Shuru
Apke Nagar Ki App…
Jay Shri Ram Ram Ram saabhi Hindu bhaiyo ne⛳⛳⛳⛳⛳⛳⛳⛳
Nishant Verma
Jay Shri Ram Ram Ram saabhi Hindu bhaiyo ne⛳⛳⛳⛳⛳⛳⛳⛳
More news from झारखंड and nearby areas
- रांची के अमरावती कॉलोनी में एक बेहद दुखद सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक तेज रफ्तार थार वाहन ने 5 लोगों को कुचल दिया। इस भयावह दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि अन्य घायलों को तत्काल इलाज के लिए गुरुनानक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक व्यक्ति गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी लापरवाहीपूर्वक चलाई जा रही थार गाड़ी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही युवा नेता ओम शंकर गुप्ता ने गहरा दुःख व्यक्त किया तथा प्रशासन से मांग की कि— • दोषी वाहन चालक के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई हो। • पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। • घायलों का समुचित एवं निःशुल्क इलाज सुनिश्चित किया जाए। श्री गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शहर में यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाना चाहिए। उन्होंने मृतक के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया1
- रांची के मधुकम में आदिवासी जमीन पर घर बनाकर 40 वर्षों से रह रहें लोगों का मकान को प्रशासन ने कोर्ट के आदेश के बाद तोड़ रही है। एक झटके में यहाँ घर बनाकर रह रहे 13 परिवार के लोग बेघर हो गए हैं। जमीन मालिक *महादेव उरांव उर्फ़ महादेव तिर्की* ने जमीन वापसी के लिए दखल दिहानी का केस किया था। दैनिक भास्कर की खबरों के अनुसार जमीन मालिक ने सभी से करीब 5.25 लाख रुपए प्रति कट्ठा भवन मालिकों से वसूली की। जमीन मालिक और भवन मालिक के बीच समझौता हुआ की मामला सेटल हो जाएगा लेकिन केस चालू रहा। इन लोगों का जमीन के नाम पर लिया गया करोड़ों रूपये कौन लौटाएगा। ज़मीन मालिक जमीन भी वापस ले लिया और लोगों का पैसा भी हथिया लिया। जमीन खरीददार को आदिवासी जमीन खरीदने से पहले सचेत होना चाहिए। वरना जिंदगी का जमा पूंजी भी जायगी और जमीन भी छिन जाएगा। #रांची1
- जहाँ नारी है संवेदनशील, वहाँ विकास है मजबूत। आशा कुजूर — समाज सेवा की सच्ची पहचान। Jharkhand Chunav झारखंड इलेक्शन म्युनिसिपल कॉरपोरेशन रांची Naya Bharat Tv 245
- Post by Janata Platform1
- वार्ड नंबर 22 से पार्षद प्रत्याशी मिताली राशिम ने ताज सिपरी चौक पर किया कार्यालय उद्घाटन, जनसंपर्क अभियान तेज न्यूज़ रिपोर्ट सलमान हुसैन हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 22 से वार्ड पार्षद प्रत्याशी मिताली राशिम ने ताज सिपरी चौक स्थित अपने चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर समर्थकों और स्थानीय लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। कार्यालय उद्घाटन के दौरान मिताली राशिम ने वार्ड नंबर 22 की जनता से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें अवसर देती है तो वे वार्ड के विकास, साफ-सफाई, सड़क, नाली, पानी और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देंगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड की समस्याओं का स्थायी समाधान करना है। इस मौके पर उनके प्रतिनिधि के रूप में निषांत प्रधान को जिम्मेदारी सौंपी गई, जो जनसंपर्क अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाने का कार्य देखेंगे। कार्यालय खुलने के साथ ही वार्ड में चुनावी माहौल और भी गरमा गया है। अब देखना यह होगा कि वार्ड नंबर 22 की जनता इस बार किसे अपना प्रतिनिधि चुनती1
- समाजसेवी एवं नियमित रक्तदाता Prashant Kumar Verma जी की इस गंभीर और संवेदनशील सोच को जरूर समझें। उन्होंने थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की तकलीफ को करीब से महसूस कर यह विनम्र अपील की है। 👉 हजारीबाग नगर निगम चुनाव में उतरे सभी सम्मानित प्रत्याशियों से अनुरोध है कि कृपया अपने–अपने वार्ड में कम से कम एक रक्तदान शिविर का आयोजन करें। इस समय SBMCH ब्लड बैंक में खून की भारी कमी है, जिसका सीधा असर उन मासूम बच्चों पर पड़ रहा है जिनकी जिंदगी नियमित रक्त पर टिकी है। 💉 आपका एक छोटा सा प्रयास किसी बच्चे को नई जिंदगी दे सकता है। Please… Please… Please Kindly Arrange a #BloodDonationCamp अनंत शुभकामनाओं के साथ! 🙏🙏🙏 #Hazaribagh #नगरनिगम_चुनाव #रक्तदान_महादान #SaveThalassemiaKids1
