आनंद बाग में गूंज रहा रामायण का मंचन, रामलीला देखने उमड़ रहे श्रद्धालु पिपरिया। सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और भगवान श्रीराम की लीलाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आनंद बाग में इन दिनों भव्य रामलीला का मंचन किया जा रहा है। सनातन धर्म प्रचारक रामायण रामलीला मंडल के तत्वावधान में आयोजित रामलीला का आयोजन 20 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलेगा। रामलीला के मंचन के लिए विंध्याचल धाम, मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) से करीब 20 सदस्यीय कलाकारों की टीम पिपरिया पहुंची है। कलाकारों द्वारा रामायण के विभिन्न प्रसंगों का जीवंत मंचन किया जा रहा है। मंचन के दौरान भगवान श्रीराम के जीवन, उनके आदर्शों और रामायण से जुड़े प्रसंगों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है। रामलीला में भगवान श्रीराम के चित्रण और कलाकारों की प्रस्तुति श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आनंद बाग पहुंचकर रामलीला का आनंद ले रहे हैं। धार्मिक वातावरण के बीच रामायण के प्रसंगों का मंचन दर्शकों को आध्यात्मिकता से जोड़ रहा है।
आनंद बाग में गूंज रहा रामायण का मंचन, रामलीला देखने उमड़ रहे श्रद्धालु पिपरिया। सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और भगवान श्रीराम की लीलाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आनंद बाग में इन दिनों भव्य रामलीला का मंचन किया जा रहा है। सनातन धर्म प्रचारक रामायण रामलीला मंडल के तत्वावधान में आयोजित रामलीला का आयोजन
20 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलेगा। रामलीला के मंचन के लिए विंध्याचल धाम, मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) से करीब 20 सदस्यीय कलाकारों की टीम पिपरिया पहुंची है। कलाकारों द्वारा रामायण के विभिन्न प्रसंगों का जीवंत मंचन किया जा रहा है। मंचन के दौरान भगवान श्रीराम के जीवन, उनके आदर्शों और रामायण से जुड़े प्रसंगों को आकर्षक
ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है। रामलीला में भगवान श्रीराम के चित्रण और कलाकारों की प्रस्तुति श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आनंद बाग पहुंचकर रामलीला का आनंद ले रहे हैं। धार्मिक वातावरण के बीच रामायण के प्रसंगों का मंचन दर्शकों को आध्यात्मिकता से जोड़ रहा है।
- *हेलमेट के साथ निकली पुलिस की जागरूकता रैली, साइबर फ्रॉड से बचाव और नशे से दूर रहने का दिया संदेश, एस पी ऋषिकेश मीना ने दिखाई हरी झंडी!* नरसिंहपुर। 28 सितम्बर 2026 साइबर अपराधों से बचाव, यातायात नियमों के पालन और नशे के दुष्परिणामों को लेकर जिला पुलिस नरसिंहपुर द्वारा सोमवार को जागरूकता रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत सुभाष पार्क से हुई, जहां पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हेलमेट पहनकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान लोगों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई। पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना ने साइबर फ्रॉड को लेकर नागरिकों को सतर्क रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, बैंक संबंधी जानकारी, PIN अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और अनजान कॉल या मैसेज पर भरोसा करने से बचें। साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल संबंधित माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की अपील भी की गई। रैली के दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का संदेश दिया गया। पुलिस की ओर से युवाओं से अपील की गई कि वे नशे की गिरफ्त में आने के बजाय शिक्षा, खेल, रोजगार और रचनात्मक गतिविधियों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। जागरूकता रैली में ASP संदीप भूरिया, थाना कोतवाली प्रभारी गौरव चाटे, SDOP संधीर चौधरी, यातायात प्रभारी ममता तिवारी, स्टेशनगंज थाना प्रभारी सौरभ पटेल, महिला थाना प्रभारी प्रीती मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। रैली के माध्यम से पुलिस ने नागरिकों को यह संदेश देने का प्रयास किया कि सुरक्षित यातायात, साइबर सावधानी और नशे से दूरी- सुरक्षित समाज की महत्वपूर्ण कड़ी हैं।