logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शिवपुरी वार्ड-22 में प्रत्याशी मिताली रश्मि के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन, सैकड़ों समर्थक रहे  मौजूद हजारीबाग। शिवपुरी वार्ड संख्या-22 की वार्ड पार्षद प्रत्याशी मिताली रश्मि के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन  भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर वार्ड-22 के सैकड़ों समर्थकों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में वार्ड कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वार्ड के गणमान्य लोगों के करकमलों से फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद वार्ड की जनता को संबोधित करते हुए प्रत्याशी मिताली रश्मि ने कहा कि वे शिवपुरी को विकास की नई दिशा की ओर ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प है कि वार्ड का समुचित विकास हो और शिवपुरी की जनता की समस्याओं का हर संभव निदान किया जाए। उन्होंने वार्ड की जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में क्रम संख्या-1 “अलमारी छाप” पर मोहर लगाकर भारी मतों से उन्हें विजयी बनाएं, ताकि वार्ड को एक नई पहचान और नई दिशा दी जा सके। कार्यक्रम में उपस्थित मोहर दास ने कहा कि शिवपुरी वार्ड की जनता इस बार अपना मत वार्ड के विकास के लिए करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि वार्ड-22 को एक आदर्श वार्ड बनाने की दिशा में इस चुनाव में जनता निर्णय लेते हुए वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवार मिताली रश्मि के पक्ष में मतदान करेगी । वहीं ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि चुनावी कार्यालय खुलने से जनता को विशेष लाभ मिलेगा। अब वार्ड के लोग अपनी समस्याओं को लेकर कार्यालय में आकर सीधे संपर्क कर सकेंगे, जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होगा। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव तक लोगों के बैठने की सुविधा, चर्चा और संवाद के लिए यह कार्यालय कारगर सिद्ध होगा। इससे जनता और प्रत्याशी के बीच संवाद मजबूत होगा तथा वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सामने लाया जा सकेगा। वहीं निशांत प्रधान ने कहा कि मिताली रश्मि वार्ड के लिए कुछ नया और बेहतर करने की सोच के साथ चुनावी मैदान में उतरी हैं। उन्होंने सभी वार्डवासियों से अपील की कि इस बार सभी मिलकर सहयोग करें और वार्ड-22 के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के अंत में समर्थकों ने नारेबाजी कर प्रत्याशी के प्रति समर्थन जताया तथा वार्ड के विकास को लेकर सकारात्मक संदेश दिया। प्रत्याशी मिताली रश्मि ने गणमान्य लोगों का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि डॉ प्रो प्रदीप कुमार प्रधान, अजय कुमार सिन्हा, शंभू प्रसाद सिंह, मोहर दास, रमेश चंद्र शर्मा, अधिवक्ता शंभू शरण सिन्हा, ओम प्रकाश सिंह, सहित शिवपुरी के गणमान्य लोगों ने शिवपुरी मुहल्ले को बसाने के लिए अर्थ दान से लेकर श्रम दान तक किया जिन्होंने मुझे आर्शीवाद दिया है मेरी जीत सुनिश्चित है इनके कार्यों को आगे बढ़ाते हुए शिवपुरी के विकास की गाथा लिखूंगी l कार्यालय उद्घाटन के मौके पर ज्ञानचंद मेहता, दीपक नाथ सहाय, अशोक कुमार सिन्हा, दिलीप राम, अधिवक्ता ललन कुमार ,मनोज मोदी, अनूप मेहता , शीला देवी आचार्य जगदीश दास, शुभम दुबे , प्रवीण कुमार, सुनील सिंह राठौड़, प्रकाश शर्मा, संजय सिंह , निशिकांत सिंह ,शशि मोहन सिन्हा, सुधा प्रधान, सोनम प्रिया, अनीता पांडे, लक्ष्मी देवी, रेशमी देवी, लवली सिन्हा, सरिता विश्वकर्मा, बिंदु देवी, प्रियंका तिवारी, आरती सिन्हा, पूनम सिंह, स्वेता, राधा देवी, बीना सिंह, सुमित्रा देवी, जुली सिंह, बसंती देवी, कलावती दुबे, मीनू जी, बीना देवी, मीना गुप्ता सहित शिवपुरी वार्ड के  सैकड़ों महिला पुरुष व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे l

10 hrs ago
user_Ejaj Alam
Ejaj Alam
Press हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
