कई नई गतिविधियों से कलरफुल होगा होली उत्सव : अभिषेक गर्ग वॉयस ऑफ हमीरपुर (आवाज-ए-हमीरपुर), फैशन शो, फ्लैश मॉब, चित्रकला प्रदर्शनी और कई अन्य गतिविधियां करवाई जाएंगी वॉयस ऑफ हमीरपुर के विजेता को 50 हजार, उपविजेता को 31 हजार और तृतीय गायक को मिलेंगे 25 हजार रुपये सुजानपुर एडीसी एवं राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 की सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष अभिषेक गर्ग ने बताया कि इस बार के होली उत्सव को और भी ‘कलरफुल’ बनाने के लिए कई नई गतिविधियों को शामिल किया जा रहा है। इन गतिविधियों की रूपरेखा तय करने के लिए बुधवार को सांस्कृतिक समिति के अन्य सदस्य अधिकारियों और विभिन्न शिक्षण संस्थानों के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद एडीसी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला हमीरपुर के प्रतिभाशाली युवा लोक कलाकारों को मंच प्रदान करने के लिए इस बार वॉयस ऑफ हमीरपुर (आवाज-ए-हमीरपुर) प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। 23 और 24 फरवरी को आयोजित होने वाले ऑडिशन के दौरान ही इस प्रतियोगिता के प्रतिभागियों का भी चयन किया जाएगा। वॉयस ऑफ हमीरपुर के लिए 16 से 30 वर्ष तक के युवा कलाकार पात्र होंगे। अगले राउंड के लिए जिन प्रतिभागियों का चयन होगा, उन्हें उनके मोबाइल नंबर पर सूचित किया जाएगा। वॉयस ऑफ हमीरपुर के विजेता को 50 हजार रुपये और उपविजेता को 31 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। तीसरे स्थान पर रहने वाले गायक को 25 हजार रुपये मिलेंगे। चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर होली उत्सव-2026 के मुख्य मंच पर प्रस्तुति देने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा। एडीसी ने जिला के प्रतिभाशाली गायकों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला भाषा अधिकारी के मोबाइल नंबर 82196-24178 पर संपर्क किया जा सकता है। एडीसी ने बताया कि फैशन शो, फ्लैश मॉब, सामूहिक लोकनृत्य झमाकड़ा, चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी, महिलाओं की रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर और कई अन्य गतिविधियों के माध्यम से भी होली उत्सव को ‘कलरफुल’ बनाया जाएगा। इनमें महिलाओं और जिला के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों की भी अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

- सुजानपुर सुजानपुर के ऐतिहासिक मैदान में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय होली महोत्सव की तैयारीया शुरू हो गई है यहां मैदान में सजने वाली दुकानदारी के लिए मार्किंग का कार्य सुजानपुर प्रशासन ने शुरू करवाया है बताते चले कि मैदान के भीतर दुकानदारी सजाने के लिए नियम निर्धारित किए गए हैं जिसमें खान-पान की दुकानों के साथ-साथ अन्य फूड स्टॉल कहां लगाए जाएंगे रोजमर्रा की वस्तुएं कहां पर बिक्री होगी अन्य उत्पाद कहां बेचे जाएंगे इसके साथ-साथ दुकानों के मध्य और दुकानदारी के बीच आने-जाने के लिए रास्ता जितना निर्धारित किया गया है उसे हिसाब से यह मार्किंग करवाई जा रही है मेला ग्राउंड के भीतर आपातकाल की स्थिति के दौरान रोगी वाहन दमकल वाहन की बड़ी और छोटी गाड़ियां कूड़ा करकट उठाने वाली गाड़ियां आसानी से प्रवेश कर सके जिस रास्ते से यह गाड़ियां आनी है उन रास्तों की व्यवस्था सही हो उनके मध्य किसी भी तरह की दुकानदारी को ना सजाया जाए किसी भी तरह का अतिक्रमण न हो तमाम बातों को ध्यान में रखकर तमाम कार्रवाई करवाई जा रही है मेला ग्राउंड के भीतर झूले कहां लगाए जाएंगे डोम बाजार कहां सजेगा अन्य क्राफ्ट मेले कहां लगाए जाएंगे विभागीय प्रदर्शनी कहां लगेगी सांस्कृतिक कार्यक्रम कहां पर होंगे अन्य क्राकरी बाजार कहां सजेगा पुरानी संस्कृति के तहत बिकने वाले मिट्टी के उत्पाद कहां पर बिक्री होंगे तमाम स्थान मार्क करवाए जा रहे हैं पार्किंग स्थल का एरिया कहां से कहां तक होगा यहां वाहन किस तरफ से आएंगे और किस तरफ से बाहर जाएंगे इसको लेकर भी व्यवस्था करवाई जा रही है मेले के दौरान हर तरफ मोबाइल टॉयलेट स्थापित करवाने की व्यवस्था करवाई जा रही है यह सभी टॉयलेट सीवरेज के साथ कनेक्ट होंगे तमाम बातों को लेकर तैयारियां शुरू की गई है। उधर मेला ग्राउंड की दुकानदारी के लिए प्लाट बेचने का कार्य भी शुरू हो गया है उपमंडल कार्यालय के रूम नंबर 105 में जिस व्यक्ति ने मेला ग्राउंड की बोली को अपने नाम किया है उनके कर्मी वहां पर बैठकर प्लाट आवंटन का कार्य कर रहे हैं1
- हमीरपुर राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 के दौरान सीसीटीवी कैमरे लगाने और इनसे संबंधित अन्य सेवाओं के लिए 21 फरवरी सुबह साढे ग्यारह बजे तक उपायुक्त के सहायक आयुक्त कार्यालय में निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। उपायुक्त के सहायक आयुक्त चिराग शर्मा ने बताया कि ये निविदाएं उसी दिन खोल दी जाएंगी। निविदाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए सहायक आयुक्त कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।2
- बंगाणा, अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बांगना की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय वार्षिक विशेष शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ प्रातः स्वच्छता अभियान से किया गया। स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर में सफाई कर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने “स्वच्छ परिसर–स्वस्थ समाज” का संकल्प भी लिया। दिवस के बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि एवं रिसोर्स पर्सन के रूप में संजीव कुमार भाटिया (एडिशनल डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस, ऊना) ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सिकंदर नेगी तथा रोड सेफ्टी क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. किरण ठाकुर ने की। मंच संचालन स्वयंसेवियों वदेही शर्मा एवं तनु ठाकुर ने किया। बौद्धिक सत्र का विषय “सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता” रहा। मुख्य वक्ता ने छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व तथा मोटर वाहन अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को यातायात नियमों का पालन कर समाज में जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। दोपहर पश्चात आयोजित दूसरे बौद्धिक सत्र में जिला समन्वयक, पंजाब नेशनल बैंक आरसेटीआई ऊना, आकाश भारद्वाज ने रिसोर्स पर्सन के रूप में भाग लिया। इस सत्र का विषय “डिजिटल इंडिया, ई-बैंकिंग एवं साइबर क्राइम एवं सिक्योरिटी” रहा। उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल लेन-देन की सावधानियों, साइबर अपराधों से बचाव के उपायों तथा सुरक्षित ऑनलाइन बैंकिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सिकंदर नेगी, रोड सेफ्टी क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. किरण ठाकुर, एसएचओ, बंगणा रोहित , प्रो. कृष्ण चंद, डॉ. कुलदीप सिंह, प्रो. अरविंद रतन, प्रो. मुकेश कुमारी, प्रो. रेणुका, एनएसएस कैप्टन रोहित डोगरा, कैप्टन अंकिता ठाकुर तथा छात्र संघ अध्यक्ष गौरव सहित अनेक प्राध्यापक एवं स्वयंसेवी उपस्थित रहे। शिविर के दूसरे दिन के कार्यक्रमों ने विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, सड़क सुरक्षा जागरूकता तथा डिजिटल साक्षरता के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित किया। महाविद्यालय प्रशासन ने ऐसे ज्ञानवर्धक सत्रों को समय की आवश्यकता बताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।1
