बैंक खाते, फर्जी फर्म और करोड़ों की ठगी... बरेली पुलिस ने खोला काले कारोबार का राज!" बैंक खाते, फर्जी फर्म और करोड़ों की ठगी... बरेली पुलिस ने खोला काले कारोबार का राज!" नमस्कार आप देख रहे हैं भारत vision live बरेली से भारत vision live के लिए सय्यद शाहरुख अली की रिपोर्ट बरेली पुलिस ने करोड़ों रुपये की जीएसटी धोखाधड़ी करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना कैंट, इज्जतनगर और भोजीपुरा पुलिस की संयुक्त टीम ने फर्जी फर्मों के जरिए सरकारी राजस्व को करोड़ों का चूना लगाने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल गुप्ता और गोविंद गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने करीब 5 करोड़ रुपये की जीएसटी धोखाधड़ी को अंजाम दिया और कई फर्जी फर्मों के नाम पर बैंक खाते खोलकर अवैध लेन-देन किया। पुलिस अब इनके अन्य साथियों और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक रेनॉल्ट डस्टर कार, 9 मोबाइल फोन, 37 एटीएम और डेबिट कार्ड, 12 पैन कार्ड, 21 आधार व अन्य पहचान पत्र, 36 चेकबुक, 17 बैंक पासबुक, 5 हस्ताक्षरित ब्लैंक चेक, 6 फर्जी फर्मों की मोहरें, 8 गूगल व यूपीआई क्यूआर स्कैनर, 2 रजिस्टर, 3 डायरी और भारी मात्रा में बैंकिंग व जीएसटी से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से फर्जी कंपनियां बनाकर टैक्स चोरी और वित्तीय धोखाधड़ी के खेल में शामिल थे। इनके खिलाफ पहले से भी कैंट, इज्जतनगर, भोजीपुरा, सुभाषनगर और रामपुर में धोखाधड़ी सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। बरेली पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क की जांच जारी है और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश तेज कर दी गई है। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।
बैंक खाते, फर्जी फर्म और करोड़ों की ठगी... बरेली पुलिस ने खोला काले कारोबार का राज!" बैंक खाते, फर्जी फर्म और करोड़ों की ठगी... बरेली पुलिस ने खोला काले कारोबार का राज!" नमस्कार आप देख रहे हैं भारत vision live बरेली से भारत vision live के लिए सय्यद शाहरुख अली की रिपोर्ट बरेली पुलिस ने करोड़ों रुपये की जीएसटी धोखाधड़ी करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना कैंट, इज्जतनगर और भोजीपुरा पुलिस की संयुक्त टीम ने फर्जी फर्मों के जरिए सरकारी राजस्व को करोड़ों का चूना लगाने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल गुप्ता और गोविंद गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने करीब 5 करोड़ रुपये की जीएसटी धोखाधड़ी को अंजाम दिया और कई फर्जी फर्मों के नाम पर बैंक खाते खोलकर अवैध लेन-देन किया। पुलिस अब इनके अन्य साथियों और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक रेनॉल्ट डस्टर कार, 9 मोबाइल फोन, 37 एटीएम और डेबिट कार्ड, 12 पैन कार्ड, 21 आधार व अन्य पहचान पत्र, 36 चेकबुक, 17 बैंक पासबुक, 5 हस्ताक्षरित ब्लैंक चेक, 6 फर्जी फर्मों की मोहरें, 8 गूगल व यूपीआई क्यूआर स्कैनर, 2 रजिस्टर, 3 डायरी और भारी मात्रा में बैंकिंग व जीएसटी से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से फर्जी कंपनियां बनाकर टैक्स चोरी और वित्तीय धोखाधड़ी के खेल में शामिल थे। इनके खिलाफ पहले से भी कैंट, इज्जतनगर, भोजीपुरा, सुभाषनगर और रामपुर में धोखाधड़ी सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। बरेली पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क की जांच जारी है और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश तेज कर दी गई है। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।
- सावन में शिव मंदिर पर हमला? बाबा का आरोप—'धूणा उखाड़ा, मंदिर तोड़ा, जान से मारने की धमकी!'" "सावन में शिव मंदिर पर हमला? बाबा का आरोप—'धूणा उखाड़ा, मंदिर तोड़ा, जान से मारने की धमकी!'" नमस्कार आप देख रहे हैं भारत vision live बरेली से भारत vision live के लिए सय्यद शाहरुख अली की रिपोर्ट बरेली के थाना बिशारतगंज क्षेत्र के ग्राम बेहटा बुजुर्ग से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिव मंदिर में रहने वाले नाथ संप्रदाय के साधु योगी धनंजय देवनाथ ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि सावन माह के दौरान कुछ लोगों ने मंदिर परिसर में घुसकर तोड़फोड़ की, गुरु गोरखनाथ जी के धूणे पर लगे डंडे और धार्मिक झंडियां उखाड़ दीं तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है, ग्राम सभा के तालाब में अवैध मछली पालन हो रहा है और मंदिर परिसर में फैली गंदगी के बावजूद सफाई नहीं कराई जा रही। साथ ही, इन मुद्दों को उजागर करने वाले एक पत्रकार को भी धमकाने का आरोप लगाया गया है। प्रार्थी ने एसएसपी से सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने, अवैध कब्जा हटाने, अवैध मछली पालन बंद कराने और मंदिर परिसर की तत्काल सफाई कराने की मांग की है। फिलहाल यह आरोप शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए हैं। पुलिस की जांच और कार्रवाई का इंतजार है।1
