कसार थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब के नशे में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया कसार थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब के नशे में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए कसार थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को शराब के नशे की हालत में पकड़ा। गिरफ्तार युवक की पहचान बरूणी गांव निवासी बबलू मांझी के रूप में की गई है। पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद उसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शनिवार की शाम करीब 5 बजे न्यायालय भेज दिया गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस गश्ती के दौरान युवक को संदिग्ध अवस्था में पाया गया, जिसके बाद जांच करने पर उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने बताया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा शराबबंदी कानून के पालन को लेकर पुलिस लगातार सतर्क है।
कसार थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब के नशे में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया कसार थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब के नशे में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए कसार थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को शराब के नशे की हालत में पकड़ा। गिरफ्तार युवक की पहचान बरूणी गांव निवासी बबलू मांझी के रूप में की गई है। पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद उसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शनिवार की शाम करीब 5 बजे न्यायालय भेज दिया गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस गश्ती के दौरान युवक को संदिग्ध अवस्था में पाया गया, जिसके बाद जांच करने पर उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने बताया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा शराबबंदी कानून के पालन को लेकर पुलिस लगातार सतर्क है।
- इसका मुख्य उद्देश्य देश के 112 आकांक्षी जिलों और 513 आकांक्षी ब्लॉकों में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, स्वच्छता और पशुपालन के प्रमुख संकेतकों में 100% कवरेज (सैचुरेशन) प्राप्त करना शेखपुरा- आज 7 मार्च, 2026 नीति आयोग के आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 'संपूर्णता अभियान 2.0' को गति देने के लिए आज श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अभियान के तहत निर्धारित संकेतकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करना है। नीति आयोग द्वारा देश के सभी आकांक्षी जिलों और प्रखंडों में संपूर्णता अभियान 2.0 का संचालन 28 जनवरी से 14 अप्रैल, 2026 तक किया जा रहा है। इसी क्रम में आज की बैठक में अब तक की प्रगति की समीक्षा की गई और आगामी रणनीतियों पर चर्चा हुई। जिले का विकास और जन कल्याण से जुड़े विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, और जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आदि उपस्थित थें। जिला पदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिया कि इस अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर निर्धारित 5 प्रमुख संकेतकों (KPI) और प्रखंड स्तर पर निर्धारित 6 संकेतकों (KPI) में 100% लक्ष्य हासिल किया जाए। शिक्षा एवं स्वास्थ्य: बुनियादी सुविधाओं और सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना। महिला एवं बाल विकास (ICDS): पोषण और टीकाकरण कार्यक्रमों की निगरानी। पशुपालन: पशुओं के टीकाकरण कवरेज को बढ़ाना, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हो सके। जिला पदाधिकारी महोदय ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि निर्धारित समय सीमा (14 अप्रैल) के भीतर शेखपुरा जिला नीति आयोग के मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर डेटा के मिलान और क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। *डी० पीo आरo ओo* *शेखपुरा।* #Sheikhpuranews3
- बाढ़: कृषि यंत्रीकरण मेले में किसानों को मिले आधुनिक खेती के गुर, जैविक खेती पर जोर बाढ़ (अजीत): पटना जिले के बाढ़ अंतर्गत अगवानपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) में जिला स्तरीय कृषि यंत्रीकरण मेला-सह-प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। इस मेले का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों से परिचित कराना और उन्हें जैविक तथा प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना था। आधुनिक मशीनों का प्रदर्शन और सब्सिडी की जानकारी मेले में खेती-किसानी में इस्तेमाल होने वाली विभिन्न प्रकार की आधुनिक मशीनों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पटना जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि सरकार किसानों को आधुनिक यंत्र खरीदने के लिए भारी सब्सिडी दे रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि: अलग-अलग यंत्रों पर सरकार द्वारा अलग-अलग सब्सिडी निर्धारित है। छोटे और सीमांत किसानों के लिए भी विशेष छोटी मशीनें उपलब्ध हैं, जिससे श्रम कम और पैदावार अधिक हो सके। बैंक भी किसानों को किस्त (EMI) पर मशीनें उपलब्ध कराने में सहयोग कर रहे हैं। जैविक खेती की ओर बढ़ते कदम कृषि विज्ञान केंद्र की वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान, रीता सिंह ने बताया कि अब किसान रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों को समझ रहे हैं और धीरे-धीरे जैविक (Organic) तथा प्राकृतिक खेती की ओर रुख कर रहे हैं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बाढ़ क्षेत्र के लगभग 20 से 25 प्रतिशत किसान अब जैविक खेती अपना चुके हैं, जिनमें से अधिकांश किसान सब्जी उत्पादन में इसका सफल प्रयोग कर रहे हैं। प्रखंड स्तर पर जागरूकता जिला कृषि पदाधिकारी के अनुसार, इस तरह के मेले साल में दो बार प्रत्येक प्रखंड में आयोजित किए जाते हैं ताकि नई तकनीकों की जानकारी गांव-गांव तक पहुँच सके और अधिक से अधिक किसान सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।1
- इस चुनाव में आपने अपने वोट की कीमत लगाई 5 रुपए प्रतिदिन।1
- Post by Amit Kumar1
- hil palace marriage hall Mansoor Nagar Badi pahadi Bihar Sharif Nalanda बैक्टीरिया के शहर में आपके नगर में शानदार मैरिज हाल है उचित मूल पर प्रोवाइड किया जाता है1
- बिहार शरीफ : होली जैसे पवित्र त्योहार के दौरान महिला के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी का मामला सामने आया है। कुछ लोगों पर आरोप है कि उन्होंने जबरन रंग लगाने के नाम पर महिला को परेशान किया और अभद्र व्यवहार किया। इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है, वहीं लोगों से अपील की जा रही है कि त्योहार को सम्मान और मर्यादा के साथ मनाएं।1
- आगामी 8 मार्च 2026 को मनाये जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिले में विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हो गई है। इसी कड़ी में आज जिला पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त शेखपुरा ने संयुक्त रूप से समाहरणालय परिसर स्थित पालनाघर के सामने "एक पौधा-बेटी के नाम" की शुरुआत पौधा रोपण कर किया। इस दौरान जिलास्तरीय महिला पदाधिकारीगण ने स्वयं के नाम एक-एक पौधारोपण कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रकृति और महिला दोनों ही सृजन की प्रतीक हैं। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उन्होंने ज़ोर दिया कि सशक्त समाज के लिए महिलाओं की भागीदारी और हरियाली, दोनों ही अनिवार्य हैं। उप विकास आयुक्त ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान न केवल पर्यावरण को बेहतर बनाएगा, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करेगा। इसके साथ ही जिले भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 का विधिवत शुभारंभ हो गया। जिले भर के उच्च विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, अंबेडकर कन्या उच्च विद्यालय तथा जवाहर नवोदय विद्यालय सहित सभी विद्यालयों में महिला मुद्दों से संबंधित प्रेरणादायक फिल्मों का प्रदर्शन किया गया, जिससे महिला सशक्तिकरण के उदाहरणों से आगामी पीढ़ी को प्रेरणा मिली है। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी सहित महिला एवं बाल विकास निगम के कर्मी उपस्थित थे।1
- विधि विवादित बच्चों को सृजनात्मक कार्यों में लगाने का निर्देश शेखपुरा - आज दिनांक 07.03.2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा सुरक्षित स्थान मटोखर में आवासित विधि विवादित बच्चों में कौशल विकास तथा सृजनात्मक कार्यों के प्रति जागरूकता दिलाने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में आयोजित चतुर्थ त्रैमासिक जिला निरीक्षण समिति की बैठक में उन्होंने मटोखर स्थित सुरक्षित स्थान का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां आवासित बच्चों के रहन-सहन ,साफ-सफाई, शिक्षा, भोजन ,सुरक्षा तथा प्रबंधन का जायजा लिया । निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने सुरक्षित स्थान के प्रबंधन पर संतोष जाहिर किया तथा सुरक्षित स्थान के अधीक्षक सुदर्शन कुमार को निर्देश दिया कि जो बच्चे पठन-पाठन में रुचि नहीं लेते हैं उनके अंदर सृजनात्मक कौशल को देखते हुए उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए जागरूक करें एवं उनके अंदर कौशल विकास की भावना को विकसित करें। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, सिविल सर्जन संजय कुमार ,जिला शिक्षा पदाधिकारी तनवीर अहमद, प्रभारी सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई अभिजीत सोनल, बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रदीप कुमार, अधीक्षक सुदर्शन कुमार एवं बाल संरक्षण के अन्य कर्मी आदि उपस्थित थे। बताते चले की विधि विवादित बच्चों के आवासन एवं प्रबंधन को बेहतर बनाने को लेकर हर 3 महीने पर जिला स्तरीय निरीक्षण समिति की बैठक होती है इसमें जिला पदाधिकारी बच्चों के रखरखाव का निरीक्षण करते हैं एवं वहां पाए गए कमियों को दूर करने के लिए निर्देश देते हैं तथा बेहतर बनाने की कार्य योजना तय की जाती है।जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने सुरक्षित स्थान को बेहतर बनाने के लिए वहां आवासित बच्चों में समाज के प्रति जवाबदेह नागरिक बनाने के लिए परामर्श एवं जागरूकता पर विशेष बल दिया ।निरीक्षण के दौरान सुरक्षा के मानकों का भी निरीक्षण किया गया जो संतोषप्रद पाया गया । सुरक्षित स्थान के परिसर को साफ सुथरा और आकर्षक बनाने पर विशेष बल दिया गया। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* #Sheikhpuranews3
- प्रशांत किशोर तो चुनाव से पहले ही कह चुके थे… नीतीश कुमार सिर्फ मोहरा हैं, चुनाव के बाद बीजेपी बदल देगी चेहरा!!1