logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एक मां का प्रेम ही अटूट होता है माँ... तस्वीर बहुत कुछ कह जाती है जहाँ शब्द कम पड़ जाते हैं, वहाँ माँ की ममता बोलती है। माँ और बेटे भले आज हमारे बीच नहीं हैं, पर यह पल हमेशा याद दिलाएगा ममता आख़िरी सांस तक साथ निभाती है। विनम्र श्रद्धांजलि 🙏 बरगी डेम हादसे के 15 घंटे बाद सामने आई यह तस्वीर इंसानियत को झकझोर देने वाली है। अंतिम क्षणों में भी एक माँ ने अपने बच्चे को सीने से ऐसे थामे रखा, मानो मौत से भी लड़ रही हो... मानो कह रही हो “मेरे रहते मेरे बच्चे को कुछ नहीं होगा।" यह दृश्य सिर्फ दिल नहीं तोड़ता, बल्कि हमें माँ के उस असीम साहस और निस्वार्थ प्रेम का एहसास कराता है, जिसकी कोई सीमा नहीं।

5 hrs ago
user_ABDUL
ABDUL
Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
5 hrs ago
001596cc-54e5-4ddf-91e7-b099dde651bf

एक मां का प्रेम ही अटूट होता है माँ... तस्वीर बहुत कुछ कह जाती है जहाँ शब्द कम पड़ जाते हैं, वहाँ माँ की ममता बोलती है। माँ और बेटे भले आज हमारे बीच नहीं हैं, पर यह पल हमेशा याद दिलाएगा ममता आख़िरी सांस तक साथ निभाती है। विनम्र श्रद्धांजलि 🙏 बरगी डेम हादसे के 15 घंटे बाद सामने आई यह तस्वीर इंसानियत को झकझोर देने वाली है। अंतिम क्षणों में भी एक माँ ने अपने बच्चे को सीने से ऐसे थामे रखा, मानो मौत से भी लड़ रही हो... मानो कह रही हो “मेरे रहते मेरे बच्चे को कुछ नहीं होगा।" यह दृश्य सिर्फ दिल नहीं तोड़ता, बल्कि हमें माँ के उस असीम साहस और निस्वार्थ प्रेम का एहसास कराता है, जिसकी कोई सीमा नहीं।

More news from Narmadapuram and nearby areas
  • जबलपुर के बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा. तेज हवाओं के चलते नर्मदा बैकवाटर में हुआ हादसा. 6 लोगों की मौत, कई लापता. प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी जबलपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल बरगी डैम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां नर्मदा नदी के बैकवाटर में पर्यटकों से भरा एक क्रूज अचानक डूब गया. हादसे के वक्त क्रूज पर करीब 30 लोग सवार बताए जा रहे हैं. जब क्रूज नर्मदा के गहरे बैकवाटर में था, तभी अचानक मौसम बदला और तेज हवाएं चलने लगीं. पानी की ऊंची लहरों और तेज हवा के दबाव के कारण क्रूज अपना संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते पानी में समा गया
    1
    जबलपुर के बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा. तेज हवाओं के चलते नर्मदा बैकवाटर में हुआ हादसा. 6 लोगों की मौत, कई लापता. प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
जबलपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल बरगी डैम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां नर्मदा नदी के बैकवाटर में पर्यटकों से भरा एक क्रूज अचानक डूब गया. हादसे के वक्त क्रूज पर करीब 30 लोग सवार बताए जा रहे हैं.
