Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार के मधेपुरा सदर अस्पताल में कथित लापरवाही के कारण एक नवजात शिशु की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर समय पर इलाज न देने और गंभीर अनदेखी का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि अगर उन्हें पहले जानकारी मिलती तो बच्चे की जान बचाई जा सकती थी।
RAMAN KUMAR
बिहार के मधेपुरा सदर अस्पताल में कथित लापरवाही के कारण एक नवजात शिशु की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर समय पर इलाज न देने और गंभीर अनदेखी का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि अगर उन्हें पहले जानकारी मिलती तो बच्चे की जान बचाई जा सकती थी।
More news from बिहार and nearby areas
- मधेपुरा में आधी रात अगलगी से उजड़ा आशियाना, परिवार सड़क पर लाखों की संपत्ति राख बिहार के मधेपुरा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां एक गरीब परिवार का आशियाना कुछ ही मिनटों में राख के ढेर में बदल गया। दरअसल मामला मधेपुरा सदर प्रखंड के भदौल बुधमा पंचायत के वार्ड नंबर सात का है जहां मंगलवार की देर रात भीषण आग लगने से जयनारायण मुखिया का पूरा घर जलकर तबाह हो गया। बताया जा रहा है कि परिवार रात में खाना खाकर सोया हुआ था तभी चूल्हे की चिंगारी से घर में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर के लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। रास्ते से गुजर रहे एक डीजे वाहन चालक ने घर से उठती लपटें देखीं और शोर मचाकर गांववालों को जगाया। इसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। घर में रखा अनाज, पलंग, अलमारी, ट्रंक, गोदरेज, कपड़े, गहने और करीब 20 हजार रुपए नकद भी आग में स्वाहा हो गए। पीड़ित परिवार के मुताबिक इस हादसे में 4 से 5 लाख रुपए तक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। अब परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है और पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से मुआवजे की गुहार लगाई है। अब बड़ा सवाल ये है आखिर कब तक गरीबों के सपने यूं ही आग में जलते रहेंगे? बाइट ---पीड़ीत4
- पंचायत चुनाव में सड़क की जर्जर हालत बनेगी बड़ा मुद्दा ग्रामीणों में आक्रोश नमस्कार आज की बात मिथिलेश कुमार के साथ। खबर है सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के सहूरिया पुर्वी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 16 से जहां सड़कों की हालत वर्षों से जर्जर बनी हुई है जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने बताया की इस बार के पंचायत चुनाव में यह समस्या बड़ा मुद्दा बनेगा। ऐसे प्रतिनिधि को चुना जाएगा जो सभी के लिए समान रूप से पंचायत के विकास कार्यों पर ध्यान दे सके।1
- vivishalkumar1
- बिहार के भागलपुर में पुल टूटने से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतें आ रही हैं। इस घटना ने न केवल स्थानीय लोगों, बल्कि पूरे क्षेत्र के यातायात को प्रभावित किया है, जिससे दैनिक जीवन और व्यापार पर गहरा असर पड़ रहा है।1
- पूर्णिया में 11 वर्षीय अयान की संदिग्ध मौत: मक्का के खेत में मिला शव, गांव में शोक और आक्रोश पूर्णिया में 11 वर्षीय अयान की संदिग्ध मौत: मक्का के खेत में मिला शव, गांव में शोक और आक्रोश1
- राजा पासवान न्यूज ❤️🩹❤️🩹❤️🩹❤️🩹❤️🩹❤️🩹❤️🩹❤️🩹 आज सहरसा में आंधी और तेज़ बारिश हो रही है कृप्या सब अपने अपने घरों ने रहे बाहर न निकले घर से सहरसा बिहार से राजा का न्यूज हमारे चैनल को फॉलो और शेयर जरूर करे❤️🩹❤️🩹❤️🩹❤️🩹❤️🩹❤️🩹❤️🩹❤️🩹❤️🩹❤️🩹❤️🩹❤️🩹❤️🩹❤️🩹❤️🩹❤️🩹❤️🩹1
- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा खगड़िया जिले में मां कात्यायनीका दर्शन एवं पूजा-अर्चना तथा मंदिर में चल रहे जीणोद्धार एवंसौदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण एवं निर्माणाधीन एस. एच.-95 तथाखगड़िया-सहरसा पथ के कार्य प्रगति का निरीक्षण किया साथ।एनडीए के कार्यकर्ताओं ने सीएम का वकिया भव्य स्वागत किया।चौथम प्रखंड आईटी सेल संयोजक आशुतोष सिन्हा #Samrat #ChoudharyyCMO Biharr #kosi bihar news #CMSamratChoudhary मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा खगड़िया जिले में मां कात्यायनीका दर्शन एवं पूजा-अर्चना तथा मंदिर में चल रहे जीणोद्धार एवंसौदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण एवं निर्माणाधीन एस. एच.-95 तथाखगड़िया-सहरसा पथ के कार्य प्रगति का निरीक्षण किया साथ।एनडीए के कार्यकर्ताओं ने सीएम का वकिया भव्य स्वागत किया।चौथम प्रखंड आईटी सेल संयोजक आशुतोष सिन्हा #Samrat #ChoudharyyCMO Biharr #kosi bihar news #CMSamratChoudhary1
- मधेपुरा में 20 सूत्री बैठक में फूटा आवास घोटाले का गुस्सा, लाभुकों से किस्त-किस्त पर रिश्वत लेने का आरोप बिहार के मधेपुरा से सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। 20 सूत्री बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना में घूसखोरी का मुद्दा गरमा गया। जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि लाभुकों से हर किस्त पर हजारों रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। शिकायत के बाद बीडीओ ने जांच के आदेश दे दिए हैं। दरअसल मधेपुरा सदर प्रखंड कार्यालय में आयोजित 20 सूत्री बैठक उस वक्त हंगामेदार हो गई जब प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वतखोरी का मामला जोरदार तरीके से उठाया गया। खोपैती पंचायत की मुखिया पिंकी देवी ने आवास सहायक नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि योजना के लाभुकों से पहली किस्त से लेकर तीसरी किस्त तक... हर चरण में करीब 5 हजार रुपये की मांग की जाती है। मुखिया ने यह भी आरोप लगाया कि आवास सहायक लोगों को धमकाते हैं और कहते हैं कि इस मामले में मुखिया कुछ नहीं कर सकतीं, यहां तक कि बीडीओ भी उनके नियंत्रण में हैं। बैठक में इस आरोप के बाद माहौल गरमा गया और जनप्रतिनिधियों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीडीओ अखिलेश्वर कुमार ने 24 घंटे के भीतर जांच पूरी करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। इधर खोपैती वार्ड-14 की रहने वाली गीता देवी ने भी डीडीसी को आवेदन देकर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। गीता देवी का कहना है कि तीसरी किस्त जारी करने के बदले उनसे 5 हजार रुपये मांगे गए। पीड़िता ने बताया कि घर बनाने के लिए पहले ही कर्ज लिया है,ऐसे में रिश्वत देना संभव नहीं है। अब सवाल ये है कि गरीबों के लिए चलाई जा रही योजना में अगर वसूली होगी तो जरूरतमंदों तक मदद कैसे पहुंचेगी? सरकार भ्रष्टाचार मुक्त योजनाओं का दावा करती है लेकिन मधेपुरा में सामने आए आरोपों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजर जांच रिपोर्ट और प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है। बाइट --गीता देवी4