logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*हाउसिंग कॉलौनी में विधिक सहायता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* *भिण्ड 18 फरवरी *हाउसिंग कॉलौनी में विधिक सहायता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* *भिण्ड 18 फरवरी 2026/* विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन हाउसिंग कॉलोनी स्थित केडीआर विद्या निकेतन हाई स्कूल भिण्ड में न्याय सबके लिए का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को निःशुल्क विधिक सहायता, सड़क सुरक्षा, संवैधानिक अधिकारों एवं मध्यस्थता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराना था। इस अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (छ।स्ै।) की “गरीबी उन्मूलन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विधिक सेवाएं योजना 2015” के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि जरूरतमंद नागरिकों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने का अधिकार है तथा इसके लिए विभिन्न योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में माननीय विवेक माल (जेएमएफसी, भिंड), देवेश शर्मा (जिला विधिक सहायता अधिकारी), विद्यालय समिति सचिव प्रदीप ऋषिश्वर (पूर्व नायब तहसीलदार), प्राचार्य संजय जैन एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। श्री विवेक माल द्वारा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन का महत्व समझाया तथा हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग पर विशेष बल दिया। साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित आवश्यक जानकारी भी साझा की। उन्होंने भारतीय संविधान के महत्व पर भी प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को उनके मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए सिविल सर्विसेज एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विषय में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन, सामान्य ज्ञान की समझ, समाचार पत्रों का अध्ययन तथा अनुशासन सफलता की कुंजी है। इंजीनियर, डॉक्टर एवं अन्य पेशेवर क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रारंभ से ही लक्ष्य निर्धारित कर सतत तैयारी करने की प्रेरणा दी। मध्यस्थता (मेडिएशन) के माध्यम से आपसी विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने के विषय में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और जागरूक, जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं मार्गदर्शक सिद्ध हुआ।

11 hrs ago
user_Dinesh soni
Dinesh soni
Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
11 hrs ago
9492928c-0819-4773-bf12-f5831a45e938

*हाउसिंग कॉलौनी में विधिक सहायता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* *भिण्ड 18 फरवरी *हाउसिंग कॉलौनी में विधिक सहायता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* *भिण्ड 18 फरवरी 2026/* विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन हाउसिंग कॉलोनी स्थित केडीआर विद्या निकेतन हाई स्कूल भिण्ड में न्याय सबके लिए का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को निःशुल्क विधिक सहायता, सड़क सुरक्षा, संवैधानिक अधिकारों एवं मध्यस्थता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराना था। इस अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (छ।स्ै।) की “गरीबी उन्मूलन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विधिक सेवाएं योजना 2015” के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि जरूरतमंद नागरिकों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने का अधिकार है

5329128e-9d6a-4d1e-8315-66eb046643a8

तथा इसके लिए विभिन्न योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में माननीय विवेक माल (जेएमएफसी, भिंड), देवेश शर्मा (जिला विधिक सहायता अधिकारी), विद्यालय समिति सचिव प्रदीप ऋषिश्वर (पूर्व नायब तहसीलदार), प्राचार्य संजय जैन एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। श्री विवेक माल द्वारा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन का महत्व समझाया तथा हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग पर विशेष बल दिया। साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित आवश्यक जानकारी भी साझा की। उन्होंने भारतीय संविधान के महत्व पर भी प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को उनके मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को

