*नागरिक चिकित्सालय करसोग में स्थापित होगी विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई* *नागरिक चिकित्सालय करसोग में स्थापित होगी विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई* *लगभग 50 लाख रुपये के आधुनिक उपकरण पहुंचे, 12 बेड की सुविधा से नवजात शिशुओं को मिलेगा बेहतर उपचार* *करसोग, 2 अप्रैल* राज्य सरकार के प्रभावी प्रयासों से नागरिक चिकित्सालय करसोग में स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर सुदृढ़ हो रही हैं। इसी क्रम में अब अस्पताल में विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) स्थापित की जा रही है, जिससे क्षेत्र के नवजात शिशुओं को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी। इस इकाई के लिए लगभग 50 लाख रुपये के आधुनिक उपकरण अस्पताल में पहुंच चुके हैं। प्राप्त उपकरणों में रेडियंट वार्मर (ओपन केयर सिस्टम), फोटोथेरेपी यूनिट, नवजात पुनर्जीवन उपकरण (250 मिली एवं 500 मिली), सिरिंज पंप, ऑक्सीजन हुड (छोटा एवं मध्यम), ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, डिजिटल थर्मामीटर, इलेक्ट्रॉनिक शिशु वजन मशीन, स्टेथोस्कोप, रक्तचाप मापक यंत्र, पोर्टेबल जांच लाइट, मापने की टेप, स्टेनलेस स्टील किडनी ट्रे, ड्रेसिंग ट्रे, इन्फ्यूजन स्टैंड, फोटोथेरेपी हेतु इर्रेडिएंस मीटर, पल्स ऑक्सीमीटर, ईसीजी मशीन (3 चैनल), शिशु लंबाई मापक (इन्फैंटोमीटर), ट्रांसपोर्ट इनक्यूबेटर तथा 185 लीटर क्षमता का रेफ्रिजरेटर शामिल हैं। ये सभी उपकरण नवजात शिशुओं की निगरानी एवं उपचार में अत्यंत सहायक सिद्ध होंगे। प्रस्तावित एसएनसीयू में 12 बेड की क्षमता होगी, जिससे एक साथ अधिक संख्या में नवजात शिशुओं का उपचार संभव हो सकेगा। इस सुविधा के शुरू होने से गंभीर नवजात शिशुओं को बड़े चिकित्सा संस्थानों में रेफर करने की आवश्यकता में कमी आएगी, जिससे समय पर उपचार सुनिश्चित होगा तथा शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में सहायता मिलेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए बीएमओ करसोग डॉ. गोपाल चौहान ने बताया कि राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार उन्नत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नागरिक चिकित्सालय करसोग में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ (गायनी स्पेशलिस्ट) तथा शिशु रोग विशेषज्ञ (पीडियाट्रिशियन) अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में नई सुविधाएं और आधुनिक उपकरण इस क्षेत्र में नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करेंगे तथा यह पहल एक मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। इसी उद्देश्य के तहत करसोग अस्पताल में लगातार नई सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं।

- नेरचौक में महिलाओं की शानदार प्रदर्शनी | Self Help Group Exhibition Himachal | NRLM Women Empowerment1
- sundernagar mele ki kuchh jhalkiyan1
- Post by Papu ram Papu ram2
- Post by Himachal Update 24 News1
- Sleek, bold, and built to stand out. This black glass center table with a metal frame adds a perfect touch of modern luxury to your living space. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 2013181
- धर्मपुर विधानसभा के मेरे वीर माता-बहनों, बुजुर्गों और युवा साथियों, सुन लो एक बात साफ़ और सीधे शब्दों में — आज समय आ गया है जागने का, लड़ने का और अपने हक के लिए खड़े होने का। आप अपने समाज और हिमाचल की अपनी पार्टी राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी से जुड़ रहे हो, इसके लिए मैं आप सभी का दिल से स्वागत और अभिनंदन करता हूँ। 🙏 याद रखो — भाजपा और कांग्रेस के लोग आपके पास आएंगे, आपको फोन करेंगे, लालच देंगे, डराने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको झुकना नहीं है, टूटना नहीं है, डरना नहीं है। अब डरने की बारी उनकी है, हमारी नहीं। 🔥 यह लड़ाई कुर्सी की नहीं है, यह लड़ाई अपने समाज की इज्जत, अपने अधिकार और अपने बच्चों के भविष्य की है। अगर आज हम खामोश रहे, तो आने वाली पीढ़ियां हमें कभी माफ नहीं करेंगी। अब समय आ गया है — एकजुट होने का, अपनी ताकत दिखाने का और अन्याय के खिलाफ खुलकर आवाज़ उठाने का। हम लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से उन नीतियों और कानूनों का विरोध करेंगे, जिन्हें हम अपने समाज के लिए गलत मानते हैं। हम झुकेंगे नहीं, रुकेंगे नहीं, और अपने हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। 💪🚩 जय भवानी 🚩 जय माँ जालपा 🙏 जय बाबा कमलाहिया 🙏 जय दादा परशुराम 🚩 आपका अपना बेटा और भाई — जो समाज की हर आवाज़ उठाने के लिए हमेशा मैदान में खड़ा है। ब्यास ठाकुर उपाध्यक्ष, जिला मंडी राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी1
- रिपोर्ट 2 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। सैंज घाटी के बनाऊगी क्षेत्र के देवता पुंदाला आलोकिक शक्ति के मालिक है कुछ वर्षों पहले ही देवता का छोटा सा एक देवरथ तैयार किया गया है जिसमें अद्भुत शक्ति देखकर उसके बहुत सारे भक्त है बन गए हैं। देवता की कई क्षेत्रों में मान्यता है और रामपुर में भी उसके बहुत बड़ी संख्या में भक्त है। देवता ने अपने गुर का चुनाव कर लिया है जिसमें प्रेम सोनी को इसकी जिम्मेदारी सौंप गई है। देखें देव कार्य वाही की वीडियो रिपोर्ट1
- 🔱 इच्छाधारी हनुमान जी का चमत्कारी मंदिर | Hanuman Jayanti 2026 बरूरी | हर मनोकामना होती है पूर्ण 🔥 बरूरी शिव मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव | इच्छाधारी हनुमान जी के चमत्कार 🚩 Hanuman Jayanti Special: जहां हर मन्नत होती है पूरी | बरूरी मंदिर 🙏 70 साल पुराना चमत्कारी हनुमान मंदिर | अखंड रामायण पाठ व भंडारा 🔱 Himachal का प्रसिद्ध इच्छाधारी हनुमान मंदिर | Hanuman Janmotsav 2026 🌺 Hanuman Ji Miracle Temple Baruri | Bhandaara & Ramayan Paath Live1