Shuru
Apke Nagar Ki App…
थाना सलोन व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी करने वाले गैंग के 04 सदस्यों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री संजीव कुमार सिन्हा का वक्तव्य- #UPPolice #RaebareliPolice UP Police
रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
थाना सलोन व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी करने वाले गैंग के 04 सदस्यों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री संजीव कुमार सिन्हा का वक्तव्य- #UPPolice #RaebareliPolice UP Police
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- इंस्टाग्राम पर देख हुई दीवानी… रायबरेली में 4 बच्चों की मां 20 साल के प्रेमी के साथ फरार रायबरेली में चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. दोनों में इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच कर रही है।रायबरेली जिले में सरैया मजरे टेकारी दांदू गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. चार बच्चों की मां सन्नो देवी अपने 20 वर्षीय प्रेमी से साथ फरार हो गई. दोनों में इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. दोनों के बीच काफी लंबे समय से बातचीत चल रही थी. घटना जिले के डीह थाना क्षेत्र की है।1
- थाना सलोन व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी करने वाले गैंग के 04 सदस्यों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री संजीव कुमार सिन्हा का वक्तव्य- #UPPolice #RaebareliPolice UP Police1
- Ramnesh kumar agnihotri1
- जनपद रायबरेली की सदर विधानसभा के बूथ नंबर 166 पर 99 लोगों के नाम काटे जाने का फॉर्म एक ऐसा व्यक्ति भरता है जो दूसरे मोहल्ले में रहता है उससे संपर्क करने पर वह बताता है कि मुझे इन सब के बारे में कोई जानकारी नहीं है यह पूरा वाक्या किसी षड्यंत्र की ओर इशारा करता है. #SIR20251
- रायबरेली l जिले के सलोन थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक सक्रिय चोरी गैंग के चार सदस्यों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई 5 फरवरी 2026 को हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों ने गंगा एक्सप्रेसवे के पास खेतों से डीजल इंजन और चारा काटने की मशीन चुराई थी।पुलिस को दो अलग-अलग चोरी की शिकायतें मिली थीं। एक में ग्राम कोडरी से 5 डीजल इंजन और दूसरे में ग्राम रसूलपुर से 4 इंजन व एक चारा मशीन चोरी होने की रिपोर्ट थी। इन पर मु0अ0सं0-27/2026 और 28/2026 दर्ज हुए। धारा 303(2), 317(2), 317(4), 317(5) बीएनएस के तहत केस चला। पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सलोन के नेतृत्व में थाना सलोन व एसओजी/सर्विलांस टीम ने संदिग्ध चेकिंग की। मुखबिर की सूचना पर तरई मोड़ पर चार अभियुक्तों को चोरी का माल और इस्तेमाल किया गया लोडर के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने शिव शंकर उर्फ शंकर, विपिन निर्मल, संदीप और रंजीत निर्मल क़ो गिरफ्तार किया है, सभी ग्राम पुरमई सुल्तानपुर, थाना महेशगंज, जनपद प्रतापगढ़ के निवासी हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने कबूल किया कि वे खुले में पड़े इंजन-पंपिंग सेट चुराकर बेच देते थे। उन्होंने 28 जनवरी और 15 जनवरी की रातों को चोरियां की थीं। चुराए माल का कुछ हिस्सा बेच दिया, बाकी बरामद हुआ।2
- ismein abhi tak Koi kaarvayi nahin ki gai hai Thane dwara1
- *प्रेम में पड़कर युवक ने दी जान* *बहन की डोली उठने से पहले उठी भाई की अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं* चौडगरा/फतेहपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। हसनापुर गांव निवासी युवक नयन पासवान (22) ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो आत्महत्या करने से पहले रेलवे लाइन पर डाला हैं जिसमें कथित प्रताड़ना से तंग आकर ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है, घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। जिस घर में बहन की शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अचानक मातम पसर गया। मृतक नयन पासवान अपने परिवार का इकलौता चिराग था। परिजनों का आरोप है कि सौरा गांव के कुछ दबंग युवक नयन को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। इसी मानसिक दबाव के चलते उसने यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि ट्रेन से कटने से पहले नयन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने अपने साथ हो रही प्रताड़ना की आपबीती बयां की है। घटना के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सूचना मिलते ही कल्यानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। कल्याणपुर पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- रायबरेली के थाना सलोन क्षेत्र में सक्रिय चोरी के एक गैंग के चार सदस्यों को पुलिस ने चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, क्षेत्राधिकारी सलोन और एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने 5 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम तरई मोड़ से अभियुक्तों को पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्त हैं- शिव शंकर उर्फ शंकर, विपिन निर्मल, संदीप और रंजीत निर्मल, सभी निवासी ग्राम पुरमई सुल्तानपुर, थाना महेशगंज, जिला प्रतापगढ़। इनके पास से चोरी के चार डीजल इंजन और घटना में प्रयुक्त लोडर बरामद हुआ। ये लोग खुले खेतों से सिंचाई के इंजन, पंपिंग सेट और चारा काटने की मशीन चुराते थे। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि 28 जनवरी 2026 को ग्राम कोडरी और 15 जनवरी को ग्राम रसूलपुर से कुल नौ डीजल इंजन व एक चारा काटने की मशीन चुराई थी। इनमें से कुछ माल बेचकर दैनिक खर्च निकाला, शेष बरामद हुआ। अलग अलग मामलों के तहत अभियोग दर्ज है। शेष अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। स्थान- सलोन रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार1