मधेपुरा में 20 सूत्री बैठक में फूटा आवास घोटाले का गुस्सा, लाभुकों से किस्त-किस्त पर रिश्वत लेने का आरोप बिहार के मधेपुरा से सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। 20 सूत्री बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना में घूसखोरी का मुद्दा गरमा गया। जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि लाभुकों से हर किस्त पर हजारों रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। शिकायत के बाद बीडीओ ने जांच के आदेश दे दिए हैं। दरअसल मधेपुरा सदर प्रखंड कार्यालय में आयोजित 20 सूत्री बैठक उस वक्त हंगामेदार हो गई जब प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वतखोरी का मामला जोरदार तरीके से उठाया गया। खोपैती पंचायत की मुखिया पिंकी देवी ने आवास सहायक नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि योजना के लाभुकों से पहली किस्त से लेकर तीसरी किस्त तक... हर चरण में करीब 5 हजार रुपये की मांग की जाती है। मुखिया ने यह भी आरोप लगाया कि आवास सहायक लोगों को धमकाते हैं और कहते हैं कि इस मामले में मुखिया कुछ नहीं कर सकतीं, यहां तक कि बीडीओ भी उनके नियंत्रण में हैं। बैठक में इस आरोप के बाद माहौल गरमा गया और जनप्रतिनिधियों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीडीओ अखिलेश्वर कुमार ने 24 घंटे के भीतर जांच पूरी करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। इधर खोपैती वार्ड-14 की रहने वाली गीता देवी ने भी डीडीसी को आवेदन देकर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। गीता देवी का कहना है कि तीसरी किस्त जारी करने के बदले उनसे 5 हजार रुपये मांगे गए। पीड़िता ने बताया कि घर बनाने के लिए पहले ही कर्ज लिया है,ऐसे में रिश्वत देना संभव नहीं है। अब सवाल ये है कि गरीबों के लिए चलाई जा रही योजना में अगर वसूली होगी तो जरूरतमंदों तक मदद कैसे पहुंचेगी? सरकार भ्रष्टाचार मुक्त योजनाओं का दावा करती है लेकिन मधेपुरा में सामने आए आरोपों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजर जांच रिपोर्ट और प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है। बाइट --गीता देवी
मधेपुरा में 20 सूत्री बैठक में फूटा आवास घोटाले का गुस्सा, लाभुकों से किस्त-किस्त पर रिश्वत लेने का आरोप बिहार के मधेपुरा से सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। 20 सूत्री बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना में घूसखोरी का मुद्दा गरमा गया। जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि लाभुकों से हर किस्त पर हजारों रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। शिकायत के बाद बीडीओ ने जांच के आदेश दे दिए हैं। दरअसल मधेपुरा सदर प्रखंड कार्यालय में आयोजित 20 सूत्री बैठक
उस वक्त हंगामेदार हो गई जब प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वतखोरी का मामला जोरदार तरीके से उठाया गया। खोपैती पंचायत की मुखिया पिंकी देवी ने आवास सहायक नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि योजना के लाभुकों से पहली किस्त से लेकर तीसरी किस्त तक... हर चरण में करीब 5 हजार रुपये की मांग की जाती है। मुखिया ने यह भी आरोप लगाया कि आवास सहायक लोगों को धमकाते हैं और कहते हैं कि इस मामले में मुखिया कुछ नहीं कर सकतीं, यहां
तक कि बीडीओ भी उनके नियंत्रण में हैं। बैठक में इस आरोप के बाद माहौल गरमा गया और जनप्रतिनिधियों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीडीओ अखिलेश्वर कुमार ने 24 घंटे के भीतर जांच पूरी करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। इधर खोपैती वार्ड-14 की रहने वाली गीता देवी ने भी डीडीसी को आवेदन देकर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। गीता देवी का कहना है कि तीसरी
किस्त जारी करने के बदले उनसे 5 हजार रुपये मांगे गए। पीड़िता ने बताया कि घर बनाने के लिए पहले ही कर्ज लिया है,ऐसे में रिश्वत देना संभव नहीं है। अब सवाल ये है कि गरीबों के लिए चलाई जा रही योजना में अगर वसूली होगी तो जरूरतमंदों तक मदद कैसे पहुंचेगी? सरकार भ्रष्टाचार मुक्त योजनाओं का दावा करती है लेकिन मधेपुरा में सामने आए आरोपों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजर जांच रिपोर्ट और प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है। बाइट --गीता देवी
- सहरसा के सौर बाजार प्रखंड में नाथपुर से भूलिया भेलवा सहित कई गांवों तक पक्की सड़क नहीं है। यहां के लोग आवागमन के लिए निजी जमीन का उपयोग करने को मजबूर हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बगल से गुजरने वाली नदी किनारे सड़क बनाने की मांग की है ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।1
- Post by User56314
- सुपौल के त्रिबेणीगंज में एक गाने की 'तेरे इश्क़ में पागल' जैसी पंक्तियों ने लोगों का ध्यान खींचा। इस अनोखे अंदाज़ में प्रेम इज़हार को लेकर स्थानीय लोग हैरान और उत्सुक हैं। क्या यह सिर्फ़ एक वायरल ट्रेंड है या किसी नई प्रेम कहानी की शुरुआत?1
- एसएसबी ने जोगबनी आईसीपी पर एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। वह बिना वैध वीज़ा के नेपाल के रास्ते भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था। इस गिरफ्तारी ने सीमा सुरक्षा पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- पश्चिम बंगाल की राजनीति में ममता बनर्जी के बंगाली मुस्लिमों पर प्रभाव को लेकर चर्चा तेज़ है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया कि उन्होंने समुदाय को 'कुछ सिखा दिया' है, जिसका संबंध कोलकाता में हुई मोदी की रैली से जोड़ा जा रहा है।1
- सहरसा के नवहट्टा थाने में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है, जहाँ राहुल कुमार ने नए थानाध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और अपराध पर नियंत्रण पाना है। इस बदलाव से स्थानीय लोगों में बेहतर पुलिसिंग और शांति व्यवस्था की नई उम्मीद जगी है।1
- बिहार के मधेपुरा सदर अस्पताल में कथित लापरवाही के कारण एक नवजात शिशु की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर समय पर इलाज न देने और गंभीर अनदेखी का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि अगर उन्हें पहले जानकारी मिलती तो बच्चे की जान बचाई जा सकती थी।4
- जोगबनी थाना ने आग से सुरक्षा को लेकर एक सराहनीय पहल शुरू की है। अब क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा को पहली प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे जानमाल का बचाव हो सके।1
- Post by Ramsingh82355298901