- सावन माह और आला हज़रत उर्स व काबड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर बरेली #ssp अनुराग आर्य की बाइट सावन माह और आला हज़रत उर्स व काबड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर बरेली #ssp अनुराग आर्य की बाइट1
- बरेली के थाना बहेड़ी का मामला दबंगों ने जमीन पर किया कब्जा पीड़ित ने लगाई इंसाफ की गुहार बरेली के थाना बहेड़ी का मामला दबंगों ने जमीन पर किया कब्जा पीड़ित ने लगाई इंसाफ की गुहार1
- बरेली के थाना बारादरी का मामला महिला ने ऑटो रिक्शा वाले के ऊपर लगाए गंभीर आरोप लगाई इंसाफ की गुहार बरेली के थाना बारादरी का मामला महिला ने ऑटो रिक्शा वाले के ऊपर लगाए गंभीर आरोप लगाई इंसाफ की गुहार1
- उर्स-ए-आला हज़रत से पहले आरएसी ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन, स्पेशल ट्रेनें और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की मांग बरेली की हलचल | बरेली 6, 7 और 8 अगस्त 2026 को बरेली शरीफ में आयोजित होने वाले उर्स-ए-आला हज़रत एवं उर्स-ए-अमीन-ए-शरीअत के मद्देनज़र ऑल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी (आरएसी) ने उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल के मंडलीय रेल प्रबंधक (डीआरएम) के नाम ज्ञापन सौंपकर ज़ायरीन की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं किए जाने की मांग की। आरएसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रज़ा क़ादरी ने ज्ञापन में कहा कि उत्तर प्रदेश समेत महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, ओडिशा, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित देशभर से बड़ी संख्या में ज़ायरीन बरेली पहुंचेंगे। ऐसे में विभिन्न शहरों से बरेली के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएं तथा नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएं। ज्ञापन में हाल के दिनों में ट्रेनों में उलमा और अकीदतमंदों पर हमलों की घटनाओं का उल्लेख करते हुए आरक्षित और अनारक्षित दोनों श्रेणी के डिब्बों में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की मांग की गई। इसके अलावा उर्स से एक सप्ताह पहले और एक सप्ताह बाद तक रेलवे की विशेष सुरक्षा हेल्पलाइन संचालित करने की भी मांग उठाई गई। आरएसी ने बरेली जंक्शन, बरेली सिटी, इज्जतनगर स्टेशन के अलावा इस्लामिया मैदान, मथुरापुर तथा दरगाह आला हज़रत और दरगाह अमीन-ए-शरीअत (कांकर टोला) के निकट विशेष टिकट काउंटर खोलने, स्टेशनों पर पेयजल, शौचालय, प्राथमिक उपचार, पूछताछ केंद्रों पर अतिरिक्त स्टाफ तथा समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी की। इस अवसर पर हाफिज इमरान रज़ा, मौलाना कमरुज्जमा, मौलाना सैय्यद तौकीर रज़ा, मौलाना आरिफ रज़ा, मौलाना इमरान बरकती, हाफिज फरमान रज़ा सहित आरएसी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन की प्रतिलिपि केंद्रीय रेल मंत्री, रेल राज्य मंत्री तथा अल्पसंख्यक कल्याण आयोग को भी प्रेषित की गई। उर्स-ए-आला हज़रत से पहले आरएसी ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन, स्पेशल ट्रेनें और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की मांग बरेली की हलचल | बरेली 6, 7 और 8 अगस्त 2026 को बरेली शरीफ में आयोजित होने वाले उर्स-ए-आला हज़रत एवं उर्स-ए-अमीन-ए-शरीअत के मद्देनज़र ऑल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी (आरएसी) ने उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल के मंडलीय रेल प्रबंधक (डीआरएम) के नाम ज्ञापन सौंपकर ज़ायरीन की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं किए जाने की मांग की। आरएसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रज़ा