1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | सांडिया में मां नर्मदा फिर उफान पर 🌊⚠️ सांडिया में मां नर्मदा ने फिर धारण किया रौद्र रूप! बढ़ते जलस्तर के बीच नर्मदा का तेज बहाव और उफान लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। नदी का रौद्र रूप देखते ही क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है। ⚠️ सावधानी जरूरी — नदी और आसपास के निचले इलाकों से दूरी बनाए रखें। 📍 सांडिया | नर्मदा तट 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | सांडिया में मां नर्मदा फिर उफान पर 🌊⚠️ सांडिया में मां नर्मदा ने फिर धारण किया रौद्र रूप! बढ़ते जलस्तर के बीच नर्मदा का तेज बहाव और उफान लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। नदी का रौद्र रूप देखते ही क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है। ⚠️ सावधानी जरूरी — नदी और आसपास के निचले इलाकों से दूरी बनाए रखें। 📍 सांडिया | नर्मदा तट1
- इटारसी में रेबीज मुक्त अभियान: RR Pet Shop के कैंप में लगे 467 कुत्तों को टीके! विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर इटारसी के सूरजगंज स्थित RR Pet Shop और नगर पालिका के सहयोग से एक भव्य निःशुल्क एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा और नपा अध्यक्ष पंकज चौरे की उपस्थिति में आयोजित इस शिविर में पशुप्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दिनभर चले इस अभियान में कुल 467 पालतू और आवारा कुत्तों को रेबीज रोधी टीका लगाया गया और लोगों को पशु सुरक्षा व जागरूकता का संदेश दिया गया। #Itarsi #ItarsiNews #RabiesVaccination #RRPetShop #MadhyaPradeshNews #AnimalWelfare #DrSitasharanSharma #DogVaccination #LocalNews #ItarsiUpdate इटारसी में रेबीज मुक्त अभियान: RR Pet Shop के कैंप में लगे 467 कुत्तों को टीके! विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर इटारसी के सूरजगंज स्थित RR Pet Shop और नगर पालिका के सहयोग से एक भव्य निःशुल्क एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा और नपा अध्यक्ष पंकज चौरे की उपस्थिति में आयोजित इस शिविर में पशुप्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दिनभर चले इस अभियान में कुल 467 पालतू और आवारा कुत्तों को रेबीज रोधी टीका लगाया गया और लोगों को पशु सुरक्षा व जागरूकता का संदेश दिया गया। #Itarsi #ItarsiNews #RabiesVaccination #RRPetShop #MadhyaPradeshNews #AnimalWelfare #DrSitasharanSharma #DogVaccination #LocalNews #ItarsiUpdate1
- 66 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित, 155 मरीजों की हुई नि:शुल्क नेत्र जांच पिपरिया लायंस क्लब पिपरिया कल्चुरी सेवा मंडल एवं कलार समाज पिपरिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से पहुंचे 155 मरीजों की नेत्र जांच की गई। शिविर में जांच के दौरान 66 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। शिविर में चिरायु मेडिकल कॉलेज के नेत्र चिकित्सक डॉक्टर निर्वेश दवे, ऑप्टोमेट्रिस्ट सोनाली सोडाणी तथा सिविल अस्पताल पिपरिया के वरिष्ठ नेत्र रोग एवं चिकित्सा सहायक श्याम सोडाणी ने मरीजों की जांच की। जांच के दौरान मोतियाबिंद सहित आंखों से संबंधित विभिन्न समस्याओं की पहचान कर मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया l मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित मरीजों को दो बसों के माध्यम से भोपाल स्थित चिरायु मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा गया। वहां मरीजों की आंखों में कृत्रिम लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। ऑपरेशन के बाद मरीजों को वापस पिपरिया लाया जाएगा। आयोजकों के अनुसार शिविर में मरीजों के लिए जांच, ऑपरेशन, दवाइयां, कृत्रिम लेंस, काला चश्मा, परिवहन एवं भोजन सहित सभी आवश्यक सुविधाएं पूरी तरह नि:शुल्क रखी गई हैं। शिविर में पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था भी आयोजकों द्वारा की गई, जिसकी मरीजों एवं परिजनों ने सराहना की। शिविर को सफल बनाने में कलार समाज पिपरिया के अध्यक्ष रामदास राय, संजीव मालवीय, राकेश राय, प्रशांत जायसवाल, राजकुमार मालवीय, अभिलाष कटकबार, अशोक मालवीय, एनके राय, डीपी राय, संतोष राय, राजेश राय, हरीश राय, जितेंद्र मालवीय, दीपेश कटकबार, सतीश जायसवाल, रितेश कटकबार, विकास राय, राजू राय, अविनाश राय, सोनू कटकबार एवं नरेश राय सहित समाज के सदस्यों का सहयोग रहा। वहीं लायंस क्लब पिपरिया की ओर से मनीष शाह, मनोज नागोत्रा, अशोक तोषनीवाल, नटवर राठी, संदीप शर्मा, उर्वशी शाह, ममता नागोत्रा, नीलम पचौरी एवं भारती मिश्रा ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। चिरायु मेडिकल कॉलेज की ओर से मैनेजर अभिषेक शुक्ला एवं आशीष का भी विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद मरीजों को समय पर नेत्र जांच और मोतियाबिंद उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि जरूरतमंद लोगों को बेहतर दृष्टि का लाभ मिल सके। पिपरिया से NDPM NEWS twenty four नर्मदापुरम की विशेष रिपोर्ट2
- *नर्मदापुरम में आरक्षक की जांबाजी: 13 फीट गहरे कुएं में उतरकर अजगर का किया सुरक्षित रेस्क्यू* सेमरी हरचंद चौकी में पदस्थ आरक्षक अतुल शर्मा ने पेश की मानवता और जीव-प्रेम की मिसाल नर्मदापुरम। जीवों की सुरक्षा के लिए पुलिस आरक्षक हर संभव प्रयास करते हैं, यह बात सुनने में अजीब लग सकती है क्योंकि पुलिस का काम आम लोगों की सुरक्षा करना होता है। लेकिन सेमरी हरचंद चौकी में तैनात आरक्षक अतुल शर्मा इसके अपवाद हैं। कभी अचेत हो चुके सांप को मुंह से सीपीआर देकर जीवनदान देते हैं तो कभी 13 फीट गहरे कुएं में उतरकर अजगर की जान बचाते हैं। ताजा मामला ग्राम गुराड़िया का है। यहां एक खेत के करीब 13 फीट गहरे कुएं में लगभग 20 किलो वजनी विशालकाय अजगर गिर गया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सेमरी हरचंद पुलिस को दी। सूचना मिलते ही आरक्षक अतुल शर्मा बिना देर किए मौके पर पहुंचे। बिना किसी सुरक्षा उपकरण के डर को दरकिनार कर आरक्षक अतुल ने अकेले ही गहरे कुएं में छलांग लगा दी। कुएं के अंदर फंसे अजगर को बड़ी सूझबूझ से काबू में कर बोरी में भरा और सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में वन विभाग की मदद से अजगर को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इस जांबाजी को देखकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बहादुर जवान की जमकर तारीफ की। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है। 3 साल पहले भी आरक्षक अतुल शर्मा ने एक जहरीले सांप को मुंह से CPR देकर उसकी जान बचाई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। आरक्षक अतुल शर्मा का कहना है कि उन्हें जीवों के प्रति हमदर्दी और प्यार है, इसलिए वह ऐसा करते हैं। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि सांप दिखने पर उसे मारें नहीं और खुद पकड़ने की कोशिश भी न करें, तुरंत विशेषज्ञ या पुलिस को सूचना दें।1
- सर्व हिन्दू समाज नर्मदापुरम की और से जिले में कानून व्यवस्था बनी रहे और नागरिक भय मुक्त जीवन यापन करते रहे इस हेतु निम्न अनुरोध है कि ... सर्व हिन्दू समाज नर्मदापुरम की और से जिले में कानून व्यवस्था बनी रहे और नागरिक भय मुक्त जीवन यापन करते रहे इस हेतु निम्न अनुरोध है कि ... 1.. यह कि दिनांक 28 सितंबर 2026 को असामाजिक तत्वों द्वारा मालाखेड़ी निवासी दलित युवक अभिषेक पासी पर हत्या के उद्देश्य से चाकू से हमला किया गया था इस कारण क्षेत्र में व्यापक भय का माहौल है इस कारण नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है । 2.. यह कि पीड़ित परिवार को अभी भी धमकियां मिल रही है और उनको जान माल का खतरा बना हुआ है इसलिए पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जावे । 3.. यह कि संबंधित क्षेत्र में अवैध कब्जा कर अवैध निर्माण जो कि एक प्रकार से लैंड जिहाद के समरूप है सख्ती से रोका जावे और जो है उसे हटाया जावे । 