- प्रदेश सरकार पर हमलावार हुए भाजपा विधायक प्रकाश राणा, बोले- आप कर्ज लेकर घी पी रहे, हम आपके साथ क्यों चलें?1
- डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के कालू की बड़ दौरे से गूंजा परिसर, बड़ी संख्या में संगत ने किए दर्शन भरवाईं:18 कालू की बड़ में उस समय श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला जब डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों अपने दौरे पर पहुंचे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बाबा जी हेलीकॉप्टर के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जहां पहले से ही बड़ी संख्या में संगत उनके स्वागत के लिए मौजूद थी।बाबा जी के आगमन के साथ ही पूरा परिसर जयकारों और श्रद्धा के नारों से गूंज उठा। दूर-दराज क्षेत्रों से भी श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए पहुंचे हुए थे। संगत ने बाबा जी के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर बाबा जी ने उपस्थित संगत को आशीर्वाद देते हुए सेवा, सच्चाई और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय सेवादारों और प्रशासन की ओर से भी विशेष इंतजाम किए गए थे।बाबा जी के इस दौरे को लेकर क्षेत्र में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।1
- झंडूता विधानसभा की नई पहचान नलवाड़ मेला ! संस्थापक से सीधी बात मार्च 2026 में फिर धूम मचाएगा कोटधार नलवाड़ मेला - अमरनाथ धीमान LIVE समाजसेवी से मेला संस्थापक तकः अमरनाथ धीमान की अनसुनी कहानी #कोटधारनलवाड़मेला #अमरनाथधीमान #झंडूतामेला #बिलासपुरमेला1
- Upgrade your kitchen with a sink that blends style and functionality ✨ From sleek stainless steel to modern matte finishes, the right sink can transform your entire space. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 2013181
- उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में बुधवार को कांग्रेस पूर्व सैनिक सेल कुटलैहड़ की विशेष बैठक शिवालिक होटल बंगाणा में संपन्न हुई जिसमें पूर्व सैनिक सेल के अध्यक्ष केवल कृष्ण शर्मा, रामकृष्ण शर्मा, पंडित राम लोक शर्मा, मेहर सिंह ,प्रकाश चंद, अमृतलाल शर्मा ,सुरजीत सिंह , मेहर सिंह ढटवालिया,अश्विनी कुमार शर्मा , कर्मचंद शर्मा , तिलक राज सेना मेडल अश्वनी कुमार ,विजय कुमार शर्मा,तिलक राज शर्मा, विजय कुमार और कैप्टन चमन लाल शर्मा आदि पूर्व सैनिक शामिल हुए। पूर्व सैनिक सेल के सभी सदस्यों ने अध्यक्ष केवल कृष्ण शर्मा की अध्यक्षता में देसराज मोदगिल को राष्ट्रीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर शॉल टोपी और फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि अभी कुछ ही दिन पहले राष्ट्रीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन बंगलौर में देसराज मोदगिल राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। इसी के साथ पूर्व सैनिक सैल ने रामकृष्ण शर्मा को भी राष्ट्रीय किसान संगठन के हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर सम्मानित किया। पूर्व सैनिक सेल कुटलैहड़ ने दोनों को हार्दिक बधाई दी है। केवल कृष्ण शर्मा ने कहा की केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की राजस्व घाटा अनुदान को बंद करके हिमाचल प्रदेश के साथ अन्याय किया है उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है की हिमाचल प्रदेश की आर डी जी ग्रांट को पुणे जारी किया जाए1