पुरैनी में आज खुलेगा दृष्टि मोटर्स होंडा का नया प्रतिष्ठान पुरैनी प्रखंडवासियों के लिए एक नई सौगात के रूप में दृष्टि मोटर्स होंडा के नए प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को होने जा रहा है। प्रतिष्ठान का शुभारंभ SH-58 मेन रोड, पुरैनी बाजार (मधेपुरा) में सुबह 11 बजे किया जाएगा। नए प्रतिष्ठान में ग्राहकों को होंडा की बाइक एवं स्कूटर, बिक्री, सर्विस, स्पेयर पार्ट्स, एक्सचेंज और फाइनेंस जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्रतिष्ठान के शुभारंभ को लेकर संचालक श्री सुरेश साह ने क्षेत्रवासियों एवं शुभचिंतकों से कार्यक्रम में शामिल होकर समारोह की शोभा बढ़ाने की अपील की है। 📍 स्थान: SH-58 मेन रोड, पुरैनी बाजार, मधेपुरा पुराना पेट्रोल पंप के निकट 🗓️ दिन: 15 सितंबर 2026, मंगलवार ⏰ समय: सुबह 11 बजे दृष्टि मोटर्स होंडा के शुभारंभ को लेकर पुरैनी सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल देखने मिल रहा है।
पुरैनी में आज खुलेगा दृष्टि मोटर्स होंडा का नया प्रतिष्ठान पुरैनी प्रखंडवासियों के लिए एक नई सौगात के रूप में दृष्टि मोटर्स होंडा के नए प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को होने जा रहा है। प्रतिष्ठान का शुभारंभ SH-58 मेन रोड, पुरैनी बाजार (मधेपुरा) में सुबह 11 बजे किया जाएगा। नए प्रतिष्ठान में ग्राहकों को होंडा की बाइक एवं स्कूटर, बिक्री, सर्विस, स्पेयर पार्ट्स, एक्सचेंज और फाइनेंस जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्रतिष्ठान के शुभारंभ को लेकर संचालक श्री सुरेश साह ने क्षेत्रवासियों एवं शुभचिंतकों से कार्यक्रम में शामिल होकर समारोह की शोभा बढ़ाने की अपील की है। 📍 स्थान: SH-58 मेन रोड, पुरैनी बाजार, मधेपुरा पुराना पेट्रोल पंप के निकट 🗓️ दिन: 15 सितंबर 2026, मंगलवार ⏰ समय: सुबह 11 बजे दृष्टि मोटर्स होंडा के शुभारंभ को लेकर पुरैनी सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल देखने मिल रहा है।
- गणेश चतुर्दशी 14 सितंबर को बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है बिरौली बाजार आप सभी को स्वागत करता है युवा समाज कल्याण रुपौली पूर्णिया 🙏❤️🙏1
- bihar badh bhagalpu supol madhepura bashali saharsa nawada1
- खगड़िया के मानसi प्रखंड क्षेत्र के बलहा में सहयोग शिविर, महिलाओं को बांटे गए सेनेटरी पैड बलहा में सहयोग शिविर, महिलाओं को बांटे गए सेनेटरी पैड खगड़िया / मानसी। जिलाधिकारी खगड़िया के निर्देशानुसार मंगलवार को मानसी प्रखंड अंतर्गत बलहा पंचायत के वार्ड नंबर 16 में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व पंचायत के मुखिया राजेश कुमार भारती ने किया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास निगम की टीम ने स्थानीय महिलाओं एवं किशोरियों के बीच नि:शुल्क सेनेटरी पैड का वितरण किया तथा माहवारी स्वच्छता प्रबंधन को लेकर जागरूक किया। टीम के सदस्यों ने महिलाओं को बताया कि माहवारी के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। गंदे या असुरक्षित कपड़ों के इस्तेमाल से संक्रमण सहित कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए सुरक्षित एवं स्वच्छ साधनों का उपयोग करने की सलाह दी गई। महिलाओं को सेनेटरी पैड के सही इस्तेमाल और स्वच्छता के बारे में भी जानकारी दी गई। मौके पर अंचलाधिकारी लीलावती कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार एवं वार्ड सदस्य गुड्डू शाह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे। अधिकारियों ने कहा कि माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों और झिझक को दूर कर महिलाओं एवं किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। शिविर में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही।1
