Shuru
Apke Nagar Ki App…
अहिरोरी विकास क्षेत्र के संविलियन विद्यालय चौंसा में शारदा संगोष्ठी एवं अभ्युदय वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया और “स्कूल चलो अभियान” के तहत नए बच्चों का स्वागत भी किया गया। 👉 ऐसे ही स्थानीय खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें।
Sharafat saifi
अहिरोरी विकास क्षेत्र के संविलियन विद्यालय चौंसा में शारदा संगोष्ठी एवं अभ्युदय वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया और “स्कूल चलो अभियान” के तहत नए बच्चों का स्वागत भी किया गया। 👉 ऐसे ही स्थानीय खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- श्री हर मिलाप वैष्णो देवी मंदिर का 53वां वार्षिक उत्सव इस वर्ष बड़े ही भव्य और श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। 31 मार्च से 1 अप्रैल तक चले इस दो दिवसीय कार्यक्रम में गुरु गाथा, रामायण पाठ, भजन-कीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। हरिद्वार से पधारे श्री श्री 108 श्री मदन मोहन हर मिलापी जी महाराज के सान्निध्य में पूरा आयोजन भक्तिमय रहा। दिल्ली से आए भजन गायक मनीष चौहान ने अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं पानीपत से आईं बहन कांता जी महाराज ने अपने प्रवचनों से सभी को आध्यात्मिक संदेश दिया।1
- Post by गौरव प्रताप कोरी1
- Post by Raju Gadrey3
- बागपत में खेकड़ा कस्बा पड़ता है वहां एसडीएम के जो ड्राइवर है वह ₹100000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए1
- गाजियाबाद के थाना खोड़ा क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने फरार चल रही एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला 22 मार्च 2026 का है, जब मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पहले ही पति और ससुर को गिरफ्तार किया जा चुका था। पूछताछ में सामने आया कि शादी के बाद से ही पैसों को लेकर विवाद होता था। 21 मार्च की रात भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद यह घटना हुई। गिरफ्तार आरोपी मृतका की सास है, जिसकी उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।1
- *अब टीवी देखने के लिए नहीं पड़ेगी सेट-टॉप बॉक्स की जरूरत, अश्विनी वैष्णव जी ने पेश की नई तकनीक....* केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने एक नई तकनीक का प्रदर्शन किया है, जिसके बाद दर्शकों को अपने टीवी के साथ अलग से 'सेट-टॉप बॉक्स' (STB) लगाने की झंझट से मुक्ति मिल जाएगी... मंत्री वैष्णव ने एक विशेष इन-बिल्ट टीवी कार्ड (In-built TV Tuner) को दिखाया, जिसे सीधे टीवी के मदरबोर्ड में फिट किया जा सकता है। • इन-बिल्ट समाधान : अब सेट-टॉप बॉक्स का सारा फंक्शन टीवी के अंदर ही एक छोटे से कार्ड के रूप में समाहित होगा...। • फ्री डिश के लिए वरदान : जो लोग 'डीडी फ्री डिश' का इस्तेमाल करते हैं, वे अब सीधे एंटीना की केबल को टीवी के पीछे लगे इस स्लॉट में जोड़ सकेंगे और बिना किसी बाहरी बॉक्स के चैनलों का आनंद ले सकेंगे...। • जगह और बिजली की बचत : अलग से बॉक्स न होने के कारण टीवी के आसपास तारों का जाल कम होगा और बिजली की खपत में भी कमी आएगी..। वर्तमान में, टीवी चैनलों के प्रसारण के लिए दर्शकों को अलग से सेट-टॉप बॉक्स खरीदना पड़ता है, जिसका रिमोट और केबल कनेक्शन अक्सर परेशानी का सबब बनते हैं... • खर्च में कमी आएगी : उपभोक्ताओं को अलग से बॉक्स खरीदने के पैसे नहीं देने होंगे..। • एक ही रिमोट से काम : टीवी और डिश दोनों को कंट्रोल करने के लिए एक ही रिमोट पर्याप्त होगा..। • बेहतर सिग्नल : सीधे टीवी से जुड़े होने के कारण सिग्नल की गुणवत्ता में भी सुधार होने की संभावना है..। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि, यह कार्ड भारतीय तकनीक (डिजिटल इंडिया) के विकास का एक बेहतरीन उदाहरण है.. उन्होंने कहा, "अब टीवी के अंदर ही सेट-टॉप बॉक्स इन-बिल्ट होगा, जिससे फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले करोड़ों लोगों को बहुत आसानी होगी।" जल्द ही भारत में बनने वाले नए स्मार्ट टीवी में यह तकनीक देखने को मिल सकती है, जिससे भारतीय इलेक्ट्रॉनिक बाजार में एक बड़ी क्रांति आने की उम्मीद है...।1
- भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ खोला मोर्चा; आंदोलन की चेतावनी सिकंदराबाद (बुलंदशहर): भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने क्षेत्र में बिजली की जर्जर व्यवस्था और विभाग की मनमानी को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत चौधरी ने अधिशासी अभियंता (EXEN) को पत्र लिखकर क्षेत्र की गंभीर समस्याओं से अवगत कराया है और समाधान न होने पर धरने की चेतावनी दी है। प्रमुख समस्याएँ जिन पर उठाया गया सवाल: जर्जर तार और खंभे: चोला बिजलीघर के अंतर्गत आने वाले गांवों (जैसे नेचावली, कोन्द्र, जगतपुर, सुल्तानपुर, रसूलपुर आदि) में 11,000 वोल्ट की लाइन की स्थिति अत्यंत जर्जर है। खंभे नीचे से गल चुके हैं और तार काफी ढीले हैं। वर्तमान में गेहूं की फसल तैयार है, ऐसे में तारों के टूटने से जान-माल के भारी नुकसान का खतरा बना हुआ है। अवैध रूप से लाइन खींचना: ककोड उपकेंद्र के अंतर्गत ग्राम बीहट सुजानपुर में विभाग द्वारा नियमों के विरुद्ध जाकर घरों के ऊपर से हाई वोल्टेज लाइन खींची जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सर्वे कहीं और का है, लेकिन लाइन जबरन आबादी के ऊपर से निकाली जा रही है। जबरन एल.टी. लाइन डालना: ग्राम बिरोड़ी ताजपुर में भी एक निजी प्लॉट के ऊपर से रातों-रात जबरन एल.टी. लाइन निकाल दी गई है, जिसे तुरंत हटाने की मांग की गई है। ठेकेदारों की मनमानी: आरोप है कि नए कार्यों में ठेकेदार अपनी मनमर्जी कर रहे हैं। बिना नक्शे और एस्टीमेट के आबादी के बीच से लाइनें खींची जा रही हैं। चेतावनी: यूनियन ने स्पष्ट किया है कि इन समस्याओं का लिखित विवरण पहले भी दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत चौधरी ने कहा कि यदि इन समस्याओं का जल्द निस्तारण नहीं किया गया, तो भारतीय किसान यूनियन की समस्त टीम धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगी, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह प्रशासन की होगी।4
- अहिरोरी विकास क्षेत्र के संविलियन विद्यालय चौंसा में शारदा संगोष्ठी एवं अभ्युदय वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया और “स्कूल चलो अभियान” के तहत नए बच्चों का स्वागत भी किया गया। 👉 ऐसे ही स्थानीय खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें।1