जब क्रूज नर्मदा के गहरे बैकवाटर में था, तभी अचानक मौसम बदला और तेज हवाएं चलने लगीं. पानी की ऊंची लहरों और तेज हवा के दबाव के कारण क्रूज अपना संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते पानी में समा गया
    user_ABDUL
    ABDUL
    Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
    22 hrs ago
  • सोहागपुर (नर्मदापुरम)-अंबेडकर वार्ड निवासी जाने माने किन्नर गुरु मरहूम हाजी हनीफ सा.(घनश्याम मामू) की अवसान तिथि 29 तारीख को प्रतिमाह उनकी पुण्य स्मृति में आपके उत्तराधिकारी (वारसान) वर्तमान किन्नर गुरु हाजी सलमा जी एवं मुख्य शिष्या रागिनी जॉन द्वारा जरूरतमंद बेघर, बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को भोजन कराए जाते हैं। घनश्याम मामू की पुण्य स्मृति में आज भी जरूरतमंद लोगों को स्वादिष्ट भोजन कराकर पुण्य लाभ अर्जित किया गया। समिति वर्तमान किन्नर गुरु हाजी सलमा जी एवं मुख्य शिष्या रागिनी जॉन का हृदय से आभार व्यक्त करती है। ईश्वर स्वर्गीय घनश्याम मामू को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।
    1
    सोहागपुर (नर्मदापुरम)-अंबेडकर वार्ड निवासी जाने माने किन्नर गुरु मरहूम हाजी हनीफ सा.(घनश्याम मामू) की अवसान तिथि 29 तारीख को प्रतिमाह उनकी पुण्य स्मृति में आपके उत्तराधिकारी (वारसान) वर्तमान किन्नर गुरु हाजी सलमा जी एवं मुख्य शिष्या रागिनी जॉन द्वारा जरूरतमंद बेघर, बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को भोजन कराए जाते हैं।
घनश्याम मामू की पुण्य स्मृति में आज भी जरूरतमंद लोगों को स्वादिष्ट भोजन कराकर पुण्य लाभ अर्जित किया गया।
समिति वर्तमान किन्नर गुरु हाजी सलमा जी एवं मुख्य शिष्या रागिनी जॉन का हृदय से आभार व्यक्त करती है। 
ईश्वर स्वर्गीय घनश्याम मामू को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।
    user_जमील खान  "राम रहीम रोटी बैंक
    जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
    Voice of people सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • सोहागपुर SDM ने गैस बुकिंग ठगी से सावधान रहने की अपील। सोहागपुर sdm प्रियंका भल्लावी ने गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर बढ़ती साइबर ठगी को देखते हुए गुरुवार दोपहर 3:00 बजे के लगभग एलपीजी उपभोक्ताओं को सतर्क रहने की सलाह दी है। जारी सूचना में कहा गया है कि उपभोक्ता केवल अधिकृत एजेंसियों के नंबरों से ही बुकिंग और शिकायत करें। प्रशासन ने खनूजा एचपी, राधिका भारत गैस (सेमरीहरचंद) और आदर्श भारत गैस (शोभापुर) के आधिकारिक नंबर जारी करते हुए चेतावनी दी है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या मैसेज पर भरोसा न करें और OTP या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें।
    1
    सोहागपुर SDM ने गैस बुकिंग ठगी से सावधान रहने की अपील।
सोहागपुर sdm प्रियंका भल्लावी ने गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर बढ़ती साइबर ठगी को देखते हुए गुरुवार दोपहर 3:00 बजे के लगभग एलपीजी उपभोक्ताओं को सतर्क रहने की सलाह दी है। जारी सूचना में कहा गया है कि उपभोक्ता केवल अधिकृत एजेंसियों के नंबरों से ही बुकिंग और शिकायत करें। प्रशासन ने खनूजा एचपी, राधिका भारत गैस (सेमरीहरचंद) और आदर्श भारत गैस (शोभापुर) के आधिकारिक नंबर जारी करते हुए चेतावनी दी है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या मैसेज पर भरोसा न करें और OTP या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by रितिक जैन साधना न्यूज़ बाड़ी
    1
    Post by रितिक जैन साधना न्यूज़ बाड़ी
    user_रितिक जैन साधना न्यूज़ बाड़ी
    रितिक जैन साधना न्यूज़ बाड़ी
    Local News Reporter बाड़ी, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बीजेपी कार्यालय में आऐ जुगल किशोर ने अपनी पूरी बात बताई कि कैसे क्या वह अमित शाह से मिले और उन्होंने जो अपने सीने में टैटू बनवाया हुआ है अमित शाह का तब अमित शाह ने उनसे पूछा दर्द नहीं हुआ देखिए पूरी रिपोर्ट
    1
    मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बीजेपी कार्यालय में आऐ जुगल किशोर ने अपनी पूरी बात बताई कि कैसे क्या वह अमित शाह से मिले और उन्होंने जो अपने सीने में टैटू बनवाया हुआ है अमित शाह का तब अमित शाह ने उनसे पूछा दर्द नहीं हुआ देखिए पूरी रिपोर्ट
    user_Siddharth brajpuriya
    Siddharth brajpuriya
    Local News Reporter कोलार, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बरगी डैम हादसा: मौत के बाद भी मां की ममता ने नहीं छोड़ा मासूम का साथ, सीने से चिपके बेटे को देख छलक उठीं आंखें
    1
    बरगी डैम हादसा: मौत के बाद भी मां की ममता ने नहीं छोड़ा मासूम का साथ, सीने से चिपके बेटे को देख छलक उठीं आंखें
    user_अनीता दीदी
    अनीता दीदी
    Kolar, Bhopal•
