफिया अधिनियम के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1