*हेलमेट के साथ निकली पुलिस की जागरूकता रैली, साइबर फ्रॉड से बचाव और नशे से दूर रहने का दिया संदेश, एस पी ऋषिकेश मीना ने दिखाई हरी झंडी!* नरसिंहपुर। 28 सितम्बर 2026 साइबर अपराधों से बचाव, यातायात नियमों के पालन और नशे के दुष्परिणामों को लेकर जिला पुलिस नरसिंहपुर द्वारा सोमवार को जागरूकता रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत सुभाष पार्क से हुई, जहां पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हेलमेट पहनकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान लोगों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई। पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना ने साइबर फ्रॉड को लेकर नागरिकों को सतर्क रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, बैंक संबंधी जानकारी, PIN अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और अनजान कॉल या मैसेज पर भरोसा करने से बचें। साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल संबंधित माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की अपील भी की गई। रैली के दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का संदेश दिया गया। पुलिस की ओर से युवाओं से अपील की गई कि वे नशे की गिरफ्त में आने के बजाय शिक्षा, खेल, रोजगार और रचनात्मक गतिविधियों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। जागरूकता रैली में ASP संदीप भूरिया, थाना कोतवाली प्रभारी गौरव चाटे, SDOP संधीर चौधरी, यातायात प्रभारी ममता तिवारी, स्टेशनगंज थाना प्रभारी सौरभ पटेल, महिला थाना प्रभारी प्रीती मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। रैली के माध्यम से पुलिस ने नागरिकों को यह संदेश देने का प्रयास किया कि सुरक्षित यातायात, साइबर सावधानी और नशे से दूरी- सुरक्षित समाज की महत्वपूर्ण कड़ी हैं।

- *पितृपक्ष में बरमान में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 4 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा; पोलखोल से संत रघुनाथदास और छोटे सरकार ने क्या कहा? देखिए पूरी खबर!* नरसिंहपुर। 28 सितम्बर 2026 पितृपक्ष के पावन अवसर पर बरमान में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का आयोजन 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक नवीन विद्या भवन ग्राउंड, पुराने बस स्टैंड के पास, बरमान में होगा। कथा व्यास महंत श्री 108 पंडित विपिन बिहारी दास जी महाराज के मुखारविंद से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराया जाएगा। आयोजन को लेकर संत रघुनाथ दास राम जानकी मंदिर एवं छोटे सरकार सहित आयोजन से जुड़े संतों और सदस्यों ने दादा महाराज मंदिर परिसर में प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को कार्यक्रम एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी। आयोजकों ने बताया कि कथा का आयोजन समस्त पितरों को समर्पित है। पितृपक्ष के दौरान होने वाली इस कथा में श्रद्धालुओं के लिए तर्पण एवं धार्मिक अनुष्ठानों का भी विशेष महत्व रहेगा। आयोजकों के अनुसार कथा स्थल पर करीब 15 हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। 4 अक्टूबर को कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ होगा। कलश यात्रा बरमान स्थित शारदा मठ मंदिर से प्रारंभ होकर नर्मदा तट तक जाएगी। इसके बाद कथा का नियमित आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। कथा का कथाविश्राम 10 अक्टूबर को होगा और इसी दिन भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजन समस्त ग्रामवासी बरमान, जिला नरसिंहपुर द्वारा कराया जा रहा है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने का आग्रह किया है। प्रेस वार्ता में आप सभी की उपस्थिति रही! संत रघुनाथ दास, राम जानकी मंदिर छोटे सरकार ब्रजेश तिवारी शुभम पटेल बलराम प्रजापति अल्लू महाराज शैलेश शर्मा1
- Tendukheda___बरगी_डैम_के_गेट_खुलने_से_नर्मदा_उफान_पर,_ककरा_घाट_पुल_के_दो_फीट_ऊपर_बहा_रहा_पानी__1
- सतीष विश्वकर्मा करेली स्काई इंडिया करेली मे हुआ विश्व हिन्दू परिषद एंव बजरंग दल के द्वारा त्रिशूल दीक्षा का कार्यक्रम ऎंकर. करेली विश्व हिन्दू परिषद एंव बजरंग दल प्रखंड करेली के तत्वावधान मे श्रद्देय अशोक सिंघल जी की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य मे युवा संवाद एवं विशाल त्रिशूल दीक्षा का कार्यक्रम पुरानी गल्ला मंडी मे आयोजित किया गया इस कार्यक्रम मे बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत मुख्य वक्ता के रुप मे उपस्थित रहे कार्यक्रम मे बडी संख्या मे युवाओं एंव कार्यकर्ता उपस्थित रहे वाईट किशन प्रजापत राष्ट्रीय संयोजक बजरंग दल1
- सेवा संकल्प अभियान के तहत टीवी मुक्त नुक्कड़ नाटक का आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत टीबी मुक्त नुक्कड़ नाटक का आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत टीबी मुक्त नुक्कड़ नाटक का आयोजन करेली। आदर्श शिक्षण समिति द्वारा संचालित महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के तहत टीबी मुक्त भारत अभियान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने टीबी रोग के लक्षण, बचाव, समय पर जांच एवं उपचार के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि टीबी एक उपचार योग्य बीमारी है और इसके लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सकीय जांच एवं उपचार कराना आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने टीबी के प्रति जागरूकता, भ्रांतियों को दूर करने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया। नुक्कड़ नाटक को देखने के लिए महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों एवं स्टाफ की उपस्थिति रही। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. ए.के. अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को सामाजिक दायित्वों के प्रति संवेदनशील बनाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने का माध्यम हैं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।1