10 hrs ago

शिवपुरी वार्ड-22 में प्रत्याशी मिताली रश्मि के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन, सैकड़ों समर्थक रहे  मौजूद हजारीबाग। शिवपुरी वार्ड संख्या-22 की वार्ड पार्षद प्रत्याशी मिताली रश्मि के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन  भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर वार्ड-22 के सैकड़ों समर्थकों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में वार्ड कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वार्ड के गणमान्य लोगों के करकमलों से फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद वार्ड की जनता को संबोधित करते हुए प्रत्याशी मिताली रश्मि ने कहा कि वे शिवपुरी को विकास की नई दिशा की ओर ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प है कि वार्ड का समुचित विकास हो और शिवपुरी की जनता की समस्याओं का हर संभव निदान किया जाए। उन्होंने वार्ड की जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में क्रम संख्या-1 “अलमारी छाप” पर मोहर लगाकर भारी मतों से उन्हें विजयी बनाएं, ताकि वार्ड को एक नई पहचान और नई दिशा दी जा सके। कार्यक्रम में उपस्थित मोहर दास ने कहा कि शिवपुरी वार्ड की जनता इस बार अपना मत वार्ड के विकास के लिए करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि वार्ड-22 को एक आदर्श वार्ड बनाने की दिशा में इस चुनाव में जनता निर्णय लेते हुए वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवार मिताली रश्मि के पक्ष में मतदान करेगी । वहीं ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि चुनावी कार्यालय खुलने से जनता को विशेष लाभ मिलेगा। अब वार्ड के लोग अपनी समस्याओं को लेकर कार्यालय में आकर सीधे संपर्क कर सकेंगे, जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होगा। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव तक लोगों के बैठने की सुविधा, चर्चा और संवाद के लिए यह कार्यालय कारगर सिद्ध होगा। इससे जनता और प्रत्याशी के बीच संवाद मजबूत होगा तथा वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सामने लाया जा सकेगा। वहीं निशांत प्रधान ने कहा कि मिताली रश्मि वार्ड के लिए कुछ नया और बेहतर करने की सोच के साथ चुनावी मैदान में उतरी हैं। उन्होंने सभी वार्डवासियों से अपील की कि इस बार सभी मिलकर सहयोग करें और वार्ड-22 के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के अंत में समर्थकों ने नारेबाजी कर प्रत्याशी के प्रति समर्थन जताया तथा वार्ड के विकास को लेकर सकारात्मक संदेश दिया। प्रत्याशी मिताली रश्मि ने गणमान्य लोगों का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि डॉ प्रो प्रदीप कुमार प्रधान, अजय कुमार सिन्हा, शंभू प्रसाद सिंह, मोहर दास, रमेश चंद्र शर्मा, अधिवक्ता शंभू शरण सिन्हा, ओम प्रकाश सिंह, सहित शिवपुरी के गणमान्य लोगों ने शिवपुरी मुहल्ले को बसाने के लिए अर्थ दान से लेकर श्रम दान तक किया जिन्होंने मुझे आर्शीवाद दिया है मेरी जीत सुनिश्चित है इनके कार्यों को आगे बढ़ाते हुए शिवपुरी के विकास की गाथा लिखूंगी l कार्यालय उद्घाटन के मौके पर ज्ञानचंद मेहता, दीपक नाथ सहाय, अशोक कुमार सिन्हा, दिलीप राम, अधिवक्ता ललन कुमार ,मनोज मोदी, अनूप मेहता , शीला देवी आचार्य जगदीश दास, शुभम दुबे , प्रवीण कुमार, सुनील सिंह राठौड़, प्रकाश शर्मा, संजय सिंह , निशिकांत सिंह ,शशि मोहन सिन्हा, सुधा प्रधान, सोनम प्रिया, अनीता पांडे, लक्ष्मी देवी, रेशमी देवी, लवली सिन्हा, सरिता विश्वकर्मा, बिंदु देवी, प्रियंका तिवारी, आरती सिन्हा, पूनम सिंह, स्वेता, राधा देवी, बीना सिंह, सुमित्रा देवी, जुली सिंह, बसंती देवी, कलावती दुबे, मीनू जी, बीना देवी, मीना गुप्ता सहित शिवपुरी वार्ड के  सैकड़ों महिला पुरुष व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे l

More news from झारखंड and nearby areas