a9cf2bdc-dc90-4e9b-be10-6c52a7001a34

ध्यान में रखते हुए सिविल सर्विसेज एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विषय में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन, सामान्य ज्ञान की समझ, समाचार पत्रों का अध्ययन तथा अनुशासन सफलता की कुंजी है। इंजीनियर, डॉक्टर एवं अन्य पेशेवर क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रारंभ से ही लक्ष्य निर्धारित कर सतत तैयारी करने की प्रेरणा दी। मध्यस्थता (मेडिएशन) के माध्यम से आपसी विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने के विषय में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और जागरूक, जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं मार्गदर्शक सिद्ध हुआ।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by नीरज सिंह सिंह
    1
    Post by नीरज सिंह सिंह
    user_नीरज सिंह सिंह
    नीरज सिंह सिंह
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • गोरमी नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण में की गई बड़ी कार्रवाई हम आपको बता दें कि पोरसा रोड पर रेत गिट्टी मिट्टी डालकर अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया गया और अतिक्रमण को पूरी तरीके से हटवाया गया
    1
    गोरमी नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण में की गई बड़ी कार्रवाई हम आपको बता दें कि पोरसा रोड पर रेत गिट्टी मिट्टी डालकर अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया गया और अतिक्रमण को पूरी तरीके से हटवाया गया
    user_मुकेश सिंह भदौरिया
    मुकेश सिंह भदौरिया
    गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • mahewa ke pass anepura bhangara
    2
    mahewa ke pass anepura bhangara
    user_Devendra singh Bhadauriya
    Devendra singh Bhadauriya
    Farmer Etawah, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • इटावा जिले के हल्लूपुरा गांव में मंगलवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने कथित प्रेमिका के घर के बाहर खुद को तमंचे से गोली मार ली। घटना रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। गोली की आवाज सुनते ही ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान अनिल कुमार (45) पुत्र रामचंद्र कठेरिया, निवासी मनौना, थाना करहल, जिला मैनपुरी के रूप में हुई है। वह मजदूरी करता था। बताया गया कि उसकी पत्नी का दो वर्ष पूर्व निधन हो चुका था और उसके दो बच्चे हैं। पुलिस के अनुसार अनिल के अपनी रिश्तेदारी में रहने वाली लक्ष्मी (40) से पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध थे, जिसे लेकर दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हो चुका था। लक्ष्मी ने पुलिस को बताया कि अनिल रात में घर आया और दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा न खुलने पर उसने खुद को गोली मार ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
    3
    इटावा जिले के हल्लूपुरा गांव में मंगलवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने कथित प्रेमिका के घर के बाहर खुद को तमंचे से गोली मार ली। घटना रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। गोली की आवाज सुनते ही ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची और जांच शुरू की।
मृतक की पहचान अनिल कुमार (45) पुत्र रामचंद्र कठेरिया, निवासी मनौना, थाना करहल, जिला मैनपुरी के रूप में हुई है। वह मजदूरी करता था। बताया गया कि उसकी पत्नी का दो वर्ष पूर्व निधन हो चुका था और उसके दो बच्चे हैं। पुलिस के अनुसार अनिल के अपनी रिश्तेदारी में रहने वाली लक्ष्मी (40) से पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध थे, जिसे लेकर दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हो चुका था।
लक्ष्मी ने पुलिस को बताया कि अनिल रात में घर आया और दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा न खुलने पर उसने खुद को गोली मार ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
    user_Ashraf Ansari
    Ashraf Ansari
    Journalist इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जसवंतनगर:बुधवार को पवित्र माह रमजान शुरू से पहले समाजसेवी संस्था गुलामाने वारिस मुस्लिम वेलफेयर एजुकेशन फाउंडेशन (वारसी फाउंडेशन) द्वारा नगर मे स्थित बारात घर में इफ्तार किट एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था पिछले 13 वर्षों से लगातार रमजान के अवसर पर गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता हेतु इफ्तार किट वितरण करती आ रही है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधरोपण अभियान भी चलाया जाता है। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष फ़राज़ अहमद वारसी एवं मोहम्मद जानिब सफ़वी ने कहा कि रमजान केवल इबादत का महीना ही नहीं, बल्कि खुद की इस्लाह, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का भी अवसर है। उन्होंने लोगों से शिक्षा ग्रहण कर अपनी आर्थिक और सामाजिक स्थिति मजबूत करने, अपने आसपास साफ-सफाई रखने को कहा, तथा पौधरोपण करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पौधे लगाना सदक़ा-ए-जारीया है, जिससे समाज और आने वाली पीढ़ियों को लाभ मिलता है। इस वर्ष आयोजित कार्यक्रम में लगभग 300 गरीब परिवारों को इफ्तार किट वितरित की गई। प्रत्येक किट में आटा, दाल, चावल, तेल, टोस्ट, सेवईं, मेवा सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई, ताकि रोजेदार परिवार पूरे सम्मान के साथ रमजान के महीने में इफ्तार की व्यवस्था कर सकें। इस अवसर पर संस्था सचिव फ़ईम चिश्ती, नगर अध्यक्ष मेहबूब अशरफ़ी, शाहनवाज़ वारसी, अकबर वारसी, हाफ़िज़ उस्मान, भूरे मुल्ला जी राशिद फारूकी, उमैर कुरैशी, जाहिद, इसरार, हैदर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि वारसी फाउंडेशन भविष्य में भी शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और मानव सेवा से जुड़े कार्यक्रम निरंतर संचालित करती रहेगी, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके।
    1
    जसवंतनगर:बुधवार को पवित्र माह रमजान शुरू से पहले  समाजसेवी संस्था गुलामाने वारिस मुस्लिम वेलफेयर एजुकेशन फाउंडेशन (वारसी फाउंडेशन) द्वारा नगर मे स्थित बारात घर में इफ्तार किट एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था पिछले 13 वर्षों से लगातार रमजान के अवसर पर गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता हेतु इफ्तार किट वितरण करती आ रही है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधरोपण अभियान भी चलाया जाता है।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष फ़राज़ अहमद वारसी एवं मोहम्मद जानिब सफ़वी ने कहा कि रमजान केवल इबादत का महीना ही नहीं, बल्कि खुद की इस्लाह, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का भी अवसर है। उन्होंने लोगों से शिक्षा ग्रहण कर अपनी आर्थिक और सामाजिक स्थिति मजबूत करने, अपने आसपास साफ-सफाई रखने को कहा, तथा पौधरोपण करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पौधे लगाना सदक़ा-ए-जारीया है, जिससे समाज और आने वाली पीढ़ियों को लाभ मिलता है।
इस वर्ष आयोजित कार्यक्रम में लगभग 300 गरीब परिवारों को इफ्तार किट वितरित की गई। प्रत्येक किट में आटा, दाल, चावल, तेल, टोस्ट, सेवईं, मेवा सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई, ताकि रोजेदार परिवार पूरे सम्मान के साथ रमजान के महीने में इफ्तार की व्यवस्था कर सकें। 
इस अवसर पर संस्था सचिव फ़ईम चिश्ती, नगर अध्यक्ष मेहबूब अशरफ़ी, शाहनवाज़ वारसी, अकबर वारसी, हाफ़िज़ उस्मान, भूरे मुल्ला जी राशिद फारूकी, उमैर कुरैशी, जाहिद, इसरार, हैदर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि वारसी फाउंडेशन भविष्य में भी शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और मानव सेवा से जुड़े कार्यक्रम निरंतर संचालित करती रहेगी, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार Jaswantnagar, Etawah•
    12 hrs ago
  • *ब्रेकिंग फिरोजाबाद* फिरोजाबाद में आज से शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 71,620 परीक्षार्थी देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से हुई बोर्ड की परीक्षाएं 12 मार्च तक होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा से पहले सभी तैयारियां कर ली गई है सतर्क, नकल विहीन होगी परीक्षा फिरोजाबाद के जिला प्रशासन ने अधिकारियों को सतर्कता बरतने के दिए हैं निर्देश परीक्षा केन्द्रों के आसपास धारा 144 का अनुपालन कराना सुनिश्चित है सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट की भी लगाई गई है ड्यूटी
    1
    *ब्रेकिंग फिरोजाबाद*
फिरोजाबाद में आज से शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 
71,620 परीक्षार्थी देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा 
18 फरवरी से हुई बोर्ड की परीक्षाएं 12 मार्च तक होगी
यूपी बोर्ड की परीक्षा से पहले सभी तैयारियां कर ली गई है सतर्क, नकल विहीन होगी परीक्षा
फिरोजाबाद के जिला प्रशासन ने अधिकारियों को सतर्कता बरतने के दिए हैं निर्देश
परीक्षा केन्द्रों के आसपास धारा 144 का अनुपालन कराना सुनिश्चित है 
सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट की भी लगाई गई है ड्यूटी
    user_नव भारत संवाद
    नव भारत संवाद
    पत्रकार इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उ प्र
    1
    दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उ प्र
    user_Shuru User, satendra kevat
    Shuru User, satendra kevat
    Farmer चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by नीरज सिंह सिंह
    1
    Post by नीरज सिंह सिंह
    user_नीरज सिंह सिंह
    नीरज सिंह सिंह
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.