- बरगी डैम के 17 गेट खुलने से नर्मदा का जलस्तर बढ़ा, सांडिया शिवनी पुल पर अलर्ट पिपरिया । जबलपुर स्थित बरगी डैम के 17 गेट खोले जाने के बाद नर्मदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। पिपरिया से करीब 22 किलोमीटर दूर पिपरिया- पिपरिया के ग्राम साड़िंया के नर्मदा नदी के सिवनी पुल घाट पर सोमवार सुबह 11 बजे जलस्तर 11.38 मीटर दर्ज किया गया। केंद्रीय जल आयोग (जल बोर्ड) के अनुसार पानी 10 से 12 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है, सांडिया स्थित केंद्रीय जल आयोग कार्यालय लगातार जलस्तर की निगरानी कर रहा है । अधिकारियों के मुताबिक पुल की कुल ऊंचाई 15.50 मीटर है। रविवार, 27 सितंबर को यहां जलस्तर 6.26 मीटर था, लेकिन बरगी डैम से पानी छोड़े जाने के बाद नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। हालांकि विभाग का अनुमान है कि सोमवार शाम तक जलस्तर में बढ़ोतरी रुक सकती है। प्रशासन ने नर्मदा किनारे रहने वाले लोगों और घाटों पर जाने वालों से सतर्क रहने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि पिपरिया क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से बारिश नहीं हुई है । इस वर्ष अब तक करीब 31 इंच बारिश दर्ज की गई है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि तक 57 इंच से अधिक बारिश हो चुकी थी।1
- आनंद बाग में गूंज रहा रामायण का मंचन, रामलीला देखने उमड़ रहे श्रद्धालु पिपरिया। सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और भगवान श्रीराम की लीलाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आनंद बाग में इन दिनों भव्य रामलीला का मंचन किया जा रहा है। सनातन धर्म प्रचारक रामायण रामलीला मंडल के तत्वावधान में आयोजित रामलीला का आयोजन 20 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलेगा। रामलीला के मंचन के लिए विंध्याचल धाम, मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) से करीब 20 सदस्यीय कलाकारों की टीम पिपरिया पहुंची है। कलाकारों द्वारा रामायण के विभिन्न प्रसंगों का जीवंत मंचन किया जा रहा है। मंचन के दौरान भगवान श्रीराम के जीवन, उनके आदर्शों और रामायण से जुड़े प्रसंगों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है। रामलीला में भगवान श्रीराम के चित्रण और कलाकारों की प्रस्तुति श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आनंद बाग पहुंचकर रामलीला का आनंद ले रहे हैं। धार्मिक वातावरण के बीच रामायण के प्रसंगों का मंचन दर्शकों को आध्यात्मिकता से जोड़ रहा है।3
- बरमान में 4 अक्टूबर से होगा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन बरमान। ग्राम बरमान में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 4 अक्टूबर रविवार से 10 अक्टूबर शनिवार तक किया जाएगा। कथा का वाचन श्री 108 पंडित विपिन बिहारी दास जी महाराज के मुखारविंद से होगा। कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक नवीन विद्या भवन ग्राउंड, बरमान में किया जाएगा। आयोजन का शुभारंभ रविवार 4 अक्टूबर 2026 को कलश यात्रा के साथ होगा। वहीं शनिवार 10 अक्टूबर 2026 को कथा विश्राम के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजक समिति ने ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। कथा स्थल: नवीन विद्या भवन ग्राउंड, बरमान समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कलश यात्रा: 4 अक्टूबर 2026, रविवार कथा विश्राम एवं भंडारा: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार आयोजक: ग्रामवासी बरमान, जिला नरसिंहपुर1
- *हेलमेट के साथ निकली पुलिस की जागरूकता रैली, साइबर फ्रॉड से बचाव और नशे से दूर रहने का दिया संदेश, एस पी ऋषिकेश मीना ने दिखाई हरी झंडी!* नरसिंहपुर। 28 सितम्बर 2026 साइबर अपराधों से बचाव, यातायात नियमों के पालन और नशे के दुष्परिणामों को लेकर जिला पुलिस नरसिंहपुर द्वारा सोमवार को जागरूकता रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत सुभाष पार्क से हुई, जहां पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हेलमेट पहनकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान लोगों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई। पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना ने साइबर फ्रॉड को लेकर नागरिकों को सतर्क रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, बैंक संबंधी जानकारी, PIN अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और अनजान कॉल या मैसेज पर भरोसा करने से बचें। साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल संबंधित माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की अपील भी की गई। रैली के दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का संदेश दिया गया। पुलिस की ओर से युवाओं से अपील की गई कि वे नशे की गिरफ्त में आने के बजाय शिक्षा, खेल, रोजगार और रचनात्मक गतिविधियों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। जागरूकता रैली में ASP संदीप भूरिया, थाना कोतवाली प्रभारी गौरव चाटे, SDOP संधीर चौधरी, यातायात प्रभारी ममता तिवारी, स्टेशनगंज थाना प्रभारी सौरभ पटेल, महिला थाना प्रभारी प्रीती मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। रैली के माध्यम से पुलिस ने नागरिकों को यह संदेश देने का प्रयास किया कि सुरक्षित यातायात, साइबर सावधानी और नशे से दूरी- सुरक्षित समाज की महत्वपूर्ण कड़ी हैं।1