  • वार्ड नंबर 22 से पार्षद प्रत्याशी मिताली राशिम ने ताज सिपरी चौक पर किया कार्यालय उद्घाटन, जनसंपर्क अभियान तेज न्यूज़ रिपोर्ट सलमान हुसैन हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 22 से वार्ड पार्षद प्रत्याशी मिताली राशिम ने ताज सिपरी चौक स्थित अपने चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर समर्थकों और स्थानीय लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। कार्यालय उद्घाटन के दौरान मिताली राशिम ने वार्ड नंबर 22 की जनता से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें अवसर देती है तो वे वार्ड के विकास, साफ-सफाई, सड़क, नाली, पानी और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देंगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड की समस्याओं का स्थायी समाधान करना है। इस मौके पर उनके प्रतिनिधि के रूप में निषांत प्रधान को जिम्मेदारी सौंपी गई, जो जनसंपर्क अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाने का कार्य देखेंगे। कार्यालय खुलने के साथ ही वार्ड में चुनावी माहौल और भी गरमा गया है। अब देखना यह होगा कि वार्ड नंबर 22 की जनता इस बार किसे अपना प्रतिनिधि चुनती
    1
    वार्ड नंबर 22 से पार्षद प्रत्याशी मिताली राशिम ने ताज सिपरी चौक पर किया कार्यालय उद्घाटन, जनसंपर्क अभियान तेज
न्यूज़ रिपोर्ट सलमान हुसैन
हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 22 से वार्ड पार्षद प्रत्याशी मिताली राशिम ने ताज सिपरी चौक स्थित अपने चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर समर्थकों और स्थानीय लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली।
कार्यालय उद्घाटन के दौरान मिताली राशिम ने वार्ड नंबर 22 की जनता से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें अवसर देती है तो वे वार्ड के विकास, साफ-सफाई, सड़क, नाली, पानी और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देंगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड की समस्याओं का स्थायी समाधान करना है।
इस मौके पर उनके  प्रतिनिधि के रूप में निषांत प्रधान को जिम्मेदारी सौंपी गई, जो जनसंपर्क अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाने का कार्य देखेंगे। कार्यालय खुलने के साथ ही वार्ड में चुनावी माहौल और भी गरमा गया है।
अब देखना यह होगा कि वार्ड नंबर 22 की जनता इस बार किसे अपना प्रतिनिधि चुनती
    user_Hazaribag Today🇮🇳Meraj khan
    Hazaribag Today🇮🇳Meraj khan
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    9 hrs ago
  • समाजसेवी एवं नियमित रक्तदाता Prashant Kumar Verma जी की इस गंभीर और संवेदनशील सोच को जरूर समझें। उन्होंने थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की तकलीफ को करीब से महसूस कर यह विनम्र अपील की है। 👉 हजारीबाग नगर निगम चुनाव में उतरे सभी सम्मानित प्रत्याशियों से अनुरोध है कि कृपया अपने–अपने वार्ड में कम से कम एक रक्तदान शिविर का आयोजन करें। इस समय SBMCH ब्लड बैंक में खून की भारी कमी है, जिसका सीधा असर उन मासूम बच्चों पर पड़ रहा है जिनकी जिंदगी नियमित रक्त पर टिकी है। 💉 आपका एक छोटा सा प्रयास किसी बच्चे को नई जिंदगी दे सकता है। Please… Please… Please Kindly Arrange a #BloodDonationCamp अनंत शुभकामनाओं के साथ! 🙏🙏🙏 #Hazaribagh #नगरनिगम_चुनाव #रक्तदान_महादान #SaveThalassemiaKids
    1
    समाजसेवी एवं नियमित रक्तदाता Prashant Kumar Verma जी की इस गंभीर और संवेदनशील सोच को जरूर समझें। उन्होंने थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की तकलीफ को करीब से महसूस कर यह विनम्र अपील की है।
👉 हजारीबाग नगर निगम चुनाव में उतरे सभी सम्मानित प्रत्याशियों से अनुरोध है कि कृपया अपने–अपने वार्ड में कम से कम एक रक्तदान शिविर का आयोजन करें।
इस समय SBMCH ब्लड बैंक में खून की भारी कमी है, जिसका सीधा असर उन मासूम बच्चों पर पड़ रहा है जिनकी जिंदगी नियमित रक्त पर टिकी है।
💉 आपका एक छोटा सा प्रयास किसी बच्चे को नई जिंदगी दे सकता है।
Please… Please… Please Kindly Arrange a #BloodDonationCamp
अनंत शुभकामनाओं के साथ!
