Shuru
Apke Nagar Ki App…
पंचायत चुनाव में सड़क की जर्जर हालत बनेगी बड़ा मुद्दा ग्रामीणों में आक्रोश नमस्कार आज की बात मिथिलेश कुमार के साथ। खबर है सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के सहूरिया पुर्वी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 16 से जहां सड़कों की हालत वर्षों से जर्जर बनी हुई है जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने बताया की इस बार के पंचायत चुनाव में यह समस्या बड़ा मुद्दा बनेगा। ऐसे प्रतिनिधि को चुना जाएगा जो सभी के लिए समान रूप से पंचायत के विकास कार्यों पर ध्यान दे सके।
मिथिलेश कुमार
पंचायत चुनाव में सड़क की जर्जर हालत बनेगी बड़ा मुद्दा ग्रामीणों में आक्रोश नमस्कार आज की बात मिथिलेश कुमार के साथ। खबर है सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के सहूरिया पुर्वी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 16 से जहां सड़कों की हालत वर्षों से जर्जर बनी हुई है जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने बताया की इस बार के पंचायत चुनाव में यह समस्या बड़ा मुद्दा बनेगा। ऐसे प्रतिनिधि को चुना जाएगा जो सभी के लिए समान रूप से पंचायत के विकास कार्यों पर ध्यान दे सके।
More news from बिहार and nearby areas
- मधेपुरा में 20 सूत्री बैठक में फूटा आवास घोटाले का गुस्सा, लाभुकों से किस्त-किस्त पर रिश्वत लेने का आरोप बिहार के मधेपुरा से सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। 20 सूत्री बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना में घूसखोरी का मुद्दा गरमा गया। जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि लाभुकों से हर किस्त पर हजारों रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। शिकायत के बाद बीडीओ ने जांच के आदेश दे दिए हैं। दरअसल मधेपुरा सदर प्रखंड कार्यालय में आयोजित 20 सूत्री बैठक उस वक्त हंगामेदार हो गई जब प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वतखोरी का मामला जोरदार तरीके से उठाया गया। खोपैती पंचायत की मुखिया पिंकी देवी ने आवास सहायक नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि योजना के लाभुकों से पहली किस्त से लेकर तीसरी किस्त तक... हर चरण में करीब 5 हजार रुपये की मांग की जाती है। मुखिया ने यह भी आरोप लगाया कि आवास सहायक लोगों को धमकाते हैं और कहते हैं कि इस मामले में मुखिया कुछ नहीं कर सकतीं, यहां तक कि बीडीओ भी उनके नियंत्रण में हैं। बैठक में इस आरोप के बाद माहौल गरमा गया और जनप्रतिनिधियों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीडीओ अखिलेश्वर कुमार ने 24 घंटे के भीतर जांच पूरी करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। इधर खोपैती वार्ड-14 की रहने वाली गीता देवी ने भी डीडीसी को आवेदन देकर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। गीता देवी का कहना है कि तीसरी किस्त जारी करने के बदले उनसे 5 हजार रुपये मांगे गए। पीड़िता ने बताया कि घर बनाने के लिए पहले ही कर्ज लिया है,ऐसे में रिश्वत देना संभव नहीं है। अब सवाल ये है कि गरीबों के लिए चलाई जा रही योजना में अगर वसूली होगी तो जरूरतमंदों तक मदद कैसे पहुंचेगी? सरकार भ्रष्टाचार मुक्त योजनाओं का दावा करती है लेकिन मधेपुरा में सामने आए आरोपों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजर जांच रिपोर्ट और प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है। बाइट --गीता देवी4