क़ादरी ने ज्ञापन में कहा कि उत्तर प्रदेश समेत महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, ओडिशा, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित देशभर से बड़ी संख्या में ज़ायरीन बरेली पहुंचेंगे। ऐसे में विभिन्न शहरों से बरेली के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएं तथा नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएं। ज्ञापन में हाल के दिनों में ट्रेनों में उलमा और अकीदतमंदों पर हमलों की घटनाओं का उल्लेख करते हुए आरक्षित और अनारक्षित दोनों श्रेणी के डिब्बों में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की मांग की गई। इसके अलावा उर्स से एक सप्ताह पहले और एक सप्ताह बाद तक रेलवे की विशेष सुरक्षा हेल्पलाइन संचालित करने की भी मांग उठाई गई। आरएसी ने बरेली जंक्शन, बरेली सिटी, इज्जतनगर स्टेशन के अलावा इस्लामिया मैदान, मथुरापुर तथा दरगाह आला हज़रत और दरगाह अमीन-ए-शरीअत (कांकर टोला) के निकट विशेष टिकट काउंटर खोलने, स्टेशनों पर पेयजल, शौचालय, प्राथमिक उपचार, पूछताछ केंद्रों पर अतिरिक्त स्टाफ तथा समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी की। इस अवसर पर हाफिज इमरान रज़ा, मौलाना कमरुज्जमा, मौलाना सैय्यद तौकीर रज़ा, मौलाना आरिफ रज़ा, मौलाना इमरान बरकती, हाफिज फरमान रज़ा सहित आरएसी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन की प्रतिलिपि केंद्रीय रेल मंत्री, रेल राज्य मंत्री तथा अल्पसंख्यक कल्याण आयोग को भी प्रेषित की गई।1
- बरेली बीडीए वीसी सौम्या पांडेय की प्रेस कॉन्फ्रेंस कांवड़ यात्रा पर सौम्या पांडेय ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस कांवड़ यात्रा पर बीडीए करेगा फूलों की वर्षा- सौम्या मेडिकल कैम्प भी लगाएगा बीडीए- सौम्या पेयजल और बिजली व्यवस्था कराई गई ठीक लंबित प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे- सौम्या पांडेय बीडीए वीसी बरेली। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने श्रद्धालु कांवड़ियों के स्वागत एवं सेवा के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष बीडीए की ओर से दो सेवा शिविर स्थापित किए जाएंगे। इनमें एक विशाल सेवा शिविर बदायूं रोड पर तथा दूसरा मिनी सेवा शिविर रामपुर रोड पर संचालित होगा। दोनों सेवा शिविरों का संचालन बरेली विकास प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की निगरानी में किया जाएगा। शिविरों में पहुंचने वाले कांवड़ियों का पारंपरिक एवं श्रद्धापूर्वक स्वागत किया जाएगा। बदायूं रोड स्थित मुख्य सेवा शिविर में विशेष आकर्षण के रूप में एक आकर्षक सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा, जहां श्रद्धालु अपनी यात्रा की यादगार तस्वीरें ले सकेंगे। साथ ही कांवड़ियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दोनों सेवा शिविरों में भोजन, चाय, पेयजल, शीतल पेय एवं अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा प्राथमिक उपचार के लिए दवाइयों और मेडिकल सहायता की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। बरेली विकास प्राधिकरण का उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सेवा शिविरों के सफल संचालन के निर्देश दिए गए हैं। बीडीए का यह सेवा अभियान कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए राहत, सेवा और सुविधा का प्रमुख केंद्र बनेगा। बरेली विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्रीमती सौम्या पाण्डेय ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली गई हैं और दोनों सेवा शिविरों में भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी, जिससे श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम एवं सुरक्षित बन सके।# बरेली बीडीए वीसी सौम्या पांडेय की प्रेस कॉन्फ्रेंस कांवड़ यात्रा पर सौम्या पांडेय ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस कांवड़ यात्रा पर बीडीए करेगा फूलों की वर्षा- सौम्या मेडिकल कैम्प भी लगाएगा बीडीए- सौम्या पेयजल और बिजली व्यवस्था कराई गई ठीक लंबित प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे- सौम्या पांडेय बीडीए वीसी बरेली। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने श्रद्धालु कांवड़ियों के स्वागत एवं सेवा के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष बीडीए की ओर से दो सेवा शिविर स्थापित किए जाएंगे। इनमें एक विशाल सेवा शिविर बदायूं रोड पर तथा दूसरा मिनी सेवा शिविर रामपुर रोड पर संचालित होगा। दोनों सेवा शिविरों का संचालन बरेली विकास प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की निगरानी में किया जाएगा। शिविरों में पहुंचने वाले कांवड़ियों का पारंपरिक एवं श्रद्धापूर्वक स्वागत किया जाएगा। बदायूं रोड स्थित मुख्य सेवा शिविर में विशेष आकर्षण के रूप में एक आकर्षक सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा, जहां श्रद्धालु अपनी यात्रा की यादगार तस्वीरें ले सकेंगे। साथ ही कांवड़ियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दोनों सेवा शिविरों में भोजन, चाय, पेयजल, शीतल पेय एवं अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा प्राथमिक उपचार के लिए दवाइयों और मेडिकल सहायता की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। बरेली विकास प्राधिकरण का उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सेवा शिविरों के सफल संचालन के निर्देश दिए गए हैं। बीडीए का यह सेवा अभियान कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए राहत, सेवा और सुविधा का प्रमुख केंद्र बनेगा। बरेली विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्रीमती सौम्या पाण्डेय ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली गई हैं और दोनों सेवा शिविरों में भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी, जिससे श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम एवं सुरक्षित बन सके।#1
- *फरीदपुर: फैक्ट्री में 40 फीट गहरे गड्ढे की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन।* *फरीदपुर: फैक्ट्री में 40 फीट गहरे गड्ढे की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन* *बरेली।* फरीदपुर। स्थित कुणाल प्लाईवुड फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह 40 फीट गहरे गड्ढे की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे में मृतक का चचेरा भाई बाल-बाल बच गया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को फैक्ट्री के मुख्य गेट पर रखकर प्रदर्शन किया और मुआवजे व कार्रवाई की मांग की। *दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव* जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे फैक्ट्री में चार-पांच मजदूर 40 फीट गहरे गड्ढे की खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी धंस गई और 25 वर्षीय सुरजीत पुत्र अज्ञात मलबे में दब गया। सुरजीत के साथ उसका चचेरा भाई प्रेमपाल पुत्र शेर सिंह भी काम कर रहा था। वह किसी तरह बाहर निकल आया, लेकिन सुरजीत मलवे में फंस गया। साथी मजदूरों ने करीब 2 घंटे तक राहत और बचाव अभियान चलाया। करीब 11:30 बजे सुरजीत को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सुरजीत पिछले करीब 2 साल से इस फैक्ट्री में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। *परिजनों ने फैक्ट्री गेट पर किया प्रदर्शन* हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने शव को फैक्ट्री के मुख्य गेट पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की। आरोप है कि हादसे के बाद फैक्ट्री प्रबंधन मौके से हट गया और बचाव कार्य में सक्रियता नहीं दिखाई। *प्रशासन ने दिया मुआवजे का आश्वासन* सूचना पर एसडीएम विदुषी सिंह और फरीदपुर कोतवाली प्रभारी राधेश्याम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने शोकाकुल परिजनों से वार्ता कर उन्हें ढांढस बंधाया और निष्पक्ष जांच के साथ नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बातचीत के दौरान फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से मृतक के परिजनों को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की बात कही गई। वहीं एसडीएम विदुषी सिंह ने शासन की नियमानुसार योजनाओं के तहत 5 लाख रुपये के क्लेम का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजनों का आक्रोश कुछ शांत हुआ। इसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। *पीछे छूटा एक साल का बेटा और 3-4 साल की बेटी* सुरजीत अपने पीछे करीब एक साल का बेटा और 3 से 4 साल की बेटी छोड़ गया है। उनके पिता गांव में दूध का कारोबार कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार का यह खबर सुनने के बाद रो-रो कर बुरा हाल है।2