🙏🙏🙏
#Hazaribagh #नगरनिगम_चुनाव #रक्तदान_महादान #SaveThalassemiaKids
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    10 hrs ago
  • शिवपुरी वार्ड-22 में प्रत्याशी मिताली रश्मि के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन, सैकड़ों समर्थक रहे  मौजूद हजारीबाग। शिवपुरी वार्ड संख्या-22 की वार्ड पार्षद प्रत्याशी मिताली रश्मि के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन  भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर वार्ड-22 के सैकड़ों समर्थकों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में वार्ड कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वार्ड के गणमान्य लोगों के करकमलों से फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद वार्ड की जनता को संबोधित करते हुए प्रत्याशी मिताली रश्मि ने कहा कि वे शिवपुरी को विकास की नई दिशा की ओर ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प है कि वार्ड का समुचित विकास हो और शिवपुरी की जनता की समस्याओं का हर संभव निदान किया जाए। उन्होंने वार्ड की जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में क्रम संख्या-1 “अलमारी छाप” पर मोहर लगाकर भारी मतों से उन्हें विजयी बनाएं, ताकि वार्ड को एक नई पहचान और नई दिशा दी जा सके। कार्यक्रम में उपस्थित मोहर दास ने कहा कि शिवपुरी वार्ड की जनता इस बार अपना मत वार्ड के विकास के लिए करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि वार्ड-22 को एक आदर्श वार्ड बनाने की दिशा में इस चुनाव में जनता निर्णय लेते हुए वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवार मिताली रश्मि के पक्ष में मतदान करेगी । वहीं ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि चुनावी कार्यालय खुलने से जनता को विशेष लाभ मिलेगा। अब वार्ड के लोग अपनी समस्याओं को लेकर कार्यालय में आकर सीधे संपर्क कर सकेंगे, जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होगा। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव तक लोगों के बैठने की सुविधा, चर्चा और संवाद के लिए यह कार्यालय कारगर सिद्ध होगा। इससे जनता और प्रत्याशी के बीच संवाद मजबूत होगा तथा वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सामने लाया जा सकेगा। वहीं निशांत प्रधान ने कहा कि मिताली रश्मि वार्ड के लिए कुछ नया और बेहतर करने की सोच के साथ चुनावी मैदान में उतरी हैं। उन्होंने सभी वार्डवासियों से अपील की कि इस बार सभी मिलकर सहयोग करें और वार्ड-22 के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के अंत में समर्थकों ने नारेबाजी कर प्रत्याशी के प्रति समर्थन जताया तथा वार्ड के विकास को लेकर सकारात्मक संदेश दिया। प्रत्याशी मिताली रश्मि ने गणमान्य लोगों का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि डॉ प्रो प्रदीप कुमार प्रधान, अजय कुमार सिन्हा, शंभू प्रसाद सिंह, मोहर दास, रमेश चंद्र शर्मा, अधिवक्ता शंभू शरण सिन्हा, ओम प्रकाश सिंह, सहित शिवपुरी के गणमान्य लोगों ने शिवपुरी मुहल्ले को बसाने के लिए अर्थ दान से लेकर श्रम दान तक किया जिन्होंने मुझे आर्शीवाद दिया है मेरी जीत सुनिश्चित है इनके कार्यों को आगे बढ़ाते हुए शिवपुरी के विकास की गाथा लिखूंगी l कार्यालय उद्घाटन के मौके पर ज्ञानचंद मेहता, दीपक नाथ सहाय, अशोक कुमार सिन्हा, दिलीप राम, अधिवक्ता ललन कुमार ,मनोज मोदी, अनूप मेहता , शीला देवी आचार्य जगदीश दास, शुभम दुबे , प्रवीण कुमार, सुनील सिंह राठौड़, प्रकाश शर्मा, संजय सिंह , निशिकांत सिंह ,शशि मोहन सिन्हा, सुधा प्रधान, सोनम प्रिया, अनीता पांडे, लक्ष्मी देवी, रेशमी देवी, लवली सिन्हा, सरिता विश्वकर्मा, बिंदु देवी, प्रियंका तिवारी, आरती सिन्हा, पूनम सिंह, स्वेता, राधा देवी, बीना सिंह, सुमित्रा देवी, जुली सिंह, बसंती देवी, कलावती दुबे, मीनू जी, बीना देवी, मीना गुप्ता सहित शिवपुरी वार्ड के  सैकड़ों महिला पुरुष व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे l
    1
    शिवपुरी वार्ड-22 में प्रत्याशी मिताली रश्मि के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन, सैकड़ों समर्थक रहे  मौजूद
हजारीबाग। शिवपुरी वार्ड संख्या-22 की वार्ड पार्षद प्रत्याशी मिताली रश्मि के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन  भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर वार्ड-22 के सैकड़ों समर्थकों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में वार्ड कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वार्ड के गणमान्य लोगों के करकमलों से फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
उद्घाटन कार्यक्रम के बाद वार्ड की जनता को संबोधित करते हुए प्रत्याशी मिताली रश्मि ने कहा कि वे शिवपुरी को विकास की नई दिशा की ओर ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प है कि वार्ड का समुचित विकास हो और शिवपुरी की जनता की समस्याओं का हर संभव निदान किया जाए। उन्होंने वार्ड की जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में क्रम संख्या-1 “अलमारी छाप” पर मोहर लगाकर भारी मतों से उन्हें विजयी बनाएं, ताकि वार्ड को एक नई पहचान और नई दिशा दी जा सके। कार्यक्रम में उपस्थित मोहर दास ने कहा कि शिवपुरी वार्ड की जनता इस बार अपना मत वार्ड के विकास के लिए करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि वार्ड-22 को एक आदर्श वार्ड बनाने की दिशा में इस चुनाव में जनता निर्णय लेते हुए वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवार मिताली रश्मि के पक्ष में मतदान करेगी । वहीं ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि चुनावी कार्यालय खुलने से जनता को विशेष लाभ मिलेगा। अब वार्ड के लोग अपनी समस्याओं को लेकर कार्यालय में आकर सीधे संपर्क कर सकेंगे, जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होगा।
उन्होंने आगे कहा कि चुनाव तक लोगों के बैठने की सुविधा, चर्चा और संवाद के लिए यह कार्यालय कारगर सिद्ध होगा। इससे जनता और प्रत्याशी के बीच संवाद मजबूत होगा तथा वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सामने लाया जा सकेगा। वहीं निशांत प्रधान ने कहा कि मिताली रश्मि वार्ड के लिए कुछ नया और बेहतर करने की सोच के साथ चुनावी मैदान में उतरी हैं। उन्होंने सभी वार्डवासियों से अपील की कि इस बार सभी मिलकर सहयोग करें और वार्ड-22 के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम के अंत में समर्थकों ने नारेबाजी कर प्रत्याशी के प्रति समर्थन जताया तथा वार्ड के विकास को लेकर सकारात्मक संदेश दिया।