- सहरसा में पत्रकारों के साथ मारपीट के खिलाफ एकजुट हुए जिला के पत्रकार ,दोषी पर करवाई की मांग को लेकर निकाला कैंडल मार्च #jounalistattacksaharsa #saharsa #biharnews #kosiconnectnews सहरसा में पत्रकारों के साथ मारपीट के खिलाफ एकजुट हुए जिला के पत्रकार ,दोषी पर करवाई की मांग को लेकर निकाला कैंडल मार्च #jounalistattacksaharsa #saharsa #biharnews #kosiconnectnews1
- खगड़िया जिला के गोगरी मे हिंदी दिवस के अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।1
- जगनी में सहयोग शिविर, 378 आवेदन मुखिया मंगल ऋषि ने संयुक्त रूप से दीप जगनी में सहयोग शिविर, 378 आवेदन केनगर प्रखंड की जगनी पंचायत सरकार भवन परिसर में मंगलवार को पंचायत सहयोग शिविर आयोजित किया गया। उद्घाटन भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह, बीडीओ मनीष कुमार और मुखिया मंगल ऋषि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में विभिन्न विभागों के 15 काउंटर लगाए गए, जहां ग्रामीणों से कुल 378 आवेदन प्राप्त हुए। बीडीओ ने कहा कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन 30 दिनों के भीतर किया जाएगा। मंत्री लेशी सिंह ने अधिकारियों को समय सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। मौके पर सीओ अजीत कुमार झा, पंचायती राज पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद, सीडीपीओ अमृता वर्मा, बीईओ मुकेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।1
- विषय: RPM College, Madhepura में CIA Exam Semester 6 (Session 2023-27) के नाम पर ₹1,100 वसूले जाने के संबंध में शिकायत। जितने भी भाई लोग हैं यदि आप सब आज उतना साथ दिया तो आप सब से रिक्वेस्ट है की कोई भी लोग पीछे मत हटना क्यूं की अपने RPM collage में फालतू का हम से रुपया लिया जाता है और zero रुपया पर 6th semester ka portel pr addmission Ho chuka hai बट hamre कॉलेज में फिर भी 2005 रुपया लिया जाता है so आप सब से मेरे तरफ से रिक्वेस्ट है की आप सब खुद के लिए आवाज उठाए.... आज यदि हम आवाज नहीं उठाएंगे तो 7th semester में हम लोगों से fir se wahi 1100 se CIA exam का रुपया लेगा.... जितने भी भाई लोग हैं सब लड़का लड़की हम सब student को साथ dijiye 👍🙏1
- बाढ़ का पानी निकलने के बाद चैधा में ब्लीचिंग का छिड़काव बाढ़ का पानी निकलने के बाद चैधा में ब्लीचिंग का छिड़काव खगड़िया / मानसी। मानसी प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित वार्डों में बाढ़ का पानी निकलने के बाद जिलाधिकारी के निर्देशानुसार संक्रामक बीमारियों के संक्रमण को रोकने के लिए लगातार ब्लीचिंग पाउडर एवं आवश्यक दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्वी ठठ्ठा पंचायत के चैधा गांव में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार एवं अंचल अधिकारी लीलावती कुमारी के संयुक्त नेतृत्व में ब्लीचिंग का छिड़काव कराया गया। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते हुए ग्रामीणों को साफ-सफाई बनाए रखने तथा दूषित पानी और गंदगी से बचने की सलाह दी। वहीं, बाढ़ के दौरान फैलने वाली संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए मेडिकल टीम द्वारा लगातार स्वास्थ्य कैंप लगाए जा रहे हैं। कैंप के माध्यम से महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यकतानुसार दवाओं का वितरण किया जा रहा है। पदाधिकारियों ने प्रभावित परिवारों से अपील की कि बाढ़ के बाद अपने आसपास स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य कर्मियों से संपर्क करें। साथ ही मानव एवं पशुओं को बाढ़ के बाद होने वाली बीमारियों से बचाने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने और जागरूक रहने का अनुरोध किया गया।1