- नौहट्टा प्रखंड के खरका तेलवा में मुख्य सड़क पर जलजमाव ने गंभीर रूप ले लिया है। ग्रामीणों ने वार्ड सदस्य मीरा देवी पर अपने घर का गंदा पानी बिना निकासी व्यवस्था के सीधे सड़क पर बहाने का आरोप लगाया है। इस कारण सड़क नाले में बदल गई है, जिससे आवागमन और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ बढ़ गई हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।1
- पूर्णिया में 11 वर्षीय अयान की संदिग्ध मौत: मक्का के खेत में मिला शव, गांव में शोक और आक्रोश पूर्णिया में 11 वर्षीय अयान की संदिग्ध मौत: मक्का के खेत में मिला शव, गांव में शोक और आक्रोश1
- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा खगड़िया जिले में मां कात्यायनीका दर्शन एवं पूजा-अर्चना तथा मंदिर में चल रहे जीणोद्धार एवंसौदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण एवं निर्माणाधीन एस. एच.-95 तथाखगड़िया-सहरसा पथ के कार्य प्रगति का निरीक्षण किया साथ।एनडीए के कार्यकर्ताओं ने सीएम का वकिया भव्य स्वागत किया।चौथम प्रखंड आईटी सेल संयोजक आशुतोष सिन्हा #Samrat #ChoudharyyCMO Biharr #kosi bihar news #CMSamratChoudhary मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा खगड़िया जिले में मां कात्यायनीका दर्शन एवं पूजा-अर्चना तथा मंदिर में चल रहे जीणोद्धार एवंसौदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण एवं निर्माणाधीन एस. एच.-95 तथाखगड़िया-सहरसा पथ के कार्य प्रगति का निरीक्षण किया साथ।एनडीए के कार्यकर्ताओं ने सीएम का वकिया भव्य स्वागत किया।चौथम प्रखंड आईटी सेल संयोजक आशुतोष सिन्हा #Samrat #ChoudharyyCMO Biharr #kosi bihar news #CMSamratChoudhary1
- दरभंगा के निमी गांव में पारंपरिक मुंडन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मिथिला की संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिली, जिसका वीडियो काफी सुंदर बताया जा रहा है।1
- खगड़िया जिले के चेरा खैरा मोहरा घाट गांव की इकलौती सड़क बरसात के दिनों में बेहद खराब हो जाती है। पश्चिमी बड़ी टोल वार्ड नंबर 3 के अंतर्गत आने वाली यह सड़क ग्रामीणों के लिए आवागमन में भारी मुश्किलें पैदा करती है।1
- मधेपुरा सदर अस्पताल में लापरवाही का आरोप, इलाज में देरी से नवजात की मौत मधेपुरा सदर अस्पताल में कथित लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां समय पर इलाज नहीं मिलने से एक नवजात शिशु की मौत हो गई। मृतक बच्चे के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, सिराज अपनी पत्नी को प्रसव के लिए अस्पताल लाए थे। प्रसव के बाद बच्चा जन्म के समय स्वस्थ बताया गया, लेकिन बाद में उसकी स्थिति नाजुक बताकर उसे विशेष वार्ड में ले जाने को कहा गया। परिजनों का आरोप है कि वार्ड में पहुंचने के बाद उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा और डॉक्टर समय पर उपलब्ध नहीं थे। इस दौरान बच्चा बिना इलाज के रहा। सिराज के अनुसार, करीब 20-30 मिनट तक उन्हें यह कहकर रोका गया कि डॉक्टर आ रहे हैं, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब बच्चे को इलाज के लिए बेड पर रखा गया और सुई दी गई, तो खून बहने लगा। कुछ ही देर बाद डॉक्टरों ने जांच कर बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि यदि समय पर इलाज मिल जाता या उन्हें पहले ही स्थिति की जानकारी दे दी जाती, तो वे बच्चे को कहीं और ले जाकर उसकी जान बचा सकते थे। बाइट : मो. सिराज, मृत नवजात के पिता4
- Post by User56314
- सुपौल के त्रिबेणीगंज में एक गाने की 'तेरे इश्क़ में पागल' जैसी पंक्तियों ने लोगों का ध्यान खींचा। इस अनोखे अंदाज़ में प्रेम इज़हार को लेकर स्थानीय लोग हैरान और उत्सुक हैं। क्या यह सिर्फ़ एक वायरल ट्रेंड है या किसी नई प्रेम कहानी की शुरुआत?1