प्रत्याशी मिताली रश्मि ने गणमान्य लोगों का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि डॉ प्रो प्रदीप कुमार प्रधान, अजय कुमार सिन्हा, शंभू प्रसाद सिंह, मोहर दास, रमेश चंद्र शर्मा, अधिवक्ता शंभू शरण सिन्हा, ओम प्रकाश सिंह, सहित शिवपुरी के गणमान्य लोगों ने शिवपुरी मुहल्ले को बसाने के लिए अर्थ दान से लेकर श्रम दान तक किया जिन्होंने मुझे आर्शीवाद दिया है मेरी जीत सुनिश्चित है इनके कार्यों को आगे बढ़ाते हुए शिवपुरी के विकास की गाथा लिखूंगी l कार्यालय उद्घाटन के मौके पर ज्ञानचंद मेहता, दीपक नाथ सहाय, अशोक कुमार सिन्हा, दिलीप राम, अधिवक्ता ललन कुमार ,मनोज मोदी, अनूप मेहता , शीला देवी आचार्य जगदीश दास, शुभम दुबे , प्रवीण कुमार, सुनील सिंह राठौड़, प्रकाश शर्मा, संजय सिंह , निशिकांत सिंह ,शशि मोहन सिन्हा, सुधा प्रधान, सोनम प्रिया, अनीता पांडे, लक्ष्मी देवी, रेशमी देवी, लवली सिन्हा, सरिता विश्वकर्मा, बिंदु देवी, प्रियंका तिवारी, आरती सिन्हा, पूनम सिंह, स्वेता, राधा देवी, बीना सिंह, सुमित्रा देवी, जुली सिंह, बसंती देवी, कलावती दुबे, मीनू जी, बीना देवी, मीना गुप्ता सहित शिवपुरी वार्ड के  सैकड़ों महिला पुरुष व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे l
    user_Ejaj Alam
    Ejaj Alam
    Press हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    10 hrs ago
  • लड़की के दादा अताउल्लाह मास्टर ने अपने नाबालिक बच्ची के अपहरण कर्ताओं के बारे में बतलाया बिहार का निवासी मोहम्मद नौशाद ने किया,,बच्ची को लौटाने को लेकर फिरौती के तौर पर पांच हजार रुपये देने की बात कही ? लड़की के दादा ने बतलाया यदि लड़की बारे में जानकारी देगा,,उसे बख्शीस के रूप में पचास हजार रुपये देंगे।
    1
    लड़की के दादा अताउल्लाह मास्टर ने अपने नाबालिक बच्ची के अपहरण कर्ताओं के बारे में बतलाया बिहार का निवासी मोहम्मद नौशाद ने किया,,बच्ची को लौटाने को लेकर फिरौती के तौर पर पांच हजार रुपये देने की बात कही ?
लड़की के दादा ने बतलाया यदि लड़की बारे में जानकारी देगा,,उसे बख्शीस के रूप में पचास हजार रुपये देंगे।
    user_पत्रकार कुमार कृष्णानंद
    पत्रकार कुमार कृष्णानंद
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    15 hrs ago
  • दिनांक 11.02.2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत दैहर पंचायत के पत्थलगड़ा एवं करगा जंगल में वन विभाग और चौपारण पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न इलाकों में लगभग 02 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती को चिन्हित कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान घटनास्थल से 8 डिलीवरी पाइप बरामद कर उन्हें भी वहीं नष्ट किया गया। अवैध खेती में संलिप्त व्यक्तियों के नाम-पते का सत्यापन किया जा रहा है। दोषियों की पहचान होने के बाद उनके विरुद्ध मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि ड्रोन की सहायता से दुर्गम और सुदूर इलाकों की निगरानी कर अवैध खेती को चिन्हित किया जा रहा है। पुलिस एवं वन विभाग द्वारा मादक पदार्थों की खेती और तस्करी के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।
    3
    दिनांक 11.02.2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत दैहर पंचायत के पत्थलगड़ा एवं करगा जंगल में वन विभाग और चौपारण पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न इलाकों में लगभग 02 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती को चिन्हित कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान घटनास्थल से 8 डिलीवरी पाइप बरामद कर उन्हें भी वहीं नष्ट किया गया। अवैध खेती में संलिप्त व्यक्तियों के नाम-पते का सत्यापन किया जा रहा है। दोषियों की पहचान होने के बाद उनके विरुद्ध मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि ड्रोन की सहायता से दुर्गम और सुदूर इलाकों की निगरानी कर अवैध खेती को चिन्हित किया जा रहा है। पुलिस एवं वन विभाग द्वारा मादक पदार्थों की खेती और तस्करी के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।