4.. यह कि आपराधिक गतिविधियों में अवैध शराब , जुआ , सट्टा , लकड़ी , रेत चोरी , छेड़छाड़ जैसी घटनाएं अनवरत जारी है जिनकी गंभीरता पूर्वक जांच कराते हुए अपराधियों पर कठोर कार्यवाही हो जिससे कानून व्यवस्था पर नागरिकों का विश्वास सुदृढ़ हो ताकि वे निर्भयता पूर्वक जीवन यापन कर सके । तथा वर्णित घटना के आरोपियों को दंडित कराए । महोदय अनुरोध है कि उपरोक्त विषयों पर आप त्वरित कार्यवाही करेंगे ऐसा विश्वास है । धन्यवाद कार्यक्रम में उपस्थित नितिन मेषकर जिला सेवा प्रमुख विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष पृथ्वी पाल सिंह ठाकुर नगर उपाध्यक्ष प्रखर राज शर्मा नगर मंत्री किशोर गौर नगर सह मंत्री सुरेंद्र साहू मनीराम बावरिया गोलू यादव जी रामजीवन बकोरिया बंटी यादव जी मनोज बाबरिया योगेश केतवास मुन्ना वर्मा अंकित वर्मा विश्वास यादव शोभाराम कहार सचिन यादव गजेंद्र केवट माता बहने एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित हुए1
- दो बाइक आमने-सामने टकराई दो गंभीर घायल घटना पचमढ़ी रोड जेल के पास की रविवार शाम दो मोटरसाइकिल आमने-सामने टकरा गई जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए डॉ शोभित जैन ने बताया चावल पानी निवासी 18 साल बृजभान उइके और अमित बैरागी बेनर्जी कॉलोनी निवासी को घायल अवस्था मे लाये थे जिन्हें उपचार के दोनों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया1
- *गिरवी रखे लाखों के जेवर वापस मांगने पर विवाद, सराफा व्यापारी पर अभद्रता और अधिक ब्याज मांगने का आरोप!* नरसिंहपुर। 28 सितम्बर 2026 प्रताप नगर निवासी अल्का श्रीवास्तव ने गुलाब चौराहा स्थित सराफा व्यापारी सुभाष नेमा पर गिरवी रखे सोने-चांदी के जेवर वापस नहीं करने, निर्धारित ब्याज से अधिक राशि मांगने तथा अभद्रता करने के आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर आवेदिका ने पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, अल्का श्रीवास्तव ने वर्ष 2020 से 2023 के बीच अपनी जरूरत के चलते सोने के झाला, पांचाली, करधन, चूड़ी, पायल और माला सहित अन्य जेवर व्यापारी के यहां गिरवी रखे थे। आवेदिका का दावा है कि इन जेवरों के बदले उन्हें करीब 60 से 70 हजार रुपये की राशि मिली थी। वर्तमान बाजार कीमत आवेदिका द्वारा करीब 4 लाख रुपये बताई गई है। अल्का श्रीवास्तव के अनुसार, जब उन्होंने गिरवी की राशि और उचित ब्याज चुकाकर अपने जेवर वापस लेने का प्रयास किया, तो व्यापारी द्वारा कथित तौर पर करीब 1 लाख 16 हजार रुपये की मांग की गई। आवेदिका का कहना है कि उनके हिसाब से ब्याज सहित देय राशि करीब 69,029 रुपये बनती है। आवेदिका ने यह भी आरोप लगाया है कि व्यापारी ने गिरवी के दौरान मिली मूल रसीदें अपने पास रख लीं और जेवर वापस देने से इनकार करते हुए उनके साथ कथित रूप से अभद्रता एवं धमकी दी। अल्का श्रीवास्तव का कहना है कि वह वाजिब ब्याज सहित पूरी राशि चुकाने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्हें उनके गिरवी रखे जेवर वापस चाहिए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा उनके जेवर वापस दिलाने की मांग की है। हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। मामले में संबंधित सराफा व्यापारी का पक्ष और पुलिस जांच के बाद सामने आने वाले तथ्य महत्वपूर्ण होंगे।1
- 🚨 इटारसी ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 📍 केसला जाने वाले मार्ग पर चेकिंग अभियान जारी पुलिस द्वारा आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। 🛵🚗 ⚠️ बाइक सवार हेलमेट पहनकर ही निकलें 🚨 इटारसी ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 📍 केसला जाने वाले मार्ग पर चेकिंग अभियान जारी पुलिस द्वारा आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। 🛵🚗 ⚠️ बाइक सवार हेलमेट पहनकर ही निकलें 📄 जरूरी दस्तावेज साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें। 👉 इटारसी की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें! #Itarsi #ItarsiNews #BreakingNews #ItarsiUpdates #Kesla #TrafficChecking #Helmet #MadhyaPradesh #ItarsiInsider #NewsUpdate1