- रांची धुर्वा जेपी मार्केट सखुआ बागान में आज वार्ड 38 से प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार बबलू के समर्थन जनसंपर्क अभियान चलाया गया जिसमें प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार के अलावा अनिल टेली, धीरेंद्र सिंह बमबम, संजीव कुमार मुन्ना, शैलेश कुमार, मनोज माथुर, सतीश पासवान, सुनील उरांव, प्रवीण उरांव, सनी लिंडा, सनोज यादव, ध्रुव शर्मा, विनोद शाह, नागेश्वर शाह, सोहन चौधरी, अर्जुन पांडे, भोला शाह, सुधीर गुप्ता, राहुल कुमार, काशी महतो सहित अनेक लोग मौजूद रहे। #रांची1
- रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच संपन्न हुआ बाबा तिलका मांझी मेला1
- शिवपुरी वार्ड-22 में प्रत्याशी मिताली रश्मि के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन, सैकड़ों समर्थक रहे मौजूद हजारीबाग। शिवपुरी वार्ड संख्या-22 की वार्ड पार्षद प्रत्याशी मिताली रश्मि के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर वार्ड-22 के सैकड़ों समर्थकों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में वार्ड कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वार्ड के गणमान्य लोगों के करकमलों से फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद वार्ड की जनता को संबोधित करते हुए प्रत्याशी मिताली रश्मि ने कहा कि वे शिवपुरी को विकास की नई दिशा की ओर ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प है कि वार्ड का समुचित विकास हो और शिवपुरी की जनता की समस्याओं का हर संभव निदान किया जाए। उन्होंने वार्ड की जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में क्रम संख्या-1 “अलमारी छाप” पर मोहर लगाकर भारी मतों से उन्हें विजयी बनाएं, ताकि वार्ड को एक नई पहचान और नई दिशा दी जा सके। कार्यक्रम में उपस्थित मोहर दास ने कहा कि शिवपुरी वार्ड की जनता इस बार अपना मत वार्ड के विकास के लिए करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि वार्ड-22 को एक आदर्श वार्ड बनाने की दिशा में इस चुनाव में जनता निर्णय लेते हुए वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवार मिताली रश्मि के पक्ष में मतदान करेगी । वहीं ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि चुनावी कार्यालय खुलने से जनता को विशेष लाभ मिलेगा। अब वार्ड के लोग अपनी समस्याओं को लेकर कार्यालय में आकर सीधे संपर्क कर सकेंगे, जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होगा। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव तक लोगों के बैठने की सुविधा, चर्चा और संवाद के लिए यह कार्यालय कारगर सिद्ध होगा। इससे जनता और प्रत्याशी के बीच संवाद मजबूत होगा तथा वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सामने लाया जा सकेगा। वहीं निशांत प्रधान ने कहा कि मिताली रश्मि वार्ड के लिए कुछ नया और बेहतर करने की सोच के साथ चुनावी मैदान में उतरी हैं। उन्होंने सभी वार्डवासियों से अपील की कि इस बार सभी मिलकर सहयोग करें और वार्ड-22 के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के अंत में समर्थकों ने नारेबाजी कर प्रत्याशी के प्रति समर्थन जताया तथा वार्ड के विकास को लेकर सकारात्मक संदेश दिया। प्रत्याशी मिताली रश्मि ने गणमान्य लोगों का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि डॉ प्रो प्रदीप कुमार प्रधान, अजय कुमार सिन्हा, शंभू प्रसाद सिंह, मोहर दास, रमेश चंद्र शर्मा, अधिवक्ता शंभू शरण सिन्हा, ओम प्रकाश सिंह, सहित शिवपुरी के गणमान्य लोगों ने शिवपुरी मुहल्ले को बसाने के लिए अर्थ दान से लेकर श्रम दान तक किया जिन्होंने मुझे आर्शीवाद दिया है मेरी जीत सुनिश्चित है इनके कार्यों को आगे बढ़ाते हुए शिवपुरी के विकास की गाथा लिखूंगी l कार्यालय उद्घाटन के मौके पर ज्ञानचंद मेहता, दीपक नाथ सहाय, अशोक कुमार सिन्हा, दिलीप राम, अधिवक्ता ललन कुमार ,मनोज मोदी, अनूप मेहता , शीला देवी आचार्य जगदीश दास, शुभम दुबे , प्रवीण कुमार, सुनील सिंह राठौड़, प्रकाश शर्मा, संजय सिंह , निशिकांत सिंह ,शशि मोहन सिन्हा, सुधा प्रधान, सोनम प्रिया, अनीता पांडे, लक्ष्मी देवी, रेशमी देवी, लवली सिन्हा, सरिता विश्वकर्मा, बिंदु देवी, प्रियंका तिवारी, आरती सिन्हा, पूनम सिंह, स्वेता, राधा देवी, बीना सिंह, सुमित्रा देवी, जुली सिंह, बसंती देवी, कलावती दुबे, मीनू जी, बीना देवी, मीना गुप्ता सहित शिवपुरी वार्ड के सैकड़ों महिला पुरुष व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे l1