    user_News nation
    News nation
    Barkagaon हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    16 hrs ago
  • हजारीबाग (गांधी मैदान)। गांधी मैदान में कराटे सीखने वाली ट्रेनर प्रतिमा कुमारी बताती हैं कि कराटे 3 साल से लेकर बड़े बच्चे भी करने सीख रहे हैं और खास करके क्योंकि वह कई सरकारी विद्यालयों में भी करते सिखाती हैं तो वहां पर लड़कियां करते खासकर कर कर सीख रही हैं और उनका मकसद खुद को सेल्फ डिफेंस में मजबूत बनाना और अपने कॉन्फिडेंट को मजबूत करना है और अभी के समय में कराटे जरूरी भी है।कराटे सीखने पहुंची एक लड़की जिसका नाम अंशिका स्नेहल है उसने बताया कि उसे बड़े होकर ने भी ऑफिसर बनना है एवं सेल्फ डिफेंस और खुद को फिट रखने के लिए वह करते सिखाती है तथा उसकी मैम आगे कैसे करना है और क्या करना है उसके लिए भी प्रेरित करते हैं अपने छोटे बच्चों को कराटे सीखने पहुंचे एक मां सिमरन कौर बताती है कि वर्तमान के समय में घर में बच्चे मोबाइल और वीडियो गेम में ही बिजी रहते हैं इसलिए वह अपने बच्चों को कराटे क्लास भेजती है ताकि बाहर की दुनिया में क्या हो रहा है यह उसे जानकारी मिल सके और वह सेल्फ डिफेंस के लिए मजबूत भी बन सके। फिलहाल हजारीबाग में ग्रुप है जहां पर कराटे सिखाई जाती है और काफी संख्या में बच्चे कराटे सीख रहे हैं और खास करके लड़कियां कराटे सीख रही है और अपने आप को मजबूत बना रही है
    1
    हजारीबाग (गांधी मैदान)। गांधी मैदान में कराटे सीखने वाली ट्रेनर प्रतिमा कुमारी बताती हैं कि कराटे 3 साल से लेकर बड़े बच्चे भी करने सीख रहे हैं और खास करके क्योंकि वह कई सरकारी विद्यालयों में भी करते सिखाती हैं तो वहां पर लड़कियां करते खासकर कर कर सीख रही हैं और उनका मकसद खुद को सेल्फ डिफेंस में मजबूत बनाना और अपने कॉन्फिडेंट को मजबूत करना है और अभी के समय में कराटे जरूरी भी है।कराटे सीखने पहुंची एक लड़की जिसका नाम अंशिका स्नेहल है उसने बताया कि उसे बड़े होकर ने भी ऑफिसर बनना है एवं सेल्फ डिफेंस और खुद को फिट रखने के लिए वह करते सिखाती है तथा उसकी मैम आगे कैसे करना है और क्या करना है उसके लिए भी प्रेरित करते हैं अपने छोटे बच्चों को कराटे सीखने पहुंचे एक मां सिमरन कौर बताती है कि वर्तमान के समय में घर में बच्चे मोबाइल और वीडियो गेम में ही बिजी रहते हैं इसलिए वह अपने बच्चों को कराटे क्लास भेजती है ताकि बाहर की दुनिया में क्या हो रहा है यह उसे जानकारी मिल सके और वह सेल्फ डिफेंस के लिए मजबूत भी बन सके। फिलहाल हजारीबाग में ग्रुप है जहां पर कराटे सिखाई जाती है और काफी संख्या में बच्चे कराटे सीख रहे हैं और खास करके लड़कियां कराटे सीख रही है और अपने आप को मजबूत बना रही है
    user_Ravi Sharma Ptrakar Hzb
    Ravi Sharma Ptrakar Hzb
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    23 hrs ago