    6 hrs ago
  • Post by PS24NEWS
    1
    Post by PS24NEWS
    user_PS24NEWS
    PS24NEWS
    Local News Reporter कोलार, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *घटना का विवरण :* पुलिस अधीक्षक रायसेन *श्री आशुतोष गुप्ता* द्वारा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने हेतु दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री कमलेश कुमार खरपुसे* के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी औबेदुल्लागंज *श्रीमती शीला सुराणा* के नेतृत्व में थाना प्रभारी औबेदुल्लागंज निरीक्षक बी.पी. सिंह द्वारा थाना स्टाफ की टीम गठित कर कार्यवाही की गई। दौराने कस्बा भ्रमण मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा हंसराज ढाबा के आगे हाईवे रोड एनएच-46 (भोपाल से नर्मदापुरम लेन) के किनारे पहुंचकर टोलनाका बिसनखेड़ा की ओर से आ रही एक ज्यूपिटर स्कूटी को रोककर चेक किया गया। चेकिंग के दौरान स्कूटी के पैरदान एवं डिक्की में रखे झोलों से अवैध देशी शराब (प्लेन मदिरा) के कुल 320 नग सीलबंद क्वार्टर (कुल मात्रा 57.6 लीटर), कीमत लगभग 25,600/- रुपये प्राप्त हुए। उक्त अवैध शराब एवं स्कूटी क्रमांक MP05ZJ0299 (कीमत लगभग 50,000/- रुपये) को विधिवत जप्त कर आरोपी को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। *जप्त मशरूका :* *320 नग देशी शराब* (प्लेन) क्वार्टर (57.6 लीटर) कीमती लगभग 25,600/- रुपये *एक ज्यूपिटर स्कूटी MP05ZJ0299* (कीमत लगभग 50,000/- रुपये) *कार्यवाही :* आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। *सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक बी.पी. सिंह, सउनि राजेश सिंह भदौरिया, प्रआर धनराज यादव, आरक्षक ऋषभ यादव एवं आरक्षक राजू चौहान की सराहनीय भूमिका रही।
    2
    *घटना का विवरण :*
पुलिस अधीक्षक रायसेन *श्री आशुतोष गुप्ता* द्वारा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने हेतु दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री कमलेश कुमार खरपुसे* के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी औबेदुल्लागंज *श्रीमती शीला सुराणा* के नेतृत्व में थाना प्रभारी औबेदुल्लागंज निरीक्षक बी.पी. सिंह द्वारा थाना स्टाफ की टीम गठित कर कार्यवाही की गई।
दौराने कस्बा भ्रमण मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा हंसराज ढाबा के आगे हाईवे रोड एनएच-46 (भोपाल से नर्मदापुरम लेन) के किनारे पहुंचकर टोलनाका बिसनखेड़ा की ओर से आ रही एक ज्यूपिटर स्कूटी को रोककर चेक किया गया। चेकिंग के दौरान स्कूटी के पैरदान एवं डिक्की में रखे झोलों से अवैध देशी शराब (प्लेन मदिरा) के कुल 320 नग सीलबंद क्वार्टर (कुल मात्रा 57.6 लीटर), कीमत लगभग 25,600/- रुपये प्राप्त हुए।
उक्त अवैध शराब एवं स्कूटी क्रमांक MP05ZJ0299 (कीमत लगभग 50,000/- रुपये) को विधिवत जप्त कर आरोपी को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।
*जप्त मशरूका :*
*320 नग देशी शराब* (प्लेन) क्वार्टर (57.6 लीटर)
कीमती लगभग 25,600/- रुपये
*एक ज्यूपिटर स्कूटी MP05ZJ0299* (कीमत लगभग 50,000/- रुपये)
*कार्यवाही :*
आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
*सराहनीय भूमिका :*
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक बी.पी. सिंह, सउनि राजेश सिंह भदौरिया, प्रआर धनराज यादव, आरक्षक ऋषभ यादव एवं आरक्षक राजू चौहान की सराहनीय भूमिका रही।
    user_भुवनेश्वर कुशवाह संपादक
    भुवनेश्वर कुशवाह संपादक
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    21 min ago
  • ​जो गौहरगंज थाने में दर्ज दहेज प्रताड़ना के मामले में जेल में बंद थी। जानकारी के अनुसार, महिला ने बैरक के भीतर अपनी साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी। ​इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने शुक्रवार को रायसेन जिला अस्पताल के सामने सांची मार्ग पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मौके पर पहुंचे एसडीएम मनीष शर्मा ने परिजनों को समझाते हुए निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।
    1
    ​जो गौहरगंज थाने में दर्ज दहेज प्रताड़ना के मामले में जेल में बंद थी। जानकारी के अनुसार, महिला ने बैरक के भीतर अपनी साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी।
​इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने शुक्रवार को रायसेन जिला अस्पताल के सामने सांची मार्ग पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मौके पर पहुंचे एसडीएम मनीष शर्मा ने परिजनों को समझाते हुए निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।
    user_Vineet maheshwari
    Vineet maheshwari
    पत्रकारिता Raisen, Madhya Pradesh•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.