Shuru
Apke Nagar Ki App…
लुटपाट की घटना अंजाम देने से पहले हीं अपराधी को भगवानपुर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
Vaanishree News
लुटपाट की घटना अंजाम देने से पहले हीं अपराधी को भगवानपुर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
More news from Vaishali and nearby areas
- Post by Vaanishree News1
- बिहार समस्तीपुर मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में पांच अभियुक्तों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तहार । आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कार्यवाही। जी हां यह कार्रवाई समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के विशनपुर बेड़ी पंचायत के मटिऔर गांव की बताई जा रही हैं जहां बीते वर्ष सरपंच सुनील कुमार राय और विपिन राय के बीच मारपीट की घटना में सुनील कुमार राय की मौत हो गई थी, जबकि विपिन राय गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उसी घटना को लेकर फरार चल रहे पांच अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस ने डुगडुगी बजाकर उक्त सभी अभियुक्तों के घर पर इश्तहार चिपकाया है । जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे। उसी घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से एक मामला दर्ज कराया गया था, जो विपिन राय के आवेदन पर थाना कांड संख्या 164/25 के तहत 5 लोगों को नाम दर्ज किया गया था। जिसमें लालबाबू राय के दो पुत्र नंदन राय, व अनिल राय, कामेश्वर राय के पुत्र सुधीर राय, नाथो राय के पुत्र बालेश्वर राय, रामबाबू राय के पुत्र दशरथ राय को अभियुक्त बनाया गया। जो बीते घटना के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय, पटोरी के आदेश पर सभी अभियुक्तों के विरुद्ध इश्तहार जारी किया गया है, जिसे पुलिस ने गांव में चस्पा कर तामील कराया। साथ ही मुनादी के माध्यम से यह घोषणा की गई कि सभी अभियुक्त 30 दिनों के भीतर न्यायालय या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करने पर कानून को उनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनके घर की कुर्की-जब्त कर ली जाएगी।1
- 🚣🚣🚣🚣1
- सोनार के घर लाखों की लूट, आखिर कब होगी गिरफ्तारी? प्रशासन पर उठे सवाल #BreakingNews #BiharNews #VaishaliNews #LootCase #CrimeNews #GoldLoot #JewelleryRobbery #PoliceInvestigation #LawAndOrder #BiharPolice #CrimeAlert #PublicAnger #JusticeForVictim #AdminFail #BigBreaking1
- Post by Rashtriy apna dal1
- हरियाणा के मानेसर गुरूग्राम के चर्चित मजदूर आंदोलन में गिरफ्तार समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड 39 निवासी मजदूर मो० शाहीद (23 वर्ष) के घर पहुंचकर खेग्रामस- माले टीम ने परिजनों एवं ग्रामीणों से मिलकर जांच-पड़ताल किया एवं जेल में बंद मजदूर को खेग्रामस-माले-ऐक्टू दिल्ली टीम से पहल कर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। खेग्रामस जिला सचिव जीबछ पासवान के नेतृत्व में भाकपा माले के जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह, खेग्रामस के जिला अध्यक्ष उपेंद्र राय ने बताया कि मानेसर में निजी कंपनी द्वारा 12 घंटे ऑभरटाईम काम कराने एवं तय मजदूरी से कम मजदूरी देने के खिलाफ हाल ही में चर्चित आंदोलन हुआ था। आंदोलन पर सरकारी सह पर पुलिसिया कारवाई हुई और दर्जनों मजदूर को गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया गया। उसमें समस्तीपुर के मोहनपुर निवासी मजदूर मो० शाहीद भी है। माले टीम को मोहनपुर के ग्रामीणों उपेंद्र कुशवाहा, मो० नूर, शाजिया खातुन आदि ने बताया कि मो० शाहीद बड़ी बहन की शादी एवं मकान बनाने के उद्देश्य से मानेसर कमाने गया था। वह स्पोर्ट्स कंपनी आईएमटी मानेसर, कंपनी कोड संख्या 407 गुरूग्राम-हरियाणा में सिलाई का काम करता था। ग्रामीणों ने बताया की वह अच्छा स्वभाव का लड़का है। उस पर कोई केस-मुकदमा भी नहीं है। वह लंदफंद में नहीं रहता है। बेटे की गिरफ्तारी पर रोते-बिलखते शाहीद की बूढ़ी मां रिजवाना खातुन, बूढ़े पिता मो० यूसुफ एवं उनकी दो बहन एवं एक भाई के सामने भूखमरी की स्थिति है। शाहीद की कमाई से ही पूरा परिवार का भरण-पोषण होता था। टीम ने पीड़ित मजदूर के परिजनों को दिल्ली खेग्रामस-माले-ऐक्टू से पहल कराकर कानूनी एवं आर्थिक सहायता करने एवं पीड़ित मजदूर को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है साथ ही रिहाई के बाद मजदूर के समस्तीपुर आने पर मजदूरों के नेता मो० शाहीद को सम्मानित करने की घोषणा की है। उन्होंने जिला प्रशासन, राजनीतिक संगठनों एवं दलों से पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता करने की अपील की है।1
- बरहरगंज के सरयू नदी में स्नान दौरान महिलाओं से छेड़छाड़ करते हुए देखकर रूप काप जाएगा देखिए किस तरह अश्लीलता कर रहे हैं1
- Post by Vaanishree News1