  • समाजसेवी सह नियमित रक्तदाता Prashant Kumar Verma सा. की गंभीर सोच को इस वीडियो के माध्यम से जरूर जाने कि इन्होंने सिर्फ और सिर्फ थैलेसिमिया पीड़ित बच्चों की तकलीफ को जानकर व समझकर ही यह विनम्र अपील की है। अतः, जितने भी #हजारीबाग #नगरनिगम #चुनाव प्रत्याशी इस चुनावी मैदान में हैं अगर आप सब अपने-अपने वार्ड में एक #रक्तदान_शिविर का आयोजन कर दें तो निःसंदेह थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए वरदान साबित होगा, क्योंकि अभी #SBMCH #bloodbank में खून की घोर किल्लत है जिसका सीधा असर इन मासूम बच्चों पर पड़ रहा है। Please... Please... Please Kindly Arrange a #BloodDonationCamp अनंत शुभकामनाओं के साथ!!! 🙏🙏🙏
    1
    समाजसेवी सह नियमित रक्तदाता Prashant Kumar Verma सा. की गंभीर सोच को इस वीडियो के माध्यम से जरूर जाने कि इन्होंने सिर्फ और सिर्फ थैलेसिमिया पीड़ित बच्चों की तकलीफ को जानकर व समझकर ही यह विनम्र अपील की है।
अतः, जितने भी #हजारीबाग #नगरनिगम #चुनाव प्रत्याशी इस चुनावी मैदान में हैं अगर आप सब अपने-अपने वार्ड में एक #रक्तदान_शिविर का आयोजन कर दें तो निःसंदेह थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए वरदान साबित होगा, क्योंकि अभी #SBMCH #bloodbank में खून की घोर किल्लत है जिसका सीधा असर इन मासूम बच्चों पर पड़ रहा है।
Please... Please... Please Kindly Arrange a #BloodDonationCamp अनंत शुभकामनाओं के साथ!!!
🙏🙏🙏
    user_M.Haque Bharti
    M.Haque Bharti
    Social worker Katkamsandi, Hazaribagh•
    17 hrs ago
  • हजारीबाग में बढ़ते अपराध और बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अभिभावक अपने बच्चों को कराटे सिखाने पर जोर दे रहे हैं। गांधी मैदान में कराटे ट्रेनर प्रतिमा कुमारी द्वारा छोटे बच्चों से लेकर किशोरों तक को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वह कई सरकारी विद्यालयों में भी छात्राओं को कराटे सिखाती हैं, जिससे लड़कियां आत्मरक्षा में मजबूत बन रही हैं और उनका आत्मविश्वास बढ़ रहा है। कराटे सीखने आई छात्रा अंशिका स्नेहल ने बताया कि वह भविष्य में अधिकारी बनना चाहती है और फिट रहने व आत्मरक्षा के लिए कराटे सीख रही है। वहीं अभिभावक सिमरन कौर ने कहा कि बच्चे मोबाइल और वीडियो गेम से दूर रहकर शारीरिक गतिविधियों में शामिल हों, इसलिए उन्हें कराटे क्लास भेजती हैं। फिलहाल हजारीबाग में बड़ी संख्या में बच्चे, खासकर लड़कियां, कराटे सीखकर खुद को मजबूत और आत्मनिर्भर बना रही हैं।
    2
    हजारीबाग में बढ़ते अपराध और बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अभिभावक अपने बच्चों को कराटे सिखाने पर जोर दे रहे हैं। गांधी मैदान में कराटे ट्रेनर प्रतिमा कुमारी द्वारा छोटे बच्चों से लेकर किशोरों तक को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वह कई सरकारी विद्यालयों में भी छात्राओं को कराटे सिखाती हैं, जिससे लड़कियां आत्मरक्षा में मजबूत बन रही हैं और उनका आत्मविश्वास बढ़ रहा है। कराटे सीखने आई छात्रा अंशिका स्नेहल ने बताया कि वह भविष्य में अधिकारी बनना चाहती है और फिट रहने व आत्मरक्षा के लिए कराटे सीख रही है। वहीं अभिभावक सिमरन कौर ने कहा कि बच्चे मोबाइल और वीडियो गेम से दूर रहकर शारीरिक गतिविधियों में शामिल हों, इसलिए उन्हें कराटे क्लास भेजती हैं। फिलहाल हजारीबाग में बड़ी संख्या में बच्चे, खासकर लड़कियां, कराटे सीखकर खुद को मजबूत और आत्मनिर्भर बना रही हैं।
    user_News nation
    News nation
    Barkagaon हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.